Regular practice of RBSE Class 4 Maths Solutions in Hindi Chapter 19 किसने घेरी कितनी जगह? Question Answer sharpens your problem-solving skills.
RBSE Class 4 Maths Chapter 19 Question Answer in Hindi किसने घेरी कितनी जगह?
किसने घेरी कितनी जगह? Question Answer
पाठगत प्रश्न
पृष्ठ 142 || आइए हल करें
प्रश्न 1.
किताब को पूरा ढकने के लिए ……….. माचिस की डिब्बियों की आवश्यकता है।
हल:
25
प्रश्न 2.
अभ्यास पुस्तिका को पूरा ढकने के लिए ………… माचिस की डिब्बियों की आवश्यकता है।
हल:
16
प्रश्न 3.
किताब से कितनी कम माचिस की डिब्बी कॉपी को ढकने के लिए चाहिए? ……….

हल:
9
पृष्ठ 143-144 आइए हल करें
खाने गिनकर सारणी भरिए-

हल:
| आकृति | घेरे गए खाने |
| 1. आयत | 15 |
| 2. वर्ग | 20 |
| 3. त्रिभुज | 15 |
| 4. आयत | 28 |
शिक्षिका ने बताया कि प्रत्येक खाना वर्गाकार है । प्रत्येक खाना 1 सेमी. लंबा और 1 सेमी. चौड़ा है इसलिए प्रत्येक खाने का क्षेत्रफल 1 वर्ग सेमी. के बराबर है।

रिक्त स्थान भरिए –
प्रश्न 1.
आकृति 2 ने …….. वर्ग सेमी. जगह घेरी ।
हल:
20
प्रश्न 2.
आकृति 3 ने ……. वर्ग सेमी. जगह घेरी ।
हल:
15
![]()
प्रश्न 3.
आकृति 4 ने ……. वर्ग सेमी. जगह घेरी ।
हल:
28
पहले अंदाजा लगाओ फिर जाँच करो-
प्रश्न 1.
आपकी कक्षा के कितने बच्चों की किताबों से टेबल ढक जाएगी?

हल:
स्वयं कीजिए ।
प्रश्न 2.
कितनी ईंटों से दीवार पूरी बन जाएगी?

हल:
8 × 10 = 80
अतः 80 ईंटों से पूरी दीवार बन जाएगी।
पृष्ठ 145

प्रश्न 3.
कमरे के फर्श पर कुल कितनी टाइलें लगी हैं?
हल:
6 × 10 = 60 अतः कमरे की फर्श पर कुल 60 टाइलें लगी हैं।
चींटी की दौड़-

रमन : अरे ! चींटी को पत्ते से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। एक तिनके की सहायता से इसे पत्ते से उतार देता हूँ।
ज्योति : बेचारी दौड़ लगाते-लगाते थक गई लेकिन चींटी ने एक बार में कितनी दौड़ लगाई ? चलो नापते हैं।
कैसे नापोगे, बताओ?
दूसरा : चलो धागे तथा फीते की सहायता से नापते हैं। एक बार में चींटी ने 30 सेंटीमीटर को दौड़ लगाई।
आइए हल करें
प्रश्न 1.
चींटी ने 3 बार में कितने सेंटीमीटर की दौड़ लगाई ? …………..
हल:
3 × 30 सेंटीमीटर = 90 सेंटीमीटर
प्रश्न 2.
चींटी ने 4 बार में कितने सेंटीमीटर की दौड़ लगार्ड ? …………
हल:
4 × 30 सेंटीमीटर = 120 सेंटीमीटर
प्रश्न 3.
150 सेंटीमीटर की दौड़ में चींटी ने कितनी बार चक्कर लगाए ? …………
हल:
150 ÷ 30 = 5 बार
प्रश्न 4.
3 मीटर दौड़ में चींटी ने कितने चक्कर लगाए? ………..
हल:
3 मीटर = 3 × 100 सेंटीमीटर = 300 सेंटीमीटर तब 300 ÷ 30 = 10 बार
![]()
पृष्ठ 146 | आइए चर्चा करें
रवि ने अपने खेत में चने की खेती की है। उसे रोजाना रात को नील गाय जैसे जानवरों से अपने खेत की रखवाली करनी पड़ती है। उसने एक झोंपड़ी बना रखी है जहाँ से वह अपने खेत को चारों ओर से देख सकता है। वह रात में तीन बार अपने खेत के चक्कर लगाता है। देखता है कि कोई जानवर उसके खेत में नहीं घुस जाए।
प्रश्न 1.
रवि के खेत के घेरे की कुल लंबाई कितनी है? …………
हल:
150 +56 +56 + 150 + 180

