Regular practice of RBSE Class 5 Maths Solutions in Hindi हमने सीखा और समझा-III Question Answer sharpens your problem-solving skills.
RBSE Class 5 Maths हमने सीखा और समझा-III Question Answer
प्रश्न 1.
आपके पास आधे लीटर की पानी की बोतल है। यदि आप उससे 25 लीटर की बाल्टी भरना चाहते हैं तो कितनी बार पानी डालना पड़ेगा ?
हल:
पानी की बोतल की माप = \(\frac{1}{2}\) लीटर
बाल्टी की माप = 25 लीटर
पानी डालना पड़ेगा = 25 ÷ \(\frac{1}{2}\) बार
= 50 बार
अतः बाल्टी भरने के लिए बोतल से 50 बार पानी डालना पड़ेगा।
प्रश्न 2.
रमा को दिन में 10 मिलीलीटर दवा तीन बार पीनी है । एक दिन में वह कुल कितने मिलीलीटर दवा पीएगी? अगर दवा की बोतल 200 मिलीलीटर की है तो बोतल कितने दिन चलेगी?
हल:
रमा को 10 मिलीलीटर दवा एक दिन में तीन बार पीनी है।
अतः एक दिन में दवा पीएगी
= 3 × 10 = 30 मिलीलीटर
200 मिलीलीटर की बोतल चलेगी
= (200 ÷ 30) दिन

अतः बोतल 6 दिन चलेगी व 20 मिलीलीटर दवा शेष रहेगी।
प्रश्न 3.
एक दुकानदार के पास केवल आधा लीटर और एक चौथाई लीटर के माप हैं। अगर ग्राहक ने 1.25 लीटर दूध माँगा तो वह किस माप से कितनी बार दूध देगा?
हल:
1.25 लीटर = \(\frac{1}{2}\) लीटर + \(\frac{1}{2}\) लीटर + \(\frac{1}{4}\) लीटर
अतः दुकानदार आधा लीटर माप से दो बार तथा एक चौथाई लीटर माप से एक बार दूध देगा ।
![]()
प्रश्न 4.
रीता ने सोमवार को 8 लीटर 300 मिलीलीटर और मंगलवार को 6 लीटर 800 मिलीलीटर तेल खरीदा। दोनों दिन कुल कितने लीटर तेल लिया गया?
हल:

प्रश्न 5.
दीपक के पास एक कैन है जिसमें 5 लीटर मिट्टी का तेल आता है । अगर उसे 9 कैनों को पूरा भरना है तो उसे कुल कितने लीटर तेल चाहिए होगा?
हल:
एक कैन में तेल आता है = 5 लीटर
अतः 9 कैनों को पूरा भरने के लिए आवश्यक तेल
= 9 × 5 = 45 लीटर
अतः 9 कैनों को पूरा भरने के लिए 45 लीटर तेल चाहिए।
प्रश्न 6.
10 लीटर दूध से यदि 500 मिलीलीटर के पैकेट बनाए जाएँ तो कुल कितने पैकेट बनेंगे ?
हल:
∵ 500 मिलीलीटर = \(\frac{1}{2}\) लीटर
1 लीटर दूध से आधा लीटर दूध के पैकेट बनेंगे = 2
∴ 10 लीटर दूध से आधा लीटर दूध के पैकेट बनेंगे
= 2 × 10 = 20
अतः 10 लीटर दूध से 500 मिलीलीटर के 20 पैकेट बनेंगे।
प्रश्न 7.
अगर एक बोतल में 2 लीटर पानी आता है और आप उससे 38 लीटर का टब भर रहे हो तो बताओ टब पूरा भरने के लिए बोतल से कितनी बार पानी भरना होगा
हल:
बोतल की माप = 2 लीटर
टब की माप = 38 लीटर
अतः टब भरने के लिए पानी भरना होगा = 38 ÷ 2 बार
= 19 बार
अतः 2 लीटर पानी की बोतल से 38 लीटर टब भरने के लिए 19 बार पानी भरना होगा ।
प्रश्न 8.
