Regular practice of RBSE Class 4 Maths Solutions in Hindi Chapter 8 भालू के घर जन्मदिन Question Answer sharpens your problem-solving skills.
RBSE Class 4 Maths Chapter 8 Question Answer in Hindi भालू के घर जन्मदिन
भालू के घर जन्मदिन Question Answer
पाठगत प्रश्न
पृष्ठ 60
आप भी अपने तरीके से भाग कीजिए-
(i) 24 ÷ 8 = ?
(ii) 49 ÷ 7 = ?
(iii) 75 ÷ 5 = ?
हल:
(i)

(ii)

(iii)

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
पृष्ठ 64
प्रश्न 1.
हल कीजिए-

हल:

प्रश्न 2.
मिलान कीजिए-

हल:

प्रश्न 3.
सुबह की प्रार्थना सभा में 161 बच्चे मैदान में 7. पंक्तियों में बराबर-बराबर खड़े हैं। प्रत्येक पंक्ति में कितने बच्चे हैं?
हल:
बच्चों की कुल संख्या = 161
पंक्तियों की संख्या = 7
प्रत्येक पंक्ति में बच्चों की संख्या = 161 ÷ 7

अतः प्रत्येक पंक्ति में बच्चों की संख्या 23 है ।
प्रश्न 4.
मेरे पास 72 सेब हैं जिन्हें 3 टोकरियों में बराबर- बराबर रखना है। प्रत्येक टोकरी में कितने सेब होंगे?
हल:
सेब की कुल टोकरियों संख्या = 72
की संख्या = 3
प्रत्येक टोकरी में सेब की संख्या = 72 ÷ 3

अतः प्रत्येक टोकरी में 24 सेब हैं
प्रश्न 5.
संख्या 25 को किससे गुणा करें कि गुणनफल 625 हो जाए ?
हल:
25 × ? = 625
? = 625 ÷ 25

अतः संख्या 25 को संख्या 25 से गुणा करने पर गुणनफल 625 होगा ।
प्रश्न 6.
एक माली के पास 120 फूल हैं। 24 फूलों की माला तैयार करनी है। 120 फूलों से ऐसी कितनी मालाएँ तैयार होंगी?
हल:
माली के पास फूलों की संख्या = 120
एक माला में फूलों की संख्या = 24
120 फूलों से बनी मालाओं की संख्या = 120 ÷ 24

अतः 120 फूलों से 5 मालाएँ तैयार होंगी ।
प्रश्न 7.
50 कॉपियों को 10 बच्चों में बराबर-बराबर बाँटना है। बताइए प्रत्येक बच्चे को कितनी कॉपियाँ मिलेंगी?
हल:
कॉपियों की संख्या = 50
बच्चों की संख्या = 10

प्रत्येक बच्चे को मिलने वाली कॉपियों की संख्या = 50 ÷ 10 = 5
अतः प्रत्येक बच्चे को 5 कॉपियाँ मिलेंगी।
प्रश्न 8.
एक विद्यालय में कुल 240 विद्यार्थी हैं। अगर विद्यार्थियों को 4 बराबर-बराबर समूहों में बाँटा जाए तो बताइए प्रत्येक समूह में कितने विद्यार्थी
होंगे?
हल:

कुल विद्यार्थी = 240
समूहों की संख्या = 4
प्रत्येक समूह में विद्यार्थी = 240 ÷ 4 = 60
अतः प्रत्येक समूह में 60 विद्यार्थी होंगे ।
प्रश्न 9.
रोहन के पास कुल 560 कंचे हैं। यदि रोहन उन कंचों को अपने 10 दोस्तों में बराबर-बराबर बाँटता है तो बताइए प्रत्येक को कितने कंचे मिले? हल:
रोहन के पास कुल कंचे = 560
रोहन के दोस्तों की संख्या = 10
प्रत्येक दोस्त को मिले कंचों की संख्या = 560 ÷ 10
= 56

अतः प्रत्येक दोस्त को 56 कंचे मिले ।
प्रश्न 10.
पाँच टोकरियों में 250 केले हैं तो बताइए एक टोकरी में कितने केले हैं?
हल:
पाँच टोकरियों में केले = 250
एक टोकरी में केले = 250 ÷ 5 = 50

अतः एक टोकरी में 50 केले हैं ।
प्रश्न 11.
एक डिब्बे में कुल 100 कॉपियाँ हैं । इन कॉपियों को 20 विद्यार्थियों में बराबर-बराबर बाँटना है । बताइए प्रत्येक विद्यार्थी को कितनी कॉपियाँ मिलेंगी?
हल:
डिब्बे में कुल कॉपियाँ = 100
विद्यार्थियों की संख्या = 20
प्रत्येक विद्यार्थी को मिली कॉपियों की संख्या
= 100 ÷ 20 = 5

