Before exams begin, RBSE Class 5 Hindi Model Paper Set 4 build confidence in students.
RBSE Class 5 Hindi Model Question Paper Set 4
अवधि: 2.30 घण्टे
पूर्णांक : 80
परीक्षार्थी हेतु सामान्य निर्देश
- विद्यार्थी सर्वप्रथम अपने नामांक, दिनांक आदि की पूर्तियाँ करें।
- प्रत्येक प्रश्न हिन्दी विषय के लिए निर्धारित अधिगम क्षेत्र के अनुसार है।
- सभी प्रश्न करना अनिवार्य है।
- प्रत्येक प्रश्न का उत्तर प्रश्न पत्र में दिये गये निर्धारित स्थान पर ही लिखें।
- सभी प्रश्नों के अंक उनके सामने अंकित हैं।
पढ़ना, पढ़कर समझना और लिखना (गद्य) (अंक भार – 22)
सही उत्तर को क्रमानुसार कोष्ठक में लिखिए-
प्रश्न 1.
‘गुनगुन’ के पापा को कौन समझाने आया था?
(अ) सुरेश जी
(ब) प्रधानाध्यापक
(स) बालसभा अध्यक्ष
(द) रमेश जी
उत्तर:
(अ) सुरेश जी
प्रश्न 2.
साइबेरिया से आने वाले पक्षी को राजस्थान में किस नाम से जाना जाता है? 1
(अ) बगुला
(ब) हंस
(स) कुरजां
(द) कोयल
उत्तर:
(स) कुरजां
![]()
प्रश्न 3.
जो भी शिवधनुष को उठाकर उसकी होगा। रेखांकित शब्द का अर्थ है-
(अ) धनुष
(ब) बाण
(स) धनुष की डोरी
(द) युद्ध करना
उत्तर:
(स) धनुष की डोरी
प्रश्न 4.
आततायी मुगल शासक औरंगजेब की नाक में दम कर दिया। रेखांकित पद का प्रयोग किस अर्थ में हुआ है?
(अ) स्वाभिमानी
(ब) पाखण्डी
(स) अत्याचारी
(द) अग्रणी
उत्तर:
(ब) पाखण्डी
प्रश्न 5.
‘राजस्थान के बालवीर’ पाठ के अनुसार कुम्भाराम ने रेलवे ट्रैक पर क्या देखा था?
(अ) ट्रेन खड़ी थी
(ब) पटरी टूटी हुई थी
(स) वहाँ कोई नहीं था
(द) रेलवे का केबिन टूटा हुआ था
उत्तर:
(ब) पटरी टूटी हुई थी
प्रश्न 6.
‘खेजड़ली की घटना का आज क्या महत्त्व’ उत्सर्ग पाठ के आधार पर लिखिए। 3
उत्तर:
यह घटना पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बन चुकी है। हर साल इसे ” विश्व वृक्ष दिवस” की तरह याद किया जाता है। यह हमें सिखाती है कि प्रकृति के लिए बलिदान देना महान कार्य है।
प्रश्न 7.
‘पाँच तरीके’ पाठ के अनुसार संवाद का तरीका सबसे अच्छा क्यों माना गया? 3
उत्तर:
संवाद का तरीका सबसे अच्छा माना गया क्योंकि इसमें न कोई हारता है, न ही कोई दुःखी होता है। दोनों पक्ष एक-दूसरे की बात समझते हैं और मिलकर झगड़ा सुलझाते हैं। इससे रिश्ते भी खराब नहीं होते।
प्रश्न 8.
नई पीढ़ी मूर्तिकला से क्यों दूर हो रही है? ‘तनु का पत्र’ पाठ के अनुसार बताइए। 3
उत्तर:
नई पीढ़ी अब पढ़ाई और आधुनिक जीवन की ओर ध्यान दे रही है। उन्हें मूर्तिकला से उतनी आर्थिक स्थिरता नहीं दिखती। इसके अलावा आधुनिकता और तकनीक के बढ़ते प्रभाव के कारण परम्परागत कलाओं से दूरी बनती जा रही है। इसी कारण वे इस कला में रुचि नहीं ले रहे हैं।
![]()
प्रश्न 9.
