By tackling these Class 7 Science Important Questions and Class 7 Science Chapter 12 Extra Question Answer in Hindi Medium पृथ्वी, चंद्रमा एवं सूर्य, students will build a solid foundation in the topic.
Class 7 Science Chapter 12 Extra Questions and Answers in Hindi पृथ्वी, चंद्रमा एवं सूर्य
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
पृथ्वी किस दिशा में अपनी धुरी पर घूमती है?
उत्तर:
पश्चिम से पूर्व।
प्रश्न 2.
पृथ्वी को एक घूर्णन पूरा करने में कितना समय लगता है?
उत्तर:
लगभग 24 घंटे।
प्रश्न 3.
पृथ्वी के जिस भाग पर सूर्य का प्रकाश पड़ता है वहाँ क्या होता है?
उत्तर:
दिन होता है।
प्रश्न 4.
पृथ्वी द्वारा सूर्य के चारों ओर घूमने की क्रिया क्या कहलाती है?
उत्तर:
परिक्रमण
प्रश्न 5.
पृथ्वी का अक्ष कैसा है ?
उत्तर:
झुका हुआ।
प्रश्न 6.
पृथ्वी की कक्षा का आकार कैसा है?
उत्तर:
दीर्घवृत्ताकार
प्रश्न 7.
सूर्य के उदय होते ही आकाश में क्या दिखाई देने लगता है?
उत्तर:
प्रकाश।
प्रश्न 8.
सूर्यास्त के बाद क्या दिखाई देने लगते हैं?
उत्तर:
तारे।
प्रश्न 9.
सप्तर्षि किस तारे के चारों ओर घूमता प्रतीत होता है?
उत्तर:
ध्रुव तारा।
![]()
प्रश्न 10.
पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन का मुख्य कारण क्या है?
उत्तर:
पृथ्वी के अक्ष का झुकाव।
प्रश्न 11.
चंद्रमा पृथ्वी का क्या है?
उत्तर:
प्राकृतिक उपग्रह।
प्रश्न 12.
सूर्य ग्रहण में किसकी छाया पृथ्वी पर पड़ती है?
उत्तर:
चंद्रमा की।
प्रश्न 13.
चंद्र ग्रहण में किसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है?
उत्तर:
पृथ्वी की।
प्रश्न 14.
जून में उत्तरी गोलार्द्ध में कौन-सा मौसम होता है ?
उत्तर:
ग्रीष्म ऋतु।
प्रश्न 15.
दिसंबर में उत्तरी ध्रुव पर दिन की लंबाई कैसी होती है?
उत्तर:
बहुत छोटी / लगभग शून्य (ध्रुवीय रात्रि)।
लघुत्तरात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
पृथ्वी पर दिन और रात किस कारण होते हैं?
उत्तर:
पृथ्वी अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है। जिस भाग पर सूर्य का प्रकाश पड़ता है, वहाँ दिन होता है और विपरीत भाग में रात पृथ्वी के निरंतर घूमते रहने से दिन-रात का चक्र चलता रहता है।
प्रश्न 2.
सूर्य पूर्व में उगता हुआ क्यों दिखाई देता है?
उत्तर:
पृथ्वी पश्चिम से पूर्व दिशा में घूमती है। इसलिए हमें सूर्य पूर्व में उगता और पश्चिम में डूबता दिखाई देता है। वास्तव में सूर्य स्थिर है, परंतु उसका आभासी संचलन पृथ्वी के घूमने से दिखाई देता है।
प्रश्न 3.
परिक्रमण किसे कहते हैं?
उत्तर:
पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर घूमना परिक्रमण कहलाता है। इसे पूरा करने में लगभग 365 दिन 6 घंटे लगते हैं। इसी से वर्ष बनता है।
प्रश्न 4.
सप्तर्षि तारामंडल का अवलोकन कैसा प्रतीत होता है?
