• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 5 Hindi Model Paper Set 3

April 15, 2026 by Phani Leave a Comment

Before exams begin, RBSE Class 5 Hindi Model Paper Set 3 build confidence in students.

RBSE Class 5 Hindi Model Question Paper Set 3

अवधि: 2.30 घण्टे
पूर्णांक : 80

परीक्षार्थी हेतु सामान्य निर्देश

  1. विद्यार्थी सर्वप्रथम अपने नामांक, दिनांक आदि की पूर्तियाँ करें।
  2. प्रत्येक प्रश्न हिन्दी विषय के लिए निर्धारित अधिगम क्षेत्र के अनुसार है।
  3. सभी प्रश्न करना अनिवार्य है।
  4. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर प्रश्न पत्र में दिये गये निर्धारित स्थान पर ही लिखें।
  5. सभी प्रश्नों के अंक उनके सामने अंकित हैं।

पढ़ना, पढ़कर समझना और लिखना (गद्य) (अंक भार – 22)

सही उत्तर को क्रमानुसार कोष्ठक में लिखिए
प्रश्न 1.
मोलेला गाँव किस चीज के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) लकड़ी की मूर्तियों के लिए
(ब) मिट्टी की मूर्तियों के लिए
(स) कपड़ों की सिलाई के लिए
(द) दूध उत्पादन के लिए
उत्तर:
(ब) मिट्टी की मूर्तियों के लिए

प्रश्न 2.
सुशीला के ताऊ ने किसको शिकायत – पत्र भेजा? (1 × 5 = 5)
(अ) मुख्यमंत्री
(ब) पुलिस कप्तान
(स) मुख्यमंत्री और पुलिस कप्तान
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(स) मुख्यमंत्री और पुलिस कप्तान

प्रश्न 3.
‘जीव दया पालणी, रुखं लीलो नहीं घावै ।’ रेखांकित शब्द का अर्थ है-
(अ) सूखा
(ब) दुखी
(स) पेड़
(द) निर्दयी
उत्तर:
(स) पेड़

RBSE Class 5 Hindi Model Paper Set 3

प्रश्न 4.
आप तो जानते हैं गुनगुन दिव्यांग है। रेखांकित शब्द का वाक्य प्रयोग किस अर्थ में हुआ है?
(अ) असमर्थ
(ब) तेजस्वी
(स) सशक्त
(द) साहसी
उत्तर:
(अ) असमर्थ

प्रश्न 5.
‘पुष्कर मेला’ पाठ के अनुसार पुष्कर मेला किसके लिए प्रसिद्ध है?
(अ) भगवान ब्रह्मा के मन्दिर
(स) ऊँट मेला
(ब) पुष्कर सरोवर
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 6.
श्रीराम को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में हमेशा मर्यादा, सत्य, धर्म और सदाचार का पालन किया। उन्होंने कभी भी मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया तथा हमेशा आदर्शों और नियमों का पालन किया है।

प्रश्न 7.
गोगाजी गौ-रक्षक देवता के रूप में पूजे जाते हैं, स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
गोगाजी के पास के गाँव में एक बार आक्रमणकारी गायों को लूट कर ले जा रहे थे, तब इन्होंने गायों की रक्षा के लिए वीरता से युद्ध किया। कई आक्रमणकारियों को मार गिराया, लेकिन अन्ततः वीरगति को प्राप्त हो गए, इस प्रकार गोगाजी भी गौ-रक्षक देवता के रूप में पूजे जाते हैं।

RBSE Class 5 Hindi Model Paper Set 3

प्रश्न 8.
‘पधारो म्हारे देश’ पाठ के आधार पर बताइए कि थार का रेगिस्तान किसे कहते हैं?
इसकी विशेषता बताइए।
उत्तर:
थार का रेगिस्तान’ जिसे भारतीय रेगिस्तान भी कहा जाता है । यह भारत के पश्चिम – उत्तर भाग में स्थित एक शुष्क क्षेत्र है जो भारत और पाकिस्तान में फैला हुआ है। यह एक रेतीला रेगिस्तानी क्षेत्र है जिसमें वर्षा कम होती है और इसकी जलवायु शुष्क होती है।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
सन् 1918 में खेड़ा सत्याग्रह एवं 1928 में बारदोली सत्याग्रह के द्वारा किसानों पर अंग्रेज सरकार द्वारा जबरन थोपी गई लगान वृद्धि के विरुद्ध संघर्ष किया। बारदोली आंदोलन में सफलता पर वहाँ की महिलाओं ने इन्हें ‘सरदार’ कहकर सम्मान दिया। देश की आजादी के बाद अपनी सूझबूझ और कूटनीति से देशी रियासतों को एक कर अखण्ड भारत की नींव रखी। इनके जन्म दिवस 31 अक्टूबर को प्रतिवर्ष ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

