Students can prepare more effectively when Class 5th RBSE EVS Model Paper Set 4 Hindi Medium are practiced regularly.
RBSE Class 5 EVS Model Question Paper Set 4 Hindi Medium
समय : 2.30 घण्टे
पूर्णांक : 80
निर्देश:
- प्रश्न पत्र पुस्तिका विषय के अधिगम क्षेत्रों पर आधारित है।
- विद्यार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर नामांक, दिनांक एवं दिन अनिवार्यतः लिखें।
- प्रत्येक प्रश्न का उत्तर इसी प्रश्न- पत्र पुस्तिका में इसके लिए उपलब्ध स्थान पर ही लिखें।
- प्रश्नों के अंकभार उनके सामने अंकित हैं।
- प्रश्न-पत्र पुस्तिका के किसी भी भाग को फाड़ें नहीं, खराब नहीं करें और अलग नहीं करें।
अवलोकन, पहचान एवं चर्चा कर दर्ज करना (अंकभार – 11)
प्रश्न 1.
दिए गए चित्र को देखकर बताइए कि यह किससे संबंधित है?

(अ) खाना बनाती महिला
(ब) चक्की से अनाज पीसती हुई महिला
(स) नृत्य करती हुई महिला
(द) गीत गाती महिला
उत्तर:
(ब) चक्की से अनाज पीसती हुई महिला
प्रश्न 2.
जायद फसल से संबंधित कथन है-
(i) इसे मार्च से जून के बीच बोया जाता है ।
(ii) ककड़ी, तरबूज, खरबूजा आदि जायद की फसलें हैं।
(अ) केवल कथन (i) सत्य है
(ब) केवल कथन (ii) सत्य है
(स) कथन (i) व (ii) दोनों सत्य हैं
(द) कथन (i) व (ii) दोनों असत्य हैं
उत्तर:
(स) कथन (i) व (ii) दोनों सत्य हैं
![]()
प्रश्न 3.
रसोई के बर्तन के प्राचीन एवं नवीन तरीकों को छाँटकर तालिका में लिखिए
नॉन स्टिक तवा, मिट्टी का तवा, माइक्रोवेव ओवन, ताँबे का घड़ा, स्टेनलेस स्टील के बर्तन, पीतल के बर्तन (3 × 1 = 3)
| प्राचीन तरीके | नवीन तरीके |
उत्तर:
| प्राचीन तरीके | नवीन तरीके |
| मिट्टी का तवा | नॉनस्टिक तवा |
| ताँबे का घड़ा | माइक्रोवेव ओवन |
| पीतल के बर्तन | स्टेनलेस स्टील के बर्तन |
प्रश्न 4.
(i) स्तम्भ ‘अ’ का स्तम्भ ‘ब’ से मिलान कीजिए
| स्तम्भ ‘अ’ | स्तम्भ ‘ब’ |
| (1) कोयल | (A) लंबी गर्दन व लंबे पैर |
| (2) गौरैया | (B) मधुर गीत गाना |
| (3) मोर | (C) तेज उड़ान, छोटा आकार |
| (D) सिर पर कलंगी |
उत्तर:
| स्तम्भ ‘अ’ | स्तम्भ ‘ब’ |
| (1) कोयल | (B) मधुर गीत गाना |
| (2) गौरैया | (C) तेज उड़ान, छोटा आकार |
| (3) मोर | (D) सिर पर कलंगी |
(ii) दिए गए शब्दों के आधार पर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(झोंपड़ी की दीवार में, पेड़ के कोटर, उल्लू, लंबी) (3 × 1 = 3)
(अ) तोता _____ में रहता है।
(ब) _____ रात में जागता है।
(स) गौरा का घर एक _____ में है।
उत्तर:
(अ) पेड़ के कोटर में
(ब) उल्लू
(स) झोंपड़ी की दीवार में
सामाजिक एवं प्राकृतिक वातावरण के अंतरसम्बंधों की समझ
प्रश्न 5.
इनमें से खरीफ की फसल कौनसी है?
(अ) चना
(ब) सरसों
(स) मूँगफली
(द) गेहूँ
उत्तर:
(स) मूँगफली
![]()
प्रश्न 6.
त्योहारों का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है?
उत्तर:
त्योहार सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देते हैं तथा रिश्तों को मजबूत करते हैं और खुशी का अवसर प्रदान करते हैं। शीतला सप्तमी जैसे त्योहार मौसमी बीमारियों से बचाव सिखाते हैं।
प्रश्न 7.
(i) कठफोड़वा पक्षी अपना घोंसला कैसे बनाता है?
