For better understanding of topics, Class 5th RBSE Maths Model Paper Set 4 Hindi Medium give useful practice.
RBSE Class 5 Maths Model Question Paper Set 4 Hindi Medium
समय : 2.30 घण्टे
पूर्णांक : 80
निर्देश:
- विद्यार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
- सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
- प्रश्नों के अंकभार उनके सामने अंकित हैं।
- प्रश्नों के उत्तर इसी प्रश्न पत्र में प्रश्नों के नीचे उपलब्ध स्थान पर ही लिखें
आकृति एवं स्थान की समझ (अंकभार – 21)
प्रश्न 1.
180° का कोण कहलाता है
(अ) अधिक कोण
(ब) सरल कोण
(स) समकोण
(द) न्यून कोण
उत्तर:
(ब) सरल कोण
प्रश्न 2.
दी गई आकृतियों में छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए

उत्तर:
पहले छायांकित भाग का क्षेत्रफल
= \(\frac{1}{2}\)(लम्बाई × चौड़ाई)
= \(\frac{1}{2}\) × 3 × 2 वर्ग सेमी
= 3 वर्ग सेमी:
दूसरे छायांकित भाग का क्षेत्रफल
= 25 मी. × 25 मी.
= 625 वर्ग मीटर
प्रश्न 3.
दी गई वस्तुओं को पहचानकर उनकी त्रिविमीय आकृतियों के नाम लिखिए

