For better understanding of topics, Class 5th RBSE Maths Model Paper Set 2 Hindi Medium give useful practice.
RBSE Class 5 Maths Model Question Paper Set 2 Hindi Medium
समय : 2.30 घण्टे
पूर्णांक : 80
निर्देश:
- विद्यार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
- सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
- प्रश्नों के अंकभार उनके सामने अंकित हैं।
- प्रश्नों के उत्तर इसी प्रश्न पत्र में प्रश्नों के नीचे उपलब्ध स्थान पर ही लिखें
आकृति एवं स्थान की समझ (अंकभार – 21)
प्रश्न 1.
एक आयताकार दीवार में कितने डिग्री का कोण बनता है?
(अ) 45°
(ब) 180°
(स) 90°
(द) 60°
उत्तर:
(स) 90°
प्रश्न 2.
विजय ने एक आयत बनाया है। इसका परिमाप और क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (3 + 3 = 6)

क्या आप इसकी लम्बाई व चौड़ाई को इस प्रकार बढ़ा सकते हैं कि इसका परिमाप व क्षेत्रफल समान हो जाये। (लम्बाई व चौड़ाई दोनों को बढ़ाना जरूरी नहीं है)
उत्तर:
विजय द्वारा बनाये गये आयत का परिमाप
= 2 × (लम्बाई + चौड़ाई)
= 2 × (5 + 3)
= 2 × 8
= 16 सेमी.
आयत का क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
= 5 × 3
= 15 वर्ग सेमी.
यदि इस आयत की लम्बाई 1 सेमी. कम कर दी जाये तथा चौड़ाई 1 सेमी. बढ़ा दी जाये तो इसकी नापें हो जायेंगी।
लम्बाई = 4 सेमी.
तथा चौड़ाई = 4 सेमी.
तब इस वर्ग का परिमाप व क्षेत्रफल दोनों समान हो जायेंगे।
वर्ग का परिमाप = 4 × भुजा
= 4 × 4 = 16 सेमी.
वर्ग का क्षेत्रफल = (भुजा) 2
= (4)2 = 16
= 16 वर्ग सेमी.
![]()
प्रश्न 3.
नीचे दी गई त्रिविमीय आकृतियाँ ऊपर से, बायीं अथवा दायीं तरफ से देखने पर कैसी दिखाई देती हैं ? उक्त चित्र पर सही का चिह्न (1) लगाएँ: (3 × 2 = 6)

उत्तर:

प्रश्न 4.
दिए गए भवन के नक्शे को देखकर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 4 × 2 = 8

(i) मुख्य द्वार से प्रवेश करने पर रसोई कौनसी दिशा में होगी?
उत्तर:
मुख्य द्वार से प्रवेश करने पर रसोई दक्षिण में होगी।
(ii) सभी कमरों के द्वार गिनकर बताइए।
उत्तर:
5 द्वार
(iii) सभी कमरों में कुल मिलाकर कितनी खिड़कियाँ हैं?
उत्तर:
6 खिड़कियाँ
(iv) बैठक कक्ष की चौड़ाई मीटर में कितनी होगी?
उत्तर:
8 मीटर
संख्या ज्ञान की समझ (अंकभार – 9)
प्रश्न 5.
‘पचास हजार दो सौ बावन’ को अंकों में लिखा जाएगा
(अ) 50252
(स) 52502
(ब) 5252
(द) 500252
उत्तर:
(अ) 50252
प्रश्न 6.
किसी वस्तु को 9 बराबर भागों में बाँटकर उसमें से 5 भाग लेने पर प्रदर्शित भिन्न होगी
(अ) \(\frac{5}{9}\)
(ब) \(\frac{9}{5}\)
(स) 9 × 5
(द) \(\frac{19}{9}\)
उत्तर:
(अ) \(\frac{5}{9}\)
प्रश्न 7.
100 बराबर भागों में बँटी कागज की एक पट्टी का प्रत्येक भाग कहलाता है- 1
(अ) दशांश
(ब) दशमलव
(स) शतांश
(द) अक्षांश
उत्तर:
(अ) दशांश
![]()
प्रश्न 8.
(i) 9, 7, 2, 0 व 5 अंकों से बनने वाली पाँच अंकों की संख्या बनाकर सबसे बड़ी व सबसे छोटी संख्या लिखिए (2 × 3 = 6)
सबसे बड़ी संख्या = _______
सबसे छोटी संख्या = _______
उत्तर:
सबसे बड़ी संख्या = 97520
सबसे छोटी संख्या = 20579
(ii) (a) दी गई संख्याओं 8004, 80004, 8068, 8098, 80010 को अवरोही क्रम में. लिखिए।
उत्तर:
अवरोही क्रम = 80010, 80004, 8098, 8068, 8004
(b) दी गई संख्याओं 26886, 30725, 30840, 26688, 27890 को आरोही क्रम में लिखिए।
उत्तर:
आरोही क्रम = 26688, 26886, 27890, 30725, 30840
संक्रिया की समझ (अंकभार – 25)
प्रश्न 9.
खाली बॉक्स में सही संक्रिया (+, -, ×,÷) होगी
235 ___ 63 = 14805
(अ) +
(ब) ×
(स) –
(द) ÷
उत्तर:
(ब) ×
प्रश्न 10.
एक गाँव के चारागाह में 1335 गायें, 2430 बकरियाँ और 1413 भैंसें चर रही हैं। बताइए चारागाह में कुल कितने पशु चर रहे हैं?
उत्तर:

प्रश्न 11.
एकाधिकेन पूर्वेण से योग कीजिए

उत्तर:
संकेत:
(i) इकाई के अंकों का योग 4 + 8 = 12
(ii) योग 10 से अधिक होने पर इकाई अंक योग में तथा पूर्व अंक पर एकाधिक चिह्न बनाते हैं।
(iii) दहाई अंकों का योग = 2 + 6 = 2 + 7 = 9
(iv) सैकड़ा के अंकों का योग = 7 + 2 = 9

प्रश्न 12.
(i) एक बगीचे में 118 क्यारियाँ हैं और प्रत्येक क्यारी में 655 पौधे हैं। बताइए उस बगीचे में कुल कितने पौधे हैं? (3 × 2 = 6)
उत्तर:
क्यारियों की संख्या = 118
एक क्यारी में पौधे = 655
बगीचे में कुल पौधे = 655 x 118 या 118 x 655

अतः उस बगीचे में कुल 77,290 पौधे हैं।
(ii) जयपुर से दिल्ली जाने के लिए रेलगाड़ी से 124 यात्रियों ने 77,500 रुपये किराया दिया । बताइए प्रति यात्री का कितना किराया लगा?
उत्तर:
कुल यात्री = 124
कुल किराया दिया गया = ₹ 77,500
प्रति व्यक्ति किराया = 77500 ÷ 124
= ₹ 625

प्रश्न 13.
(i) बॉक्स में सही अंक भरिए।

उत्तर:

(ii) मुझको जोड़ो 5 में, 5 ही पाओगे,
मुझको घटा दो 5 में से, फिर 5 ही पाओगे,
मगर गुणा करोगे 5 से तो शेष कुछ नहीं पाओगे,
गणित का हीरो हूँ मैं,
जल्दी पहचानो कौन हूँ मैं……?
उत्तर:
जीरो (0)
5 + 0 = 5
5 – 0 = 5
5 × 0 = 0
![]()
प्रश्न 14.
निम्न के उत्तर दीजिए
(i) 8 के प्रथम चार गुणज
(ii) 12 के प्रथम चार गुणज
(iii) 8 व 12 का सबसे छोटा समान गुणज
उत्तर:
(i) 8 के प्रथम चार गुणज = 8, 16, 24, 32
(ii) 12 के प्रथम चार गुणज = 12, 24, 36, 48
(iii) 8 व 12 का सबसे छोटा समान गुणज = 24
मापन की समझ (अंकभार – 25)
प्रश्न 15.
दिए गए बाटों की सहायता से कितने किलोग्राम चीनी मिलेगी?