प्रश्न 2.
रवि रोजाना फसल की सुरक्षा के लिए 1 किलोमीटर से ………. चलता है। अधिक / कम
हल:
रवि तीन चक्कर लगाता है। अतः
3 × 592 = 1776 मीटर
रवि 1776 मीटर चलता है जो कि 1000 मीटर अर्थात् 1 किलोमीटर से अधिक है।
प्रश्न 3.
रवि दो दिन में फसल की सुरक्षा के लिए कितना मीटर चलेगा?
हल:
रवि 2 दिन में चलेगा – 2 × 1776 = 3552 मीटर उत्तर
पृष्ठ 146-148 आइए हल करें
प्रश्न 1.
नीचे दी गई आकृतियों के घेरे की कुल लंबाई बताइए-

आकृति (1) — घेरे की कुल लंबाई = ……………. मीटर
आकृति (2) — घेरे की कुल लंबाई = ……………. मीटर
आकृति (3) — घेरे की कुल लंबाई = ………… मीटर
हल:
(1) 450 सेंटीमीटर = 4 मीटर 50 सेंटीमीटर = 4.50 मीटर
(2) 1200 सेंटीमीटर = 12 मीटर
(3) 910 सेंटीमीटर 9 मीटर 10 सेंटीमीटर = 9.10 मीटर
प्रश्न 2.
ग्रिड पर दी गई आकृतियों के कुल क्षेत्रफल का अनुमान लगाइए ।

आकृति (1) — घेरे का कुल क्षेत्रफल = …………….
आकृति (2) — घेरे का कुल क्षेत्रफल = …………….
आकृति (3) — घेरे का कुल क्षेत्रफल = …………….
आकृति (4) — घेरे का कुल क्षेत्रफल = ……………
हल-
आकृति (1) — घेरे का कुल क्षेत्रफल = 6 वर्ग इकाई
आकृति (2) — घेरे का कुल क्षेत्रफल = 7 वर्ग इकाई
आकृति (3) — घेरे का कुल क्षेत्रफल = 7 वर्ग इकाई
आकृति (4) — घेरे का कुल क्षेत्रफल = 4 वर्ग इकाई
प्रश्न 3.
रमन 5 वर्गाकार टाइल से अलग-अलग आकृतियाँ बना रहा है-
(टाइल 1 × 1 मीटर की है)

कौनसी आकृति का परिमाप सबसे अधिक है? …………
कौनसी आकृति का परिमाप सबसे कम है? …………
हल:
| आकृति | परिमाप |
| (i) | 12 मीटर |
| (ii) | 12 मीटर |
| (iii) | 12 मीटर |
| (iv) | 12 मीटर |
सभी आकृतियों का परिमाप समान है ।
![]()
प्रश्न 4.
आप अपने मित्रों के साथ मिलकर इन वर्गाकार टाइलों से अलग-अलग आकृतियाँ बनाइए-
- आपने कितनी तरह की आकृति बनाई हैं? …………… सेमी.
- सबसे अधिक परिमाप = …………… सेमी.
- सबसे कम परिमाप = ………….. सेमी.
- सभी आकृति का क्षेत्रफल = ………….है। (समान / असमान)
हल:
स्वयं कीजिए ।
प्रश्न 5.
आरती की माँ को अपनी ओढ़नी के चारों ओर गोटा लगवाना है। ओढ़नी की लंबाई 2 मीटर है और चौड़ाई 1 मीटर है।
(i) आरती दुकानदार से ओढ़नी के लिए कितना लंबा गोटा खरीदेगी?
(ii) दुकानदार ने कहा, गोटा 80 रुपये प्रति मीटर है । आरती आधा मीटर अधिक लेती है । बताइए वह दुकानदार को कितने रुपये देगी?
हल:
(i) ओढ़नी का परिमाप = 2 × (लम्बाई + चौड़ाई)
= 2 × (2 + 1) मीटर
= 2 × 3 मीटर
= 6 मीटर
अतः आरती दुकानदार से ओढ़नी के लिए 6 मीटर लम्बा गोटा खरीदेगी ।
(ii) 6 मीटर के लिए आरती को देने होंगे = 80 × 6 = 480 रुपये
आधा मीटर अधिक गोटा के लिए = 80 × \(\frac{1}{2}\) = 40 रुपये
आरती दुकानदार को कुल = 480 + 40 = 520 रुपये देगी।
प्रश्न 6.
अनुराग सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा है। वह प्रतिदिन सुबह अपने घर के पास बने बगीचे में दौड़ने जाता है जिसकी लंबाई 500
मीटर और चौड़ाई 300 मीटर है।

