For better understanding of topics, Class 5th RBSE Maths Model Paper Set 3 Hindi Medium give useful practice.
RBSE Class 5 Maths Model Question Paper Set 3 Hindi Medium
समय : 2.30 घण्टे
पूर्णांक : 80
निर्देश:
- विद्यार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
- सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
- प्रश्नों के अंकभार उनके सामने अंकित हैं।
- प्रश्नों के उत्तर इसी प्रश्न पत्र में प्रश्नों के नीचे उपलब्ध स्थान पर ही लिखें
आकृति एवं स्थान की समझ (अंकभार – 21)
प्रश्न 1.
कोण को किसमें मापा जाता है?
(अ) किलोग्राम में
(स) सेंटीमीटर में
(ब) मीटर में
(द) डिग्री में
उत्तर:
(द) डिग्री में
प्रश्न 2.
नीचे ग्रिड पेपर पर कुछ आकृतियाँ दी गई हैं। इनका क्षेत्रफल ज्ञात करो। (3 + 3 = 6)

उत्तर:
(i) आकृति में एक आयत का चित्र है । यदि ग्रिड पेपर के वर्ग की प्रत्येक भुजा का माप 1 सेमी. हो तो आयत की लम्बाई = 5 सेमी. व चौड़ाई = 2 सेमी.
आयत ABCD द्वारा घिरे चौखानों की संख्या = 10.
अतः आयत का क्षेत्रफल = 10 वर्ग सेमी.
यहाँ आयत की लम्बाई और चौड़ाई और क्षेत्रफल के बीच एक नियम भी दिखाई पड़ता हैं।
क्षेत्रफल = लम्बाई × चौड़ाई
= 5 सेमी. × 2 सेमी.
= 10 वर्ग सेमी.
(ii)
वर्ग की लम्बाई = 4 सेमी.
वर्ग की चौड़ाई = 4 सेमी.
वर्ग का क्षेत्रफल =(भुजा) 2
= (4)2 = 16 वर्ग सेमी..
प्रश्न 3.
दी गई आकृतियों के घूर्णन सममिति का क्रम बताइए (3 × 2 = 6)

उत्तर:
(i) 4
(ii) अनन्त
(iii) 3
प्रश्न 4.
दिए गए नक्शे को देखकर निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(i) बगीचा, मुख्य भवन से किस दिशा में है?
उत्तर:
(i) बगीचा, मुख्य भवन से दक्षिण दिशा में है।
(ii) मंदिर भवन ज्यादा जगह घेर रहा है या पशुओं का बाड़ा? बताइए।
उत्तर:
पशुओं का बाड़ा, मन्दिर भवन से ज्यादा जगह घेर रहा है।
(iii) घर की मुख्य सड़क से कितनी सड़कें निकलती हैं? बताइए।
उत्तर:
घर की मुख्य सड़क से छ: सड़कें निकलती हैं।
(iv) मुख्य भवन के बाद सबसे अधिक स्थान कौन घेर रहा है?
उत्तर:
मुख्य भवन के बाद सबसे अधिक स्थान बगीचा घेर रहा है
संख्या ज्ञान की समझ (अंकभार – 9)
प्रश्न 5.
86705 में शून्य का स्थानीय मान है
(अ) 10
(ब) 0
(स) 100
(द) 1000
उत्तर:
(ब) 0
प्रश्न 6.
दिये गये चित्र में छायांकित भाग की भिन्न है

(अ) \(\frac{1}{4}\)
(ब) \(\frac{2}{3}\)
(स) \(\frac{1}{3}\)
(द) \(\frac{3}{3}\)
उत्तर:
(स) \(\frac{1}{3}\)
प्रश्न 7. को दशमलव संख्या में लिखते हैं-
(अ) 0.017
(ब) 0.0017
(स) 0.17
(द) 1.7
उत्तर:
(स) 0.17
![]()
प्रश्न 8.
(i) पाँच अंकों की सबसे बड़ी व सबसे छोटी संख्या लिखिए, जिनका दहाई का अंक 6 हो। .
सबसे बड़ी संख्या = ________
सबसे बड़ी संख्या = ________
उत्तर:
सबसे बड़ी संख्या = 99969
सबसे छोटी संख्या = 10060
(ii) (a) नीचे दी गई संख्याओं के बीच में उचित चिह्न (<, >, =) लगाइए
(i) 10123 …. 20123
(ii) 99876 …. 98765
(iii) 45678 …. 45678
(iv) 30001 … 29999
उत्तर:
(i) 10123 < 20123
(ii) 45678 = 45678
(iii) 99876 > 98765
(iv) 30001 > 29999
(b) नीचे दी गई संख्याओं को भारतीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय संख्या पद्धति में बदलकर शब्दों में लिखिए
(i) 12000
उत्तर:
भारतीय संख्या पद्धति:
12000 = 12,000
= बारह हजार
(ii) 449999
उत्तर:
449999 = 4,49,999
= चार लाख उनचास हजार नौ सौ निन्यानवें
अन्तर्राष्ट्रीय संख्या पद्धति:
(i) 12000 = 12,000
= बारह हजार
(ii) 449999 = 449,999
= चार सौ उनचास हजार नौ सौ निन्यानवें
संक्रिया की समझ अंकभार – 25
प्रश्न 9.
455 ÷ ….. x ….. = 35 में x का मान है
(अ) 7
(ब) 12
(स) 15
(द) 13
उत्तर:
(द) 13
प्रश्न 10.
दो संख्याओं का योगफल 9874 है जिसमें से एक संख्या 6385 है तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
उत्तर:

