By tackling these Class 7 Science Important Questions and Class 7 Science Chapter 11 Extra Question Answer in Hindi Medium प्रकाश छाया एवं परावर्तन , students will build a solid foundation in the topic.
Class 7 Science Chapter 11 Extra Questions and Answers in Hindi प्रकाश छाया एवं परावर्तन
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
प्रकाश क्या है?
उत्तर:
प्रकाश एक ऊर्जा का रूप है जो वस्तुओं को देखने योग्य बनाता है।
प्रश्न 2.
सूर्य किस प्रकार का प्रकाश स्रोत है?
उत्तर:
सूर्य एक प्राकृतिक और प्रकाश उत्सर्जक स्रोत है।
प्रश्न 3.
चंद्रमा का प्रकाश कहाँ से आता है?
उत्तर:
चंद्रमा सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करता है, स्वयं प्रकाश उत्पन्न नहीं करता।
प्रश्न 4.
पारदर्शी वस्तुएँ क्या होती हैं?
उत्तर:
वे वस्तुएँ जिनसे होकर प्रकाश लगभग पूर्णत: पार हो जाता है।
प्रश्न 5.
पारभासी वस्तुएँ क्या होती हैं?
उत्तर:
वे वस्तुएँ जिनसे होकर प्रकाश आंशिक रूप से गुजरता है।
![]()
प्रश्न 6.
अपारदर्शी वस्तुएँ क्या होती हैं?
उत्तर:
वे वस्तुएँ जिनसे होकर प्रकाश नहीं गुजरता।
प्रश्न 7.
जब कोई वस्तु प्रकाश के मार्ग में आती है तो क्या बनता है?
उत्तर:
छाया बनती है।
प्रश्न 8.
छाया का रंग कैसा होता है?
उत्तर:
छाया सदैव काली या धूसर होती है।
प्रश्न 9.
परावर्तन किसे कहते हैं?
उत्तर:
किसी सतह से प्रकाश का लौट जाना परावर्तन कहलाता है।
प्रश्न 10.
दर्पण में बना प्रतिबिंब कैसा होता है?
उत्तर:
आभासी, सीधा और पार्श्ववत उल्टा होता है।
![]()
प्रश्न 11.
सूचीछिद्र कैमरा क्या है?
उत्तर:
यह एक ऐसा यंत्र है जो छोटे छिद्र से गुजरते प्रकाश द्वारा उल्टा प्रतिबिंब बनाता है।
प्रश्न 12.
किस वस्तु से छाया नहीं बनती?
उत्तर:
पारदर्शी वस्तु से।
प्रश्न 13.
पेरिस्कोप का प्रयोग कहाँ किया जाता है?
उत्तर:
पनडुब्बियों या बंकरों में बाहर देखने हेतु।
प्रश्न 14.
छाया बनने के लिए क्या आवश्यक है?
उत्तर:
प्रकाश स्रोत, अपारदर्शी वस्तु और पर्दा।
प्रश्न 15.
दोपहर के समय छाया की लंबाई कैसी होती है?
उत्तर:
सबसे छोटी।
लघुत्तरात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
प्रकाश के दो मुख्य प्रकार कौन से हैं?
उत्तर:
(i) प्राकृतिक प्रकाश जैसे सूर्य, बिजली की चमक।
(ii) कृत्रिम प्रकाश जैसे बल्ब, टॉर्च, LED आदि।
प्रश्न 2.
प्रकाश का सीधी रेखा में गमन कैसे सिद्ध होता है?
उत्तर:
जब माचिस की तीन डिब्बियाँ छेद करके एक सीध में रखी जाती हैं, तभी प्रकाश अंतिम छेद से निकलता है। यदि एक डिब्बी हटा दी जाए, प्रकाश नहीं पहुँचता यह सिद्ध करता है कि प्रकाश सीधी रेखा में चलता है।
प्रश्न 3.
पारदर्शी, पारभासी और अपारदर्शी वस्तुओं में क्या अंतर है?
उत्तर:
पारदर्शी : पूरा प्रकाश पार करती है (जैसे – काँच), पारभासी, आंशिक प्रकाश (जैसे पतला कपड़ा), अपारदर्शी कोई प्रकाश नहीं पार होने देती (जैसे- लकड़ी)।
प्रश्न 4.
छाया कैसे बनती है?
