Before exams begin, RBSE Class 5 Hindi Model Paper Set 2 build confidence in students.
RBSE Class 5 Hindi Model Question Paper Set 2
अवधि: 2.30 घण्टे
पूर्णांक : 80
परीक्षार्थी हेतु सामान्य निर्देश
- विद्यार्थी सर्वप्रथम अपने नामांक, दिनांक आदि की पूर्तियाँ करें।
- प्रत्येक प्रश्न हिन्दी विषय के लिए निर्धारित अधिगम क्षेत्र के अनुसार है।
- सभी प्रश्न करना अनिवार्य है।
- प्रत्येक प्रश्न का उत्तर प्रश्न पत्र में दिये गये निर्धारित स्थान पर ही लिखें।
- सभी प्रश्नों के अंक उनके सामने अंकित हैं।
पढ़ना, पढ़कर समझना और लिखना (गद्य) (अंक भार – 22)
सही उत्तर को क्रमानुसार कोष्ठक में लिखिए
प्रश्न 1.
अमृता देवी किस समुदाय से सम्बन्धित थी? (1 × 5 = 5)
(अ) जाट
(ब) राजपूत
(स) विश्नोई
(द) मारवाड़ी
उत्तर:
(स) विश्नोई
प्रश्न 2.
श्रीराम के गुरु का क्या नाम था?
(अ) संदीपनी
(ब) वशिष्ठ
(स) वाल्मिकी
(द) तुलसीदास
उत्तर:
(ब) वशिष्ठ
प्रश्न 3.
दोनों एक दूसरे के नजरिए को समझने की कोशिश कर रहे हैं। रेखांकित शब्द का अर्थ है-
(अ) आँखों
(ब) दिखावें
(स) मूल्य
(द) दृष्टिकोण
उत्तर:
(द) दृष्टिकोण
प्रश्न 4.
मैंने जो परंपराएँ सीखी हैं मैं उनके गीत गाता हूँ। रेखांकित शब्द का वाक्य में प्रयोग किस अर्थ में हुआ है?
(अ) रीतिरिवाज
(स) श्रेष्ठ गीत
(ब) परमात्मा
(द) प्राचीन तरीके
उत्तर:
(अ) रीतिरिवाज
![]()
प्रश्न 5.
‘जाहरपीर’ के नाम से किस लोक देवता को जाना जाता है?
(अ) बाबा रामदेव
(ब) पाबूजी
(स) तेजाजी
(द) गोगाजी
उत्तर:
(द) गोगाजी
प्रश्न 6.
गाँव या शहर में मेलों का आयोजन क्यों किया जाता है?
उत्तर:
गाँव, शहर में मेलों का आयोजन कई कारणों से किया जाता है, जैसे:
जैसे : यह लोगों को एक साथ लाता है, सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन करता है और स्थानीय व्यवसायियों के लिए व्यापार का अवसर प्रदान करता है।
प्रश्न 7.
क्या आपको लगता है कि छोटे बच्चे भी बड़े बदलाव ला सकते हैं? कैसे?
‘राजस्थान के बालवीर’ पाठ के आधार पर बताइए।
उत्तर:
हाँ, निश्चित रूप से, बच्चे भी बड़े बदलाव ला सकते हैं। जिस प्रकार सुशीला ने किया, उसी प्रकार बच्चे भी अपनी रचनात्मकता, जिज्ञासा, अटल इरादा और नवीन दृष्टिकोण के माध्यम से सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
प्रश्न 8.
रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानन्द से प्रेरित सुभाषचन्द्र बोस ने क्या किया?
उत्तर:
रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानन्द से प्रेरित होकर सुभाषचन्द्र बोस ने अंग्रेज सरकार की प्रतिष्ठित नौकरी को ठुकरा कर देश की सेवा का व्रत लिया। उन्होंने भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त करने के लिए स्वतन्त्रता आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।
![]()
प्रश्न 9.