उत्तर:
कठफोड़वा पक्षी अपनी चोंच का प्रयोग कर पेड़ के तने में छेद करके घोंसला बनाता है। इसके लिए वह अक्सर सड़ी हुई या मृत लकड़ियों को चुनता है। इसमें कठफोड़वा थोड़ा-सा अंदर की तरफ लकड़ी के टुकड़े, घास या अन्य सामग्री रखता हैं, ताकि अंडे देने के लिए आरामदायक जगह बन सके।
(ii) भारत के मानचित्र में निम्न स्थानों को दर्शाइए

(अ) महाराष्ट्र
(स) त्रिपुरा
(ब) बिहार
(द) आंध्र प्रदेश
उत्तर:

तर्क, वर्गीकरण, प्रश्न करना, सरल पैटर्न की पहचान (अंकभार – 11)
प्रश्न 8.
कैक्टस गर्मी में पानी की बचत कैसे करता है?
(अ) जड़ों को छोटा करके
(ब) पत्तियों को चौड़ा करके
(स) फूलों को बढ़ाकर
(द) पत्तियों को कांटों में बदलकर
उत्तर:
(द) पत्तियों को कांटों में बदलकर
प्रश्न 9.
विटामिन-सी का प्रमुख स्रोत है-
(अ) अश्वगंधा
(ब) तुलसी
(स) आँवला
(द) ग्वारपाठा
उत्तर:
(स) आँवला
प्रश्न 10.
दिए गए चित्र से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किन्हीं दो प्रश्नों का निर्माण कीजए। (2 × 1½ = 3)

उत्तर:
(1) आसमान में काले बादल कब आते हैं?
(2) मौसम के संकेतों के उपयोग से क्या लाभ हैं?
प्रश्न 11.
भालू का ऐलान मानव अत्याचार बहुत बढ़ गया’ इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप अपने शिक्षक से क्या प्रश्न करेंगे? किन्हीं दो प्रश्नों का निर्माण कीजिए। (2 × 1½ = 3)
उत्तर:
(1) मानव अत्याचार से जानवरों को क्या खतरा है?
(2) मानव और जानवर एक-दूसरे से किस प्रकार संबंधित हैं?
प्रश्न 12.
‘अश्वगंधा एक महत्त्वपूर्ण जड़ी-बूटी है।’ इसके औषधीय गुणों के बारे में जानने के लिए किन्हीं दो प्रश्नों का निर्माण कीजिए। (2 × 1½ = 3)
उत्तर:
(1) अश्वगंधा किस प्रकार लाभकारी है?
(2) अश्वगंधा मानसिक तनाव को कैसे कम करता है?
स्थानीय सामग्री से नवीन वस्तुओं का निर्माण, समस्या पहचानना एवं निर्णय लेना (अंकभार – 17)
प्रश्न 13.
उत्तरी मैदान की कृषि और जनसंख्या पर चर्चा करें।
उत्तर:
उत ्तरी मैदान हिमालय के दक्षिण में गंगा, सतलज और ब्रह्मपुत्र नदियों का उपजाऊ क्षेत्र है। यहाँ समतल एवं खनिजयुक्त मिट्टी के कारण गेहूँ, चावल, गन्ना और सब्जियाँ उगाई जाती हैं। घनी आबादी और दिल्ली, पटना। जैसे बड़े शहर इस क्षेत्र में स्थित हैं, जो इसे आर्थिक और सामाजिक रूप से महत्त्वपूर्ण बनाते हैं।
![]()
प्रश्न 14.
पारंपरिक घर और आधुनिक घर में से कौनसा अधिक पर्यावरण अनुकूल है और क्यों? अपनी राय व्यक्त कीजिए।
उत्तर:
आधुनिक घर अधिक तापमान को अवशोषित करते हैं, जिससे घर में गर्मी और अधिक बढ़ जाती है। इस गर्मी से बचने के लिए घरों में एयर कंडीशनर लगाई जाती है, जिसके लिए अधिक बिजली खर्च करनी पड़ती है, जो कि पर्यावरण के लिए हानिकारक है, जबकि पारंपरिक घर प्राकृतिक रूप से ठंडे बने रहते थे तथा गर्मी और सर्दी दोनों में संतुलन बनाए रखते हैं। इन घरों में एयर कंडीशनर आदि लगवाने की जरूरत ही नहीं पड़ती, इसलिए ये पर्यावरण के अनुकूल होते हैं।
प्रश्न 15.
(i) आपके मोहल्ले में सार्वजनिक संपत्ति की देखभाल के लिए होने वाली रैली के लिए कोई दो नारे बनाइए। (2 x 2 = 4)
उत्तर:
(1) सार्वजनिक सम्पत्ति बचाओ, देश बढ़ाओ।
(2) सार्वजनिक सम्पत्ति संभालो, राष्ट्र सँवारो।
(ii) हरे, नीले और लाल रंग के कचरापात्रों का वर्गीकरण कीजिए।
उत्तर:
| हरे रंग का कचरा पात्र | नीले रंग का कचरा पात्र. | लाल रंग का कचरा पात्र |
| पत्ते, सूखे फल- सब्जी, बचा फल-सब्जी के छिलके आदि। | कागज, प्लास्टिक, बैग, ज्यूस की बोतल, टूटा हुआ प्लास्टिक का सामान आदि। | चिकित्सिकीय सूइयाँ, सर्जिकल चाकू, कॉटन ड्रेसिंग, सैनिटरी नैपकिन, दवाई रेपर आदि। |
प्रश्न 16.