उत्तर:
जब प्रकाश किसी अपारदर्शी वस्तु से टकराकर रुकता है, तब उसके पीछे प्रकाश रहित क्षेत्र बनता है जिसे छाया कहते हैं।
![]()
प्रश्न 5.
दर्पण में प्रतिबिंब क्यों बनता है?
उत्तर:
क्योंकि दर्पण की सतह से प्रकाश परावर्तित होकर हमारी आँखों में प्रवेश करता है।
प्रश्न 6.
परावर्तन का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
जब हम स्टील की प्लेट या जल सतह में अपना चेहरा देखते हैं, तो यह प्रकाश के परावर्तन का उदाहरण है।
प्रश्न 7.
सूचीछिद कैमरे में प्रतिबिंब उल्टा क्यों बनता है?
उत्तर:
क्योंकि छिद्र से गुजरने वाली प्रकाश किरणें एक- दूसरे को काटकर पर्दे पर विपरीत दिशा में मिलती हैं।
प्रश्न 8.
परिदर्शी या पेरिस्कोप क्या है और इसका उपयोग कैसे होता है?
उत्तर:
पेरिस्कोप दो दर्पणों से बना उपकरण है जिसका उपयोग सैनिक या नाविक बिना बाहर निकले दूर की वस्तुएँ देखने में करते हैं।
प्रश्न 9.
सुबह और शाम को छाया लंबी क्यों होती है?
उत्तर:
क्योंकि उस समय सूर्य का कोण नीचा होता है और प्रकाश तिरछा पड़ता है।
प्रश्न 10.
दीप्त व अदीप्त पिंडों को उदाहरण सहित बताइये।
उत्तर:
वे पिंड जो स्वयं अपना प्रकाश उत्सर्जित करते हैं उन्हें दीप्त पिंड कहते हैं जैसे—सूर्य तथा वे पिंड जो स्वयं अपना प्रकाश उत्सर्जित नहीं करते अदीप्त पिंड कहलाते हैं जैसे- चंद्रमा।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:
प्रश्न 1.
प्रकाश क्या है? इसके गुण लिखिए।
उत्तर:
प्रकाश एक ऊर्जा का रूप है जो दृष्टि को संभव बनाता है। इसके प्रमुख गुण हैं:
(a) यह सीधी रेखा में चलता है।
(b) यह परावर्तित हो सकता है।
(c) यह अपवर्तित हो सकता है।
(d) यह छाया उत्पन्न कर सकता है।
(e) इसका वेग बहुत अधिक होता है (लगभग 3 × 108 m/s)
प्रश्न 2.
छाया क्या है? इसके निर्माण की शर्तें बताइए।
उत्तर:
जब कोई अपारदर्शी वस्तु प्रकाश के मार्ग को रोकती है, तो उसके पीछे गहरा काला क्षेत्र बनता है जिसे छाया कहते हैं।
छाया निर्माण की शर्तें-
(अ) एक प्रकाश स्रोत हो,
(ब) एक अपारदर्शी वस्तु हो,
(स) एक पर्दा या सतह हो जहाँ छाया दिखे।
प्रश्न 3.
पारदर्शी, पारभासी और अपारदर्शी वस्तुओं के उदाहरण सहित अंतर लिखिए।
उत्तर:
| प्रकार | प्रकाश पारगमन | उदाहरण |
| पारदर्शी | पूर्ण | काँच, पानी |
| पारभासी | आंशिक | तेल लगा कागज, पतला कपड़ा |
| अपारदर्शी | लकड़ी, दीवार | शून्य |
![]()
प्रश्न 4.
दर्पण में प्रतिबिंब की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब:
(a) आकार में वस्तु के समान होता है।
(b) आभासी होता है (पर्दे पर नहीं बनता)।
(c) सीधा दिखाई देता है।
(d) पाश्र्ववत उल्टा होता है (बायाँ दायाँ बदल जाता है)।
(e) दर्पण के पीछे वस्तु जितनी दूरी पर होता है।
प्रश्न 5.
सूचीछिद्र कैमरा क्या है? इसके कार्य सिद्धांत को समझाइए।
उत्तर:
सूचीछिद्र कैमरा एक ऐसा यंत्र है जिसमें प्रकाश छोटे छिद्र से होकर पर्दे पर उल्टा प्रतिबिंब बनाता है। सिद्धांत प्रकाश का सीधी रेखा में गमन। कार्यविधि-वस्तु से निकलती किरणें छिद्र से होकर पर्दे पर उल्टा व वास्तविक प्रतिबिंब बनाती हैं।
प्रश्न 6.
