Before exams begin, RBSE Class 5 Hindi Model Paper Set 1 build confidence in students.
RBSE Class 5 Hindi Model Question Paper Set 1
अवधि: 2.30 घण्टे
पूर्णांक : 80
परीक्षार्थी हेतु सामान्य निर्देश
- विद्यार्थी सर्वप्रथम अपने नामांक, दिनांक आदि की पूर्तियाँ करें।
- प्रत्येक प्रश्न हिन्दी विषय के लिए निर्धारित अधिगम क्षेत्र के अनुसार है।
- सभी प्रश्न करना अनिवार्य है।
- प्रत्येक प्रश्न का उत्तर प्रश्न पत्र में दिये गये निर्धारित स्थान पर ही लिखें।
- सभी प्रश्नों के अंक उनके सामने अंकित हैं।
पढ़ना, पढ़कर समझना और लिखना (गद्य) अंक भार – 22
सही उत्तर को क्रमानुसार कोष्ठक में लिखिए- (1 × 5 = 5)
प्रश्न 1.
‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ शब्द प्रयोग किसके लिए किया जाता है-
(अ) श्री राम के लिए
(ब) श्री भरत के लिए
(स) श्री लक्ष्मण के लिए
(द) श्री शत्रुघ्न के लिए
उत्तर:
(अ) श्री राम के लिए
प्रश्न 2.
शिवाजी की माता का नाम क्या था?
(अ) लक्ष्मीबाई
(ब) नानीबाई
(स) जीजाबाई
(द) साइबाई
उत्तर:
(स) जीजाबाई
प्रश्न 3.
सबसे पहले हम पुष्कर सरोवर पहुँचे, रेखांकित शब्द का अर्थ है-
(अ) महल
(स) शहर
(ब) बगीचा
(द) तालाब
उत्तर:
(ब) बगीचा
प्रश्न 4.
“सुशीला की चिंता बढ़ रही थी, लेकिन
वाक्य में प्रयोग किस अर्थ में हुआ है ?
(अ) परिणाम
(ब) पराजय
(स) माला
(द) साहस
उत्तर:
(ब) पराजय
प्रश्न 5.
“नीले घोड़े रा असवार म्हारा मेवाड़ी सरदार” गीत की पंक्तियाँ ” पधारो म्हारे देस ”
पाठ के अनुसार किसके लिए कही गई हैं?
(अ) महाराणा प्रताप के लिए
(स) जोधपुर के राजा के लिए
(ब) पृथ्वीराज चौहान के लिए
(द) जयपुर के राजा के लिए
उत्तर:
(अ) महाराणा प्रताप के लिए
![]()
प्रश्न 6.
यदि आप रस्साकशी के खेल में भाग ले रहे हैं तो जीतने के लिए आप किस बात का ध्यान रखेंगे?
उत्तर:
यदि हम रस्साकशी के खेल में जीतना चाहते हैं तो हम ‘ताकत के साथ-साथ तकनीक का भी ध्यान रखेंगे। पैरों और शरीर की स्थिति का सही इस्तेमाल करेंगे। शारीरिक ताकत ही नहीं बल्कि टीमवर्क का भी ध्यान रखेंगे।
प्रश्न 7.
तेजाजी को गौ-रक्षक देवता के रूप में क्यों पूजते हैं?
उत्तर:
तेजाजी वीर और साहसी थे, उन्होंने अपना जीवन गायों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। एक बार जब लुटेरे गाँव की गायों को लेकर जा रहे थे तब तेजाजी ने उनसे लड़कर गाथों की रक्षा की। इसलिए उन्हें गौ रक्षक देवता मानकर पूजते हैं।
प्रश्न 8.
‘पिकनिक’ पाठ में गुनगुन की मदद उसके साथियों ने की, उसी प्रकार दिव्यांग व्यक्ति की आप किस प्रकार मदद कर सकते हैं?
उत्तर:
पिकनिक पाठ में गुनगुन दिव्यांग थी। उसके पिताजी ने उसे दिव्यांगता के कारण पिकनिक पर जाने की अनुमति नहीं दी, किन्तु साथियों की सहायता से वह पिकनिक पर गई। ऐसे ही मैं भी दिव्यांग व्यक्ति के कार्यों में उसकी सहायता करूँगा, उसके साथ मित्रवत व्यवहार रखूँगा तथा उसका सम्मान ‘करूँगा।
प्रश्न 9.