उत्तर:
(i) घनाभ
(ii) बेलन
(iii) गोला
प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों को हल कीजिए 4 × 2 = 8
(i) दुकानदार के पास 9 मीटर लंबी चुनरी थी जिसमें उसने 4 मीटर काटकर ग्राहक को दे दी तो उसके पास कितनी चुनरी शेष रही?
उत्तर:
(i) 9 मीटर – 4 मीटर = 5 मीटर
अतः दुकानदार के पास 5 मीटर चुनरी शेष रही।
(ii) एक व्यक्ति कार से 10 किमी और फिर पैदल 5 किमी की यात्रा करता कितनी दूरी तय की गई?
उत्तर:
कुल दूरी = 10 किमी + 5 किमी = 15 किमी.
(iii) एक दुकानदार के पास 15 मीटर कपड़ा है। यदि वह 3 मीटर कपड़ा बेचता है, तो कितना कपड़ा बचता है?
उत्तर:
बचा हुआ कपड़ा = 15 मीटर – 3 मीटर = 12 मीटर
(iv) एक आयताकार मैदान 80 मीटर लंबा और 50 मीटर चौड़ा है। इसका परिमाप क्या है?
उत्तर:
परिमाप = 2 (लंबाई + चौड़ाई)
= 2 (80 + 50)
= 2 × 130 = 260 मीटर
संख्या ज्ञान की समझ (अंकभार – 9)
प्रश्न 5.
संख्या 56780 का विस्तारित रूप है
(अ) 5000 + 600 + 70 + 8
(ब) 56000 + 70 + 8
(स) 50000 + 6000 + 700 + 800
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(स) 50000 + 6000 + 700 + 800
प्रश्न 6.
भिन्न तीन सही तीन बटा पाँच को अंकों में लिखते हैं
(अ) \(\frac{33}{5}\)
(ब) 3\(\frac{3}{5}\)
(स) 3\(\frac{1}{5}\)
(द) 5\(\frac{3}{5}\)
उत्तर:
(ब) 3\(\frac{3}{5}\)
![]()
प्रश्न 7.
0.068 का भिन्न रूप है
(अ) \(\frac{68}{100}\)
(ब) 3\(\frac{68}{1000}\)
(स) 3\(\frac{680}{100}\)
(द) 5\(\frac{680}{1000}\)
उत्तर:
(ब) 3\(\frac{68}{1000}\)
प्रश्न 8.
(i) चार अंकों की सबसे छोटी व सबसे बड़ी संख्या लिखिए (2 × 3 = 6)
चार अंकों की सबसे छोटी संख्या = _____
चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या = _____
उत्तर:
चार अंकों की सबसे छोटी संख्या = 1000
चार अंकों की सबसे बड़ी संख्या = 9999
(ii) (a) नीचे दी गई संख्याओं में से सबसे बड़ी संख्या बताइए
46925, 46295, 45925, 46875
उत्तर:
46925
(b) नीचे दी गई संख्याओं में से सबसे छोटी संख्या बताइए
4305, 4035, 4005, 4500
उत्तर:
4005
संक्रिया की समझ (अंकभार – 25)
प्रश्न 9.
27 + x = 32 में x का मान है
(अ) 3
(ब) 0
(स) 5
(द) 6
उत्तर:
(स) 5
प्रश्न 10.
एक सिलाई मशीन की कीमत ₹३,४५० है तथा एक चारा काटने की मशीन की कीमत ₹६,७०० है तो कौनसी मशीन महंगी व कितने रुपये महंगी है?
उत्तर:
सिलाई मशीन की कीमत = ₹३,४५०
= तीन हजार चार सौ पचास रुपये.
चारा काटने की मशीन की कीमत = ₹ ६,७००
= छः हजार सात सौ रुपये
स्पष्ट है चारा काटने की मशीन महँगी है। दोनों मशीनों के मूल्य में
अन्तर = ६,७०० – ३,४५० = ₹३,२५०.
प्रश्न 11.
एकाधिकेन पूर्वेण लिखिए-
(i) 89 में 9 का
(ii) 125 में 2 का
(iii) 76 में 7 का
उत्तर:
(i) 89 में 9 का एकाधिकेन पूर्वेण = 89 = 99
(ii) 125 में 2 का एकाधिकेन पूर्वेण = 125
(iii) 76 में 7 का एकाधिकेन पूर्वेण = 076
![]()
प्रश्न 12.
(i) एक विद्यार्थी प्रतिदिन पुस्तक के 18 पृष्ठ पढ़ता है। यदि वह लगातार 45 दिन तक पुस्तक पढ़े तो बताइए वह पुस्तक के कुल कितने पृष्ठ पढ़ेगा? (3 × 2 = 6)
उत्तर:
(i) विद्यार्थी प्रतिदिन पृष्ठ पढ़ता है = 18
∴ 45 दिन में कुल पृष्ठ पढ़ेगा = 45 × 18
= 45 × (8 + 10)
= (45 × 8) + (45 × 10)
= 360 + 450 = 810 पृष्ठ
(ii) 875 टॉफियों को छोटे पैकेटों में पैक करना है। अगर एक पैकेट में 25 टॉफियाँ आती हैं तो कितने पैकेट बनेंगे?
उत्तर:
कुल टॉफियाँ = 875
एक पैकेट में टॉफियाँ आती हैं = 25
अतः कुल पैकेट बनेंगे = 875 ÷25
= 35 पैकेट

प्रश्न 13.
(i) खाली बॉक्स में सही संख्या भरिए (3 × 2 = 6)

उत्तर:

(ii) दिए गए वर्ग में खाली स्थान पर सही संख्या भर कर पहेली हल कीजिए

उत्तर:

प्रश्न 14.
1 से 60 के मध्य संख्या 3 और 4 के समान गुणज कौन – कौनसे हैं? लिखिए। 6
उत्तर:

मापन की समझ (अंकभार – 17)
प्रश्न 15.
निम्न मापों के लिए कुल कितना लीटर मापना होगा?
3 लीटर + 1 लीटर + 500 मिलीलीटर + 200 मिलीलीटर
______ लीटर ________ मिलीलीटर
उत्तर:
4 लीटर 700 मिलीलीटर
प्रश्न 16.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(i) 3 रुपये 25 पैसे = ______ पैसे
(ii) 10020 ग्राम = ______ किलोग्राम
(iii) 1000 पैसे = ______ रुपये
उत्तर:
(i) 325 पैसे
(ii) 10.02 किलोग्राम
(iii) 10 रुपये
प्रश्न 17.
यदि एक स्केल की लंबाई 30 सेंटीमीटर है तो 5 स्केल की कुल लंबाई मिलीमीटर में बताओ। 3
उत्तर:
एक स्केल की लंबाई = 30 सेंटीमीटर
∴ 5 स्केल की कुल लंबाई = 5 × 30
= 150 सेंटीमीटर
= 150 × 10 मिलीमीटर
= 1500 मिलीमीटर
![]()
प्रश्न 18.
यदि एक व्यक्ति 1 घंटे में 50 किग्रा. टमाटर तोड़े तो बताओ (4 × 2 = 8)
(i) 500 किग्रा टमाटरों को 1 घंटे में तोड़ना हो तो कितने लोगों की आवश्यकता होगी?
उत्तर:
∵ 50 किग्रा: टमाटर 1 घण्टे में तोड़ने के लिए आवश्यक लोग = 1
∴ 500 किग्रा टमाटर 1 घण्टे में तोड़ने के लिए आवश्यक लोग = 10
(ii) 2 घंटे 30 मिनट में वह कितने टमाटर तोड़ पाएगा?
उत्तर:
∵ 1 घंटे में तोड़े गए टमाटर = 50 किग्रा
तथा 2 घंटे में तोड़े गए टमाटर = 100 किग्रा
∴ 2 घंटे 30 मिनट में तोड़े गए टमाटर = 100 + 25 = 125 किग्रा
(iii) एक व्यक्ति 8 घण्टें में कितने किग्रा. टमाटर तोड़ पाएगा?
उत्तर:
∴ 1 घण्टे में तोड़े गए टमाटर = 50 किग्रा.
8 घण्टे में तोड़े गए टमाटर = 50 × 8 = 400 किग्रा.
(iv) यदि दो लोग मिलकर 1 घंटे में केवल 80 किग्रा टमाटर ही तोड़ पाते हैं तो बताओ 520 किग्रा टमाटर तोड़ने में कितना समय लगेगा?
उत्तर:
∵ 80 किग्रा टमाटर तोड़ने में दो लोगों को लगा समय = 1 घंटा या 60 मिनट
1 किग्रा टमाटर तोड़ने में दो लोगों को लगा समय.
= \(\frac{60}{80}\)मिनट
∴ 520 किग्रा टमाटर तोड़ने में दो लोगों को लगा समय
= \(\frac{60}{80}\) × 520
= 390 मिनट
= 6 घण्टे 30 मिनट
आँकड़ों का प्रबन्धन एवं पैटर्न की समझ (अंक भार – 8)
प्रश्न 19.
10, 50, 250, 1250.
(अ) 6050
(ब) 6150
(स) 6350
(द) 6250
उत्तर:
(द) 6250
प्रश्न 20.
नीचे दिए पैटर्न को आगे बढ़ाइए

उत्तर:
![]()
प्रश्न 21.
जयपुर शहर में यातायात पुलिस द्वारा किसी चौराहे पर फरवरी माह में दर्ज हुई दुर्घटनाओं की संख्या नीचे तालिका में दी गई है (3 × 1 = 3)

तालिका देखकर बताओ-
(i) सबसे ज्यादा दुर्घटनाएँ किस सप्ताह में हुई ?
उत्तर:
I- सप्ताह
(ii) सबसे कम दुर्घटनाएँ किस सप्ताह में हुई ?
उत्तर:
II – सप्ताह
(iii) चौथे सप्ताह में तीसरे सप्ताह की तुलना में कितनी ज्यादा दुर्घटनाएँ हुईं?
उत्तर:
53 2 दुर्घटनाएँ ज्यादा हुई।
प्रश्न 22.
नीचे दिये गये पैटर्न को पहचानकर खाली स्थान भरिए

उत्तर:

Leave a Reply