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- थान पर पुजारी जी ने खीर का भोग लगाया और हाल-चाल पूछा। मैंने पूछा, “काका, हम लोक देवताओं को भोग क्यों लगाते हैं?” वे बोले, “हम लोक देवताओं के त्याग, बलिदान और समाज सेवा को याद करने के लिए उनकी पूजा करते हैं। जैसे—तेजाजी ने गायों की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया, वैसे ही रामदेवजी, पाबूजी, बिग्गा जी और करणी माता ने भी पशु, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
(i) थान पर पुजारी जी ने किसका भोग लगाया?
उत्तर:
थान पर पुजारी जी ने खीर का भोग लगाया।
(ii) हम लोक देवताओं को क्यों याद करते हैं?
उत्तर:
हम लोक देवताओं को उनके त्याग, बलिदान और समाज सेवा के लिए याद करते हैं।
(iii) नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द गद्यांश में से ढूँढ़कर लिखिए?
(अ) परलोक _______
(ब) मरण _______
उत्तर:
(अ) लोक
(ब) जीवन
(iv) लोक देवता कौन-कौन से हैं और इन्होंने क्या किया?
उत्तर:
तेजाजी, रामदेव जी, पाबूजी, बिग्गा जी और करणी माता आदि लोक देवताओं ने लोक-कल्याणकारी कार्य किए हैं।
पढ़ना-पढ़कर समझना और लिखना (पद्य भाग) (अंक भार – 22)
प्रश्न 10.
‘नन्हा ध्रुवतारा’ कविता में ‘ध्रुवतारा’ किसका प्रतीक है?
(अ) अंधकार
(ब) रोशनी
(स) ज्ञान और मार्गदर्शन
(द) चन्द्रमा
उत्तर:
(स) ज्ञान और मार्गदर्शन
प्रश्न 11.
पाठ्यपुस्तक के अनुसार रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(i) ईं पर देव _____ नै आवै। (रमण / नमन)
(ii) ईं रो _____ नर-नारी गावै। (गुण / यश)
(iii) _____ झालो देर बुलावै। (मक्की / बाजरी )
उत्तर:
(i) रमण
(ii) यश
(iii) मक्की
![]()
प्रश्न 12.
(अ) निम्नलिखित शब्दों को उनके समानार्थी शब्दों से मिलाइए
| खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब’ |
| (i) शिखाएँ | (i) डरी |
| (ii) सहमी | (ii) गवाह |
| (iii) साखी | (iii) लपटें |
उत्तर:
| खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब’ |
| (i) शिखाएँ | (iii) लपटें |
| (ii) सहमी | (i) डरी |
| (iii) साखी | (ii) गवाह |
(ब) निम्नलिखित शब्दों को उनके विलोम शब्दों से मिलाइए:
| खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब’ |
| (i) संतजन | (i) गुण |
| (ii) दोष | (ii) स्वार्थ |
| (iii) परमारथ | (iii) दुर्जन |
प्रश्न 13.
‘सबसे पहले प्यार बनाया’ कविता में प्रेम के महत्त्व को कैसे दर्शाया गया है? 3
उत्तर:
कवि का कहना है कि प्रेम से ही पृथ्वी, आकाश, नदियाँ, समुद्र एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसी प्रेम के कारण सूर्य उदय होता है, चन्द्रमा अमृत बरसाता है और वन-बाग हरियाली से युक्त होते हैं।
व्यावहारिक व्याकरण (अंक भार – 13)
प्रश्न 14.
‘अग्नि’ शब्द के पर्यायवाची शब्द का प्रयोग करके बना वाक्य है:
(अ) अनिल कहाँ बह रही है
(ब) ज्वालामुखी की लपटें फैल रही है
(स) चूल्हे में पावक है
(द) पताका लहरा रही है
उत्तर:
(स) चूल्हे में पावक है
प्रश्न 15.
निम्नलिखित मुहावरों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए?