प्रश्न 11.
एकन्यूनेन पूर्वेण विधि से निम्न गुणन कीजिए
उत्तर:
11 × 99
= 11 × 99
= 10 /99
= 10/99 – 10
= 1089
चरण :
(i) 11 का एक न्यून है 10
(ii) 11 के एक न्यून 10 को 99 में से घटाते हैं।
(ii) दोनों को मिलाकर गुणनफल प्राप्त होता है।
![]()
प्रश्न 12.
(i) उदयपुर से वायुयान द्वारा दिल्ली की यात्रा का किराया प्रति यात्री 8350 रुपये। है। वायुयान में 135 यात्री यात्रा करते हैं तो किराये से कुल कितनी राशि प्राप्त होगी? (3 x 2 = 6)
उत्तर:
(i) एक यात्री का किराया = ₹ 8350
यात्रियों की संख्या = 135
किराए से प्राप्त कुल राशि = ₹ 8350 x 135

अत: कुल 11,27,250 रुपये किराए से प्राप्त हुए।
(ii) टीम – 1 के 6 खिलाड़ियों में 150 केलों को बराबर बाँटा जाता है, जबकि टीम-2 के 6 खिलाड़ियों में 192 केलों को बाँटा जाए तो बताइए किस टीम के खिलाड़ियों को ज्यादा केले मिलेंगे और कितने ज्यादा मिलेंगे?
उत्तर:
टीम – 1 में खिलाड़ियों की संख्या = 6,
केलों की संख्या अतः प्रत्येक खिलाड़ी को मिलने वाले केलों की संख्या
= 150 ÷ 6 = 25

टीम-2 में खिलाड़ियों की संख्या = 6,
केलों की संख्या = 192
अतः प्रत्येक खिलाड़ी को मिलने वाले केलों की संख्या

स्पष्ट हैं टीम – 2 के खिलाड़ियों को ज्यादा केले मिलेंगे और यह
= 32 – 25 = 7 केलों का रहेगा ।
प्रश्न 13.
(i) बॉक्स में सही अंक भरिए (3 × 2 = 6)

उत्तर:

(ii) एक झील में कमल के फूल हर दिन दुगुने हो जाते हैं। अगर 20वें दिन झील पूरी भर जाती है, तो बताओं झील आधी कितने दिन में भरी होगी?
उत्तर:
झील फूलों से हर दिन दुगुनी हो रही है। अर्थात् 20वें दिन पूरी भरी है तो 19वें दिन आधी भरी होगी। अतः 19वें दिन झील आधी भरी होगी।.
![]()
प्रश्न 14.
तीन बर्तनों में क्रमशः 20 लीटर, 40 लीटर एवं 60 लीटर दूध भरा हुआ है। बड़े से बड़ा नाप ज्ञात कीजिए, जो तीनों बर्तनों के दूध को पूरा-पूरा नाप सके।
उत्तर:
20 के गुणनखण्ड = 1, 2, 4, 5, 10, 20
40 के गुणनखण्ड. = 1, 2, 4, 5, 8, 10, 20, 40
60 के गुणनखण्ड = 1, 2, 3, 4, 5, 6, 10, 12, 15, 20, 30, 60
अतः 20, 40 व 60 के समान गुणनखण्ड = 1, 2, 4, 5, 10, 20
यहाँ 20, 40 व 60 का सबसे बड़ा समान गुणनखण्ड = 20
अतः बड़े से बड़ा नाप 20 लीटर होगा जो तीनों बर्तनों के दूध को पूरा-पूरा नाप सकता है।
प्रश्न 15.
नीचे लिखे भार को जानने के लिए कौन-कौनसे बाट काम में लिए जा सकते है?
उत्तर:
2 किग्रा. +2 किग्रा. + 1 किग्रा
प्रश्न 16.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (3 x 1 = 3)
(i) समय मापन की सबसे छोटी इकाई
(ii) अनेक सामग्री खरीदे जाने पर बिल में अंकित समस्त मूल्य का किया जाता है।
(iii) घण्टा इकाई को मिनट इकाई में बदलने के लिए किया जाता है।
उत्तर:
(i) सैकण्ड
(ii) योग
(iii) 60
![]()
प्रश्न 17.
4 सेन्टीमीटर को मिलीमीटर में बदलिए।
उत्तर:
सेन्टीमीटर को मिलीमीटर में बदलना-
4 सेन्टीमीटर = ______ मिलीमीटर
∴ 4 सेन्टीमीटर = 1 सेमी. + 1 सेमी. + 1 सेमी. + 1 सेमी.
= 10 मिमी. + 10 मिमी. + 10 मिमी. + 10 मिमी.
= 40 मिमी.
या 4 × 10 मिमी. = 40 मिमी. उत्तर
प्रश्न 18.
यदि एक स्कूल बस 1 घंटे में 40 किलोमीटर की दूरी तय करती है तो बताओ (4 × 2 = 8)
(i) स्कूल बस 5 घंटे 15 मिनट में कितनी दूरी तय करेगी?
उत्तर:
1 घंटे में तय दूरी = 40 किलोमीटर
5 घंटे में तय दूरी = 40 × 5 = 200 किलोमीटर
15 मिनट में तय दूरी = \(\frac{40}{4}\) = 10 किलोमीटर
अतः 5 घंटे 15 मिनट में तय दूरी = 210 किलोमीटर
(ii) स्कूल बस 110 किलोमीटर की दूरी तय करने में कितना समय लेगी?
उत्तर:
∵ 40 किलोमीटर दूरी तय करने में लगा समय
= 1 घंटा या 60 मिनट
1 किलोमीटर दूरी तय करने में लगा समय
= \(\frac{60}{40}\)
मिनट = \(\frac{3}{2}\)
∴ 110 किलोमीटर दूरी तय करने में लगा समय
= \(\frac{3}{2}\) × 110 = 3 × 55
= 165 मिनट
= 2 घंटे 45 मिनट
(iii) स्कूल बस 7 घण्टे 45 मिनट में कितनी दूरी तय करेगी?
उत्तर:
1 घण्टे में तय दूरी = 40 किलोमीटर
7 घण्टे में तय दूरी = 40 × 7 = 280 किलोमीटर
45 मिनट में तय दूरी = 30 किलोमीटर
अतः 7 घण्टे 45 मिनट में तय दूरी = 310 किलोमीटर
(iv) स्कूल बस 140 किलोमीटर की दूरी तय करने में कितना समय लेगी?
उत्तर:
∵ 40 किलोमीटर दूरी तय करने में लगा समय
= 1 घंटा या 60 मिनट
1 किलोमीटर दूरी तय करने में लगा समय
= \(\frac{60}{40}\) मिनट = \(\frac{3}{2}\)मिनट
= \(\frac{3}{2}\) × 140 = 3 × 70
= 210
= 3 घंटे 30 मिनट
आँकड़ों का प्रबन्धन एवं पैटर्न की समझ (अंकभार-8)
प्रश्न 19.
1, 6, 11, 17, 21 में गलत पद है—
(अ) 17
(ब) 6
(स) 11
(द) 1
उत्तर:
(अ) 17
प्रश्न 20.
![]()
पैटर्न में ? के स्थान पर संख्या आयेगी
(अ) 36
(ब) 54
(स) 81
(द) 84
उत्तर:
(स) 81
प्रश्न 21.
यातायात पुलिस द्वारा किसी स्थान पर यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर बनाए गए चालानों की संख्या नीचे तालिका में दी गई है (3 × 1 = 3)

(i) सबसे अधिक चालान किस दिन काटे गए ?
उत्तर:
सोमवार
(ii) सबसे कम चालान किस दिन काटे गए ?
उत्तर:
गुरुवार.
(iii) मंगलवार को बुधवार की तुलना में कितने अधिक चालान काटे गए ?
उत्तर:
7 – 4 = 3 चालान अधिक काटे गए।
प्रश्न 22.
निम्नलिखित पैटर्न को पहचान कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

उत्तर:

Leave a Reply