सोनू के घर पर एक तराजू है जो डिजिटल है । सोनू ने 5 किग्रा के आटे के पैकेट को उसमें रखा और वजन आया 4 किग्रा 600 ग्राम। बताओ कितने ग्राम आटा कम निकला?
हल:
आटे के पैकेट पर लिखा वजन = 5 किग्रा
डिजिटल तराजू से वजन आया = 4 किग्रा 600 ग्राम
अतः आटा कम निकला = 5 किग्रा – 4 किग्रा 600 ग्राम
= 400 ग्राम
प्रश्न 9.
एक खेत में 750 किग्रा आलू उगाए गए और दूसरे खेत में 950 किग्रा । बताओ दूसरे खेत में पहले से कितना ज्यादा आलू हुए?
हल:

प्रश्न 10.
नीचे दी गई वस्तुओं में से कौनसी वस्तु मिलीलीटर में मापी जाएगी और कौनसी लीटर में?
- बालों में लगाने का तेल ……………..
- गाड़ी में पेट्रोल ……………..
- आँख में डालने की दवा ……………..
- गाय का दूध ……………..
- गाय के लिए पानी ……………..
हल:
- बालों में लगाने का तेल = मिलीलीटर
- गाड़ी में पेट्रोल = लीटर
- आँख में डालने की दवा = मिलीलीटर
- गाय का दूध = लीटर
- गाय के लिए, पानी = लीटर
प्रश्न 11.
एक खेत में तीन लोग मिलकर 1 घण्टे में कुल 150 किलोग्राम टमाटर तोड़ते हैं । यदि उन्हें 1200 किलोग्राम टमाटर तोड़ने हैं तो उन्हें कितना समय लगेगा?
हल:
तीन व्यक्ति 1 घण्टे में कुल टमाटर तोड़ते हैं = 150 किग्रा
अतः उन्हें 12 किग्रा टमाटर तोड़ने में लगा समय
= 1200 ÷ 150
= 8 घण्टे
प्रश्न 12.
यदि रमेश का स्कूल सुबह 9:55 बजे शुरू होता है और दोपहर 3:25 बजे छुट्टी होती है तो बताओ वह कुल कितने घंटे स्कूल में बिताता है ?
हल:
स्कूल शुरू होने का समय = सुबह 9:55 बजे
छुट्टी होने का समय = दोपहर 3:25 बजे
स्कूल में बिताया गया समयं
= दोपहर 3:25 – सुबह 9:55
= 5 घण्टे 30 मिनट
![]()
प्रश्न 13.
एक ट्रेन जयपुर स्टेशन पर 14:40 पर आती है और 15:00 पर प्रस्थान करती है । बताओ ट्रेन स्टेशन पर कुल कितनी देर रुकती है?
हल:
जयपुर स्टेशन पर ट्रेन आने का समय = 14:40
ट्रेन प्रस्थान का समय = 15:00
∴ ट्रेन स्टेशन पर रुकती है = 15:00 – 14:40
= 20 मिनट
प्रश्न 14.
पूजा की घड़ी में 1 घण्टा 45 मिनट और रमेश की घड़ी में 2 घण्टे 20 मिनट दिख रहा है। दोनों समयों का जोड़ बताओ ।
हल:

प्रश्न 15.
सब्जी मंडी से पूजा ने 1.5 किलो भिंडी खरीदी जिसका मूल्य 90 रुपये प्रति किलो है। बताओ कुल कितने रुपये देने पड़े?
हल:
प्रति किग्रा भिंडी का मूल्य = 90 रुपये
∴ \(\frac{1}{2}\) किग्रा भिंडी का मूल्य = 90 ÷ 2 = 45 रुपये
अतः 1.5 किग्रा भिंडी का मूल्य = 90 + 45 = 135 रुपये
प्रश्न 16.
यदि एक व्यक्ति 1 मिनट में 120 कदम चलता है तो वह 1 घंटे में कुल कितने कदम चलेगा?