(i) खेड़ा सत्याग्रह कब हुआ था?
उत्तर:
खेड़ा सत्याग्रह सन् 1918 में हुआ था।

(ii) 1928 में बारदोली सत्याग्रह आन्दोलन क्यों किया गया था?
उत्तर:
1928 में बारदोली सत्याग्रह के द्वारा किसानों पर अंग्रेज सरकार द्वारा जबरन थोपी गई लगान वृद्धि के विरुद्ध आन्दोलन किया गया था।

(iii) नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द गद्यांश में से ढूँढ़कर लिखिए
(अ) नासमझी ______
(ब) अनेकता ______
उत्तर:
(अ) सूझबूझ
(ब) एकता

(iv) सरदार पटेल के जन्म दिवस को किस रूप में मनाया जाता है ?
उत्तर:
इनके जन्म दिवस. 31 अक्टूबर को प्रतिवर्ष ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

पढ़ना-पढ़कर समझना और लिखना (पद्य भाग) अंक भार – 13

प्रश्न 10.
‘दोहे और पद’ पाठ में ‘मानसरोवर’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
(अ) झील के लिए
(ब) पर्वत के लिए
(स) जगह के लिए
(द) स्वर्ग के लिए
उत्तर:
(स) जगह के लिए

प्रश्न 11.
पाठ्यपुस्तक के अनुसार रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (1 × 3 = 3)
(i) मोहनी मूरत _______ सूरत, नैना बने बिसाल। (प्यारी/साँवरी)
(ii) रस्सी आवत जात है _______ पर परत निशान। (सिल/डिल)
(iii) इंजन आवे देख ने, _______ रो सत्कार। (राहगीर/ सिगनल )
उत्तर:
(i) साँवरी
(ii) सिल
(iii) सिगनल

RBSE Class 5 Hindi Model Paper Set 3

प्रश्न 12.
(अ ) निम्नलिखित शब्दों को उनके समानार्थी शब्दों से मिलाइए (2 × 3 = 6)

खण्ड ‘अ’ खण्ड ‘ब’
(i) प्रतिफल (i) सम्मान
(ii) संबल (ii) सहारा
(iii) लाज (iii) परिणाम

उत्तर:

खण्ड ‘अ’ खण्ड ‘ब’
(i) प्रतिफल (iii) परिणाम
(ii) संबल (ii) सहारा
(iii) लाज (i) सम्मान

(ब) निम्नलिखित शब्दों को उनके विलोम शब्दों से मिलाइए

खण्ड ‘ब’ खण्ड ‘अ’
(i) सहमी (i) घृणा
(ii) स्नेह (ii) धुंधला
(iii) चकाचौंध (iii) उत्साहित

उत्तर:

खण्ड ‘ब’ खण्ड ‘अ’
(i) सहमी (iii) उत्साहित
(ii) स्नेह (i) घृणा
(iii) चकाचौंध (ii) धुंधला

प्रश्न 13.
‘धरती धोरा री ! ‘ कविता में कवि ने राजस्थान की किन-किन विशेषताओं का वर्णन किया है?
उत्तर:
कवि ने राजस्थान की सूर्य की चमक, वीरों की बहादुरी, वर्षाकाल का सुनहरा वातावरण, राजस्थान की फसल, पशु-पक्षियों की आवाज, मिठास भरी भाषा, आँगन की सजावट, ऊँटों के काफिले, वाद्य यन्त्रों की धुन और वहाँ की परम्पराओं का सुन्दर चित्रण किया है।

व्यावहारिक व्याकरण अंक भार – 13

प्रश्न 14.
‘पुष्प’ शब्द के पर्यायवाची शब्द का प्रयोग करके बना वाक्य है
(अ) पंकज खिले हुए हैं।
(ब) सुमन की सुगन्ध फैली हुई है।
(स) कुसुम किसकी बहिन है।
(द) सरोज कहाँ उत्पन्न होते हैं?
उत्तर:
(ब) सुमन की सुगन्ध फैली हुई है।

प्रश्न 15.
निम्नलिखित मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
(i) लाल-पीला होना।
उत्तर:
(i) लाल-पीला होना – वाक्य में प्रयोग – बच्चों को झगड़ते देखकर पिताजी लाल-पीले हो गये।

(ii) बाल-बाल बचना।
उत्तर:
बाल-बाल बचना – वाक्य में प्रयोग- आतंकवादियों के हमले में वह बाल-बाल बच गया।

(iii) गले का हार होना।
उत्तर:
गले का हार होना-वाक्य में प्रयोग- वही दोस्त जो कल तक गले का हार था, मुसीबत में साथ छोड़ गया।