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- आप सही कह रहे हैं। गुनगुन को केवल व्हीलचेयर पर बैठने और उतरने में मदद करनी पड़ती है। इसके अलावा और कहीं जरूरत नहीं पड़ती है। गुनगुन बाकी सभी काम खुद से कर लेती है। वह अपनी कक्षा में पढ़ने में बेहतर है। अपनी बात ठीक से कहती है। उसका व्यवहार भी अच्छा है। उसके पास इतनी खूबियाँ हैं और आप किसी बात की चिंता मत करो। बच्चे कह रहे हैं कि वे सभी गुनगुन का ध्यान रखेंगे, फिर किस बात की चिंता।
(i) गुनगुन किसकी सहायता से चलती है ?
उत्तर:
(i) गुनगुन व्हीलचेयर की सहायता से चलती है।
(ii) गुनगुन का व्यवहार कैसा है?
उत्तर:
(ii) गुनगुन का व्यवहार अच्छा
(iii) नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द गद्यांश में से ढूँढ़कर लिखिए-
(अ) संतोष _______
(ब) कमियाँ _______
उत्तर:
(अ) संतोष : चिन्ता
(ब) कमियाँ : खूबियाँ
(iv) गुनगुन पढ़ाई में कैसी है?
उत्तर:
गुनगुन अपनी कक्षा में पढ़ने में बेहतर है।
पढ़ना-पढ़कर समझना और लिखना (पद्य) (अंक भार – 13)
प्रश्न 10.
सबसे पहले प्यार बनाया’ कविता में किसके द्वारा प्यार बनाए जाने की बात कही गई है? (1 × 3 = 3)
(अ) मनुष्य के द्वारा
(ब) ईश्वर के द्वारा
(स) प्रकृति के द्वारा
(द) पृथ्वी के द्वारा
उत्तर:
(ब) ईश्वर के द्वारा
प्रश्न 11.
पाठ्यपुस्तक के अनुसार रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(i) सपनों का ______ हमारा। (कागज/कंदील)
(ii) ______ में अपना उजियारा। (धरती/अम्बर)
(iii) ऊँचा और ______ दे कोई। (खींच/लीख )
उत्तर:
(i) कंदील
(ii) अम्बर
(iii) खींच
![]()
प्रश्न 12.
(अ) निम्नलिखित शब्दों को उनके समानार्थी शब्दों से मिलाइए- (2 × 3 = 6)
| खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब’ |
| (a) पग | (i) लेकिन |
| (b) पण | (ii) वर्षा |
| (c) मेह | (iii) पैर |
उत्तर:
| खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब’ |
| (a) पग | (iii) पैर |
| (b) पण | (i) लेकिन |
| (c) मेह | (ii) वर्षा |
(ब) निम्नलिखित शब्दों को उनके विलोम शब्दों से मिलाइए-
उत्तर:
| खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब’ |
| (a) संवाद | (i) दुर्लभ |
| (b) सुलभ | (ii) विष |
| (c) अमृत | (iii) विवाद |
उत्तर:
| खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब’ |
| (a) संवाद | (iii) विवाद |
| (b) सुलभ | (i) दुर्लभ |
| (c) अमृत | (ii) विष |
प्रश्न 13.
‘कलम, आज उनकी जय बोल’ कविता के मूल भाव को अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
इस कविता का मूलभाव लोगों को देशभक्ति और बलिदान की भावना से प्रेरित करना है। कवि कहता है कि ऐसे लोगों को हमेशा याद रखना चाहिए जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
व्यावहारिक व्याकरण (अंक भार – 13)
प्रश्न 14.
‘बादल’ शब्द के पर्यायवाची शब्द का प्रयोग करके बना वाक्य है-
(अ) आज मेघ गर्जना कर रहे हैं।
(ब) मानसरोवर में जलज खिले हैं।
(स) आकाश में तारे चमक रहे हैं।
(द) जलधारा कहाँ से प्रवाहित हो रही है?
उत्तर:
(अ) आज मेघ गर्जना कर रहे हैं।
प्रश्न 15.