हल:
1 मिनट में व्यक्ति चलता है = 120 कदम
अतः 1 घण्टे (60 मिनट) में चलता है
= 120 × 60
= 7200 कदम
अतः व्यक्ति 1 घण्टे में 7200 कदम चलेगा ।
प्रश्न 17.
रीमा ने 3 मीटर 75 सेंटीमीटर लंबा कपड़ा खरीदा। कुल लंबाई केवल सेंटीमीटर में कितनी होगी?
हल:
∵ 1 मीटर = 100 सेंटीमीटर
अतः 3 मीटर = 3 × 100
= 300 सेंटीमीटर
∴ 3 मीटर 75 सेंटीमीटर = 300 + 75
= 375 सेंटीमीटर
अतः कपड़े की कुल लंबाई 375 सेंटीमीटर है ।
प्रश्न 18.
एक बच्चा 2 फीट 6 इंच लंबा है । उसकी ऊँचाई केवल इंच में बताओ ।
हल:
1 फीट 2 फीट = 12 इंच
∴ 12 इंच + 12 इंच = 24 इंच
बच्चे की ऊँचाई = 2 फीट 6 इंच
= 24 इंच + 6 इंच
= 30 इंच
अतः बच्चे की ऊँचाई 30 इंच है ।
प्रश्न 19.
यदि 1 मीटर = 100 सेंटीमीटर होता है तो बताओ 6.5 मीटर में कुल कितने सेंटीमीटर होंगे?
हल:
1 मीटर = 100 सेंटीमीटर
6.5 मीटर = 6 मीटर + \(\frac{1}{2}\) मीटर
= 6 × 100 सेंटीमीटर + \(\frac{1}{2}\) × 100 सेंटीमीटर
= 600 सेंटीमीटर + 50 सेंटीमीटर
= 650 सेंटीमीटर
प्रश्न 20.
एक खेत से सड़क तक की दूरी 2.25 किलोमीटर है। बताओ यह दूरी मीटर में कितनी होगी?
हल:
1 किलोमीटर = 1000 मीटर
अतः 2.25 किलोमीटर = 2.25 × 1000 मीटर
= 2250 मीटर
अतः खेत से सड़क तक की दूरी 2250 मीटर है।
प्रश्न 21.
यदि एक स्केल की लंबाई 30 सेंटीमीटर है तो 5 स्केल की कुल लंबाई मिलीमीटर में बताओ।
हल:
एक स्केल की लंबाई = 30 सेंटीमीटर
∴ 5 स्केल की कुल लंबाई = 5 × 30
= 150 सेंटीमीटर
= 150 × 10 मिलीमीटर
= 1500 मिलीमीटर
प्रश्न 22.
अर्जुन ने 7 सेंटीमीटर लंबी लकड़ी को 10 बराबर टुकड़ों में बाँट दिया। प्रत्येक टुकड़ा कितने मिलीमीटर लंबा होगा?
हल:
लकड़ी की कुल लंबाई = 7 सेंटीमीटर
= 7 × 10 मिलीमीटर
= 70 मिलीमीटर
लकड़ी को 10 बराबर टुकड़ों में बाँटने पर
प्रत्येक टुकड़े की लंबाई = 70 ÷ 10 मिलीमीटर
= 7 मिलीमीटर
प्रश्न 23.
यदि नक्शे में रसोईघर मुख्य द्वार से प्रवेश करने पर दाईं ओर है और उसकी लंबाई 4 सेमी है तो बताइए रसोईघर की वास्तविक लंबाई कितने मीटर होगी? ( पैमाना 1 सेमी = 1 मीटर)
हल:
नक्शे में रसोईघर की लंबाई = 4 सेमी
चूंकि नक्शे का पैमाना 1 सेमी = 1 मीटर है।
∴ 4 सेमी = 4 मीटर
अतः रसोईघर की वास्तविक लंबाई = 4 मीटर
प्रश्न 24.
नक्शे में बैठक और शयनकक्ष आमने-सामने हैं। यदि दोनों कमरों की खिड़कियाँ भी आमने- सामने हों तो उसमें क्या लाभ हो सकता है?
