Before exams begin, RBSE Class 5 Hindi Model Paper Set 5 build confidence in students.
RBSE Class 5 Hindi Model Question Paper Set 5
अवधि: 2.30 घण्टे
पूर्णांक : 80
परीक्षार्थी हेतु सामान्य निर्देश
- विद्यार्थी सर्वप्रथम अपने नामांक, दिनांक आदि की पूर्तियाँ करें।
- प्रत्येक प्रश्न हिन्दी विषय के लिए निर्धारित अधिगम क्षेत्र के अनुसार है।
- सभी प्रश्न करना अनिवार्य है।
- प्रत्येक प्रश्न का उत्तर प्रश्न पत्र में दिये गये निर्धारित स्थान पर ही लिखें।
- सभी प्रश्नों के अंक उनके सामने अंकित हैं।
पढ़ना, पढ़कर समझना और लिखना (गद्य) (अंक भार – 22)
सही उत्तर को क्रमानुसार कोष्ठक में लिखिए (1 × 5 = 5)
प्रश्न 1.
‘पधारो म्हारे देस’ पाठ में किस राज्य के सौन्दर्य का वर्णन किया गया है?
(अ) मध्य प्रदेश
(ब) उत्तर प्रदेश
(स) गुजरात
(द) राजस्थान
उत्तर:
(द) राजस्थान
प्रश्न 2.
किसने विवाह के फेरे अधूरे छोड़कर गायों की रक्षा के लिए बलिदान दे दिया? 1
(अ) पाबूजी
(ब) गोगाजी
(स) तेजाजी
(द) बिग्गाजी
उत्तर:
(अ) पाबूजी
प्रश्न 3.
सबसे मीठा और बढ़िया तरीका संवाद का है। रेखांकित पद का अर्थ है:
(अ) बात करना
(स) टकराव
(ब) समझौता करना
(द) मतभेद करना
उत्तर:
(अ) बात करना
प्रश्न 4.
नई प्राचार्य बहुत मृदुभाषी और सरल हैं। रेखांकित शब्द का वाक्य प्रयोग किस अर्थ में हुआ है?
(अ) कटु बोलने वाली
(ब) मधुर बोलने वाली
(स) असभ्य बोलने वाली
(द) उग्र बोलने वाली
उत्तर:
(ब) मधुर बोलने वाली
प्रश्न 5.
‘उत्सर्ग’ पाठ के अनुसार खेजड़ी का वृक्ष विश्नोई समाज के लिए क्यों महत्त्वपूर्ण है?
(अ) यह फलदार होता है
(ब) इससे आय होती है।
(स) यह आस्था और जीवन से जुड़ा है।
(द) यह छाया देता है।
उत्तर:
(स) यह आस्था और जीवन से जुड़ा है।
प्रश्न 6.
रस्साकशी प्रतियोगिता में किस-किसने भाग लिया और विजेता कौन बना?
उत्तर:
रस्साकशी प्रतियोगिता में एक तरफ गाँव की पारम्परिक – पोशाक घाघरा चोली पहने महिलाएँ थीं और दूसरी तरफ कुछ विदेशी महिला सैलानी थीं। इस प्रतियोगिता में गाँव की महिलाओं ने जीत हासिल की।
प्रश्न 7.
‘राजस्थान के बालवीर’ पाठ में यदि आप सुशीला की जगह होते तो क्या करते? 3
उत्तर:
यदि हम सुशीला की जगह होते तो हम भी अपने दृढ़ संकल्प, सूझबूझ और साहस से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति का विरोध करते।
प्रश्न 8.
‘भारत के महान् व्यक्तित्व’ पाठ के अनुसार शिवाजी और सुभाषचन्द्र बोस के संघर्षों में क्या समानताएँ थीं?
उत्तर:
शिवाजी और सुभाषचन्द्र बोस, दोनों ही महान् स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनके संघर्षों में कई समानताएँ थीं। दोनों ही अपने-अपने समय में क्रमशः मुगलों और अंग्रेजों के खिलाफ एक मजबूत प्रतिरोध खड़ा करने में सफल रहे और दोनों ही भारतीय स्वतंत्रता के लिए दृढ़ थे। दोनों के संघर्ष में प्रेरणा और राष्ट्रीयता की भावना समान थी।
प्रश्न 9.