(i) अनुराग दौड़ते हुए बगीचे के 5 चक्कर लगाता है। वह प्रतिदिन ………… किलोमीटर दौड़ता है।
(ii) 1 चक्कर में अनुराग ……… किलोमीटर दौड़ता है।
(iii) अनुराग ने 2 चक्कर लगा लिए। तीसरा चक्कर आधा ही हुआ कि उसके पापा ने उसे बुला लिया । आज वह ……. मीटर दौड़ा।
(iv) अनुराग आज प्रतिदिन से कितने मीटर कम दौड़ा? ………..
हल:
(i) अनुराग एक चक्कर लगाने में दौड़ता है
= 2 × (लम्बाई + चौड़ाई)
= 2 × (500 + 300) मीटर
= 1600 मीटर
= 1 किलोमीटर 600 मीटर.
5 चक्कर लगाने पर = 5 × 1600 मीटर
= 8000 मीटर
= 8 किलोमीटर
(∵ 1000 मीटर = 1 किलोमीटर)
(ii) 1 चक्कर में अनुराग 1600 मीटर अर्थात् 1 किलोमीटर 600 मीटर दौड़ता है ।
(iii) 2 और आधा चक्कर = 8000 ÷ 2 = 4000 मीटर
= 4 किलोमीटर
(iv) अनुराग आज प्रतिदिन से 8000 – 4000 = 4000 मीटर = 4 किलोमीटर कम दौड़ा।
पृष्ठ 148 आइए प्रयास करें
देखो आगे दिए गए डॉट पेपर पर रमन ने एक आकृति बनाई है।
आप भी ऐसी दो अन्य आकृति बनाइए जिनका परिमाप इतना ही हो।
दो ऐसी आकृतियाँ बनाइए जिनका क्षेत्रफल दी गई आकृति के बराबर हो ।

हल:
दी गई आकृति का परिमाप = 12 सेमी
दी गई आकृति का क्षेत्रफल = 5 वर्ग सेमी

आकृति (i) व (ii) का परिमाप दी गई आकृति के समान 12 सेमी है।
आकृति (iii) व (iv) का क्षेत्रफल दी गई आकृति के समान 5 वर्ग सेमी है ।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1.
एक अनियमित आकार की पत्ती को एक वर्गाकार ग्रिड पर रखा गया है। यदि पत्ती द्वारा पूरी तरह से घेरे गए खानों की संख्या 16 है और आधे से अधिक घेरे गए खानों की संख्या 4 एवं आधे से कम घेरे गए खानों की संख्या भी 4 है तो पत्ती का अनुमानित क्षेत्रफल है –
(क) 16 वर्ग इकाई
(ख) 18 वर्ग इकाई
(ग) 20 वर्ग इकाई
(घ) 28 वर्ग इकाई
हल:
(ग) 20 वर्ग इकाई
प्रश्न 2.
एक आयत वर्गाकार खानों से बना है। उसकी एक पंक्ति में 5 खाने एवं एक स्तंभ में 2 खाने हैं। आयत का क्षेत्रफल है-
(क) 7 वर्ग इकाई
(ख) 10 वर्ग इकाई
(ग) 12 वर्ग इकाई
(घ) 14 वर्ग इकाई
हल:
(ख) 10 वर्ग इकाई
प्रश्न 3.
एक चित्र बनाने के लिए रिया ने एक वर्गाकार कागज के कुछ खानों को रंग दिया। यदि रंगा हुआ भाग वर्ग के आकार का है और उसका क्षेत्रफल 4
वर्ग इकाई है तो इस वर्ग की भुजा है-
(क) 4 वर्ग इकाई
(ख) 16 वर्ग इकाई
(ग) 4 इकाई
(घ) 2 वर्ग इकाई
हल:
(घ) 2 वर्ग इकाई
प्रश्न 4.
वर्गाकार खानों को गिनकर नीचे दी गई आकृतियों के छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए-