पेरिस्कोप क्या है? इसका निर्माण और उपयोग लिखिए।
उत्तर:
पेरिस्कोप एक यंत्र है जिसमें दो समतल दर्पण 450 पर लगे होते हैं। उसी दर्पण से आने वाली किरणें निचले दर्पण पर परावर्तित होकर आँख तक पहुँचती हैं।
उपयोग:
• पनडुब्बी से सतह पर देखने के लिए
• बंकर या दीवार के पीछे देखने हेतु।
निबन्धात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
क्या प्रकाश उत्सर्जक डायोड का प्रयोग करना चाहिए? इसके क्या लाभ हैं?
उत्तर:
हाँ, प्रकाश उत्सर्जक डायोड (एल.ई.डी.) का प्रयोग करना चाहिए। ये ऐसे आधुनिक प्रकाश स्रोत हैं जो बहुत कम विद्युत शक्ति का उपयोग करते हैं। ये अधिक द्युतिमान होते हैं तथा लंबे समय तक चलते हैं। इनसे न केवल विद्युत का उपयोग कम होता है अपितु पर्यावरण के लिए भी ये अनुकूल हैं। इनके अधिलाभों को मान्यता देते हुए भारत सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर एल.ई.डी. दीपों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए अनेक महत्त्वपूर्ण प्रभावी प्रयास किये हैं। एल.ई.डी. जब कार्य करना बंद कर दे तो इन्हें सामान्य कचरे में न फेंककर इनका उचित निपटान अथवा पुनर्चक्रण किया जाना चाहिए।
प्रश्न 2.
छाया के निर्माण को समझाइए।
उत्तर:
जब किसी अपारदर्शी वस्तु ( जिससे प्रकाश पार नहीं हो सकता ) के सामने प्रकाश पड़ता है, तो वह वस्तु प्रकाश के मार्ग को रोक देती है। परिणामस्वरूप, पर्दे या भूमि पर उस वस्तु के समान एक अंधकारमय आकार बनता है, जिसे छाया (Shadow) कहते हैं। छाया का निर्माण तभी होता है जब तीन चीजें मौजूद हों- प्रकाश का स्रोत, अपारदर्शी वस्तु और पर्दा या स्क्रीन जिस पर छाया बन सके।
छाया हमारे दैनिक जीवन में प्रकाश के गुणों को समझने में सहायता करती है। इससे हमें वस्तुओं के आकार, रूप और प्रकाश की दिशा के बारे में जानकारी मिलती है। उदाहरण के लिए, जब हम धूप में खड़े होते हैं, तो हमारे शरीर की छाया जमीन पर दिखाई देती है। जैसे-जैसे सूर्य का स्थान बदलता है, छाया की लंबाई और दिशा भी बदल जाती है।

प्रश्न 3.
पारदर्शी, पारभासी और अपारदर्शी वस्तुओं का विज्ञान व जीवन में उपयोग बताइए।
उत्तर:
पारदर्शी खिड़की का शीशा, चश्मे, लेंस- प्रकाश को पार जाने देते हैं। पारभासी पर्दे, कागज-हल्का प्रकाश देते हैं, गोपनीयता हेतु। अपारदर्शी दीवारें, लकड़ी छाया निर्माण और गोपनीयता हेतु।

प्रश्न 4.
प्रकाश के परावर्तन को एक क्रियाकलाप द्वारा समझाइये
उत्तर:
एक चमकीली सपाट स्टील की पट्टिका अथवा कोई समतल दर्पण लीजिए अर्थात् एक ऐसा दर्पण जो सपाट हो, वक्रित नहीं। इसे बाहर ले जाइये और इसकी चमकीली सतह पर धूप पड़ने दीजिए। प्रकाश को किसी दीवार अथवा समीप की सतह पर प्राप्त करने के लिए चमकीली पट्टिका अथवा दर्पण को भिन्न-भिन्न दिशाओं में भिन्न-भिन्न प्रकार से घुमाइए और दीवार या सतह पर चकते का अवलोकन करें।
प्रकाश सीधी रेखा में गमन करता है तथा जब यह किसी चमकीली पट्टी या दर्पण पर पड़ता है तो इसकी दिशा परिवर्तित हो जाती है। इससे पता चलता है कि कोई चमकीली पट्टिका या दर्पण प्रकाश को परावर्तित कर देते हैं। किसी दर्पण द्वारा प्रकाश की दिशा में परिवर्तन का यह प्रक्रम प्रकाश का परावर्तन कहलाता है।
प्रश्न 5.