उत्तर:
पृथ्वी के घूमने के कारण सप्तर्षि ध्रुव तारे के चारों ओर घूमता हुआ प्रतीत होता है। कुछ घंटों बाद इसके तारे अपनी स्थिति बदलते दिखते हैं।
![]()
प्रश्न 5.
ऋतु परिवर्तन क्यों होता है?
उत्तर:
पृथ्वी का अक्ष 23.5° झुका हुआ है और सूर्य के चारों ओर घूमते समय यह झुकाव बना रहता है। इसलिए अलग- अलग महीनों में सूर्य की किरणें पृथ्वी के विभिन्न भागों पर अलग कोणों से पड़ती हैं, जिससे ऋतुएँ बदलती हैं।
प्रश्न 6.
ग्रीष्म ऋतु में उत्तरी गोलार्द्ध पर दिन बड़े क्यों होते हैं?
उत्तर:
उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की ओर अधिक झुका हुआ होता है। इसलिए वहाँ सूर्य की किरणें लम्बे समय तक पड़ती हैं, जिससे दिन लंबे और रातें छोटी होती हैं।
प्रश्न 7.
सूर्य ग्रहण कैसे होता है?
उत्तर:
जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है, तब वह सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक आने से रोक देता है। इस समय पृथ्वी पर चंद्रमा की छाया पड़ती है, जिसे सूर्य ग्रहण कहते हैं।
प्रश्न 8.
चंद्र ग्रहण कैसे होता है?
उत्तर:
जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आती है, तब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस घटना को चंद्र- ग्रहण कहते हैं।
प्रश्न 9.
ध्रुवीय क्षेत्रों में छह महीने दिन और छह महीने रात क्यों रहती है?
उत्तर:
पृथ्वी के अक्ष का झुकाव और परिक्रमण उनका कारण है। जब उत्तरी या दक्षिणी ध्रुव सूर्य की ओर झुका होता है, तब वहाँ छह महीने तक सूर्य नहीं डूबता।
प्रश्न 10.
चंद्रमा सूर्य के प्रकाश को पूरी तरह कैसे ढक लेता है?
उत्तर:
क्योंकि चंद्रमा पृथ्वी से सूर्य की अपेक्षा निकट है जिससे उसका आभासी आकार सूर्य के बराबर हो जाता है तथा चंद्रमा, सूर्य के प्रकाश को ढक लेता है।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न:
प्रश्न 1.
पृथ्वी के घूर्णन की प्रक्रिया तथा इसके प्रभाव का वर्णन करें।
उत्तर:
पृथ्वी अपनी अक्ष पर पश्चिम पूर्व दिशा में लगभग 24 घंटे में एक बार घूमती है। इस क्रिया को घूर्णन कहते हैं। घूर्णन के परिणामस्वरूप दिन-रात का चक्र बनता है। जिस भाग पर सूर्य का प्रकाश पड़ता है, वहाँ दिन और विपरीत भाग में रात होती है। पृथ्वी के घूमने से सूर्य पूर्व में उगता तथा पश्चिम में अस्त होता प्रतीत होता है। घूर्णन मौसम, तापमान तथा समय क्षेत्र को भी प्रभावित करता है।
प्रश्न 2.
पृथ्वी की परिक्रमण गति क्या होती है और वर्ष का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर:
पृथ्वी सूर्य के चारों ओर दीर्घवृत्ताकार कक्षा में घूमती है। इस गति को परिक्रमण कहते हैं। पृथ्वी एक परिक्रमण लगभग 365 दिन 6 घंटे में पूरा करती है, जिससे एक वर्ष का निर्माण होता है। अतिरिक्त 6 घंटे को मिलाने के लिए हर चौथे वर्ष एक दिन बढ़ाकर लीप ईयर बनाया जाता है। परिक्रमण और अक्ष के झुकाव के कारण ऋतुएँ बदलती रहती हैं।
प्रश्न 3.
ऋतु परिवर्तन का मुख्य कारण पृथ्वी का अपनी अक्ष पर झुकाव कैसे है?
