Regular practice of RBSE Class 5 Maths Solutions in Hindi Chapter 11 आओ माप-तौल करना सीखें Question Answer sharpens your problem-solving skills.
RBSE Class 5 Maths Chapter 11 Question Answer in Hindi आओ माप-तौल करना सीखें
आओ माप-तौल करना सीखें Question Answer
पाठगत प्रश्न
पृष्ठ 89
प्रश्न 1.
सोचिए और बताइए-

हल:
वस्तुएँ जो बाट से तोलते हैं – सब्जी, फल, अनाज, बर्तन, चारा आदि ।
वस्तुएँ जो लीटर में मापते हैं— दूध, पानी, शर्बत, छाछ, पेट्रोल आदि ।
पृष्ठ 90
प्रश्न 2.
सारणी को पूरा कीजिए-

हल:
(1) (1 + \(\frac{1}{2}\) + \(\frac{1}{2}\)) लीटर = 2 लीटर
(2) (500 + 200 + 200 + 100) मिलीलीटर = 1000 मिलीलीटर = 1 लीटर
(3) (200 + 200 + 200 + 200 + 200) मिलीलीटर = 1 लीटर
पृष्ठ 92
सोचिए और बताइए-
प्रश्न 1.
ज्ञात कीजिए-
- 8 लीटर 200 मिलीलीटर + 2 लीटर 500 मिली लीटर = …………
- 12 लीटर 300 मिलीलीटर + 6 लीटर 700 मिली लीटर = ………..
- 4 लीटर 570 मिलीलीटर + 9 लीटर 700 मिली लीटर = ………
हल:
- 10 लीटर 700 मिलीलीटर
- 19 लीटर (18 लीटर + 1000 मिलीलीटर)
- 14 लीटर 270 मिलीलीटर
![]()
प्रश्न 2.
एक दुकानदार ने सोमवार को 13 लीटर 250 मिलीलीटर, मंगलवार को 20 लीटर 150 मिलीलीटर तथा बुधवार को 18 लीटर 740 मिलीलीटर तेल बेचा। बताइए उसने कुल कितना तेल बेचा ?
हल:

अतः दुकानदार ने कुल तेल बेचा
= 51 लीटर + 1140 मिलीलीटर
= 51 लीटर + 1 लीटर + 140 मिलीलीटर
= 52 लीटर 140 मिलीलीटर उत्तर
प्रश्न 3.
एक केन में 3 लीटर केरोसीन आता है। ऐसी 8 केन में केरोसीन की कुल कितनी मात्रा आएगी?
हल:
1 केन की क्षमता = 3 लीटर
8 केन की क्षमता = 8 × 3 = 24 लीटर
प्रश्न 4.
10 लीटर दूध से 250 मिली. दूध के कितने पैकेट बनाए जा सकते हैं?
हल:
10 लीटर दूध = 10 × 1000 मिलीलीटर दूध
= 10,000 मिलीलीटर दूध
1 पैकेट दूध = 250 मिलीलीटर दूध
250 मिलीलीटर दूध के पैकेट की संख्या
= 10000 ÷ 250
= 40 उत्तर
पृष्ठ 93
प्रश्न-
आप इन बाटों की सहायता से अलग- अलग कितना वजन तौल सकते हो?

हल:

नीचे लिखे भार को जानने के लिए कौन-कौनसे बाट काम में लिए जा सकते हैं?
- 2 किग्रा 500 ग्राम = 1 किग्रा + 1 किग्रा + 200 ग्राम + 200 ग्राम + 100 ग्राम
- 1 किग्रा 250 ग्राम ……… + …….. + ………..
- 5 किग्रा 500 ग्राम ……… + …….. + ……….. + ……… + …….. + ………..
- 35 किग्रा 700 ग्राम ……… + …….. + ……….. + …….. + ………..
हल:
- 2 किग्रा 500 ग्राम = 1 किग्रा + 1 किग्रा + 200 ग्राम + 200 ग्राम + 100 ग्राम
- 1 किग्रा + 200 ग्राम + 50 ग्राम
- 2 किग्रा + 2 किग्रा + 1 किग्रा + 500 ग्राम
- 10 किग्रा + 10 किग्रा + 10 किग्रा +5 किग्रा + 500 ग्राम + 100 ग्राम + 100 ग्राम
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1.
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए—
- 700 मिलीलीटर + ………. मिलीलीटर = 1 लीटर
- 1500 ग्राम + 500 ग्राम = ………. किलोग्राम
- 3 किलोग्राम + ……….. = 5000 ग्राम
- 2800 मिलीलीटर – ………… मिलीलीटर = 1 लीटर
हल:
- 300
- 2
- 2 किलोग्राम
- 1800 मिलीलीटर
![]()
प्रश्न 2.
दीपा ने 500 ग्राम शक्कर और 250 ग्राम चाय पत्ती खरीदी तो बताइए उसने कुल कितने ग्राम सामान खरीदा?
हल:
500 ग्राम + 250 ग्राम 750 ग्राम उत्तर
प्रश्न 3.
किशन के खेत में 550 किलोग्राम गन्ने की फसल हुई। उसके भाई संजय के खेत में 750 किलोग्राम गन्ना हुआ। संजय के खेत में किशन के खेत से कितना ज्यादा गन्ने की फसल हुई ?
हल:
750 किलोग्राम – 550 किलोग्राम = 200 किलोग्राम
अतः संजय के खेत में किशन के खेत से 200 किलोग्राम ज्यादा गन्ने की फसल हुई ।
प्रश्न 4.
संजीव ने बाजार से 1 किलोग्राम शक्कर, 250 ग्राम चाय पत्ती, 500 ग्राम बेसन और 750 ग्राम मैदा खरीदा। संजीव ने कुल कितने वजन का सामान खरीदा?
हल:
1 किलोग्राम + 250 ग्राम + 500 ग्राम + 750 ग्राम
= 1 किलोग्राम + 1500 ग्राम
= 1 किलोग्राम + 1000 ग्राम + 500 ग्राम
= 1 किलोग्राम + 1 किलोग्राम + 500 ग्राम
= 2 किलोग्राम + 500 ग्राम
अत: संजीव ने कुल 2 किलोग्राम 500 ग्राम वजन का सामान खरीदा। उत्तर
प्रश्न 5.
रीना बाजार से 1 किलोग्राम टमाटर, 750 ग्राम मिर्च तथा 2 किलो 600 ग्राम आलू खरीदकर अपने थैले में रखती है। उसके थैले का कुल भार कितना है?
हल:
1 किलोग्राम + 750 ग्राम + 2 किलो + 600 ग्राम
= 3 किलोग्राम + 1350 ग्राम
= 3 किलोग्राम + 1000 ग्राम + 350 ग्राम
= 3 किलोग्राम + 1 किलोग्राम + 350 ग्राम
= 4 किलोग्राम 350 ग्राम
अतः रीना के थैले का कुल भार 4 किलोग्राम 350 ग्राम है। उत्तर
प्रश्न 6.
एक थैले में चावल हैं जिनका वजन 5 किलोग्राम है। दूसरे थैले में चीनी है जिसका वजन 2 किलोग्राम 500 ग्राम है । बताइए चावल से भरे थैले का वजन चीनी से भरे
हल:

अतः चावल से भरे थैले का वजन चीनी से भरे थैले से 2 किग्रा 500 ग्राम अधिक है ।
प्रश्न 7.
एक केन में 4 लीटर 200 मिलीलीटर तेल है । दूसरी केन में 1 लीटर 750 मिलीलीटर तेल है । दोनों केन का तेल मिला दिया जाए तो बताइए कुल कितना तेल होगा?
हल:

प्रश्न 8.
एक दुकानदार ने एक दिन में 14 लीटर 300 मिलीलीटर मूँगफली का तेल एवं 9 लीटर 750 मिलीलीटर सरसों का तेल बेचा। बताइए दुकानदार ने एक दिन में कुल कितना तेल बेचा?
हल:

प्रश्न 9.
मोहित के पास एक गाय और एक भैंस है। गाय का वजन 320 किलो 400 ग्राम और भैंस का वजन 425 किलो 700 ग्राम है।
(i) यदि गाय और भैंस दोनों को वजन तौलने वाली मशीन पर खड़ा कर दिया जाए तो मशीन पर कुल कितना वजन दिखाई देगा?
(ii) भैंस गाय से कितनी भारी है?
(iii) यदि गाय 7 दिन में 15 किलो 250 ग्राम घास खाती है तो 42 दिन में कितनी घास खाएगी?
हल:
(i) कुल वजन
= 320 किग्रा 400 ग्राम + 425 किग्रा + 700 ग्राम
= 745 किग्रा + 1100 ग्राम
= 746 किग्रा 100 ग्राम
(ii) भैंस का वजन = 425 किग्रा 700 ग्राम
गाय का वजन = 320 किग्रा 400 ग्राम
वजन में अन्तर = 105 किग्रा 300 ग्राम
अतः भैंस गाय से 105 किग्रा 300 ग्राम भारी है।
(iii) गाय 7 दिन में घास खाती है = 15 किग्रा 250
ग्राम गाय 42 दिन में घास खाएगी = 6 × (15 किग्रा 250 ग्राम)
= 91 किग्रा 500 ग्राम
प्रश्न 10.
उदयपुर से सिरोही जाते समय राकेश ने अपनी कार में 28 लीटर 450 मिलीलीटर पेट्रोल भरवाया। सिरोही पहुँचने पर उसकी कार में 12 लीटर 230 मिलीलीटर पेट्रोल बचा। बताइए उदयपुर से सिरोही जाते समय कुल कितना पेट्रोल खर्च हुआ?
हल:

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न—
प्रश्न 1.
1000 ग्राम का अर्थ होता है-
(अ) 2 किग्रा
(ब) 10 किग्रा.
(स) 1 किग्रा.
(द) 100 किग्रा. ( )
हल:
(स) 1 किग्रा.
प्रश्न 2.
2 किग्रा. 250 ग्राम भार आटा, ग्राम में होगा-
(अ) 225 ग्राम
(ब) 2250 ग्राम
(स) 1000 ग्राम
(द) 2.250 ग्राम ( )
हल:
(ब) 2250 ग्राम
प्रश्न 3.
आधा किलोग्राम भार बराबर होता है-
(अ) 500 ग्राम
(ब) 750 ग्राम
(स) 1000 ग्राम
(द) 100 ग्राम ( )
हल:
(अ) 500 ग्राम
![]()
प्रश्न 4.
तेल को नापने की इकाई होती है-
(अ) लीटर
(ब) किग्रा.
(स) किमी.
(द) घंटा
हल:
(अ) लीटर
प्रश्न 5.
आधा \(\left(\frac{1}{2}\right)\) लीटर का अर्थ है-
(अ) 500 ग्राम
(ब) 500 मीटर
(स) 500 मिनट
(द) 500 मिली. ( )
हल:
(द) 500 मिली.
प्रश्न 6.
3500 मिली. की नाप लीटर में होगी-
(अ) 35 लीटर
(ब) 3 लीटर 500 मिली.
(स) 350 लीटर
(द) 3500 लीटर ()
हल:
(ब) 3 लीटर 500 मिली.
प्रश्न 7.
1\(\left(\frac{1}{4}\right)\) लीटर में मिलीलीटर होते हैं—
(अ) 100 मिलीलीटर
(ब) 500 मिलीलीटर
(स) 1000 मिलीलीटर
(द) 5000 मिलीलीटर
हल:
(स) 1000 मिलीलीटर
प्रश्न 8.
1\(\left(\frac{1}{4}\right)\) किलोग्राम भार का निम्न में से अर्थ है-
(अ) 2250 ग्राम
(ब) 3250 ग्राम
(स) 1250 ग्राम
(द) 4250 ग्राम ( )
हल:
(स) 1250 ग्राम
प्रश्न 9.
बोलचाल में पाव किलोग्राम का अर्थ है-
(अ) 50 ग्राम
(ब) 100 ग्राम
(स) 250 ग्राम
(द) 500 ग्राम ()
हल:
(स) 250 ग्राम
निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
प्रश्न 1.
…………. को मापने की इकाई ग्राम या किग्रा. होती है।
हल:
ठोस वस्तुओं
प्रश्न 2.
1000 मिलीलीटर = …….. लीटर ।
हल:
1
प्रश्न 3.
……….. का मापन लीटर या मिलीलीटर में किया जाता है ।
हल:
तरल पदार्थों
प्रश्न 4.
1000 ग्राम मात्रा …….. किग्रा. के बराबर होता है।
हल:
1
प्रश्न 5.
500 मिलीलीटर को बोलचाल में ………. लीटर कहा जाता है।
हल:
आधा।
सत्य/असत्य कथन छाँटकर लिखिए-
- 1 ग्राम 1 किलोग्राम का सौवां भाग होता है ……….
- किलोग्राम इकाई को ग्राम इकाई में बदलने के लिए 1000 का गुणा करते हैं । …………
- 1 किलोग्राम नमक से 250 ग्राम भार के चार पैकेट बनाये जा सकते हैं । …………
- समान आकार के लकड़ी तथा लोहे के बाटों का भार समान होता है ।
हल:
- असत्य
- सत्य
- सत्य
- असत्य ।
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
1\(\frac{1}{2}\) किग्रा. में ग्राम होंगे ।
हल:
1500 ग्राम
प्रश्न 2.
3 किग्रा. 350 ग्राम को किन बाटों से तौला जा सकता है?
हल:
2 किग्रा. + 1 किग्रा. + 200 ग्राम + 100 ग्राम + 50 ग्राम
प्रश्न 3.
7 लीटर = ……….. मिली.
हल:
7000 मिली.
![]()
प्रश्न 4.
1 लीटर 600 मिली. + 1 लीटर 400 मिली. = ……… लीटर …… मिली.
हल:
3 लीटर 000 मिली.
प्रश्न 5.
4 लीटर 200 मिली x 3 को हल कीजिए ।
हल:
4 लीटर 200 मिली × 3 = 12 लीटर 600 मिली उत्तर
प्रश्न 6.
एक बार के भोजन के लिए 500 ग्राम आटा चाहिए तो 2 किग्रा. आटे से कितनी बार भोजन बनाया जा सकता है?
हल:
2 किग्रा. आटा = 2 × 1000 ग्राम आटा
= 2000 ग्राम आटा
अतः भोजन बनेगा = \(\frac{2000}{500}\) = 4 बार उत्तर
प्रश्न 7.
18000 मिलीलीटर को लीटर में व्यक्त कीजिए ।
हल:
18000 मिलीलीटर = 18 × 1000 मिलीलीटर
= 18 लीटर
∴ 1000 मिलीलीटर = 1 लीटर
अर्थात् 18000 मिलीलीटर में 18 लीटर होते हैं । उत्तर
प्रश्न 8.
75000 ग्राम को किलोग्राम में व्यक्त कीजिए ।
हल:
75000 ग्राम = 75 × 1000 ग्राम
= 75 किग्रा.
अर्थात् 75000 ग्राम में 75 किग्रा. होते हैं। उत्तर
प्रश्न 9.
डेढ़ किलोग्राम में कितने ग्राम होते हैं ?
हल:
डेढ़ किलोग्राम = 1\(\frac{1}{2}\) किलोग्राम
= 1 किलोग्राम + \(\frac{1}{2}\) किलोग्राम
= 1000 ग्राम + 500 ग्राम
= 1500 ग्राम
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
1 किलोग्राम 500 ग्राम भार को किलोग्राम इकाई में व्यक्त कीजिए ।
हल:
1 किलोग्राम 500 ग्राम = 1 किलोग्राम + 500 ग्राम
= 1 किलोग्राम + \(\frac{500}{1000}\) किलोग्राम
= 1 किलोग्राम + \(\frac{1}{2}\) किलोग्राम
अतः = 1\(\frac{1}{2}\) किलोग्राम उत्तर
प्रश्न 2.
एक परिवार में भोजन के लिए 750 ग्राम आटे की प्रतिदिन आवश्यकता होती है तो एक सप्ताह में कितने आटे की आवश्यकता होगी?
हल:
प्रतिदिन काम आने वाले आटे की मात्रा = 750 ग्राम
अतः एक सप्ताह अर्थात् 7 दिन में आवश्यक आटे की मात्रा
= 750 ग्राम × 7
= 5250 ग्राम
= 5 किग्रा. 250 ग्राम उत्तर
प्रश्न 3.
हल कीजिए— 4 किग्रा. 40 ग्राम ÷ 8
हल:
(4 × 1000 ग्राम + 40 ग्राम) ÷ 8
= 4040 ग्राम ÷ 8
= 505 ग्राम उत्तर