‘प्रकाश का हमारे जीवन में महत्त्व’ – इस विषय पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
प्रकाश हमारे जीवन का अत्यंत आवश्यक अंग है। यह हमें देखने में सहायता प्रदान करता है और हमारे चारों ओर की वस्तुओं को स्पष्ट रूप से पहचानने में सहायता करता है। सूर्य का प्रकाश ऊर्जा का मुख्य स्रोत है, जिसके बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। पौधे सूर्य के प्रकाश की सहायता से प्रकाश संश्लेषण करके भोजन बनाते हैं, जिससे संपूर्ण जीव जगत का पोषण होता है।
प्रकाश से ही दिन और रात का अंतर समझ आता है, जिससे जीवन में कार्य और विश्राम का संतुलन बना रहता है। परावर्तन, अपवर्तन, छाया, दर्पण, कैमरा आदि का अध्ययन प्रकाश के सिद्धांतों पर आधारित है। इसके अतिरिक्त, प्रकाश का उपयोग चिकित्सा, संचार, ऊर्जा उत्पादन और तकनीकी विकास में भी किया जाता है। इस प्रकार, प्रकाश हमारे जीवन, प्रकृति और प्रगति आदि सभी के लिए अनिवार्य है।
प्रकाश छाया एवं परावर्तन Class 7 MCQ
बहुचयनात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
सूर्य किस प्रकार का पिंड है?
(अ) अपारदर्शी
(ब) प्रकाश उत्सर्जक
(स) पारदर्शी
(द) परावर्तक
उत्तर:
(ब) प्रकाश उत्सर्जक
प्रश्न 2.
चंद्रमा का प्रकाश वास्तव में किसका परावर्तित प्रकाश है?
(अ) पृथ्वी का
(ब) तारों का
(स) सूर्य का
(द) ग्रहों का
उत्तर:
(स) सूर्य का
प्रश्न 3.
वह वस्तु जो अपना स्वयं का प्रकाश नहीं देती, कहलाती है-
(अ) रश्मियुक्त
(ब) अदीप्त
(स) प्रज्वलित
(द) विद्युतयुक्त
उत्तर:
(ब) अदीप्त
प्रश्न 4.
प्रकाश किस प्रकार गमन करता है?
(अ) टेढ़ी रेखा में
(ब) सरल रेखा में
(स) गोलाई में
(द) लहरों में
उत्तर:
(ब) सरल रेखा में
प्रश्न 5.
जब कोई अपारदर्शी वस्तु प्रकाश के मार्ग में आती है, तो क्या बनता है?
(अ) प्रतिबिंब
(ब) परावर्तन
(स) छाया
(द) परावर्तन कोण
उत्तर:
(स) छाया
प्रश्न 6.
पारदर्शी वस्तु से होकर प्रकाश-
(अ) पूर्णत: गुजरता है
(ब) आंशिक रूप से
(स) नहीं गुजरता
(द) परावर्तित होता है
उत्तर:
(अ) पूर्णत: गुजरता है
![]()
प्रश्न 7.
पारभासी वस्तुओं से होकर प्रकाश-
(अ) पूर्णत: गुजरता है
(ब) आंशिक रूप से गुजरता है
(स) बिल्कुल नहीं गुजरता
(द) अवशोषित हो जाता है
उत्तर:
(ब) आंशिक रूप से गुजरता है
प्रश्न 8.
सूचीछिद्र कैमरा वस्तु का कैसा प्रतिबिंब बनाता है?
(अ) सीधा
(ब) आभासी
(स) बड़ा
(द) अस्पष्ट
उत्तर:
(ब) आभासी
प्रश्न 9.
दर्पण में बना प्रतिबिंब कैसा होता है?
(अ) वास्तविक
(ब) उल्टा
(स) उल्टा और वास्तविक
(द) परावर्तक
उत्तर:
(ब) उल्टा
प्रश्न 10.
दर्पण में बना प्रतिबिंब वस्तु की तुलना में होता है-
(अ) छोटा
(ब) बड़ा
(स) समान आकार का
(द) कई गुना
उत्तर:
(स) समान आकार का
प्रश्न 11.