(i) फूले न समाना।
उत्तर:
फूले न समाना- वाक्य में प्रयोग – नानाजी को अचानक आया देखकर मैं फूले न समाया।
(ii) हाथ मलते रह जाना।
उत्तर:
हाथ मलते रह जाना – वाक्य में प्रयोग – जो समय का सदुपयोग नहीं करते हैं, वे हाथ मलते रह जाते हैं।
(iii) कमर कस लेना
उत्तर:
कमर कस लेना – वाक्य में प्रयोग – देशभक्तों ने देशभक्ति के लिए कमर कस ली।
![]()
प्रश्न 16.
निम्नलिखित क्रिया- शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए: (1 × 3 = 3)
(i) देखना
उत्तर:
मोहन झुक-झुककर देखता है।
(ii) लिखना
उत्तर:
धीरज पिताजी को पत्र लिखता है।
(iii) सोना
उत्तर:
आजकल बच्चे देर रात तक नहीं सोते हैं।
प्रश्न 17.
(अ) निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलकर नए शब्द बनाइए: (1 × 2 = 2)
(i) दीपक
उत्तर:
दीपक – दीपिका
(ii) मोर
उत्तर:
मोर-मोरनी
(ब) निम्नलिखित सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर नए वाक्य बनाइए (1 × 2 = 2)
(i) जैसा-वैसा
उत्तर:
जैसा-वैसा जैसा करोगे वैसा भरोगे।
(ii) उसका
उत्तर:
उसका-उसका घर कहाँ है?
(स) नीचे दिए गए विशेषण का प्रयोग कर नए वाक्य बनाइए (1 × 2 = 2)
(i) कोमल
उत्तर:
बच्चों का हृदय कोमल होता है।
(ii) कम
उत्तर:
वह कम खाना खाता है।
सृजनात्मक अभिव्यक्ति (अंक भार – 24)
प्रश्न 18.
निम्नलिखित वर्ग पहेली में वर्णित अक्षरों की सहायता से पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए (1 × 6 = 6)

(i) मत देने वाला ______
(ii) पानी में रहने वाला जीव ______
(iii) पिताजी के पिताजी ______
(iv) एक होने का भाव ______
(v) खेलने का स्थान ______
(vi) शरीर का पर्याय ______
उत्तर:
(i) मतदाता
(ii) मछली
(iii) दादाजी
(iv) एकता
(v) मैदान
(vi) तन।
![]()
प्रश्न 19.
निम्नलिखित में से किसी एक शीर्षक का चयन कर कहानी लिखिए
(i) हाथी और दर्जी
(ii) चतुर बंदर
(iii) लालची कुत्ता
उत्तर:
हाथी और दर्जी
एक हाथी था। वह रोजाना पानी पीने के लिए नदी पर जाता था। रास्ते में एक दर्जी की दुकान थी। दर्जी उस हाथी को खाने के लिए कुछ-न-कुछ देता था। एक दिन दुकान पर दर्जी का लड़का बैठा था। हाथी आया तो लड़के ने हाथी की सूंड में सुई चुभो दी। हाथी गुस्सा हो गया। वह नदी पर गया। उसने पानी पिया फिर अपनी सूँड में गन्दा पानी भर लिया। लौटते हुए दर्जी की दुकान में उसने वह गन्दा पानी फेंक दिया। दर्जी के कपड़े खराब हो गये। उसे जैसा का तैसा फल मिला।
अथवा
गृह कार्य जाँचते समय अध्यापक एवं रमेश के मध्य हुए संवाद को लिखिए। 6
उत्तर:
अध्यापक : रमेश! तुम्हारा गृहकार्य कहाँ है?
रमेश : सर! मैं अपना गृहकार्य नहीं कर पाया हूँ।
अध्यापक : क्यों नहीं किया?
रमेश : कल मेरे घर पर एक कार्यक्रम था। जिसके कारण मैं अपना गृहकार्य नहीं कर पाया।
अध्यापक : इसका मतलब तुम्हारे लिए दूसरे काम पढ़ाई से ज्यादा जरूरी हैं।
रमेश : आज क्षमा माँगता हूँ, सर ! परन्तु आज के बाद आपको शिकायत का कोई मौका नहीं मिलेगा।
प्रश्न 20.