हल:
आमने-सामने खिड़कियाँ घर में पर्याप्त प्रकाश और हवा का संचार करती हैं। खिड़कियों से हवा और प्रकाश का उचित संचार घर को साफ और स्वस्थ रखता है।
प्रश्न 25.
एक नक्शे में दो स्थानों के बीच की दूरी 3 सेमी दिखाई गई है। यदि नक्शे का पैमाना 1 सेमी = 2 किमी है तो बताओ दोनों स्थानों के बीच असली दूरी कितनी होगी?
हल:
नक्शे में दो स्थानों के बीच की दूरी = 3 सेमी
नक्शे का पैमाना 1 सेमी = 2 किमी है
पैमाने के अनुसार — 3 सेमी = 3 × 2 किमी
= 6 किमी
अतः दोनों स्थानों के बीच वास्तविक दूरी 6 किमी है।
![]()
प्रश्न 26.
अगर मंदिर का क्षेत्रफल पशुओं के बाड़े से दोगुना है और बाड़े का क्षेत्रफल 6 वर्ग सेमी है तो बताओ मंदिर का क्षेत्रफल कितने वर्ग सेमी होगा ? हल:
पशुओं के बाड़े का क्षेत्रफल = 6 वर्ग सेमी
चूंकि मन्दिर का क्षेत्रफल बाड़े के क्षेत्रफल का दो गुना है।
अतः मन्दिर का क्षेत्रफल = 2 × 6 वर्ग सेमी
= 12 वर्ग सेमी
प्रश्न 27.
आपके विद्यालय का नक्शा बनाओ जिसमें प्रार्थना सभा स्थल, पुस्तकालय, कार्यालय, रसोईघर और तीन कक्षा-कक्ष दर्शाए गए हों ।
हल:
विद्यार्थी स्वयं करें ।
प्रश्न 28.
कोई रास्ता सीधे उत्तर की ओर जाता है। यदि तुम दाईं ओर मुड़ते हो तो किस दिशा में जाओगे?
हल:

अतः रास्ते से दाईं ओर मुड़ने पर पूर्व की ओर जाएँगे ।
प्रश्न 29.
नक्शा बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
हल:
नक्शा बनाते समय जमीन के आकार, परिवार की जरूरतें, बजट, स्थानीय नियमों आदि का ध्यान रखना चाहिए। नक्शा बनाते समय, रसोईघर, कमरे, बाथरूम, बालकनी, पार्किंग आदि की सही जगह और आकार तय करना चाहिए ।
प्रश्न 30.
यदि मुख्य भवन में तीन खिड़कियाँ और दो दरवाजे हैं तो कुल कितने रास्ते बाहर जाने के होंगे?
हल:
मुख्य भवन में तीन खिड़कियाँ और दो दरवाजें हैं तो कुल 2 रास्ते बाहर जाने के होंगे।
प्रश्न 31.
किलोमीटर को मीटर में बदलिए—
(i) 5 किलोमीटर
(ii) 10 किलोमीटर
(iii) 7.5 किलोमीटर
(iv) 10.7 किलोमीटर
हल:
(i) 5 किलोमीटर
= 1 किमी + 1 किमी + 1 किमी + 1 किमी + 1 किमी
= 1000 मीटर + 1000 मीटर + 1000 मीटर + 1000 मीटर + 1000 मीटर
= 5000 मीटर
(ii) चूंकि 1 किलोमीटर = 1000 मीटर
∴ 10 किलोमीटर = 10 × 1000 मीटर
= 10000 मीटर
(iii) 7.5 किलोमीटर
= 7 किलोमीटर + \(\frac{1}{2}\) किलोमीटर
= 7 × 1000 मीटर + \(\frac{1}{2}\) × 1000 मीटर
= 7000 मीटर + 500 मीटर
= 7500 मीटर
(iv) 1 किलोमीटर = 1000
∴ 10.7 किलोमीटर = 10.7 × 1000 मीटर
= 10700 मीटर
प्रश्न 32.