प्रश्न 16.
निम्नलिखित क्रिया- शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
(i) नाचना
उत्तर:
दीपिका आज नाचती नहीं है।

(ii) गाना
उत्तर:
अनीता ने गीत गाया।

(iii) दौड़ना
उत्तर:
आज हम मैराथन में दौड़ेंगे।

RBSE Class 5 Hindi Model Paper Set 3

प्रश्न 17.
(अ) निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलकर नए शब्द बनाइए (1 × 2 = 2)
(i) श्रीमान्
उत्तर:
श्रीमान्-श्रीमती

(ii) डिबिया
उत्तर:
डिबिया – डिब्बा

(ब) निम्नलिखित सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर नए वाक्य बनाइए (1 × 2 = 2)
(i) आप
उत्तर:
आप- आप यहाँ से जाइए।

(ii) कुछ
उत्तर:
कुछ मुझे कुछ कहना है।

(स) नीचे दिए गए विशेषण का प्रयोग कर नए वाक्य बनाइए (1 × 2 = 2)
(i) श्रेष्ठतम
उत्तर:
श्रेष्ठतम – मनीष कक्षा में श्रेष्ठतम विद्यार्थी है

(ii) पौष्टिक
उत्तर:
पौष्टिक- हमें पौष्टिक भोजन करना चाहिए।

सृजनात्मक अभिव्यक्ति अंक भार – 24

प्रश्न 18.
निम्नलिखित वर्ग पहेली में वर्णित अक्षरों की सहायता से पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए
RBSE Class 5 Hindi Model Paper Set 3 - 1

(i) एक फल का नाम ______
उत्तर:
आम

(ii) मानव या पुरुष ______
उत्तर:
आदमी

(iii) मुसीबत का पर्याय ______
उत्तर:
बला

(iv) ग्रीवा / कंठ के आस-पास का शरीर ______
उत्तर:
गला

(v) जिसमें पौधा लगाया जाता है ______
उत्तर:
गमला

(vi) औषध या बीमारी का उपचार ______
उत्तर:
दवा।

RBSE Class 5 Hindi Model Paper Set 3

प्रश्न 19.
निम्नलिखित में से किसी एक शीर्षक का चयन कर कहानी लिखिए 6
(i) एकता में शक्ति
(ii) चतुर खरगोश
(iii) भूखी लोमड़ी
उत्तर:
एकता में शक्ति
एक किसान के चार पुत्र थे। वे आपस में लड़ते-झगड़ते रहते थे। इससे किसान बहुत चिंतित रहता था। एक दिन किसान बीमार हो गया। उसने अपने चारों पुत्रों को बुलाया। उनके सामने एक लकड़ी का गट्ठर रखते हुए उसने अपने पुत्रों से उसे तोड़ने के लिए कहा, लेकिन कोई भी पुत्र उस गठ्ठर को तोड़ नहीं पाया। अब . किसान ने उन्हें एक-एक लकड़ी को तोड़ने के लिए कहा। उन्होंने आसानी से लकड़ियाँ तोड़ दीं। अब किसान ने उन्हें समझाया कि जब तक लकड़ियाँ एक साथ थीं, उन्हें कोई तोड़ नहीं पाया। इसी प्रकार यदि तुम भी एक साथ रहोगे तो तुम्हें कोई हरा नहीं पाएगा। किसान पुत्रों को यह बात समझ आ गई। अब उन्होंने लड़ाई-झगड़ा बंद कर दिया और मिलकर रहने लगे।

अथवा
दो मित्र (राजेश व सोहन) के मध्य पेड़ न कटवाने के सम्बन्ध में हुए संवाद को लिखिए। 6
उत्तर:
सोहन : तुम इस पेड़ को क्यों कटवा रहे हो? तुम जानते हो, पेड़ हमारे लिए जीवनदायक होते हैं।
राजेश : वो तो है, पर देखो इसकी शाखाएँ कितनी फैल गई हैं, मेरे कमरे में तो रोशनी ही नहीं आती।
सोहन : तो केवल शाखाओं की छँटाई कराओ। कमरे में रोशनी भी आ जायेगी और पेड़ भी बच जायेगा।
राजेश : हाँ, ये तुमने ठीक कहा।
सोहन : तुम तो मेरी बात बहुत जल्दी समझ गये।
राजेश : तुम्हारा दोस्त हूँ न, तुम्हारी बात क्यों नहीं समझँगा।