प्रश्न 4.
सविता बाजार से 2 किग्रा. गोभी, 4 किग्रा. ककड़ी, 3 किग्रा. 700 ग्राम रतालू व 2 किग्रा. 900 ग्राम अन्य सब्जियाँ खरीदकर लाई । बताओ उसके थैले में कुल कितना भार हो गया?
हल:

अर्थात् थैले में कुल भार 12 किग्रा. 600 ग्राम है। उत्तर
![]()
प्रश्न 5.
हरीश धान मण्डी से 2 किग्रा. 500 ग्राम हल्दी, 5 किग्रा. 200 ग्राम मिर्ची, 4 किग्रा. 700 ग्राम धनिया व 10 किग्रा. नमक लेकर आया । सामान का कुल कितना वजन है?
हल:

अर्थात् वह घर पर कुल 22 किग्रा. 400 ग्राम वजन लेकर आया। उत्तर
प्रश्न 6.
10 लीटर दूध की मात्रा में से 250 मिली. दूध की कितनी थैलियाँ पैक की जा सकती हैं ?
हल:
10 लीटर दूध = 10 × 1000 मिली.
= 10000 मिली.

अर्थात् 10 लीटर दूध की मात्रा में से 250 मिली. दूध की 40 थैलियाँ पैक की जा सकती हैं। उत्तर
प्रश्न 7.
नीचे लिखी माप को दुकानदार कौन- कौनसे मापों से नाप कर देगा?
(क) 2 लीटर 200 मिली.
(ख) 5 लीटर 500 मिली.
(ग) 3 लीटर 200 मिली.
हल:
(क) 2 लीटर 200 मिली.
= 1 लीटर + 1 लीटर + 200 मिली.
(ख) 5 लीटर 500 मिली.
= 1 लीटर + 1 लीटर + 1 लीटर + 1 लीटर + 1 लीटर + 500 मिली.
(ग) 3 लीटर 200 मिली.
= 1 लीटर + 1 लीटर + 1 लीटर + 200 मिली.
निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
एक ड्रम जिसमें 100 लीटर तेल है, उसमें से 8 लीटर के 10 डिब्बे, 5 लीटर के 2 डिब्बे एवं 1 लीटर के 3 डिब्बों में तेल भर लिया गया है। ड्रम में शेष बचे तेल से 500 मिलीलीटर के कितने डिब्बे भरे जा सकेंगे?
हल:
ड्रम में कुल तेल = 100 लीटर
8 लीटर के 10 डिब्बों में = 8 × 10 = 80 लीटर
कुल तेल 80 लीटर
5 लीटर के 2 डिब्बों में कुल तेल = 5 × 2 = 10 लीटर.
1 लीटर के 3 डिब्बों में कुल तेल = 1 × 3 = 3 लीटर
इस प्रकार कुल भरा गया तेल
= 80 लीटर + 10 लीटर + 3 लीटर
= 93 लीटर
शेष बचा तेल = 100 लीटर – 93 लीटर = 7 लीटर
इसे 500 मिलीलीटर के डिब्बों में भरा जाना है । हम
जानते हैं, 500 मिलीलीटर = \(\frac{1}{2}\) लीटर
अतः \(\frac{1}{2}\) लीटर के भरे जाने वाले डिब्बों की संख्या
= 7 ÷ \(\frac{1}{2}\) = 7 × \(\frac{1}{2}\) डिब्बे उत्तर
प्रश्न 2.
तेल के एक डिब्बे में 13 किलो 500 ग्राम तेल आता है । ऐसे 48 डिब्बों में तेल का कुल भार बताइए |
हल:
48 डिब्बों में तेल की कुल मात्रा ज्ञात करने के लिए 13 किलो 500 ग्राम में 48 का गुणा करना होगा । अर्थात्
13 किलो 500 ग्राम

अर्थात् 48 डिब्बों में कुल 648 किग्रा. तेल का भार होगा । उत्तर
Leave a Reply