Use the RBSE Class 5 Hindi Solutions and RBSE Class 5 English आकलन-IV Question Answer as a guide to assess your progress.
RBSE Class 5 Hindi आकलन-IV Question Answer
मौखिक अभिव्यक्ति-
चित्र देखकर एक कहानी बनाइए और अपर्न कक्षा में सुनाइए।

‘धरती धोरां री’ कबिता हावभाव के साथ कक्षा में सुनाइए।
उत्तर:
स्वयं कीजिए।
पढ़कर समझना
1. नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
महादेवी वर्मा का जन्म सन् 1907 में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद शहर में हुआ था। उनकी शिक्षा-दीक्षा प्रयागराज में हुई। प्रयाग महिला विद्यापीठ में प्राचार्य पद पर लंबे समय तक कार्य करते हुए उन्होंने लड़कियों की शिक्षा के लिए काफी प्रयत्न किए। महादेवीजी छायावाद की प्रमुख कवयित्री थीं। ‘नीहार’, ‘रश्मि’, ‘नीरजा’, ‘यामा’, ‘दीपशिखा’ उनके प्रमुख काव्य संग्रह हैं। कविता के साथ-साथ उन्होंने सशक्त गद्य रचनाएँ भी लिखी हैं जिनमें रेखाचित्र तथा संस्मरण प्रमुख हैं। ‘अतीत के चलचित्र’, ‘स्मृति की रेखाएँ’, ‘पथ के साथी’ शृंखला की कड़ियाँ उनकी महत्त्वपूर्ण गद्य रचनाएँ हैं। महादेवी वर्मा को साहित्य अकादमी एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भारत सरकार ने उन्हें पद्मभूषण से अलंकृत किया। हिंदी गद्य साहित्य में संस्मरण एवं रेखाचित्र को बुलंदियों तक पहुँचाने का श्रेय महादेवीजी को है। उनके संस्मरणों और रेखाचित्रों में शोषित, पीड़ित लोगों के प्रति ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों के लिए भी आत्मीयता एवं अक्षय करुणा प्रकट हुई है। उनकी भाषा-शैली सरल एवं स्पष्ट है। सन् 1987 में महादेवी वर्मा का देहांत हो गया।
1. गद्यांश के अनुसार महादेवी वर्मा ने किसके लिए प्रयत्न किए?
उत्तर:
गद्यांश के अनुसार महादेवी वर्मा ने लड़कियों की शिक्षा के लिए काफी प्रयत्न किए।
2. महादेवी वर्मा की प्रमुख रचनाओं के नाम लिखो।
उत्तर:
महादेवी वर्मा की प्रमुख काव्य रचनाएँ-नीहार, रश्मि, नीरजा, यामा, दीपशिखा इत्यादि।
महादेवी वर्मा की प्रमुख गद्य रचनाएँ-अतीत के चलचित्र, स्मृति की रेखाएँ, पथ के साथी, शृंखला की कड़ियाँ इत्यादि।
![]()
3. भारत सरकार ने महादेवी वर्मा को किस सम्मान से अलंकृत किया।
उत्तर:
भारत सरकार ने महादेवी वर्मा को पद्मभूषण के सम्मान से अलंकृत किया था।
भाषा की बात-
1. नीचे दिए गए वाक्यों में कुछ गलतियाँ हैं। उन्हें ठीक करके पुन: लिखें।
(क) पानी ऐसे कुएँ का ही पीनी चाहिए, जिसकी नियमित सफाई होता हो।
उत्तर:
पानी ऐसे कुएँ का ही पीना चाहिए, जिसकी नियमित सफाई होती हो।
(ख) बहुत दिनों बाद इस घर की अच्छा से सफाई की गई।
उत्तर:
बहुत दिनों बाद इस घर की अच्छे से सफाई की गई।
(ग) सुरेश के बाग में अमरूद का बहुत सारे पेड़ लगा हुए हैं।
उत्तर:
सुरेश के बाग में अमरूद के बहुत सारे पेड़ लगे हुए हैं।
(घ) नीता का मम्मी बहुत अच्छा गाने गाता है।
उत्तर:
नीता की मम्मी बहुत अच्छे गाने गाती हैं।
2. नीचे दिए गए शब्दों में सु, उप, अन, अ उपसर्ग जोड़ते हुए नए शब्द बनाएँ और उनका वाक्यों में प्रयोग करें।

सोचो और लिखो-
प्रश्न 1.
मोलेला गाँव में बनी मिट्टी की मूर्तियाँ के ढाँचे किससे निर्मित थे?
उत्तर:
मोलेला गाँव में बनी मिट्टी की मूर्तियों के ढाँचे बाँस की लकड़ियों और पराली से निर्मित थे।
प्रश्न 2.
‘पंछी मधरा-मधरा बोलै’ पंक्ति का भावार्थ लिखिए।
उत्तर:
राजस्थान की धरती पर पक्षी मधुर स्वर में बोलते हैं। ऐसी मधुर ध्वनि हमारे कानों को सुनने में बहुत प्रिय लगती है।
प्रश्न 3.
टकराव टालने का सबसे सही तरीका कौनसा है?
उत्तर:
टकराव टालने का सबसे व्यावहारिक और बढ़िया तरीका है ‘संवाद करना’, अर्थात् आपस में मिलकर एक-दूसरे की बातों को समझना।
![]()
प्रश्न 4.
वृक्ष संरक्षण के लिए सुंदरलाल बहुगुणा ने कौनसा आंदोलन चलाया?
उत्तर:
वृक्ष संरक्षण के लिए सुंदरलाल बहुगुणा ने ‘चिपको आंदोलन’ चलाया।
Leave a Reply