उत्तर:
4 किलोग्राम 600 ग्राम
प्रश्न 16.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए: (3 × 1 = 3)
(i) 1 मिनट = ______ सैकण्ड
(ii) 1 घण्टा = ______ सैकण्ड
(iii) 310 मिनट = ______ घण्टे ______ मिनट
उत्तर:
(i) 60 सैकण्ड
(ii) 3600 सैकण्ड
(iii) 5 घण्टे 10 मिनट
प्रश्न 17.
राम के घर से स्कूल की दूरी 4 किलोमीटर है। यह दूरी मीटर में कितनी होगी? 3
उत्तर:
1 किलोमीटर = 1000 मीटर
4 किलोमीटर = 4 × 1000 मीटर
प्रश्न 18.
मोहन तथा उसके पिताजी रेलवे स्टेशन से आते समय एक सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने के लिए रुके। उन्होंने एक सब्जी वाले से दो किलो आलू, एक किलो टमाटर, आधा किलो भिंडी, एक किलो प्याज, आधा किलो मिर्च, तीन किलो गाजर और पावभर गोभी खरीदी। खरीदी गई सब्जियों की कीमत कुछ इस प्रकार थी (4 × 2 = 8)
| सब्जी का नाम | दर प्रति किलो |
| आलू | 30/- |
| टमाटर | 50/- |
| प्याज | 40/- |
| भिंडी | 90/- |
| मिर्च | 60/- |
| गोभी | 80/- |
| गाजर | 35/- |
(i) तीन किलो गाजर के लिए सब्जी वाले को कितने रुपये देने होंगे?
उत्तर:
तीन किलो गाजर का मूल्य = 3 × 35 = ₹ 105
(ii) उन्होंने कुल कितने रुपये की सब्जी खरीदी?
उत्तर:
| सब्जी का नाम | दर प्रति किलो या प्रति 1000 ग्राम | मात्रा | मूल्य |
| आलू | 30/- | 2 किलो | 60/- |
| टमाटर | 50/- | 1 किलो | 50/- |
| भिंडी | 90/- | 1/2 किलो | 45/- |
| प्याज | 40/- | 1 किलो | 40/- |
| मिर्च | 60/- | 1/2 किलो | 30/- |
| गाजर | 35/- | 3 किलो | 105/- |
| गोभी | 80/- | 250 ग्राम | 20/- |
| कुल = 350/- | |||
(iii) सब्जी की कीमत चुकाने के लिए उस राशि का नोट बताओ जिसे देने पर कम से कम नोट देने की आवश्यकता हो।
उत्तर:
1 नोट 200 रु. का 1 नोट 100 रु. का व 1 नोट 50 रु. का मिलकर 350 रुपए होते हैं।
(iv) यदि उन्होंने सब्जी वाले को 500 रुपये का नोट दिया तो बताओ सब्जी वाला उन्हें कितने रुपये लौटाएगा?
उत्तर:
सब्जी वाला लौटाएगा = 500 – 350 = 150 रुपए
आँकड़ों का प्रबन्धन एवं पैटर्न की समझ (अंकभार – 8)
प्रश्न 19.
निम्नांकित पैटर्न के लिए अगली संख्या होगी
5, 15, 45, 135,…….
(अ) 425
(ब) 405
(स) 270
(द) 540
उत्तर:
(ब) 405
प्रश्न 20.
निम्नांकित आकृतियों के पैटर्न की अगली आकृति होगी

उत्तर:

प्रश्न 21.
चौखाने पर बने आरेख को देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (3 × 1 = 3)

(i) सबसे अधिक विद्यार्थी कौनसी कक्षा में उत्तीर्ण हुए?
उत्तर:
कक्षा-8
(ii) सबसे कम विद्यार्थी कौनसी कक्षा में उत्तीर्ण हुए?
उत्तर:
कक्षा-9
(iii) कक्षा-5 में कितने विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए?
उत्तर:
40 विद्यार्थी
प्रश्न 22.
निम्नलिखित पैटर्न को समझ कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

उत्तर:

Leave a Reply