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- गुरु विश्वामित्र ने श्रीराम और लक्ष्मण को जंगल में रहने वाले राक्षसों से ऋषियों की रक्षा करने के लिए कहा। श्रीराम ने ताड़का नामक राक्षसी का वध कर ऋषियों को निर्भय किया। उन्होंने कई यज्ञों की रक्षा की, जिससे संपूर्ण वन क्षेत्र में शांति स्थापित हुई। इससे यह संदेश मिलता है कि अन्याय और अधर्म के विरुद्ध खड़ा होना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म है।
(i) श्रीराम और लक्ष्मण जंगल में किसके साथ गए?
उत्तर:
श्रीराम और लक्ष्मण जंगल में गुरु विश्वामित्र के साथ गए।
(ii) गुरु विश्वामित्र ने श्रीराम और लक्ष्मण को क्या कहा?
उत्तर:
गुरु विश्वामित्र ने श्रीराम और लक्ष्मण को जंगल में रहने वाले राक्षसों से ऋषियों की रक्षा करने के लिए कहा।
(iii) नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द गद्यांश में से ढूँढ़कर लिखिए?
(अ) देवी _____
(ब) अपूर्ण _____
उत्तर:
(अ) राक्षसी
(ब) संपूर्ण
(iv) प्रत्येक व्यक्ति का धर्म क्या है?
उत्तर:
अन्याय और अधर्म के विरुद्ध खड़े होना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म है।
पढ़ना-पढ़कर समझना और लिखना (पद्य भाग) (अंक भार – 13)
प्रश्न 10.
‘धरती धोरां री !’ कविता का भाव मुख्यतः किस पर केन्द्रित है?
(अ) पर्वतों के सौन्दर्य पर
(ब) राजस्थान की संस्कृति और प्रकृति पर
(स) आधुनिक जीवन और संस्कृति पर
(द) पाश्चात्य संस्कृति और प्रकृति पर
उत्तर:
(ब) राजस्थान की संस्कृति और प्रकृति पर
प्रश्न 11.
पाठ्यपुस्तक के अनुसार रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(i) जला ________ बारी-बारी। (चिंगारी / अस्थियाँ)
(ii) जो चढ़ गए ________ पर। (पुण्यवेदी/ तूफानों)
(iii) साखी है उनकी ________ के। (चकाचौंध / महिमा)
उत्तर:
(i) अस्थियाँ
(ii) पुण्य वेदी
(iii) महिमा
प्रश्न 12.
(अ) निम्नलिखित शब्दों को उनके समानार्थी शब्दों से मिलाइए (2 × 3 = 6)
| खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब’ |
| (i) नाता | (i) धरती |
| (ii) सुमन | (ii) सम्बन्ध |
| (iii) वसुधा | (iii) पुष्प |
उत्तर:
| खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब’ |
| (i) नाता | (ii) सम्बन्ध |
| (ii) सुमन | (iii) पुष्प |
| (iii) वसुधा | (i) धरती |
(ब) निम्नलिखित शब्दों को उनके विलोम शब्दों से मिलाइए-
| खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब’ |
| (i) स्वतन्त्रता | (i) तीव्र |
| (ii) पीछे | (ii) परतन्त्रता |
| (iii) मंद | (iii) आगे |
उत्तर:
| खण्ड ‘अ’ | खण्ड ‘ब’ |
| (i) स्वतन्त्रता | (ii) परतन्त्रता |
| (ii) पीछे | (iii) आगे |
| (iii) मंद | (i) तीव्र |
प्रश्न 13.
‘नारे कितने प्यारे’ पाठ के अनुसार स्वतंत्रता आन्दोलन में नारों की क्या भूमिका रही होगी?
उत्तर:
स्वतंत्रता आन्दोलन में नारों की बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका थी, क्योंकि नारों ने लोगों को एकजुट किया, उनमें देशभक्ति की भावना जगाई और आंदोलन को गति प्रदान की। इसके साथ ही नारों ने लोगों को अपने अधिकारों तथा स्वतंत्रता के प्रति जागरूक करने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
व्यावहारिक व्याकरण (अंक भार – 13)
प्रश्न 14.
‘पर्वत’ शब्द के पर्यायवाची शब्द का प्रयोग करके बना वाक्य है-
(अ) अचला बहुत स्थिर है।
(ब) नग अँगूठी में जड़ा हुआ है।
(स) वह हिमालय पर चढ़ता है।
(द) गिरि पर ऋषिमुनि तपस्या करते हैं।
उत्तर:
(द) गिरि पर ऋषिमुनि तपस्या करते हैं।
प्रश्न 15.
