Students can prepare more effectively when Class 5th RBSE EVS Model Paper Set 5 Hindi Medium are practiced regularly.
RBSE Class 5 EVS Model Question Paper Set 5 Hindi Medium
समय : 2.30 घण्टे
पूर्णांक : 80
निर्देश:
- प्रश्न पत्र पुस्तिका विषय के अधिगम क्षेत्रों पर आधारित है।
- विद्यार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर नामांक, दिनांक एवं दिन अनिवार्यतः लिखें।
- प्रत्येक प्रश्न का उत्तर इसी प्रश्न- पत्र पुस्तिका में इसके लिए उपलब्ध स्थान पर ही लिखें।
- प्रश्नों के अंकभार उनके सामने अंकित हैं।
- प्रश्न-पत्र पुस्तिका के किसी भी भाग को फाड़ें नहीं, खराब नहीं करें और अलग नहीं करें।
अवलोकन, पहचान एवं चर्चा कर दर्ज करना (अंकभार – 11)
प्रश्न 1.
चित्र देखकर बताइए कि गैर नृत्य किस प्रकार किया जाता है?

(अ) तबले की थाप पर
(स) शहनाई की धुन पर
(ब) हार्मोनियम की धुन पर
(द) चंग की थाप पर
उत्तर:
(द) चंग की थाप पर
प्रश्न 2.
संतुलित आहार से संबंधित कथन है-
(i) सही अनुपात में पोषक तत्त्व आहार को संतुलित बनाते हैं।
(ii) संतुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन आदि पोषक तत्त्व उचित मात्रा में होते हैं।
(अ) केवल कथन (i) सत्य है
(ब) केवल कथन (ii) सत्य है
(स) कथन (i) व (ii) दोनों सत्य हैं
(द) कथन (i) व (ii) दोनों असत्य हैं
उत्तर:
(स) कथन (i) व (ii) दोनों सत्य हैं
प्रश्न 3.
मनोरंजन के साधन के प्राचीन एवं नवीन तरीकों को छाँटकर तालिका में लिखिए-
स्मार्टफोन, नाटक, वीडियो गेम, लोकगीत, गिल्ली-डंडा, ओटीटी प्लेटफॉर्म
| प्राचीन तरीके | नवीन तरीके |
उत्तर:
| प्राचीन तरीके | नवीन तरीके |
| नाटक | स्मार्टफोन |
| लोकगीत | वीडियो गेम |
| गिल्ली-डंडा | ओटीटी प्लेटफॉर्म |
![]()
प्रश्न 4.
स्तम्भ ‘अ’ का स्तम्भ ‘ब’ से मिलान कीजिए-
| स्तम्भ ‘अ’ | स्तम्भ ‘ब’ |
| (1) बीज – अनाज खाने वाले | (A) उल्लू |
| (2) मृत जीव-जंतु खाने वाला | (B) कबूतर |
| (3) कीड़े खाने वाले | (C) गिद्ध |
| (D) मेंढक |
उत्तर:
(B) कबूतर
(C) गिद्ध
(D) मेंढक
(ii) दिए गए शब्दों के आधार पर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
( तोता, रमेश, जिज्ञासा, कोयल)
(अ) _______ पक्षियों के बारे में जानने को लेकर बहुत उत्साहित था।
(ब) _______ मनुष्य की तरह बोल सकता है।
(स) शिक्षिका बच्चों की _______ से बहुत प्रसन्न हुई।
उत्तर:
(अ) रमेश
(ब) तोता
(स) जिज्ञासा
सामाजिक एवं प्राकृतिक वातावरण के अंतरसम्बंधों की समझ (अंकभार – 12)
प्रश्न 5.
दही और छाछ में कौन-सा पोषक तत्त्व मुख्य रूप से मौजूद होता है?
(अ) आयरन
(स) कैल्शियम
(ब) पोटैशियम
(द) विटामिन ए
उत्तर:
(स) कैल्शियम
प्रश्न 6.
गुड़ के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?
उत्तर:
गुड़ आयरन और प्राकृतिक शर्करा का स्रोत है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, रक्ताल्पता को कम करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।
![]()
प्रश्न 7.
(i) चींटियों के बिल की संरचना कैसी होती है?
उत्तर:
(i) चींटियों का बिल बाहर से साधारण छेद जैसा दिखता है, लेकिन अंदर शाखाओं में विभाजित जटिल सुरंगें होती हैं। यह बिल भोजन व अंडे संगृहीत करने और चींटियों के निवास के लिए होता है।
(ii)
भारत के मानचित्र में निम्न राज्यों को दर्शाइए

(अ) उत्तर प्रदेश
(स) मिजोरम
(ब) झारखण्ड
(द) तेलंगाना
उत्तर:

तर्क, वर्गीकरण, प्रश्न करना, सरल पैटर्न की पहचान (अंकभार – 11)
प्रश्न 8.