प्रश्न 20.
आप राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेमपुर के विद्यार्थी रतन हैं। अपने प्रधानाध्यापक जी को शुल्क मुक्ति / फीस माफ कराने हेतु प्रार्थना पत्र लिखिए। 6
उत्तर:
दिनांक 28 जुलाई, 20xx
सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक महोदय,
राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय,
खेमपुर।
विषय- फीस माफ हेतु
मान्यवर,
सविनय निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय की कक्षा-5 में पढ़ता हूँ। मेरे पिताजी असाध्य बीमारी से ग्रसित हैं। मेरी माँ मजदूरी करके घर का खर्च चलाती है। मेरे अलावा घर में दो भाई बहिन और हैं।

अतः प्रार्थना है कि मुझे विद्यालय शुल्क से पूर्णतया मुक्ति प्रदान करने की कृपा करें, जिससे मैं अपनी कक्षा की पढ़ाई जारी रख सकूँ।

धन्यवाद।
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
रतन कक्षा-5 ‘अ’

अथवा
अपने मित्र का ‘कब स्काउट’ में चयन होने पर उसे बधाई देते हुए एक पत्र लिखिए। 6
उत्तर:
59, नया चौक,
दौसा।
दिनांक : 5-9-20xx
प्रिय मित्र
सप्रेम नमस्ते,
तुम्हारा पत्र मिला। पढ़कर हार्दिक प्रसन्नता हुई कि तुम्हारा चयन ‘कब स्काउट’ के लिए हुआ है। इस सफलता के लिए मैं अपनी ओर से बधाई भेज रहा हूँ। आगे भी तुम्हें ऐसी सफलता मिलती रहे, यही कामना करता हूँ।
सभी परिचित साथियों को नमस्ते। पत्रोत्तर देना।

तुम्हारा मित्र,
राधेकान्त

RBSE Class 5 Hindi Model Paper Set 3

प्रश्न 21.
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए
उत्तर:
(i) विद्यालय का वार्षिक उत्सव
(ii) मेरा प्रिय पशु गाय
(iii) मेरा प्रिय मित्र
(iv) समय का सदुपयोग
उत्तर:

विद्यालय का वार्षिक उत्सव

हमारा विद्यालय अजमेर नगर के मध्य में स्थित है। हमारे विद्यालय का वार्षिक उत्सव हर साल पच्चीस जनवरी को मनाया जाता है। इस वार्षिक उत्सव की तैयारी एक माह पूर्व से हो जाती है। इसमें अनेक कार्यक्रम होते हैं, जिनमें सभी छात्र उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के आसन ग्रहण करने पर विविध साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते हैं। शाला के प्रधानाध्यापकजी अतिथियों का स्वागत करते हैं तथा विद्यालय की प्रगति का विवरण देते हैं।

विद्यालय के वार्षिक उत्सव पर छात्रों को पुरस्कार भी दिये जाते हैं मुख्य अतिथि का भाषण होता है। वे पुरस्कार पाने वाले छात्रों की सराहना करते हैं तथा दूसरे छात्रों को भी कुछ अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। अन्त में राष्ट्रगान होता है तथा वार्षिक उत्सव समाप्त हो जाता है।

परिवेशीय सजगता (अंक भार – 8)

प्रश्न 22.
(अ) स्वच्छता की शुरुआत आप कहाँ से और कैसे करेंगे?
उत्तर:
स्वच्छता या साफ- सफाई की शुरुआत हम अपने घर से करेंगे। व्यक्ति जहाँ रहता है, बैठता है, खाता-पीता, सोता है, सबसे पहले उस स्थान को स्वच्छ रखना अति आवश्यक है। घर की साफ-सफाई करके कूड़ा-करकट, डस्टबिन में डालना चाहिए। हर दिन सरकार द्वारा चलाई गई नगर निगम की गाड़ी घर के सामने आती है उसमें घर का इकट्ठा कचरा फेंकना चाहिए।

(ब) सड़क पार करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर:

  1. चौराहे पर सड़क हमेशा जेब्रा क्रॉसिंग से ही पार करनी चाहिए।
  2. पैदल पारपथ की बत्ती हरी होने पर ही सड़क पार करनी चाहिए।
  3. बीच रास्ते सड़क पार करते समय पहले हमें पहले दायीं ओर देखना चाहिए फिर बायीं ओर देखना चाहिए, वाहन न होने की स्थिति में फिर सड़क पार करनी चाहिए।
  4. कभी भी रैलिंग से कूदकर सड़क पार नहीं करनी चाहिए।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook

Related

Filed Under: Model Papers

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • My Dear Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 14
  • Travel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 11
  • Paper Boats Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 8
  • A Funny Man Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 5
  • Try Again Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 2
  • Rani Abbakka Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 15
  • A Homage to Our Brave Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 13
  • Conquering the Summit Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 12
  • The Tunnel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 10
  • North South East West Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 9
  • My Brother’s Great Invention Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

Loading Comments...