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
रेगिस्तान की स्वर्णभूमि धरती रक्त की धारा से लाल हो गई। अमृता देवी के बलिदान से प्रेरित होकर उपस्थित नर-नारियों ने हरी-भरी खेजड़ियों को अपने गले लगाकर सर्वोच्च बलिदान का वरण किया। शक्ति, शौर्य और शांति के लिए विख्यात मरुधरा पर एक के बाद एक 363 वृक्ष – प्रेमियों ने पेड़ों से लिपट अपने प्राणों की आहुति दे दी। विश्व में पेड़ों के लिए हुए इस पहले बलिदान के अवसर पर सूरज की रोशनी मद्धम पड़ गई, मानो वह शोक में डूब गया हो। प्रकृति, जीव-जन्तु सब शांत और स्तब्ध हो गए। वीरता और शौर्य के लिए जग प्रसिद्ध राजपूताना की धरती पर खून की नदियाँ बहने लगीं। पेड़ों की रक्षा में किया जाने वाला यह अनूठा बलिदान जब राजा अभय सिंह के संज्ञान में आया तो उनको बहुत दुःख हुआ। उन्होंने इस निर्दयी घटना पर पश्चाताप किया और हरे वृक्ष नहीं काटने का आदेश दिया।
(i) अमृता देवी के बलिदान से प्रेरित होकर लोगों ने क्या किया?
उत्तर:
अमृता देवी के बलिदान से प्रेरित होकर उपस्थित नर:- मारियों ने हरी भरी खेजड़ियों को अपने गले लगाकर सर्वोच्च बलिदान का वरण किया।
(ii) वृक्ष प्रेमियों ने अपने प्राणों की आहुति कैसे दी?
उत्तर:
वृक्ष: प्रेमियों ने पेड़ों से लिपटकर अपने प्राणों की आहुति दी।
(iii) नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द गद्यांश में से ढूँढ़कर लिखिए (1 + 1 = 2)
उत्तर:
(अ) कायरता – ‘वीरता
(ब) खुशी – शोक
(iv) घटना के पश्चाताप स्वरूप राजा ने क्या किया?
उत्तर:
घटना के पश्चाताप स्वरूप राजा ने हरे वृक्ष नहीं काटने का आदेश दिया।
पढ़ना-पढ़कर समझना और लिखना (पद्य भाग) अंक भार – 13
प्रश्न 10.
‘कलम आज उनकी जय बोल’ कविता में किसकी जय बोलने के लिए कहा है? 1
(अ) विद्यार्थियों की
(ब) नया समाज बनाने वालों की
(स) बड़े उद्योगपतियों की
(द) मातृभूमि पर शहीद होने वालों की
प्रश्न 11.
पाठ्यपुस्तक के अनुसार रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(i) इसी प्यार से ______ अंबर। (धरती/सूरज)
(ii) सरिता ______ जुड़े हुए। (पहाड़ / सागर)
(iii) इसी प्यार में ______ बादल। (बरसे / गरजे)
उत्तर:
(i) धरती
(ii) सागर
(iii) बरसे
![]()
प्रश्न 12.
(अ) निम्नलिखित शब्दों को उनके समानार्थी शब्दों से मिलाइए-
| खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब |
| (i) सुरगां | (i) अमृत |
| (ii) जस | (ii) स्वर्ग |
| (iii) इमरत | (iii) यश |
उत्तर:
| खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब |
| (i) सुरगां | (ii) स्वर्ग |
| (ii) जस | (iii) यश |
| (iii) इमरत | (i) अमृत |
प्रश्न 13.
सज्जन व्यक्तियों की संपत्ति परमार्थ के लिए होती है। इस पंक्ति को स्पष्ट कीजिए। 3
उत्तर:
कबीरदास जी कहते हैं कि तालाब, पेड़, सज्जन व्यक्ति और वर्षा ये चारों परोपकार के लिए ही शरीर धारण करते हैं। इनकी सम्पत्ति दूसरों का भला करने के लिए होती है। अत: हमें भी परोपकार करना चाहिए।
व्यावहारिक व्याकरण अंक भार – 13
प्रश्न 14.
‘मेह’ शब्द के पर्यायवाची शब्द का प्रयोग करके बना वाक्य है-
(अ) आज तेज वर्षा हो रही है।
(स) नदियों में पानी बह रहा है।
(ब) बाग में मोर बोल रहे हैं।
(द) जंगल में हरी घास हैं।
उत्तर:
(अ) आज तेज वर्षा हो रही है।
प्रश्न 15.