प्रश्न 12.
4 किलो गेहूँ की कीमत 96 रुपये है तो एक किलो गेहूँ की कीमत क्या होगी ?
हल:
4 किलो गेहूँ की कीमत = 96 ₹
एक किलो गेहूँ की कीमत = 96 ÷ 4 = 24 ₹

अतः एक किलो गेहूँ की कीमत 24 ₹ है ।
प्रश्न 13.
दो संख्याओं का गुणनफल 90 है। यदि एक संख्या 10 है तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए ।
हल:
दो संख्याओं का गुणनफल = 90
पहली संख्या = 10
दूसरी संख्या = 90 ÷ 10 = 9

अतः दूसरी संख्या 9 है।
प्रश्न 14.
भागफल के रूप में 32 प्राप्त करने के लिए 480 को किस संख्या से विभाजित किया जाना चाहिए?
हल:
480 ÷ 32

अतः 480 ÷ 32 = 15
‘या 480 ÷ 15 = 32
अतः भागफल के रूप में 32 प्राप्त करने के लिए 480 को संख्या 15 से विभाजित किया जाना चाहिए।
प्रश्न 15.
अंशु रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने सभी भाइयों के लिए मिठाई के डिब्बे लेने गई । हलवाई के पास 60 लड्डुओं की एक थाली तैयार थी । अंशु ने कहा कि उसे 5 डिब्बों में बराबर-बराबर पैक कर दो। हलवाई ने हर डिब्बे में ………. लड्डू पैक कर दिए। एक लड्डू के डिब्बे की कीमत 75 रुपये थी। अंशु ने हलवाई को 5 डिब्बों के …… रुपये दिए। अंशु ने मिठाई लेने के बाद दुकान से राखी के 9 पैकेट खरीदे। हर पैकेट में 5 राखियाँ हैं । अंशु ने कुल …….. राखियाँ खरीदीं। हर पैकेट की कीमत 40 रुपये है तो एक राखी की कीमत ……… रुपये होगी।
हल:
लड्डुओं की संख्या = 60
डिब्बों की संख्या = 5
प्रत्येक डिब्बे में लड्डू = 60 ÷ 5
= 12
अतः हलवाई ने हर डिब्बे में 12 लड्डू पैक किए। एक लड्डू के डिब्बे की कीमत = 75 ₹
5 लड्डू के डिब्बों की कीमत = 75 × 5 = 375 ₹
अतः अंशु ने हलवाई को 5 डिब्बों के 375 ₹ दिए ।
एक पैकेट में राखियाँ = 5
9 पैकेट में राखियाँ = 5 × 9 = 45 राखियाँ
अत: अंशु ने कुल 45 राखियाँ खरीदीं।
एक पैकेट में राखियों की कीमत = 40 ₹
एक राखी की कीमत = 40 ÷ 5 = 8 ₹
अतः एक राखी की कीमत 8 ₹ होगी।
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
यदि 48 चॉकलेट को 8 बच्चों में बराबर-बराबर बाँटा जाए तो प्रत्येक बच्चे को चॉकलेट मिलेगी-
(अ) 4 चॉकलेट
(ब) 6 चॉकलेट
(स) चॉकलेट
(द) 7 चॉकलेट
हल:
(ब) 6 चॉकलेट
प्रश्न 2.
यदि एक कार में 4 लोग जा सकते हैं तो 52 लोगों के लिए कितनी कार आवश्यक होंगी-
(अ) 13
(ब) 12
(स) 11
(द) 14
हल:
(अ) 13
प्रश्न 3.
1001 = 9 में शेषफल होगा-
(अ) 1
(ब) 3
(स) 7
(द) 2
हल:
(द) 2
प्रश्न 4.
कक्षा 4 में एक बैंच पर 9 बच्चे बैठते हैं तो 63 बच्चों के लिए आवश्यक बैंच होंगी-
(अ) 6 बैंच
(ब) 7 बैंच
(स) 8 बैंच
(द) 9 बैंच
हल:
(ब) 7 बैंच
प्रश्न 5.
35 पुस्तकों को यदि 5 बच्चों में बराबर-बराबर बाँटा जाए तो प्रत्येक बच्चे को पुस्तक मिलेंगी-
(अ) 6 पुस्तक
(ब) 5 पुस्तक
(स) 7 पुस्तक
(द) 8 पुस्तक
हल:
(स) 7 पुस्तक
प्रश्न 6.
999 ÷ 9 में भागफल होगा-
(अ) 101
(ब) 110
(स) 112
(द) 111
हल:
(द) 111
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
प्रश्न 1.
400 : 20 का मान ………. होगा ।
हल:
20
प्रश्न 2.
1 दिन में 14 लोग 5 किलोग्राम आटा खाते हैं, तो 60 किलोग्राम आटा ……… दिन चलेगा।
हल:
12
प्रश्न 3.
यदि 12 पेनों का मूल्य 144 रुपये है, तो एक पेन का मूल्य ……… होगा।
हल:
12 ₹
प्रश्न 4.
यदि 15 बॉलों का मूल्य 525 ₹ है, तो एक बॉल का मूल्य ……… होगा ।
हल:
35 ₹
प्रश्न 5.
एक दुकान ने 512 फीट की रस्सी के बण्डल के 8 बराबर नाप के टुकड़े किये । प्रत्येक टुकड़े की नाप ………. होगी ।
हल:
64 फीट
सत्य/असत्य कथन छाँटिए-
- संख्या 42 में 4 से भाग देने पर शेषफल 2 प्राप्त होगा । (सत्य/असत्य)
- संख्या 72 में 9 से भाग देने पर भागफल 7 प्राप्त होता है। (सत्य/असत्य)
- शून्य (0) में किसी भी संख्या का भाग देने पर भागफल शून्य (0) प्राप्त होता है । (सत्य / असत्य)
- किसी संख्या में 1 का भाग देने पर भागफल वही संख्या प्राप्त होती है । (सत्य / असत्य)
हल:
- सत्य
- असत्य
- सत्य
- सत्य
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
156 ÷ 6 को हले करें ।
हल:

