Use the RBSE Class 5 Hindi Solutions and RBSE Class 5 English आकलन-III Question Answer as a guide to assess your progress.
RBSE Class 5 Hindi आकलन-III Question Answer
मौखिक अभिव्यक्ति-
चित्र देखकर बताइए कि इसमें क्या-क्या हो रहा है और इनसे जुड़े आपके अनुभव भी बताइए।

उत्तर:
चित्र में ग्रामीण परिवेश का मनोहारी दृश्य दिखाया गया है, जिसमें एक व्यक्ति डंडा लिए गाय, भेड़ आदि को चराता हुआ, पक्षी आकाश में उड़ते हुए, हिरण व बारहसिंगा मैदान में चलते हुए तथा एक महिला झोंपड़ी के बाहर बैठी हुई संभवतः अपने पारिवारिक सदस्यों का इंतजार करती हुई दिख रही है।
नोट-इन दृश्यों से जुड़े अनुभव विद्यार्थी स्वयं लिखें। बताएँ।
पढ़कर समझना-
नीचे दिए गए दोहों को पढ़कर अपने साथियों के साथ बातचीत करते हुए इनके अर्थ लिखिए।
(i) बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय।
जो दिल खोजा आपना, मुझसे बुरा न कोय।
उत्तर:
जब मैं अन्य लोगों में बुराई खोजने निकला, तो मुझे कोई भी व्यक्ति बुरा नहीं मिला, परन्तु जब मैंने अपने हृदय में झाँककर देखा तो पता चला कि मुझसे बुरा तो कोई है ही नहीं।
![]()
(ii) रहिमन धागा प्रेम का, मत तोड़ो चटकाय।
टूटे से फिर ना जुरे, जुरे गाँठ परि जाय॥
उत्तर:
रहीम कहते हैं कि प्रेम का रिश्ता एक नाजुक धागे की तरह है, जिसे धोखे से या झटके से नहीं तोड़ना चाहिए, क्योंकि यदि यह एक बार टूट जाता है तो फिर दुबारा नहीं जुड़ता और यदि जुड़ता भी है तो इसमें गाँठ पड़ जाती है।
भाषा की बात-
प्रश्न 1.
नीचे दिए शब्द युग्मों का उपयोग करके वाक्य बनाइए-
जैसे-हरा-भरा – हरा-भरा पेड़ पानी के बिना सूख गया।
उत्तर:
- फल-फूल- मेरी माताजी प्रतिदिन मंदिर में फलफूल चढ़ाने जाती हैं।
- कीड़े-मकोड़े-कीड़े-मकोड़े खेतों में फसल को नुकसान पहुँचाते हैं।
- चावल-दाल- जब मैं कमाने लगा तो मुझे चावलदाल के भाव पता चल गए।
- आटा-नमक-आटा-नमक से कई स्वादिष्ट चीजें बनाई जा सकती हैं।
- घी-रोटी- मुझे बचपन में घी-रोटी खाना बहुत पसंद था।
प्रश्न 2.
मोहन मीठा दूध पीता है। वाक्य में दूध से पहले मीठा शब्द आया है जो दूध के बारे में बता रहा है। ऐसे शब्दों को भाषा में विशेषण कहा जाता है। नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं उनके पहले कोष्ठक में दिए विशेषण शब्द जोड़ो-

उत्तर:
- भला – आदमी
- मोटी – गाँठ
- गहरा – तालाब
- चमकीला – हीरा
- घना – पेड़
- कच्या – धागा
प्रश्न 3.
रात को नींद अच्छी आती है। इस वाक्य में रेखांकित शब्द अच्छी विशेषण शब्द है जो कि नींद की विशेषता बता रहा है। पिछले पाठों में से ऐसे और विशेषण शब्द खोजिए और उनका प्रयोग करते हुए नए वाक्य बनाइए।

उत्तर:
| विशेषण शब्द | वाक्य में प्रयोग |
| अच्छी | रात को नींद अच्छी आती है। |
| ऊँची | विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ है। |
| होनहार | सुभाष बचपन से ही होनहार बालक थे। |
| वीर | वीर शिवाजी का जन्म 19 फरवरी, 1630 को हुआ था। |
| कुशल | वे एक कुशल योद्धा और कूटनीतिज्ञ बन गए। |
| बहुत | वहाँ पर गुनगुन को बहुत परेशानी होगी। |
| तीन | तीन बच्चे गुनगुन को बस पर चढ़ने में मदद कर रहे हैं। |
सोचो और लिखो-
प्रश्न 1.
सुभाष चन्द्र बोस के बारे में अपनी भाषा में लिखकर दोस्तों को बताओ।
उत्तर:
नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी, 1897 को कटक (ओडिशा) में हुआ था। उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस और माता का नाम प्रभावती देवी था। उन्होंने ब्रिटिश सरकार की प्रतिष्ठित सिविल सेवा को ठुकराकर देश की सेवा करने का प्रण लिया था। वे वर्ष 1938 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ‘हरिपुरा अधिवेशन’ के अध्यक्ष बने थे। उन्होंने जापान के सहयोग से ‘आजाद हिंद फौज’ की स्थापना की थी। उन्होंने ‘जय हिंद’, ‘दिल्ली चलो’, ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ आदि नारे दिए। बोस ने ही सर्वप्रथम गाँधीजी को महात्मा कहकर संबोधित किया था। प्रतिवर्ष 23 जनवरी को उनकी जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस मनाया जाता है।
![]()
प्रश्न 2.
कृष्ण को भक्त वत्सल क्यों कहा गया है?
उत्तर:
श्रीकृष्ण को भक्त वत्सल इसलिए कहा गया है, क्योंकि वे अपने भक्तों के प्रति अत्यंत प्रेम, दया और देखभाल का भाव रखते हैं तथा हमेशा अपने भक्तों की रक्षा करते हैं, उनकी मनोकामनाएँ पूरी करते हैं और उन्हें कष्टों से मुक्त करते हैं।
प्रश्न 3.
रास्ता भटकने से रोकने वाला रंगीन सितारा कौनसा है?
उत्तर:
रास्ता भटकने से रोकने वाला रंगीन सितारा ‘ध्रुव तारा’ है।
प्रश्न 4.
पिकनिक पाठ में किसे छात्र नायक (मॉनीटर) बनाया गया और उसे क्या जिम्मेदारी दी गई?
उत्तर:
पिकनिक पाठ में सगुन को छात्र नायक (मॉनीटर) बनाया गया तथा उसे पिकनिक पर चलने वाले बच्चों की सूची बनाने की जिम्मेदारी दी गई।
Leave a Reply