निम्नलिखित मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए- (1 × 3 = 3)
(i) हथियार डाल देना
उत्तर:
भारतीय सेना के साहस को देखकर आतंकियों ने हथियार डाल दिए।
(ii) अनसुना करना
उत्तर:
मूर्ख बच्चे बड़ों की बातों को अनसुना कर देते हैं।
(iii) नाक में दम करना
उत्तर:
बच्चों ने गर्मी की छुट्टियों में घर वालों की नाक में दम कर रता है।
![]()
प्रश्न 16.
निम्नलिखित क्रिया शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
(i) आना
उत्तर:
माधव को मथुरा से आना है।
(ii) बनाना
उत्तर:
मेरी माताजी को खाना बनाना है।
(iii) चलना
उत्तर:
हमें बाग में घूमने चलना है।
प्रश्न 17.
(अ) निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलकर नए शब्द बनाइए।
(i) बहिन – _______
(ii) पुजारी – _______
उत्तर:
(i) बहिन – भाई
(ii) पुजारी – पुजारिन
(ब) निम्नलिखित सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर नए वाक्य बनाइए।
(i) वह / मैं
उत्तर:
‘वह और मैं पाँचवीं कक्षा में पढ़ते हैं
(ii) तुम/हम
उत्तर:
हम कल स्कूल जायेंगे।
(स) नीचे दिए गए विशेषण का प्रयोग कर नए वाक्य बनाइए।
(i) मीठा
उत्तर:
हमें मीठा दूध पीना चाहिए।
(ii) ज्यादा
उत्तर:
धीरज को हर बात ज्यादा समझ में आती है।
सृजनात्मक अभिव्यक्ति अंक भार – 24
प्रश्न 18.
निम्नलिखित वर्ग पहेली में वर्णित अक्षरों की सहायता से पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) हमारे देश का नाम = ______
(ii) एक फल का नाम = ______
(iii) पानी के एक यातायात का साधन = ______
(iv) कुएँ से पानी निकालने का साधन = ______
(v) तीलियाँ शब्द का एकवचन रूप = ______
(vi) मटका शब्द का बहुवचन = ______
उत्तर:
(i) भारत
(ii) केला.
(iii) जहाज
(iv) ਦਫਟ
(v) तीली
(vi) मटके
प्रश्न 19.
निम्नलिखित में से किसी एक शीर्षक का चयन कर कहानी लिखिए-
उत्तर:
(i) शेर और चूहा।
(ii) शिकारी और कबूतर।
(iii) दो मित्र और भालू।
अथवा
मध्याह्न भोजन के समय अपने मित्र के साथ भोजन के पौष्टिक तत्वों के संबंध में संवाद को लिखिए।
उत्तर:
(i) शेर और चूहा
एक शेर पेड़ के नीचे सो रहा था। एक चूहा शेर के शरीर पर खेलने लगा। शेर जाग गया। उसने चूहे को पकड़ लिया। चूहे ‘ने शेर से उसे छोड़ देने की प्रार्थना की। शेर दयालु था। उसने चूहे को छोड़ दिया। चूहे ने मुसीबत में उसकी सहायता करने का वचन दिया। एक दिन शेर शिकारियों के जाल में फँस गया। वह सहायता के लिए दहाड़ा। चूहा वहाँ आया और उसने अपने पैने दाँतों से जाल को काट दिया। शेर आजाद हो गया। अब वे अच्छे दोस्त बन गये।
(ii) शिकारी और कबूतर
“जंगल में शिकारी ने अनाज के दाने डालकर जाल फैलाया। ‘उड़ते हुए कबूतरों का झुंड अनाज के दाने खाने के लिए नीचे उतरा। दाना चुगते हुए कबूतर जाल में फँस गए। वे जाल से मुक्त होने का प्रयत्न करने लगे। उन सभी ने संगठित होकर एक साथ जोर लगाया और जाल लेकर उड़ गए। शिकारी ‘देखता रह गया। वे अपने मित्र चूहे के पास गये और उससे ‘जाल कटवाकर मुक्त हो गए। इसीलिए कहा जाता है कि “संगठन में शक्ति होती है।
(iii) दो मित्र और भालू
एक बार दो मित्र थे। वे एक जंगल में होकर जा रहे थे। उन्होंने एक- दूसरे की सहायता करने का वचन दिया। थोड़ी आते हुए देर बाद उन्होंने एक बड़े भालू को उनकी तरफ आते देखा। एक मित्र दौड़ा और एक पेड़ पर चढ़ गया। दूसरा मित्र पेड़ पर चढ़ना नही जानता था। वह जमीन पर लेट गया: भालू उसके पास आया। उसने उसे (भित्र को) सूँचा। उसने सोचा कि वह मरा हुआ था। इसलिए वह चला गया। दूसरा भित्र पेड़ पर से नीचे आ गया और पूछ- “भालू ने तुम्हारे कान में क्या कहा? उसने कहा कि भालू ने मुझसे कहा कि झूठे मित्र पर कभी विश्वास मत करो। उसका मित्र शर्मिन्दा हुआ।
अथवा
उत्तर:
पहला मित्र – चलो मित्र मध्याह्न भोजन करते हैं।
दूसरा भित्र – तुम भोजन में क्या लेकर आए हो?