निम्नलिखित मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए (1 × 3 = 3)
(i) सूझ-बूझ दिखाना।
उत्तर:
सूझ-बूझ दिखाना – वाक्य में प्रयोग – आखिरकार अनु सूझ-बूझ दिखाकर कक्षा-नायक बन ही गयी।
(ii) ढाल बन जाना।
उत्तर:
ढाल बन जाना – वाक्य में प्रयोग – माता-पिता बच्चों की ढाल बने रहते हैं।
(iii) हवा से बातें करना।
उत्तर:
हवा से बातें करना – वाक्य में प्रयोग – राजधानी एक्सप्रेस हवा से बातें करती चलती है।
![]()
प्रश्न 16.
निम्नलिखित क्रिया- शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए (1 × 3 = 3)
(i) खेलना
उत्तर:
हमें सायंकाल खेल खेलना चाहिए।
(ii) जाना
उत्तर:
बच्चे पढ़ने जाते हैं।
(iii) हँसना
उत्तर:
वे अनुचित न हँसे।
प्रश्न 17.
(अ) निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलकर नए शब्द बनाइए- (1 × 2 = 2)
(i) नौकरानी
उत्तर:
नौकर
(ii) हाथी
उत्तर:
हथिनी
(ब) निम्नलिखित सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर नए वाक्य बनाइए (1 × 2 = 2)
(i) कहाँ
उत्तर:
कहाँ- आपके पिताजी कहाँ गए?
(ii) वे
उत्तर:
वे वे पढ़ने जाते हैं।
(स) नीचे दिए गए विशेषण का प्रयोग कर नए वाक्य बनाइए (1 × 2 = 2)
(i) सच्चे
उत्तर:
सच्चे – हम सच्चे देशभक्त हैं।
(ii) सामाजिक
उत्तर:
सामाजिक-समाज में सामाजिक प्राणी रहते हैं।
सृजनात्मक अभिव्यक्ति (अंक भार – 24)
प्रश्न 18.
निम्नलिखित वर्ग पहेली में वर्णित अक्षरों की सहायता से पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए (1 × 6 = 6)

(i) जल में खिलने वाला फूल
उत्तर:
(i) कमल
(ii) एक पक्षी का नाम
उत्तर:
कबूतर
(iii) वस्तुओं को तौलने का उपकरण
उत्तर:
तराजू
(iv) राजा दशरथ के ज्येष्ठ पुत्र का नाम
उत्तर:
राम
(v) हवा का पर्यायवाची शब्द
उत्तर:
वायु
(vi) रहने के लिए बनाया गया भवन
उत्तर:
घर।
प्रश्न 19.
निम्नलिखित में से किसी एक शीर्षक का चयन कर कहानी लिखिए-
(i) खरगोश और कछुआ
(ii) प्यासा कौआ
(iii) वाचाल कछुआ
उत्तर:
खरगोश और कछुआ
एक जंगल में एक खरगोश और एक कछुआ रहते थे। खरगोश कछुए की धीमी चाल पर हँसता था। एक दिन कछुए ने खरगोश से एक रेस (दौड़) लगाने को कहा। खरगोश बहुत तेज दौड़ा और आगे आकर एक पेड़ के नीचे आराम करने लगा और सो गया। कछुआ धीरे लेकिन निरन्तर चलता रहा। वह लक्ष्य पर पहुँच गया। जागने पर खरगोश बहुत तेज दौड़ा। उसने देखा कि कछुआ पहले ही दौड़ जीत चुका था।
अथवा
आप अपने मित्र के साथ किसी दर्शनीय स्थल पर घूमने गए। वहाँ देखे दृश्य का वर्णन अपने मित्र से करते हुए संवाद लिखिए।
उत्तर:
स्वयं : कल मैं और मानव आमेर घूमने गये थे।
मित्र : आमेर में तुमने क्या- क्या देखा?
स्वयं : आमेर में हमने शिला माता का मन्दिर, महल और हाथी देखे।
मित्र : अरे वाह ! यह तो बहुत ही सुन्दर दर्शनीय स्थल है।
स्वयं : आमेर में अनेक खाने-पीने की एवं अन्य सामान की भी दुकानें हैं।
मित्र : अच्छा! मैं भी अपनी माताजी के साथ आमेर घूमने जाऊँगा।
प्रश्न 20.