हल:
(i) 25 वर्ग इकाई
(ii) 18 वर्ग इकाई
प्रश्न 5.
वर्गाकार ग्रिड में दर्शाई आकृतियों के क्षेत्रफल का अनुमान लगाइए-

हल:
(i) 18 वर्ग इकाई
(ii) 13 वर्ग इकाई
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
चौखाने कागज पर किसी भी आकृति द्वारा घेरा हुआ स्थान निकाला जाता है—
(अ) चौखाने कागज पर वस्तु का रेखाचित्र बनाकर ।
(ब) वस्तु के आकार का चौखाना कागज काटकर ।
(स) वस्तु द्वारा घेरे गए खानों की संख्या गिनकर ।
(द) उपर्युक्त तीनों प्रकार से ।
हल:
(स) वस्तु द्वारा घेरे गए खानों की संख्या गिनकर ।
प्रश्न 2.
यदि जमीन पर बिछाया जाये तो निम्न में से अधिक जगह घेरने वाली वस्तु है-
(अ) पुस्तक
(ब) कक्षा-कक्ष का फर्श
(स) दरी पट्टी
(द) चॉक का डिब्बा
हल:
(ब) कक्षा-कक्ष का फर्श
![]()
प्रश्न 3.
निम्न में से सबसे अधिक जगह घेर रखी है—

हल:

प्रश्न 4.
किसी आकृति की चारों ओर की बाहरी माप कहलाती है—
(अ) क्षेत्रफल
(ब) परिमाप
(स) आयतन
(द) इनमें से कोई नहीं
हल:
(ब) परिमाप
प्रश्न 5.
2 सेमी. भुजा वाली

इस आकृति का परिमाप होगा—
(अ) 4 सेमी.
(ब) 3 सेमी.
(स) 8 सेमी.
(द) 5 सेमी.
हल:
(स) 8 सेमी.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
- ग्रिड पेपर पर खाने गिनकर अनुमानित क्षेत्रफल ज्ञात करने की विधि में जो खाने आधे से …….. हैं उन्हें छोड़ देते हैं।
- जो वस्तु समतल पर जितनी जगह घेरती है, उसे उस वस्तु का ……… कहते हैं ।
- एक आयताकार खेत की लम्बाई 20 मीटर व चौड़ाई 40 मीटर है तब उस उस खेत का परिमाप ………. हैं ।
- एक वर्गाकार शीट की एक भुजा की लम्बाई 12 सेमी है तब इसका क्षेत्रफल …………. वर्ग सेमी है।
हल:
- कम
- क्षेत्रफल
- 120 मीटर
- 144
सत्य/असत्य कथन छाँटिए-
- किसी भी आकृति के चारों ओर का माप परिमाप कहलाता है। (सत्य/असत्य)
- एक बहुभुज की भुजाओं की लम्बाई 10 सेमी, 15 सेमी, 12 सेमी व 4 सेमी है, तब उस बहुभुज का परिमाप 40 सेमी है । (सत्य/असत्य)
- एक मैदान का परिमाप 500 मीटर है। इस मैदान में छः चक्कर लगाकर 7 किलोमीटर की दूरी तय करता है। (सत्य/असत्य)
- एक तालाब के चारों ओर दीवार की लम्बाई आधा किलोमीटर है। श्याम ने तालाब के चार चक्कर लगाए। उसने कुल 2 किलोमीटर दूरी तय की। (सत्य/असत्य)
हल:
- सत्य
- असत्य
- असत्य
- सत्य
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
एक विद्यालय के कार्यक्रम में एक फर्श पर 35 बालक बैठ पाये तथा दूसरे फर्श पर 28 बालक बैठ पाये। बताओ कि कौन-सा फर्श अधिक स्थान घेरता है ?
हल:
जिस फर्श पर 35 बालक बैठे हैं वही फर्श अधिक स्थान घेरेगा क्योंकि वही फर्श बड़ा है।
प्रश्न 2.
एक छोटी पुस्तक की लम्बाई 6 सेमी. तथा चौड़ाई 5 सेमी. है। तो बताओ उस पुस्तक को 1 वर्ग सेमी. चौखाने वाले कागज पर रखने पर वह कितने खाने घेरेगी?
हल:
1 वर्ग सेमी. चौखाने कागज पर वह पुस्तक 6 × 5 = 30 खाने घेरेगी।
प्रश्न 3.

