• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 5 EVS Model Paper Set 2 Hindi Medium

March 30, 2026 by Phani Leave a Comment

Students can prepare more effectively when Class 5th RBSE EVS Model Paper Set 2 Hindi Medium are practiced regularly.

RBSE Class 5 EVS Model Question Paper Set 2 Hindi Medium

समय : 2.30 घण्टे
पूर्णांक : 80

निर्देश:

  1. प्रश्न पत्र पुस्तिका विषय के अधिगम क्षेत्रों पर आधारित है।
  2. विद्यार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर नामांक, दिनांक एवं दिन अनिवार्यतः लिखें।
  3. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर इसी प्रश्न- पत्र पुस्तिका में इसके लिए उपलब्ध स्थान पर ही लिखें।
  4. प्रश्नों के अंकभार उनके सामने अंकित हैं।
  5. प्रश्न-पत्र पुस्तिका के किसी भी भाग को फाड़ें नहीं, खराब नहीं करें और अलग नहीं करें।

अवलोकन, पहचान एवं चर्चा कर दर्ज करना अंकभार – 11

प्रश्न 1.
दिए गए चित्र को देखकर बताइए कि यह किससे संबंधित है?
RBSE Class 5 EVS Model Paper Set 2 Hindi Medium
(अ) संतुलित भोजन
(स) पशु आहार
(ब) कुपोषित भोजन
(द) अल्पाहार
उत्तर:
(अ) संतुलित भोजन

प्रश्न 2.
खरीफ की फसल से संबंधित कथन है-
(i) खरीफ की फसल जून-जुलाई में बोई जाती है।
(ii) गेहूँ, चना, जौ आदि खरीफ की फसलों के उदाहरण हैं।
(अ) केवल कथन (i) सत्य है।
(ब) केवल कथन (ii) सत्य है।
(स) कथन (i) व (ii) दोनों सत्य हैं।
(द) कथन (i) व (ii) दोनों असत्य हैं
उत्तर:
(अ) केवल कथन (i) सत्य है।

प्रश्न 3.
यातायात के साधनों के प्राचीन एवं नवीन तरीकों को छाँटकर तालिका में लिखिए – मोटरसाइकिल, बैलगाड़ी, हवाई जहाज, घोड़ागाड़ी, बस, नाव (3 × 1 = 3)
प्राचीन तरीके
नवीन तरीके
उत्तर:

प्राचीन तरीके नवीन तरीके
बैलगाड़ी मोटरसाइकिल
घोड़ागाड़ी हवाई जहाज
नाव बस

RBSE Class 5 EVS Model Paper Set 2 Hindi Medium

प्रश्न 4.
(i) स्तम्भ ‘अ’ का स्तम्भ ‘ब’ से मिलान कीजिए-

स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
(1) अकेले रहने वाले पक्षी (A) उल्लू
(2) जोड़े में रहने वाले पक्षी (B) तोता
(3) समूह में रहने वाले पक्षी (C) मोर
(D) गिलहरी

उत्तर:

स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
(1) अकेले रहने वाले पक्षी (A) उल्लू
(2) जोड़े में रहने वाले पक्षी (C) मोर
(3) समूह में रहने वाले पक्षी (B) तोता

(ii) दिए गए शब्दों के आधार पर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (बिल, सूँड, साँप, पेड़ पर )
(अ) ______ रेंगकर चलता है।
(ब) चूहा ______ में रहता है।
(स) हाथी ______ में पानी भरकर नहाता है।
उत्तर:
(अ) साँप
(ब) बिल
(स) सूँड

सामाजिक एवं प्राकृतिक वातावरण के अंतरसम्बंधों की समझ अंकभार – 12

प्रश्न 5.
रबी की फसलें कब बोई जाती हैं? 1
(अ) मार्च – जून
(ब) जनवरी-फरवरी
(स) अक्टूबर-दिसंबर
(द) जून-जुलाई
उत्तर:
(स) अक्टूबर-दिसंबर

प्रश्न 6.
जायद फसलों को गर्मी में क्यों बोया जाता है?
उत्तर:
जायद फसलों को गर्मी में इसलिए बोया जाता है, क्योंकि ये कम समय में तैयार होती हैं और गर्म जलवायु में तेजी से बढ़ती हैं।

प्रश्न 7.
(i) मकड़ी जाले को कैसे बनाती है?
उत्तर:
मकड़ी अपने मुँह से रेशमी धागे निकालकर जाल बुनती है। यह धागा मजबूत होता है, जो कीटों को फँसाने में मदद करता है। मकड़ी विभिन्न आकृतियों जैसे गोल या सुरंग जैसे जाले बनाती है। यह जाल समय- समय पर मकड़ी द्वारा नवीनीकृत किया जाता है।

