For better understanding of topics, Class 5th RBSE Maths Model Paper Set 5 Hindi Medium give useful practice.
RBSE Class 5 Maths Model Question Paper Set 5 Hindi Medium
समय : 2.30 घण्टे
पूर्णांक : 80
निर्देश:
- विद्यार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
- सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
- प्रश्नों के अंकभार उनके सामने अंकित हैं।
- प्रश्नों के उत्तर इसी प्रश्न पत्र में प्रश्नों के नीचे उपलब्ध स्थान पर ही लिखें
आकृति एवं स्थान की समझ (अंकभार – 21)
प्रश्न 1.
40° का कोण कहलाता है
(अ) अधिक कोण
(ब) सरल कोण
(स) समकोण
(द) न्यून कोण
उत्तर:
(द) न्यून कोण
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए चित्र – 1 के वर्ग से 1 × 1 वर्ग सेंटीमीटर के 8 वर्ग चित्र -2 के अनुसार काट दिए गए हैं तो नई आकृति का परिमाप ज्ञात कीजिए। (3 + 3 = 6)

उत्तर:
पहले चित्र – 1 के वर्ग का परिमाप = 5 × 4 = 20 सेमी..
-चित्र-1 के वर्ग से 1 सेंटीमीटर के 8 वर्ग चित्र -2 के अनुसार काटने
पर बची हुई आकृति चित्र – 2 का परिमाप
= (20 – 1 × 8 + 3 × 8) सेमी.
= (20 – 8 + 24 ) सेमी
= (20 + 16 ) सेमी.
= 36 सेमी.
![]()
प्रश्न 3.
निम्नांकित त्रिविमीय आकृतियों के फलक एवं शीर्षों की संख्या लिखिए (3 × 2 = 6)

उत्तर:

प्रश्न 4.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए (4 × 2 = 8)
(i) एक किसान के खेत की लंबाई 85 मीटर और चौड़ाई 60 मीटर है। खेत के चारों ओर मेड की कुल लम्बाई कितनी होगी?
उत्तर:
खेत की लम्बाई = 85 मीटर
खेत की चौड़ाई = 60 मीटर
खेत आयताकार है।
आयत का परिमाप = 2 × (लम्बाई + चौड़ाई)
= 2 × (85 + 60) मीटर
= 2 × 145
= 290 मीटर
(ii) रमेश के घर में एक वर्गाकार कमरा है जिसकी भुजा 5 मीटर लंबी है तो इस कमरे का परिमाप और क्षेत्रफल कितना होगा?
उत्तर:
वर्गाकार कमरे की एक भुजा की लम्बाई = 5 मीटर
वर्गाकार कमरे का परिमाप = 4 × 5 मीटर
= 20 मीटर
कमरे का क्षेत्रफल = भुजा × भुजा
= (5 × 5) वर्ग मीटर
= 25 वर्ग मीटर
(iii) एक व्यक्ति प्रतिदिन 8 किलोमीटर साइकिल चलाकर काम पर जाता है और वापस आता है। वह 5 दिनों में कितने किलोमीटर साइकिल चलाता है?
उत्तर:
कुल दूरी = 8 किमी × 2 = 16 किमी/दिन,
16 किमी / दिन × 5 दिन = 80 किमी
(iv) एक व्यक्ति पूल में 200 मीटर तैरता है और फिर उसके चारों ओर 100 मीटर चलता है। कुल तय की गई दूरी कितनी है?
उत्तर:
कुल दूरी = 200 मीटर + 100 मीटर = 300 मीटर
संख्या ज्ञान की समझ (अंकभार – 9)
प्रश्न 5.
बीस-बीस के 10 नोट बराबर होंगे-
(अ) 2000
(ब) 1000
(स) 100
(द) 200
उत्तर:
(द) 200
प्रश्न 6.
दिए गए चित्र में छायांकित भाग का भिन्न रूप लिखिए-

(अ) \(\frac{1}{3}\)
(ब) \(\frac{2}{3}\)
(स) \(\frac{1}{5}\)
(द) \(\frac{2}{5}\)
उत्तर:
(द) \(\frac{2}{5}\)
![]()
प्रश्न 7.
2.052 को शब्दों में लिखते हैं-
(अ) दो दशमलव पाँच – दो
(ब) दो दशमलव शून्य – पाँच – दो
(स) दो दशमलव बावन
(द) दो दशमलव शून्य बावन
उत्तर:
(ब) दो दशमलव शून्य – पाँच – दो
प्रश्न 8.
(i) अंक 2, 8, 9, 7 व 5 से बनने वाली सबसे बड़ी तथा सबसे छोटी संख्या लिखिए (2 × 3 = 6)
सबसे बड़ी संख्या = ______
सबसे छोटी संख्या = ______
उत्तर:
सबसे बड़ी संख्या = 98752
सबसे छोटी संख्या = 25789
(ii) (a) दी गई संख्याओं 31525, 51425, 32325, 32154, 33725 को अवरोही क्रम में लिखिए।
उत्तर:
अवरोही क्रम = 51425, 33725, 32325, 32154, 31525
(b) दी गई संख्याओं 68309, 68239, 68390, 68923, 68850 को आरोही क्रम में लिखिए।
उत्तर:
आरोही क्रम = 68239, 68309, 68390, 68850, 68923
संक्रिया की समझ (अंकभार – 25)
प्रश्न 9.
समीकरण को सही बनाने के लिए रिक्त स्थान भरें : 456 + _____ = 700
(अ) 244
(ब) 245
(स) 246
(द) 247
उत्तर:
(अ) 244
प्रश्न 10.
पीयूष और उसके चाचा शहर में सामान खरीदने गए। उन्होंने ₹ 7875 की एक अलमारी, ₹8750 की वॉशिंग मशीन तथा ₹8460 का टेलीविजन खरीदा। बताइए उन्होंने कुल कितने रुपये का सामान खरीदा?
उत्तर:

प्रश्न 11.
एक न्यूनेन पूर्वेण तथा परम मित्र अंक की सहायता से घटाइए

उत्तर:
संकेत :
- 5 के परम मित्र अंक 5 को 4 में जोड़कर 9 प्राप्त करते हैं।
- 4 के एक न्यूनेन पूर्वेण 3 अर्थात् 2 को लिखते हैं।
- 4 के परम मित्र अंक 6 को 2 में जोड़कर 8 प्राप्त करते हैं एवं 3 का एक न्यूनेन् पूर्वेण 6 लिखते हैं।
- 6 = 6
1 = 5 में से 2 को घटाकर 3 प्राप्त करते हैं।

प्रश्न 12.
(i) एक टैंक में 375 लीटर पानी भरा जा सकता है तो ऐसे 26 टैंकों में कुल कितना पानी भरा जा सकता है? (3 × 2 = 6)
उत्तर:
एक टैंक में पानी = 375 लीटर
26 टैंकों में पानी की मात्रा = 375 × 26

कुल पानी की मात्रा = 9750 लीटर
(ii) दो संख्याओं का गुणनफल 4131 है। यदि उनमें एक संख्या 27 है तो दूसरी संख्या क्या होगी?
उत्तर:
दूसरी संख्या = 4131 ÷ 27 = 153

अतः दूसरी संख्या 153 हैं।
प्रश्न 13.
(i) बॉक्स में सही अंक भरिए

उत्तर:

(ii) मैं 2 अंक वाली संख्या हूँ और 6 की गुणज हूँ। मुझे उलटने पर एक अंक की विषम संख्या बन जाती है। बताओ मैं कौन हूँ?
उत्तर:
30
प्रश्न 14.
60 तक की संख्याओं में 2, 3 व 4 के सार्वगुणज पता कीजिए।
उत्तर:

मापन की समझ (अंकभार – 17)
प्रश्न 15.
दी गई मापों की सहायता से कितने लीटर दूध की मात्रा मिलेगी?

उत्तर:
2 लीटर 500 मिलीलीटर
![]()
प्रश्न 16.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(i) 4 मिनट = _____ सैकण्ड
(ii) 2\(\frac{3}{4}\) किलोग्राम = _____ ग्राम
(iii) 5\(\frac{1}{2}\) किलोग्राम = _____ इंच
उत्तर:
(i) 240 सैकण्ड
(ii) 2750 ग्राम
(iii) 66 इंच
प्रश्न 17.
चिड़ियाघर देखने के लिए प्रति व्यक्ति 10 रुपये 50 पैसे का टिकिट है। 7 व्यक्तियों का टिकिट लेने हेतु कुल कितने रुपये की आवश्यकता है?
उत्तर:
एक व्यक्ति के लिए टिकिट का मूल्य
= 10 रुपये 50 पैसे
7 व्यक्तियों के लिए टिकिट का मूल्य
= 7 × (10 रुपये 350 पैसे)
= 70 रुपये 350 पैसे
= 70 रुपये 300 पैसे 50 पैसे
= 70 रुपये. 3 रुपये 50 पैसे
= 73 रुपये 50 पैसे
प्रश्न 18.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (4 × 2 = 8)
(i) 1 घंटे 40 मिनट और 3 घंटे 25 मिनट को मिलाकर कुल कितना समय होगा?
उत्तर:
1 घण्टा 40 मिनट + 3 घण्टे 25 मिनट
= 4 घंटे 65 मिनट
= 4 घंटे + 60 मिनट + 5 मिनट
= 5 घंटे 05 मिनट
(ii) 2 घंटे 30 मिनट और 4 घंटे 15 मिनट मिलाकर कुल कितना समय हुआ ?
उत्तर:
2 घंटे 30 मिनट + 4 घंटे 15 मिनट
= 6 घंटे 45 मिनट
(iii) 2 घंटे 55 मिनट और 1 घंटा 35 मिनट मिलाने पर कुल कितने घंटे और मिनट होंगे ?
उत्तर:
2 घंटे 55 मिनट + 1 घंटा 35 मिनट
= 3 घंटे 90 मिनट
= 3 घंटे + 60 मिनट + 30 मिनट
= 3 घंटे + 1 घंटा + 30 मिनट
= 4 घंटे 30 मिनट
(iv) 3 घण्टे 30 मिनट और 1 घण्टा 10 मिनट को मिलाकर कुल कितना समय होगा?
उत्तर:
3 घंटे 30 मिनट + 1 घंटा 10 मिनट
= 4 घंटे 40 मिनट
आँकड़ों का प्रबन्धन एवं पैटर्न की समझ (अंकभार – 8)
प्रश्न 19.
संख्या पैटर्न 9, 15, 21, 27, ______ में अगला पद क्या आयेगा?’
(अ) 30
(ब) 29
(स) 33
(द) 35
उत्तर:
(स) 33
प्रश्न 20.
नीचे दिये गये पैटर्न की अगली आकृति होगी

उत्तर:

प्रश्न 21.
कक्षा में विद्यार्थियों द्वारा पसंद किया गया रंग इस प्रकार है जो सारणी में दिया गया है। निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए। (3 × 1 = 3)

(i) सबसे कम कौनसा रंग पसंद किया गया?
उत्तर:
काला
(ii) सबसे अधिक कौनसा रंग पसंद किया गया?
उत्तर:
नीला
(iii) सफेद रंग को कितने विद्यार्थियों ने पसंद किया?
उत्तर:
2 विद्यार्थियों ने
प्रश्न 22.
निम्न संख्या पैटर्न को पूरा करें

उत्तर:

Leave a Reply