पहला मित्र – मैं तो पिज्जा लेकर आया हूँ। और तुम?
दूसरा मित्र – नैं तो पौष्टिक आहाष्ट अर्थात् दाल, चपाती और सलाद लेकर आया हूँ।
पहला मित्र – हमें पौष्टिक आहार क्यों खाना चाहिए?
‘दूसरा मित्र – क्योंकि पौष्टिक आहार से शरीर स्वस्थ
रहता है,
![]()
प्रश्न 20.
आप राजकीय प्राथमिक विद्यालय जैसलमेर के विद्यार्थी हैं। आपको अपने भाई की शादी में जयपुर जाना है। अपने प्रधानाध्यापकजी को तीन दिवस के अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र लिखिए।
उत्तर:
“20”नवम्बर, 20xxx…
सेवा में………
श्रीमान् प्रधानाध्यापक महादेय,
“राजकीय प्राथमिक विद्यालय :
“जैसलमेरा
विषय-3 दिन के अवकाश के लिए प्रार्थना-पत्र
“”महोदय!
सविनय निवेदन है कि मेरे बड़े भाई का विवाह दिनांक 23-11-20xx को होना तय हुआ है। “तय हुआ है। मैं 22-11-20xx से 24-11-20xx तक विवाहोत्सव में जयपुर जाऊँगाs। इस कारण से मैं विद्यालय आने में असमर्थ हूँ।
‘अत: आपसे निवेदन है कि मुझे उक्त तीन दिवसों का अवकाश देने की कृपा करें !….
अपका आज्ञकारी शिष्य
राहुल
कक्षा 5
अथवा
आपके विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है। इस प्रतियोगिता में आपकी भागीदारी की सूचना देते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।
उत्तर:
अजमेर
25 अगस्त’, 20xx
प्रिय मित्र मोहन,
‘नमस्ते
‘तुम्हारा पत्र मिला। तुम सब वहाँ प्रसन्न हो, हम “सब” “भी यहाँ प्रसन्न हैं। हमारे विद्यालय में खेल सप्ताह “”मनाया जा रहा है, जिसमें कई खेलकूद प्रतियोगिताएँ हो रही “हैं। मैं बैडमिन्टन एवं टेबिल टेनिस खेल में सहभागिता निभा रहा हूँ। खेल में भाग लेने से शरीर स्वस्थ रहता है। तुम भी खेलकूद में भाग लिया करो। तुम्हारे माता-पिता को मेरी ओर से सादर प्रणाम।
तुम्हारा मित्र…
राजेन्द्र
प्रश्न 21.