परावर्तन का अर्थ है
(अ) प्रकाश का मुड़ना
(ब) प्रकाश का लौटना
(स) प्रकाश का फैलना
(द) प्रकाश का रुकना
उत्तर:
(ब) प्रकाश का लौटना
प्रश्न 12.
जब टॉर्च किसी छाया:
(अ) बड़ी बनती है।
(ब) छेटी बनती है
(स) समान रहती है
(द) नहीं बनती
उत्तर:
(अ) बड़ी बनती है।
प्रश्न 13.
दोपहर के समय छाया
(अ) सबसे लंबी
(ब) सबसे छोटी
(स) नहीं बनती
(द) समान रहती है
उत्तर:
(ब) सबसे छोटी
![]()
प्रश्न 14.
बहुपरत दर्पण का उपयोग किस उपकरण में होता है?
(अ) कैमरा
(ब) परिदर्शी
(स) बहुमूर्तिदर्शी
(द) सूचीछिद्र
उत्तर:
(स) बहुमूर्तिदर्शी
प्रश्न 15.
समतल दर्पण में प्रतिबिंब
(अ) पार्श्ववत उल्टा होता है
(ब) सिर के बल उल्टा
(स) स्पष्ट नहीं
(द) विकृत होता है
उत्तर:
(अ) पार्श्ववत उल्टा होता है
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:
प्रश्न 1.
सूर्य ______ प्रकाश का मुख्य स्रोत है।
उत्तर:
प्राकृतिक
प्रश्न 2.
प्रकाश ______ रेखा में गमन करता है।
उत्तर:
सरल
प्रश्न 3.
अपारदर्शी वस्तु के पीछे ______ बनती है।
उत्तर:
प्रश्न 4.
पारदर्शी वस्तु प्रकाश को ______ संचारित करती है।
उत्तर:
छाया
प्रश्न 5.
दर्पण में बना प्रतिबिंब ______ और ______ होता है।
उत्तर:
आभासी, पार्श्ववत उल्टा
प्रश्न 6.
सूचीछिद्र कैमरे में प्रतिबिंब ______ होता है।
उत्तर:
उल्टा
निम्न में से सत्य / असत्य कथन छाँटिए:
प्रश्न 1.
प्रकाश टेढ़े मार्ग से गमन करता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 2.
दर्पण में बना प्रतिबिंब वस्तु के समान आकार का होता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्य
प्रश्न 3.
छाया केवल पारदर्शी वस्तुओं से बनती है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 4.
परावर्तन में प्रकाश सतह से टकराकर लौटता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्य
प्रश्न 5.
दो दर्पणों के बीच कोण जितना छोटा होगा, प्रतिबिंब उतने अधिक बनेंगे। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्य।
कॉलम – A में दिए शब्दों का मिलान कॉलम B से कीजिए:
प्रश्न 1.
| कॉलम – A | कॉलम – B |
| (i) पारदर्शी वस्तु | (अ) आंशिक प्रकाश पार करती |
| (ii) पारभासी वस्तु | (ब) प्रकाश पूर्णतः पार करती है। |
| (iii) अपारदर्शी वस्तु | (स) प्रकाश को अवरुद्ध करती है। |
उत्तर:
| कॉलम – A | कॉलम – B |
| (i) पारदर्शी वस्तु | (ब) प्रकाश पूर्णतः पार करती है। |
| (ii) पारभासी वस्तु | (अ) आंशिक प्रकाश पार करती |
| (iii) अपारदर्शी वस्तु | (स) प्रकाश को अवरुद्ध करती है। |
![]()
प्रश्न 2.
| कॉलम – A | कॉलम B |
| (i) समतल दर्पण | (अ) पाश्र्ववत उल्टा प्रतिबिंब बनाता है |
| (ii) सूचीछिद्र कैमरा | (ब) उल्टा वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है |
| (iii) पेरिस्कोप | (स) परावर्तन सिद्धांत पर आधारित यंत्र है |
उत्तर:
| कॉलम – A | कॉलम B |
| (i) समतल दर्पण | (अ) पाश्र्ववत उल्टा प्रतिबिंब बनाता है |
| (ii) सूचीछिद्र कैमरा | (ब) उल्टा वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है |
| (iii) पेरिस्कोप | (स) परावर्तन सिद्धांत पर आधारित यंत्र है |
Leave a Reply