निम्नलिखित मुहावरों का वाक्य में प्रयोग कीजिए-
(i) हाथ-पाँव फूल जाना।
उत्तर:
हाथ-पाँव फूल जाना – वाक्य में प्रयोग – पुलिस को, देखकर चोर के हाथ-पाँव फूल गये।
(ii) आँख दिखाना।
उत्तर:
आँख दिखाना – वाक्य में प्रयोग- रोहन के आइसक्रीम माँगने पर उसकी मम्मी ने उसे आँखें दिखाईं।
(iii) टूट पड़ना।
उत्तर:
टूट पड़ना – वाक्य में प्रयोग- लुटेरों को आया देखकर उन पर हम एकाएक टूट पड़े।
प्रश्न 16.
निम्नलिखित क्रिया- शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए (1 × 3 = 3)
(i) सुनना
उत्तर:
हमें ज्ञान की बातें सुननी चाहिए।
(ii) लड़ना
उत्तर:
सैनिक देश रक्षा के लिए लड़ते हैं।
(iii) तैरना
उत्तर:
राजेन्द्र तालाब में तैरता है।
प्रश्न 17.
(अ) निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलकर नए शब्द बनाइए (1 × 2 = 2)
(i) गाय
उत्तर:
गाय-बैल
(ii) शिक्षक
उत्तर:
शिक्षक-शिक्षिका
(ब) निम्नलिखित सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर नए वाक्य बनाइए-
(i) आप
उत्तर:
आप मेरे पास बैठिये।
(ii) उन्होंने
उत्तर:
आज उन्होंने नृत्य किया।
(स) नीचे दिए गए विशेषण का प्रयोग कर नए वाक्य बनाइए-
(i) समझदार
उत्तर:
मेरा मित्र समझदार है।
(ii) कुछ
उत्तर:
मुझे कुछ पैसे चाहिए।
सृजनात्मक अभिव्यक्ति (अंक भार – 24)
प्रश्न 18.
निम्नलिखित वर्ग पहेली में वर्णित अक्षरों की सहायता से पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(i) श्री राम की पत्नी का नाम _______
(ii) जल में खिलने वाला फूल _______
(iii) एक पक्षी _______
(iv) वजन करना _______
(v) मेघ का पर्यायवाची _______
(vi) पंक्ति (लाइन) _______
उत्तर:
(i) सीता
(ii) कमल
(iii) तोता
(iv) तोलना
(v) बादल
(vi) कतार।
प्रश्न 19.
निम्नलिखित में से किसी एक शीर्षक का चयन कर कहानी लिखिए 6
(i) खरगोश और चूहा
(ii) शेर और हिरण
(iii) चालाक लोमड़ी
उत्तर:
खरगोश और चूहा
एक बार की बात है कि नर्मदा नदी के घने जंगल में बहुत से जानवर रहते थे । वे आपस में झगड़ते ही रहते थे। एक दिन उन्होंने निश्चय किया कि हमें अपना राजा चुनना चाहिए। इस बात पर सभी राजा बनने को तैयार हो गये। तभी एक लोमड़ी वहाँ आयी और उसने शोर का कारण पूछा। शोर का कारण बताने के बाद सभी ने उस लोमड़ी को अपना राजा चुन लिया। दूसरे ही दिन खरगोश और चूहा बिल को लेकर आपस में झगड़ने लगे। वे न्याय के लिए राजा लोमड़ी के पास गये। दोनों ने अपनी व्यथा राजा को सुनाई लेकिन लोमड़ी राजा ने कहा कि अब मैं बूढ़ा हो गया हूँ इसलिए कम सुनाई देता है । तुम दोनों अपनी बात पास आकर कहो। जैसे ही वे दोनों लोमड़ी राजा के पास गये, लोमड़ी ने उन दोनों को बारी-बारी से पकड़ कर और मार कर खा लिया ।
अथवा
एक बच्चे और दाँतों के डॉक्टर के बीच हुए संवाद को लिखिए। 6
उत्तर:
बच्चा : डॉक्टर साहब, मेरे दाँत में दर्द है।
‘डॉक्टर : मुझे देखने दो। ओह, तुम्हारा एक मसूड़ा फूल रहा है। इसके अलावा कोई और तकलीफ !