प्रश्न 2.
405 ÷ 5 को हल करें।
हल:

प्रश्न 3.
प्रेम ने 8 बच्चों को पेन लाने के लिए 184₹ की राशि बराबर-बराबर दी। बताओ प्रत्येक बच्चे को कितनी राशि मिली?
हल:
बच्चों की संख्या = 8
कुल राशि = 184 ₹
प्रत्येक बच्चे को राशि मिलेगी = 184 ÷ 8 = 23 ₹
अतः प्रत्येक बच्चे को 23 ₹ मिलेंगे।
प्रश्न 4.
यदि 7 बच्चों में 77 टॉफियाँ बाँटी जायें तो प्रत्येक बच्चे को कितनी टॉफी मिलेगी ?
हल:
77 ÷ 7

अतः प्रत्येक बच्चे को 11 टॉफी मिलेंगी ।
प्रश्न 5.
एक धर्मशाला की भोजनशाला में 1800 किलोग्राम गेहूँ हैं। रोज वहाँ 30 किलोग्राम गेहूँ खर्च होता है। गेहूँ कितने दिन चलेगा?
हल:
1800 ÷ 30

अत: 1800 किलोग्राम गेहूँ 60 दिन चलेगा।
लघुत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
824 ÷ 8 भाग दीजिए ।
हल:

प्रश्न 2.
एक डिब्बे में 375 सेब हैं। इनको 15 बच्चों में बराबर-बराबर बाँटना है। प्रत्येक को कितने सेब मिलेंगे?
हल:
कुल सेब = 375
बच्चों की संख्या = 15
प्रत्येक बच्चे को सेब मिलेंगे = 375 ÷ 15 = 25 सेब

प्रश्न 3.
राजकीय माध्यमिक विद्यालय अंबेडकर नगर में शिक्षा समारोह के अंतर्गत पुरस्कार के रूप में ₹558 की राशि 18 बच्चों में समान रूप से बाँटी गई । बताओ प्रत्येक बच्चे को कितने रुपये का पुरस्कार दिया गया ?
हल:
कुल राशि = 558 ₹
बच्चों की संख्या = 18
प्रत्येक बच्चे को पुरस्कार राशि मिलेगी = 558 ÷ 18
= 31 ₹

अतः प्रत्येक बच्चे को 31 ₹ का पुरस्कार दिया गया।
प्रश्न 4.
970 ईंटों के ढेर से 10-10 की कितनी थप्पियाँ बनेंगी?
हल:
970 ÷ 10

अतः 10-10 की 97 थप्पियाँ बनेंगी।
निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
भाग दीजिए-
(i) 877 में 13 का
(ii) 469 में 19 का
(iii) 888 में 8 का
(iv) 403 में 5 का
हल:
(i)

(ii)

(iii)

(iv)

Leave a Reply