प्लास्टिक की बोतल, पत्थर, कागज, लोहे की कील, पेंसिल एवं भिंडी को पानी में छोड़ने पर कौनसी वस्तुएँ पानी में तैरती हैं और कौनसी नहीं? अपने अनुभव के आधार पर लिखिए।
पानी में तैरने वाली वस्तुएँ – _________
पानी में डूबने वाली वस्तुएँ – _________
उत्तर:
पानी में तैरने वाली वस्तुएँ – प्लास्टिक की बोतल, काग़ज़, पेंसिल।
पानी में डूबने वाली वस्तुएँ – पत्थर, लोहे की कील, भिंडी।
प्रश्न 17.
अनुलोम-विलोम से क्या आशय है?
उत्तर:
अनुलोम-विलोम प्राणायाम का एक प्रकार है, जिसमें दाएँ नथुने से सांस लेना और बाएँ से छोड़ना होता है तथा इसके पश्चात् बाएँ से लेकर दाएँ से छोड़ना होता है। यह मानसिक शांति के लिए लाभकारी है।
न्याय एवं समता के सरोकारों, प्राकृतिक संसाधनों के प्रति संवेदनशील होना (अंकभार – 10)
प्रश्न 18.
चौराहे पर हरी बत्ती होना संकेत है-
(अ) रुकने का
(स) दाएँ मुड़ने का
(ब) यू-टर्न का
(द) चलने का
उत्तर:
(द) चलने का
![]()
प्रश्न 19.
हम स्वच्छता बनाए रखने में किस प्रकार योगदान दे स कते हैं? अपने विचार व्यक्त कीजिए।
उत्तर:
हमें अपना घर, मोहल्ला और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना. चाहिए। कचरा कूड़ेदान में डालना, प्लास्टिक का उपयोग कम करना तथा नियमित सफाई करके हम स्वच्छता बनाए रखने में अपना योगदान दे सकते हैं। इससे पर्यावरण और स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहता है।
प्रश्न 20.
(i) यातायात नियमों का पालन न करने से क्या समस्याएँ हो सकती हैं? किन्ही तीन समस्याओं का अंकन कीजिए।
उत्तर:
यातायात नियमों का पालन न करने से निम्न समस्याएँ हो सकती हैं-
(1) सड़क पर जाम लग जाता है।
(2) अत्यधिक हॉर्न की आवाज के कारण लोगों को परेशानी होती हैं।
(3) पैदल यात्रियों को आने जाने में कठिनाई होती है।
(ii) स्कूल में सड़क सुरक्षा और संचार की जागरूकता बढ़ाने के लिए कौन- कौनसे तरीके अपनाए जा सकते हैं? कोई तीन लिखिए। (3 × 1 = 3)
उत्तर:
(1) सड़क सुरक्षा के लिए स्कूल में जागरूकता बढ़ाने हेतु नाटक, पोस्टर और अभियान आयोजित किए जा सकते हैं।
(2) यातायात नियमों (ट्रैफिक लाइट, हेलमेट) के महत्त्व को समझाया जा सकता है।
(3) संचार के लिए इंटरनेट सुरक्षा, निजी जानकारी संरक्षण और गलत से बचाव पर कार्यशालाएँ आयोजित की जा सकती हैं।
सामाजिक भावनात्मक विकास एवं जीवन कौशल (अंकभार – 7)
प्रश्न 21.
आपका दोस्त कपिल बिना टिकट रेल यात्रा करता है और आपको भी ऐसा करने को कहता है। आपको क्या करना चाहिए?
(अ) उसके साथ बिना टिकट यात्रा करनी चाहिए।
(ब) उसे बिना टिकट यात्रा न करने हेतु समझाना चाहिए।
(स) उसे मारना चाहिए।
(द) उसकी बात पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
उत्तर:
(ब) उसे बिना टिकट यात्रा न करने हेतु समझाना चाहिए।
प्रश्न 22.
गुरु जांभोजी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कौन-कौन से कार्य किए?
उत्तर:
जांभोजी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अनेक कार्य किए; जैसे- लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करना, राजस्थान में जल संग्रहण के लिए कई तालाब खुदवाना तथा 15वीं सदी में ही पर्यावरण प्रदूषण की आशंका से लोगों को आगाह करना। इसके साथ ही नागौर के रोटू गाँव में जांभोजी के नेतृत्व में एक ही दिन में हजारों खेजड़ी के पेड़ भी लगाए गए।
Leave a Reply