(ii) भारत के मानचित्र में निम्न राज्यों को दर्शाइए-
RBSE Class 5 EVS Model Paper Set 2 Hindi Medium- 2
(अ) गुजरात
(ब) उड़ीसा
(स) कर्नाटक
(द) अरुणाचल प्रदेश
उत्तर:
RBSE Class 5 EVS Model Paper Set 2 English Medium - 4

तर्क, वर्गीकरण, प्रश्न करना, सरल पैटर्न की पहचान अंकभार – 11

प्रश्न 8.
ऊँट गर्मी में कैसे अनुकूलित होता है?
(अ) कूबड़ में वसा जमा करके
(ब) मोटी फर विकसित करके
(स) शेतनिद्रा में जाकर
(द) पंखों से तैरकर
उत्तर:
(अ) कूबड़ में वसा जमा करके

RBSE Class 5 EVS Model Paper Set 2 Hindi Medium

प्रश्न 9.
निम्न में से कौन-सा एक लोकसंगीत का प्रकार नहीं है-
(अ) पनिहारी
(ब) बधावा
(स) मांड
(द) भवाई
उत्तर:
(द) भवाई

प्रश्न 10.
दिए गए चित्र से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किन्हीं दो प्रश्नों का निर्माण (2 × 12 = 3)
RBSE Class 5 EVS Model Paper Set 2 Hindi Medium - 4
उत्तर:
(1) सर्दी के मौसम में हम किस प्रकार के कपड़े पहनते हैं?
(2) सर्दी के मौसम में हम ठंड से कैसे बचते हैं ?

प्रश्न 11.
‘प्लास्टिक को खत्म होने में सैकड़ों वर्ष लग जाते हैं।’ इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप अपने शिक्षक से क्या प्रश्न करेंगे? किन्हीं दो प्रश्नों का निर्माण कीजिए। (2 × 1½ = 3)
उत्तर:
(1) प्लास्टिक के उपयोग से हमें क्या नुकसान होते हैं?
(2) प्लास्टिक एक बार इस्तेमाल करके क्यों फेंक दी जाती है ?

प्रश्न 12.
‘नीम एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है।’ इसके अन्य गुणों के बारे में जानने के लिए किन्हीं दो प्रश्नों का निर्माण कीजिए। (2 × 1½ = 3)
उत्तर:
(1) नीम का स्वाद कैसा होता है ?
(2) नीम के उपयोग से किन रोगों से बचाव होता है ?

स्थानीय सामग्री से नवीन वस्तुओं का निर्माण, समस्या पहचानना एवं निर्णय लेना अंकभार – 17

प्रश्न 13.
पूर्वी तट पर धान की खेती अच्छी होती है। क्यों?
उत्तर:
पूर्वी तट पर स्थित वे स्थान जहाँ नदियाँ समुद्र से मिलती हैं, वहाँ पर उपजाऊ मिट्टी जमा होने के कारण तथा पानी के कारण इन क्षेत्रों में धान की खेती अच्छी होती है।

प्रश्न 14.
पैकिंग वाला भोजन किस प्रकार पर्यावरण के लिए हानिकारक है? समझाइए। 6
उत्तर:
पैकिंग वाला भोजन पर्यावरण के लिए हानिकारक है, क्योंकि इसे बनाने और लाने में अधिक ऊर्जा और अधिक ईंधन की आवश्यकता होती है तथा प्लास्टिक की पैकिंग सामग्री की खपत भी बढ़ती है, जिससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है।

RBSE Class 5 EVS Model Paper Set 2 Hindi Medium

प्रश्न 15.
(i) लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करने हेतु कोई दो नारे बनाइए। (2 × 2 = 4)
उत्तर:
(1) स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत।
(2) एक कदम स्वच्छता की ओर।

(ii) नगरीय स्वशासन संस्थाएँ क्या कार्य करती हैं?
उत्तर:
नगर निगम, नगरपालिका और नगर परिषद् नगरीय स्वशासन संस्थाएँ कहलाती हैं। ये संस्थाएँ शहर की सफाई, पानी, बिजली, सड़कें और उद्यान का ‘रख-रखाव करती हैं और प्रबंधन में आने वाली समस्याओं का समाधान करती हैं।