आप राजकीय प्राथमिक विद्यालय उदयपुर की विद्यार्थी अक्षरा हैं। बीमारी के कारण तीन दिन के अवकाश हेतु प्रधानाध्यापक को प्रार्थना पत्र लिखिए।
उत्तर:
दिनांक 9 जनवरी, 20××
सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक महोदय,
राजकीय प्राथमिक विद्यालय,
उदयपुर।
विषय – बीमार होने के कारण तीन दिन के अवकाश प्राप्ति हेतु
महोदय,
नम्र निवेदन है कि मुझे कल शाम से तेज बुखार हो गया है तथा खाँसी भी हो गई है। डॉक्टर ने तीन दिन विश्राम करने की सलाह दी है। अतः आपसे निवेदन है कि मुझे तीन दिन का अवकाश प्रदान करें।
धन्यवाद।
आपकी आज्ञाकारी शिष्या,
अक्षरा
कक्षा-5 ‘ब’
अथवा
अपने पिताजी को अपने पढ़ाई की जानकारी देने के सम्बन्ध में एक पत्र लिखिए। 6
उत्तर:
25, कृष्णानगर,
भरतपुर।
दिनांक : 25-8-20××
पूजनीय पिताजी,
सादर प्रणाम।
आपका कुशल- पत्र मिला। यहाँ के समाचार ठीक हैं। मेरी पढ़ाई अच्छी चल रही है। प्रथम और द्वितीय टेस्ट में मेरे अच्छे नम्बर आये हैं। अब मैं अर्द्ध वार्षिक परीक्षा की तैयारी कर रहा हूँ। मुझे आशा है कि मैं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर लूँगा। आप मेरी चिन्ता न करें।
पूज्या माताजी को प्रणाम, पिंकी को प्यार।
आपका प्रिय पुत्र,
पुष्पेन्द्र
![]()
प्रश्न 21.
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए-
(i) मेरा गाँव
(ii) गणतन्त्र दिवस
(iii) मेरे प्रिय अध्यापक
(iv) बस की यात्रा
उत्तर:
मेरा गाँव
भारत गाँवों का देश है। मैं भी गाँव में रहता हूँ। मेरे गाँव का नाम फतेहपुरा है। मेरे गाँव में लगभग दो सौ घर हैं। सभी घर पक्के बने हुए हैं। मेरे गाँव में बिजली है। पानी पीने के लिए पानी की टंकी बनी हुई है। टंकी से पानी सुबह-शाम घरों में लगे नलों में आता है। मेरे गाँव में दो विद्यालय हैं । एक बालकों के लिए और दूसरा बालिकाओं के लिए। ये दोनों विद्यालय आठवीं कक्षा तक हैं। दोनों विद्यालयों में खेलने के मैदान हैं। मेरे गाँव में सभी पढ़े-लिखे हैं । वे नौकरी और खेती करते हैं। सभी खुशहाल जीवन जीते हैं। मुझे मेरा गाँव बहुत अच्छा लगता है।
परिवेशीय सजगता (अंक भार – 8)
प्रश्न 22.
(अ) अपने विद्यालय को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने के लिए आप क्या – क्या प्रयास करेंगे?
उत्तर:
विद्यालय को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए हम निम्नलिखित कार्य करेंगे-
(1) विद्यालय की सफाई, शौचालय, पेशाब घरों की सफाई पर विशेष ध्यान रखेंगे।
(2) पानी की टंकी की सफाई तथा टूटियों की सुरक्षा का ध्यान रखेंगे।
(3) प्रत्येक कक्षा-कक्ष तथा विद्यालय के बरामदे में महापुरुषों के चित्र लगाकर उसे आकर्षक बनाने का काम करेंगे।
(4) विद्यालय के बरामदे तथा कक्षा कक्षों की बाहरी दीवारों पर शिक्षाप्रद तथा देशभक्तिपूर्ण सूक्ति वाक्यों को लिखवायेंगे।
(ब) सड़कों के किनारों पर सुरक्षित यातायात से सम्बन्धित लिखे हुए कोई चार वाक्य लिखिए।
उत्तर:
(1) धीरे चलें।
(2) दुर्घटना से देर भली।
(3) नशे में वाहन न चलायें।
(4) यातायात नियमों का पालन करें।
Leave a Reply