इस आकृति द्वारा घेरे गए खानों की संख्या लिखिए ।
हल:
8 पूरे खाने तथा 8 आधे खाने ।
प्रश्न 4.
नीचे दिये गये खेत का परिमाप बताओ ।

हल:
खेत का परिमाप = 100 मी. + 110 मी. + 90 मी. + 80 मी. + 30 मी.
= 410 मी.
![]()
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
ये कुछ अलग स्टिकर हैं, पता करो कौन- सा स्टिकर कितने खाने घेर रहा है ।

इस तालिका को कॉपी में बनाकर भरो ।

हल:
| स्टिकर | घेरे गए खाने |
| 1 | 21 खाने |
| 2 | 25 खाने |
| 3 | 10 पूरे खाने व 5 आधे खाने |
| 4 | 24 पूरे खाने व 8 आधे खाने |
| 5 | 6 पूरे खाने व 4 आधे खाने |
प्रश्न 2.
(i) अपनी कॉपी में ऐसी ही एक ग्रिड बनाओ या गणित की खाने वाली कॉपी ले लो। इस ग्रिड पर तीन एक सेंटीमीटर वाले चौकोरों को जोड़ कर अलग-अलग आकृतियाँ बनाओ और उनके परिमाप पता लगाओ ।
(ii) क्या ये आकृतियाँ चौखाने कागज पर बराबर जगह घेरती हैं?
(iii) अब चार चौकोरों के साथ भी यही कार्य करो ।
हल:
(i)

(ii) नहीं, ये आकृतियाँ चौखाने जगह नहीं घेरती हैं ।
(iii)

निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
गणित की कॉपी के चौखाने कागज पर स्केल की सहायता से निम्नलिखित आकृतियाँ बनाओ और उनके द्वारा घेरी गई आकृतियों का पता लगाओ।
- एक आयत की लम्बाई 5 सेमी. और चौड़ाई 3 सेमी. है तो आयत द्वारा घेरी गई जगह, कितने चौखानों के बराबर है ?
- एक 3 सेमी. भुजा का वर्ग बनाओ और उसके द्वारा चौखाने पर घेरे गए स्थान का पता लगाओ ।
हल:
- आयत द्वारा घेरी गई जगह, 15 चौखानों के बराबर होगी।
- वर्ग द्वारा चौखाने पर घेरे गये स्थान का मान 9 चौखानों के बराबर है ।
प्रश्न 2.
नीचे चौखाने कागज पर कुछ आकृतियाँ बनी हैं। उनके क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए ।

हल:
(i) पूरे खानों का मान = 4
आधे से ज्यादा खानों का मान = 4
कुल क्षेत्रफल = 4 + 4 = 8 खाने
(ii) पूरे खानों का मान = 7
अतः कुल क्षेत्रफल = 7 खाने
(iii) आकृति पूरा करने पर पूरे खानों का मान = 5 खाने
(iv) पूरे खानों का मान = 6
आधे से ज्यादा खानों का मान = 4
कुल क्षेत्रफल = 6 + 4 = 10 खाने
Leave a Reply