विश्लेषण एवं अनुप्रयोग करना अंकभार – 12

प्रश्न 16.
कॉफी पाउडर, घी, नींबू का रस, ग्लूकोज, गेहूँ का आटा एवं लकड़ी का बुरादा को पानी में घोलने पर कौनसे पदार्थ पानी में घुलते हैं और कौनसे नहीं घुलते हैं? अपने अनुभव के आधार पर लिखिए। (3 + 3 = 6)
उत्तर:
घुलनशील पदार्थ – ______
अघुलनशील पदार्थ – ______
उत्तर:
घुलनशील पदार्थ – कॉफी पाउडर, नींबू का रस व ग्लूकोज।
अघुलनशील पदार्थ — घी, गेहूँ का आटा एवं लकड़ी का बुरादा।

प्रश्न 17.
हमें प्रतिदिन प्राणायाम क्यों करना चाहिए?
उत्तर:
हमें प्रतिदिन प्राणायाम करना चाहिए, क्योंकि यह कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक लाभ प्रदान करता है; जैसे तनाव कम करना, मन शांत रखना, रक्त प्रवाह नियंत्रित करना, फेफड़े स्वस्थ रखना, एकाग्रता और ध्यान बढ़ाना इत्यादि।

न्याय एवं समता के सरोकारों, प्राकृतिक संसाधनों के प्रति संवेदनशील होना अंकभार – 10

प्रश्न 18.
सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए क्या आवश्यक है?
(अ) बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाना
(ब) तेज गति से वाहन चलाना
(स) यातायात नियमों का पालन करना
(द) मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना
उत्तर:
(स) यातायात नियमों का पालन करना

पर्यावरण अध्ययन कक्षा-5

प्रश्न 19.
‘कोई भी सामाजिक आयोजन समाज के सभी लोगों के सहयोग से पूरा होता है। अपनी राय व्यक्त कीजिए।
उत्तर:
कोई भी सामाजिक आयोजन समाज के विभिन्न लोगों के सहयोग से पूरे होते हैं, जिसमें किसान अनाज देता है, हलवाई मिठाइयाँ बनाता है, बढ़ई मंडप बनाता है और सफाई कर्मचारी स्वच्छता सुनिश्चित करता है।

RBSE Class 5 EVS Model Paper Set 2 Hindi Medium

प्रश्न 20.
(i) ट्रेफिक सिग्नल की तीन बत्तियाँ क्या संकेत करती हैं? बताइए। (3 × 1 = 3)
उत्तर:
(i) ट्रेफिक सिग्नल की तीन बत्तियाँ हमें निम्न संकेत देती हैं-

  1. लाल बत्ती – लाल बत्ती हमें रूके रहने का संकेत देती हैं।
  2. पीली बत्ती-पीली बत्ती हमें रूकने को तैयार होने का संकेत देती है।
  3. हरी बत्ती – हरी बत्ती हमें चलने का संकेत देती है।

(ii) इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने के लिए हमें कौनसे उपाय अपनाने चाहिए? कोई तीन लिखिए। (3 × 1 = 3)
उत्तर:
इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने हेतु हमें निम्न उपाय अपनाने चाहिए-

  1. निजी जानकारी को अनजान लोगों से साझा न करना।
  2. संदिग्ध ईमेल या लिंक पर क्लिक न करना।
  3. मजबूत ( जटिल ) पासवर्ड का उपयोग करना।

सामाजिक भावनात्मक विकास एवं जीवन कौशल अंकभार – 7

प्रश्न 21.
आपकी सहेली प्रीति बस से स्कूल जा रही है और बैठने के लिए जगह ना मिलने पर उसे गुस्सा आ गया। – आपको क्या करना चाहिए?
(अ) प्रीति को गुस्सा करने देना चाहिए।
(ब) प्रीति के गुस्से को शांत करना चाहिए।
(स) प्रीति से लड़ना चाहिए।
(द) प्रीति को बस से उतार देना चाहिए।
उत्तर:
(ब) प्रीति के गुस्से को शांत करना चाहिए।

प्रश्न 22.
गोविंद गुरु ने अपने अनुयायियों को क्या संदेश दिया तथा समाज से क्या आकांक्षा रखी? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
गोविंद गुरु ने महर्षि दयानंद से प्रेरित होकर अपने अनुयायियों को अहिंसा और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया था। वे चाहते थे कि समाज शिक्षा ग्रहण करे, शराब और बुरी आदतों को त्यागे और अपनी संस्कृति को मजबूत करे, परन्तु यह बात अंग्रेजी सरकार और स्थानीय जागीरदारों को स्वीकार नहीं थी।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook

Related

Filed Under: Model Papers

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • My Dear Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 14
  • Travel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 11
  • Paper Boats Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 8
  • A Funny Man Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 5
  • Try Again Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 2
  • Rani Abbakka Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 15
  • A Homage to Our Brave Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 13
  • Conquering the Summit Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 12
  • The Tunnel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 10
  • North South East West Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 9
  • My Brother’s Great Invention Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

Loading Comments...