घण्टे को मिनट में बदलिए—
(i) 2 घण्टे
(ii) 7 घण्टे
(iii) 3 घण्टे 45 मिनट
(iv) 1 घण्टा 15 मिनट
हल:
(i) 2 घण्टे = 1 घण्टा + 1 घण्टा
= 60 मिनट + 60 मिनट
= 120 मिनट
(ii) चूंकि 1 घण्टा = 60 मिनट
∴ 7 घण्टे = 7 × 60 मिनट
= 420 मिनट
(iii) 3 घण्टे 45 मिनट
= 3 घण्टे + 45 मिनट
= 3 × 60 मिनट + 45 मिनट
= 180 मिनट + 45 मिनट
= 225 मिनट
(iv) 1 घण्टा 15 मिनट
= 1 घण्टा + \(\frac{1}{4}\) घण्टा
= 1 × 60 मिनट + \(\frac{1}{4}\) × 60 मिनट
= 60 मिनट + 15 मिनट
= 75 मिनट
प्रश्न 33.
ग्राम को किलोग्राम में बदलिए—
(i) 1250 ग्राम
(iii) 2275 ग्राम
(ii) 7100 ग्राम
(iv) 10020 ग्राम
हल:
(i) 1250 ग्राम को किलोग्राम में बदलना-
1250 ग्राम = 1000 ग्राम + 250 ग्राम
= 1 किलोग्राम + \(\frac{1}{4}\) किलोग्राम +
= 1\(\frac{1}{4}\) किलोग्राम
(ii) 7100 ग्राम को किलोग्राम में बदलना —
चूंकि 1000 ग्राम = 1 किलोग्राम
∴ 7100 ग्राम = \(\frac{7100}{1000}\) किलोग्राम
= 7.1 किलोग्राम
(iii) 2275 ग्राम को किलोग्राम में बदलना-
चूंकि 1000 ग्राम = 1 किलोग्राम
∴ 2275 ग्राम = \(\frac{2275}{1000}\) किलोग्राम
= 2.275 किलोग्राम
(iv) 10020 ग्राम को किलोग्राम में बदलना-
चूंकि 1000 ग्राम = 1 किलोग्राम
∴ 10020 ग्राम = \(\frac{10020}{1000}\) किलोग्राम
= 10.02 किलोग्राम
![]()
प्रश्न 34.
रुपये को पैसे में बदलिए—
(i) 3 रुपये 25 पैसे
(ii) 5 रुपये 75 पैसे
(iii) 10 रुपये 50 पैसे
(iv) 20 रुपये 30 पैसे
हल:
(i) 3 रुपये 25 पैसे
= 3 × 100 पैसे + 25 पैसे
= 300 पैसे + 25 पैसे
= 325 पैसे
(ii) 5 रुपये 75 पैसे
= 5 × 100 पैसे + 75 पैसे
= 575 पैसे
(iii) 10 रुपये 50 पैसे
= 10 रुपये + \(\frac{1}{2}\) रुपये
= 10 × 100 पैसे + \(\frac{1}{2}\) × 100 पैसे
= 1000 पैसे + 50 पैसे
= 1050 पैसे
(iv) 20 रुपये 30 पैसे
= 20 × 100 पैसे + 30 पैसे
= 2000 पैसे + 30 पैसे
= 2030 पैसे
प्रश्न 35.
मीटर को किलोमीटर में बदलिए-
(i) 3800 मीटर
(ii) 4650 मीटर
(iii) 8050 मीटर
(iv) 2500 मीटर
हल:
(i) चूंकि 1000 मीटर = 1 किलोमीटर
∴ 3800 मीटर = \(\frac{3800}{1000}\)
= 3.8 किलोमीटर
(ii) चूंकि 1000 मीटर = 1 किलोमीटर
∴ 4650 मीटर = \(\frac{4650}{1000}\)
= 4.65 किलोमीटर
(iii) 8050 मीटर = \(\frac{8050}{1000}\) किलोमीटर
= 8.05 किलोमीटर
(iv) 2500 मीटर = \(\frac{2500}{1000}\)
= 2.5 किलोमीटर
Leave a Reply