Use the RBSE Class 5 Hindi Solutions and RBSE Class 5 English आकलन-II Question Answer as a guide to assess your progress.
RBSE Class 5 Hindi आकलन-II Question Answer
प्रश्न 1.
चित्र देखकर कहानी बनाइए और उसे कक्षा में सुनाइए।

प्रश्न 2.
कोई राजस्थानी गीत सुनाइए जो आपके स्थानीय परिवेश में गाया जाता है।
उत्तर:
उपर्युक्त प्रश्नों के उत्तर विद्यार्थी स्वयं दीजिए।
प्रश्न 3.
पोस्टर को ध्यान से पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

1. पोस्टर के अनुसार ‘हॉकी का जादूगर’ किसे कहा गया है?
उत्तर:
मेजर ध्यानचंद को।
2. 29 अगस्त को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
उत्तर:
मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के अवसर पर प्रतिवर्ष 29 अगस्त को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ मनाया जाता है।
![]()
प्रश्न 4.
राष्ट्रीय खेल दिवस को मनाने के लिए आप अपने विद्यालय में क्या-क्या करना चाहते हैं? अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य को एक पत्र लिखिए।

उत्तर:
सेवा में,
दिनांक 20 अगस्त, 20XX
श्रीमान प्रधानाध्यापक महोदय,
विषय – विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन करने हेतु।
आगामी 29 अगस्त को हम विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन करना चाहते हैं, जिसमें हॉकी, क्रिकेट एवं दौड़ की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जायेंगी। अतः आपसे निवेदन है कि हमें इस आयोजन की आज्ञा प्रदान करें तथा इस हेतु यंथोचित व्यवस्था करें।
धन्यवाद।
आपका शिष्य/आपकी शिष्या
क ख ग
प्रश्न 5.
दिए गए मुहावरों से वाक्य बनाकर लिखिए-

उत्तर:
- ‘सिर खुजाना’ – मैंने रमेश से सामान्य ज्ञान का एक प्रश्न पूछा तो वह अपना सिर खुजाने लगा।
- ‘आँख का तारा’ – निकिता अपने घर में सबसे छोटी है, इसलिए वह पूरे परिवार की आँखों का तारा है।
- ‘आँखें चौंधिया जाना’- रात के अंधेरे में सामने आते वाहनों की लाइट से मेरी आँखें चौंधिया जाती है।
- ‘कानों-कान खबर – चोर ने शर्मा जी का पर्स ना लगना’ चुरा लिया, लेकिन उन्हें कानों-कान खबर ही नहीं लगी।
प्रश्न 6.
कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर वाक्य पूरा करो-
(क) _______ घर जा रही थी। (मोहन/राधा)
उत्तर: राधा
(ख) एक पत्ता हवा में _______ (अटका/अटकी)
उत्तर: अटका
(ग) पतंग आकाश में क्यों नहीं _______ । (भटका/भटकी)
उत्तर: भटकी
![]()
(घ) स्कूटर पर _______ मम्मी की सवारी। (निकला/निकली)
उत्तर: निकली
(ङ) साइलेंसर से धुँआ _______ । (निकला/निकली)
उत्तर: निकला
(च) मुझे कोई उपाय नहीं, _______ । (सूझा/सूझी)
उत्तर: सूझा।
प्रश्न 7.
नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित एकवचन शब्दों को बहुवचन में बदलते हुए वाक्य बनाएँ-

उत्तर:
- पवन ने कहानी सुनी। – पवन ने कहानियाँ सुनी।
- कक्षा में ताली की आवाज आई। – कक्षा में तालियों की आवाज आई।
- रमेश ने अपनी उठाई। – रमेश ने अपनी पुस्तकें उठाई।
- कक्षा की खिड़की खुली थी। – कक्षा की खिड़कियाँ खुली थी।
सोचो और लिखो –
प्रश्न 1.
सुशीला ने किस सामाजिक समस्या के खिलाफ आवाज उठाई?
उत्तर:
सुशीला ने मात्र 12 वर्ष की उम्र में ही किए जा रहे अपने विवाह को रोकने हेतु ‘बाल विवाह’ नामक सामाजिक समस्या के खिलाफ आवाज उठाई।
प्रश्न 2.
‘जो चढ़ गए पुण्यवेदी पर, लिए बिना गर्दन का मोल’ पंक्ति का अर्थ लिखो।
उत्तर:
वे शहीद जो अपने प्राणों की परवाह किए बिना बलिदान की वेदी पर चढ़ गए अर्थात् जो बिना किसी मूल्य के कर्त्तव्य की पुण्यवेदी पर स्वयं को न्यौछावर कर दिया।
![]()
प्रश्न 3.
भवाई नृत्य की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
भवाई नृत्य में नर्तक विभिन्न कलात्मक और शारीरिक कौशल दिखाते हैं; जैसे-सिर पर कई मटके रखकर उनको संतुलित करना, तलवारों की धार पर, काँच के टुकड़ों पर, नुकीली कीलों पर, गिलास पर एवं थाली के किनारों पर, नाचना आदि। इस नृत्य में ढोलक, पखावज, सारंगी, हारमोनियम इत्यादि वाद्ययंत्रों का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न 4.
बाल गंगाधर तिलक ने कौनसा नारा दिया?
उत्तर:
बाल गंगाधर तिलक ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया था।
Leave a Reply