बच्चा : नहीं।
‘डॉक्टर : गुनगुने पानी में नमक डालकर सुबह-शाम उससे कुल्ले करो। ये वाली गोली दो दिन तक रोजाना एक ‘खाओ। आराम आ जायेगा।
बच्चा : धन्यवाद! ये आपकी फीस लेवें।
‘डॉक्टर : आपको भी धन्यवाद।
प्रश्न 20.
आप राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रायपुर के विद्यार्थी हैं। अपने प्रधानाध्यापकजी को भ्रमण पर ले जाने की स्वीकृति हेतु प्रार्थना पत्र लिखिए।
उत्तर:
दिनांक 15 नवम्बर, 20xx
सेवा में,
श्रीमान् प्रधानाध्यापक महोदय,
राजकीय प्राथमिक विद्यालय,
रायपुर।
विषय- भ्रमण पर ले जाने की स्वीकृति हेतु प्रार्थना-पत्र
महोदय,
27
उपर्युक्त विषयक्रम में निवेदन है कि हम विद्यालय की कक्षा पाँचवीं, छठी व सातवीं के विद्यार्थी बसंत पंचमी के पर्व के शुभ अवसर पर भ्रमण हेतु जाना चाहते हैं। इस हेतु आप विद्यालय स्तर पर बस की व्यवस्था करने तथा एक शिक्षक को साथ भेजने की कृपा करें तथा हम सभी को भ्रमण पर जाने की अनुमति प्रदान करें।
धन्यवाद।
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
सुमित
छात्र प्रतिनिधि
अथवा
अपने मित्र को दीपावली अवकाश में घूमने के लिए बुलाने हेतु एक पत्र लिखिए। 6
उत्तर:
144, बापू बाजार,
उदयपुर।
दिनांक : 12-10-20xx
प्रिय मित्र सुरेश,
नमस्ते।
तुम्हारा पत्र कल ही मिला। समाचार पढ़कर खुशी हुई। यहाँ के समाचार ठीक: हैं। मेरी पढ़ाई भी ठीक ही चल रही है। उदयपुर शहर घूमने लायक है। दीपावली अवकाश पर तुम भी यहाँ आ जाओ तो मुझे खुशी होगी।
अपने पिताजी – माताजी को मेरा प्रणाम और छोटी बहिन को प्यार। शेष कुशल। पत्र भेजते रहना।
तुम्हारा मित्र,
तरुण कुमार
प्रश्न 21.
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए-
(i) मेरे गाँव का मेला
(ii) मेरा प्रिय त्योहार : होली
(iii) पर्यावरण संरक्षण
(iv) आधुनिक मनोरंजन के साधन
उत्तर:
मेरे गाँव का मेला
भारत गाँवों का देश है। मैं भी गाँव में रहता हूँ। मेरे गाँव में अनेक मेले लगते हैं। उन मेलों में दशहरा का मेला मुझे सबसे अच्छा लगता है। इस मेले में राम-रावण का युद्ध होता है। रावण मारा जाता है। उसके पुतले को जलाया जाता है। पटाखे छूटते हैं। खूब आनन्द आता है। मेले में बहुत भीड़ होती है। मेले को देखने आस-पास के गाँवों के नर-नारी व बच्चे आते हैं। दुकानें सजती। सभी घूम-घूमकर मेले का आनन्द लेते हैं और चीजें खरीद- खरीदकर खाते हैं। यह मेला मुझे बहुत अच्छा लगता है। मेले में यार-दोस्तों के साथ- साथ रिश्तेदार भी मिलते हैं। मेले में इस मिलन से बहुत आनन्द आता है।
परिवेशीय सजगता (अंक भार – 8)
प्रश्न 22.
(अ) अपने मोहल्ले को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने के लिए आप क्या-क्या प्रयास करेंगे?
उत्तर:
(1) मैं मोहल्ले में कचरा इधर-उधर नहीं फेकूँमा। हमेशा कचरापात्र में ही कचरा डालूँगा। करूँगा।
(2) मैं साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करूँगा।
(3) मैं अपने आस-पास वृक्षारोपण कर उनकी नियमित देखभाल
(4) मैं अपने मोहल्ले तथा गाँव में भी लोगों को सफाई अभियान चलाने के लिए प्रेरित करूँगा।
(ब) सड़क किनारे बने हुए संकेत ‘बाएँ मुड़ना मना है’ एवं ‘यू टर्न लेना मना है’ संकेत चिह्न बनाइए।
उत्तर:

Leave a Reply