बरसात में मेंढक अधिक सक्रिय क्यों होते हैं?
(अ) ठंडी हवा के कारण
(ब) तेज धूप के कारण
(स) नमी बढ़ने के कारण
(द) भोजन की कमी के कारण
उत्तर:
(स) नमी बढ़ने के कारण
प्रश्न 9.
निम्न में से कौन-सा नृत्य संतुलन और कलात्मक कौशल को दर्शाता है-
(अ) घूमर
(स) कालबेलिया
(ब) भवाई
(द) गैर
उत्तर:
(ब) भवाई
प्रश्न 10.
दिए गए चित्र से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए किन्हीं दो प्रश्नों का निर्माण कीजिए

उत्तर:
(1) मौसम के संकेत में सूर्य का चित्र क्या दर्शाता है?
(2) नीचे की तरफ जाता तीर मौसम के बारे में क्या जानकारी देता है?
प्रश्न 11.
‘जानवर गलती से प्लास्टिक खाकर बीमार पड़ जाते हैं।’ इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप अपने शिक्षक से क्या प्रश्न करेंगे? किन्हीं दो प्रश्नों का निर्माण कीजिए।
उत्तर:
(1) जानवर प्लास्टिक क्यों खाते हैं?
(2) जानवरों को प्लास्टिक खाने से कैसे बचाया जा सकता है?
प्रश्न 12.
‘पारंपरिक कथाओं को कठपुतलियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है।’ इसके बारे में जानने के लिए किन्हीं दो प्रश्नों का निर्माण कीजिए।
उत्तर:
(1) कठपुतलियाँ पारम्परिक कथाओं से किस प्रकार संबंधित
(2) पारम्परिक कथाओं को कठपुतलियों के माध्यम से क्यों दशार्या जाता
स्थानीय सामग्री से नवीन वस्तुओं का निर्माण, समस्या पहचानना एवं निर्णय लेना (अंकभार – 17)
प्रश्न 13.
भारत के उत्तर में स्थित पर्वतों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत के उत्तर में हिमालय पर्वतमाला स्थित है, जिसके अंतर्गत प्रमुख पर्वतीय क्षेत्र हिमालय और ट्रांस हिमालय हैं। हिमालय में तीन मुख्य श्रेणियाँ हैं- महान हिमालय, मध्य हिमालय और शिवालिक । ट्रांस हिमालय में काराकोरम, लद्दाख और जास्कर पर्वत श्रेणियाँ शामिल हैं।
प्रश्न 14.
जलवायु परिवर्तन के मुख्य प्रभाव क्या हैं तथा इस समस्या से निपटने के क्या उपाय हो सकते हैं? अपनी राय व्यक्त कीजिए।
उत्तर:
जलवायु परिवर्तन पर्यावरण को कई अलग-अलग तरीकों से प्रभावित करता है; जैसे – तापमान में वृद्धि, समुद्र का जलस्तर बढ़ना, किसी स्थान पर सूखा पड़ना तो किसी स्थान पर बाढ़ आना, जैव विविधता में कमी होना इत्यादि। जलवायु परिवर्तन की समस्या से बचने के लिए हमें एयर कंडीशनर का उपयोग कम करना चाहिए, स्थानीय और ताजा भोजन करना चाहिए, अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए तथा आवश्यकता से अधिक वस्तुएँ नहीं खरीदनी चाहिए
![]()
प्रश्न 15.
(i) विद्यालय में आयोजित वायु प्रदूषण जागरूकता रैली के लिए कोई दो नारे बनाइए।
उत्तर:
(1) पेड़ लगाओ, प्रदूषण मिटाओ।
(2) शुद्ध वायु, सुंदर जीवन।
(ii) यदि लोग कचरा कूड़ेदान में नहीं डाल रहे हैं तो आप क्या कदम उठाएँगे? 4
यदि लोग कचरा कूड़ेदान में नहीं डाल रहे हैं तो सर्वप्रथम उनसे ऐसा नहीं करने का कारण पता करेंगे। उन्हें कूड़ेदान में कचरा डालने के महत्त्व / लाभ बताएँगे और उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे। यदि फिर भी वे नहीं समझते हैं तो उनकी शिकायत नगर निगम या ग्राम पंचायत को करेंगे।
विश्लेषण एवं अनुप्रयोग करना (अंकभार – 12)
प्रश्न 16.