आप राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, जयपुर के विद्यार्थी रमेशचन्द्र वर्मा हैं। अपने प्रधानाध्यापक जी को टी. सी. प्राप्ति के लिए प्रार्थना-पत्र लिखिए। 6
उत्तर:
दिनांक 17/9/20xx
सेवा में.
श्रीमान् प्रधानाध्यापक महोदय,
मोदीखाना उच्च प्राथमिक विद्यालय,
जयपुर।
विषय-टी.सी. प्राप्ति हेतु प्रार्थना पत्र
महोदय,
नम्र निवेदन है कि मेरे पिताजी का स्थानान्तरण यहाँ से अजमेर हो गया मैं भी उनके साथ जाकर वहीं पहूँगा।
अतः प्रार्थना है कि मुझे शाला स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र (टी.सी.) देने की कृपा करे।
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
रमेशचन्द्र वर्मा
कक्षा 5
अथवा
अपने भाई की शादी में अपने मित्र को आमंत्रित करने हेतु एक पत्र लिखिए। 6
उत्तर:
सरस कुंज, जयपुर।
दिनांक : 10 नवम्बर, 20xx
प्रिय मित्र मनीष
सप्रेम नमस्ते!
तुम्हें जानकर प्रसन्नता होगी कि दिनांक 22 नवम्बर, 20xx को मेरे बड़े भाई अजय के शुभ-विवाह का दिन निश्चित हुआ है। बारात बस द्वारा अजमेर “ जाएगी। इस मांगलिक अवसर पर उपस्थित होकर तुम मुझे अनुगृहीत करोगे; इसी आशा के साथ पत्र भेज रहा हूँ।
तुम्हारा स्नेही,
दीपक सिंह
![]()
प्रश्न 21.
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए-
(i) टेलीविजन
(ii) मेरा प्रिय खेल
(iii) हमारा नगर (जयपुर)
(iv) विद्यार्थी जीवन में अनुशासन
उत्तर:
टेलीविजन आधुनिक समय का महत्त्वपूर्ण आविष्कार है। वर्तमान में यह हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। वर्तमान में एलईडी टेलीविजन ज्यादा प्रचलित हैं। टेलीविजन लगभग प्रत्येक घर में मिलता है। टेलीविजन पर घर बैठे पूरी दुनिया की खबरें मिल जाती हैं। टेलीविजन पर न केवल सुनना, बल्कि दृश्यों को देखना भी संभव है। टेलीविजन का मनोरंजन एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान है। टेलीविजन पर खेल, फिल्में, संगीत, धारावाहिक आदि देखकर मनोरंजन किया जाता है। टेलीविजन पर कई शैक्षिक कार्यक्रम भी प्रसारित किये जाते हैं। अनेक चैनल तो केवल शिक्षा के लिए ही बने हैं। विभिन्न चैनलों के अस्तित्व में आने के बाद तो टेलीविजन का महत्त्व और बढ़ गया है।
परिवेशीय सजताग (अंक भार – 8)
प्रश्न 22.
(अ) अपने कक्षा-कक्ष को स्वच्छ एवं सुसज्जित रखने के लिए आप क्या करेंगे?
उत्तर:
- अपने कक्षा-कक्ष को स्वच्छ एवं सुसज्जित रखने के लिए हम निम्नलिखित कार्य करेंगे-
- हम कक्षा-कक्ष की नियमित सफाई सुनिश्चित करेंगे।
- कक्षा-कक्ष में कागज के टुकड़े तथा अन्य कचरा नहीं फैलायेंगे।
- दीवारों पर कुछ नहीं लिखेंगे तथा उन्हें गन्दा नहीं करेंगे।
- मेज कुर्सियों को लाइन से ही रखेंगे तथा दीवारों पर महापुरुषों एवं पढ़ाई से सम्बन्धित चार्ट लगायेंगे।
(ब) चौराहों पर लाल, हरी, पीले रंग की बत्तियों का अर्थ बताइए।
उत्तर:
सड़क के चौराहों या तिराहों पर लाल बत्ती का अर्थ होता यातायात को पूर्णतः रुकना है। हरे रंग की बत्ती का अर्थ होता है यातायात चलता रहेगा। पीले रंग की बत्ती का अर्थ होता है यातायात रुकने के लिए तैयार होना।
Leave a Reply