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए-
(i) कम्प्यूटर का महत्त्व।
(ii) मेरा विद्यालय।
(iii) स्वच्छता का महत्त्व।
(iv) वन संरक्षण।
(i) कम्प्यूटर का महत्त्व “कम्प्यूटर का शाब्दिक अर्थ होता हे संगणक या गणनाकार। टेलीविजन के आविष्कार के बाद गणितीय कार्य की जटिलता को ध्यान में रखकर कम्प्यूटर का आविष्कार किया गया। कम्प्यूटर का विविध दोत्रों में प्रयोग होने लगा है। इससे जटिलतम प्रश्नों एवं समस्याओं का हल आसानी से हो जाता है। यांत्रिक साधनों के विकास और व्यावसायिक क्षेत्र की सफलता में इसका योगदान है। इससे इन्टरनेट के कार्यक्रम भी आसानी से चल रहे हैं। कम्प्यूटर शिक्षा का आज के जमाने में सर्वाधिक महत्त्व है। आज इसकी सभी क्षेत्रों में ‘उपयोगिता बढ़ रही है।
(ii) मेरा विद्यालय मेरे विद्यालय का नाम राजकीय उच्च “प्राथमिक विद्यालय है। मेरे विद्यालय में दस कमरे हैं। एक कमरा प्रधानाध्यापकजी का है। एक कमरा परीक्षा: कक्ष और शिक्षकों के लिए है। मेरे विद्यालय में आठ अध्यापक और एक प्रधानाध्यापकजी हैं। सभी अध्यापक छात्रों को मेहनत से पढ़ाते हैं और बहुत प्यार करते हैं। मेरे विद्यालय में एक खेल का मैदान भी है। हम सब ‘यहाँ अनेक खेल खेलते हैं। मेरे विद्यालय में पानी पीने के लिए नल लगे हुए हैं। मेरे विद्यालय में एक शौचालय और दो मूत्रालय हैं। मेरा विद्यालय शिक्षा, अनुशासन और खेलकूद के लिए प्रसिद्ध है। मैं इसमें पढ़कर अपने आप में गर्व अनुभव करता हूँ।
(iii) स्वच्छता का महत्त्व स्वच्छता के महत्त्व को जन- जन पहुँचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के बाद लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। हमारे गुरुजी हमें रोज़ाना स्वच्छता से रहने, साफ कपड़े पहननें और अपने घर परिवार की सफाई रखने के लिए बताते हैं। समाज में भी अब इस अभियान का असर नज़र आने लगा है। सब लोग अब साफ सफाई के प्रति जागरूक हो गए हैं। कचरा कचरापात्र में डालते हैं। स्वच्छता अभियान के तहत अब हर घर में शौचालय बनाए जा रहे हैं। इससे बीमारियाँ नहीं होंगी। हमें भी स्वच्छता अभियान में अपनी भूमिका निभानी “चाहिए। अपने घर परिवार, आस पड़ोस, विद्यालय आदि को साफ-सुथरा रखना चाहिए।
(iv) वन संरक्षण:
“वनों को कटने से बचाएँ,
‘जीवन को स्वस्थ बनाएँ।”
“हमारी भारतीय संस्कृति में वृक्षारोपण पुण्यं का कार्य माना जाता है तथा यहाँ किसी फलदार या हरे भरे वृक्ष को काटना पाप है। हम निजी स्तष्ट की जरूरतों को पूरा “करने के लिए वनों को काटते या जलाते हैं, जिससे “प्रकृति” ‘का संतुलन बिगड़ता है। पेड़ अशुद्ध वायु अर्थात् संजीव डेस्क वर्क ‘कार्बन डाइऑक्साइड को सोखकर हमें प्राण वायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। वनों की कटाई करने से ‘हमारा जीवन असरक्षित हो जाएगा। वनों की सुरक्षा के लिए वर्तमान में कुछ सामाजिक संगठन पर्यावरण प्रदूषण निवारक संस्थाएँ तथा कुछ सरकारी विभाग वृक्षारोपण का अभियान चला रहे हैं। हमें पूर्ण ईमानदारी के साथ वनों के संरक्षण हेतु प्रयास करते रहना चाहिए तथ अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए।
परिवेशीय सजगता अंक भार – 08
प्रश्न 22.
(अ) आपके विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियाँ चल रही हैं। आप अपने विद्यालय की साज-सज्जा के लिए क्या-क्या कार्य करेंगे?
उत्तर:
- स्वतन्त्रता दिवस की साज सज्जा के लिए सम्पूर्ण विद्यालय ‘की सफाई करेंगे।
- कार्यक्रम स्थल को चारों ओर से रंग बिरंगे फूलों के पौधों ….के गमलों से सजाएँगे।
- स्टेज को रंग बिरंगे पर्दों से सजाकर मालाओं से सुसज्जित करेंगे।…
- विद्यालय के मुख्य द्वार पष्ट तोरण द्वार बजायेंगे।
(ब) सड़क पर पैदल चलते समय आप क्या-क्या सावधानियाँ रखेंगे?
उत्तर:
सड़क पर पैदल चलते समय हम निम्म सावधानियाँ एस्टोंगे…
- सड़क पर पैदल चलते समय हम फुटपाथ का उपयोग करेगे।
- सड़क पर लगे यातायात चिह्नों के निर्देशानुसार चलना चाहिए।
- सड़क पार करते समय पहले दायें तथा फिर बायें देखकर वाहन न होने पर सड़क पार करेगे।
- चौराहे पर सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करेगे।
Leave a Reply