सिरका, बेसन, बेकिंग सोडा, काँच के टुकड़े, शहद, कोयला आदि को पानी में घोलने पर कौनसे पदार्थ पानी में घुलते हैं और कौनसे नहीं? अपने अनुभव के आधार पर लिखिए।
घुलनशील पदार्थ – _______
अघुलनशील पदार्थ – _______
उत्तर:
घुलनशील पदार्थ — सिरका, बेकिंग सोडा, शहद।
अघुलनशील पदार्थ – बेसन, काँच के टुकड़े, कोयला।
पर्यावरण अध्ययन कक्षा – 5
प्रश्न 17.
स्वामी विवेकानंद के अनुसार, “नियमित प्राणायाम से शरीर स्वस्थ, मन शांत और आत्मा प्रसन्न होती है।” इस कथन को समझाइए।
उत्तर:
प्राणायाम शरीर और मन के लिए एक उपहार है, क्योंकि यह श्वसन क्रिया को नियंत्रित करके तनाव कम करता है और एकाग्रता बढ़ाता है तथा हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। प्राणायाम से श्वसन प्रणाली मजबूत होती है, जिससे फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार होता है, रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मन शांत रहता है, शरीर चुस्त एवं फुर्तीला बनता है।
न्याय एवं समता के सरोकारों, प्राकृतिक संसाधनों के प्रति संवेदनशील होना (अंकभार – 10)
प्रश्न 18.
यातायात नियमों का पालन करने से क्या लाभ होता है?
(अ) यात्रा धीमी होती है
(ब) वाहन खराब होते हैं
(स) दुर्घटनाएँ कम होती हैं
(द) जाम बढ़ता है
उत्तर:
(स) दुर्घटनाएँ कम होती हैं
प्रश्न 19.
यदि किसान अनाज नहीं उगाए तो शादी के भोजन पर क्या असर पड़ेगा? अपनी राय व्यक्त कीजिए।
उत्तर:
यदि किसान अनाज न उगाए, तो हलवाई को मिठाइयाँ और व्यंजन बनाने के लिए अनाज, दालें और सब्जियाँ नहीं मिलेंगी। इससे शादी का भोजन तैयार नहीं हो पाएगा और मेहमानों को भोजन की कमी का सामना करना पड़ेगा। आयोजन अधूरा रह जाएगा।
![]()
प्रश्न 20.
सड़क पर पैदल चलते समय हमें ट्रेफिक के किन नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। कोई तीन लिखिए। (3 × 1 = 3)
उत्तर:
(i) सड़क पर पैदल चलते समय हमें निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए
1. सड़क पार चलते समय हमें मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
2. चौराहे पर सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करना चाहिए।
3. हमें दौड़कर सड़क पार नहीं करनी चाहिए।
(ii) संचार के साधनों का विकास कैसे हुआ?
उत्तर:
पुराने समय में कबूतर और डाक सेवा संचार के मुख्य साधन थे, जो धीमे और सीमित थे। समय के साथ टेलीग्राफ, टेलीफोन और मोबाइल फोन ने त्वरित बातचीत को संभव बनाया। आधुनिक युग में इंटरनेट ने सबसे तेज संचार प्रदान किया, जिससे वैश्विक संपर्क आसान हुआ। रेडियो और टेलीविजन ने समाचार प्रसारण को बढ़ावा दिया। ये सभी साधन जीवन को तेज और सुविधाजनक बनाते हैं।
सामाजिक भावनात्मक विकास एवं जीवन कौशल (अंक भार – 7)
प्रश्न 21.
आपने देखा कि आपके नानाजी उनके मित्र जो कि दूर रहते हैं, से बात करना चाहते हैं । आपको क्या करना चाहिए-
(अ) नानाजी को मित्र से बात करने से रोकना चाहिए।
(ब) आपको नानाजी के मित्र से बात करनी चाहिए।
(स) नानाजी को मोबाइल द्वारा उनके मित्र से बात करने की सलाह देनी चाहिए।
(द) नानाजी से गुस्सा हो जाना चाहिए।
उत्तर:
(स) नानाजी को मोबाइल द्वारा उनके मित्र से बात करने की सलाह देनी चाहिए।
प्रश्न 22.
महर्षि दयानंद सरस्वती के किन विचारों से रामप्रसाद बिस्मिल और भगतसिंह प्रभावित हुए?
उत्तर:
क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल और भगत सिंह को सशस्त्र क्रांति की प्रेरणा महर्षि दयानंद सरस्वती से ही मिली थी। भगत सिंह ने एक बार कहा था कि ” महर्षि दयानंद सरस्वती ने हमें सिखाया कि परतंत्रता सबसे बड़ा अभिशाप है और हमें इससे मुक्ति पानी होगी। “
Leave a Reply