उत्तर:
पृथ्वी का अक्ष 23.5° झुका हुआ है। परिक्रमण के दौरान यह झुकाव स्थिर रहता है। जब उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की ओर झुका होता है, वहाँ ग्रीष्म ऋतु और दक्षिणी गोलार्द्ध में शीत ऋतु होती है। छह महीने बाद स्थिति उलट जाती है। सूर्य की किरणों के कोण और दिन की अवधि में परिवर्तन के कारण अलग-अलग ऋतुएँ बनती हैं ।
प्रश्न 4.
सूर्य ग्रहण का विवरण तथा उसके प्रकार बताइए। उत्तर: जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आकर सूर्य का प्रकाश रोक देता है, तब सूर्य ग्रहण होता है। इसमें दो प्रकार होते हैं:
(i) पूर्ण सूर्य ग्रहण- जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है; और (ii) आंशिक सूर्य ग्रहण- जब चंद्रमा सूर्य का कुछ भाग ढकता है। सूर्य ग्रहण केवल अमावस्या को ही हो सकता है। इस घटना में चंद्रमा की छाया पृथ्वी के एक छोटे क्षेत्र में पड़ती है।
प्रश्न 5.
चंद्र ग्रहण की प्रक्रिया समझाइए।
उत्तर:
चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़कर उसे आंशिक या पूर्णतः अंधकारमय कर देती है। यह घटना पूर्णिमा के दिन ही संभव है। चंद्रमा सूर्य की रोशनी पर निर्भर करता है, इसलिए पृथ्वी की छाया आने से वह धूमिल दिखता है। यह सूर्य ग्रहण की तुलना में अधिक क्षेत्रों से दिखाई देता है।
![]()
प्रश्न 6.
दिन-रात की अवधि अलग-अलग स्थानों पर क्यों बदलती है?
उत्तर:
पृथ्वी का अक्ष झुका हुआ है, इसलिए सूर्य की किरणें अलग-अलग स्थानों पर अलग कोणों से पड़ती हैं। ध्रुवों के निकट क्षेत्रों में गर्मियों में सूर्य लंबे समय तक दिखाई देता है, जिससे दिन बड़े होते हैं। सर्दियों में सूर्य जल्दी अस्त हो जाता है, जिससे रातें लंबी होती हैं। भूमध्य रेखा के पास दिन-रात लगभग बराबर रहते हैं। अक्षीय झुकाव और परिक्रमण इस परिवर्तन के प्रमुख कारण हैं।
प्रश्न 7.
पृथ्वी का घूर्णन और परिक्रमण : दोनों गतियों का पृथ्वी पर प्रभाव समझाइए।
उत्तर:
पृथ्वी दो प्रमुख गतियाँ करती हैं— घूर्णन और परिक्रमण । घूर्णन से दिन-रात बनते हैं। पृथ्वी अपनी अक्ष पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है, जिससे सूर्य का उगना और अस्त होना संभव होता है। परिक्रमण में पृथ्वी सूर्य के चारों ओर लगभग 365 दिन में घूमती है। पृथ्वी का अक्ष झुका हुआ होने के कारण परिक्रमण से ऋतु परिवर्तन भी होता है। सूर्य की किरणों का कोण बदलने से गर्मी, सर्दी, बरसात जैसी ऋतुएँ बनती हैं। धरती पर तापमान, मौसम, हवाएँ और समय-क्षेत्र इसी पर निर्भर करते हैं। ये दोनों गतियाँ पृथ्वी पर जीवन की निरंतरता के लिए अनिवार्य हैं।
प्रश्न 8.
ऋतुओं का निर्माण, कारण, प्रक्रिया और प्रभाव समझाइए।
उत्तर:
ऋतुएँ मुख्यत: पृथ्वी के अक्ष के झुकाव और परिक्रमण के कारण बनती हैं। जब पृथ्वी का उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य की ओर झुका होता है, तो वहाँ गर्मी और दक्षिणी गोलार्द्ध में सर्दी होती है। छह महीने बाद स्थिति उलट जाती है। सूर्य की किरणों के कोण और दिन-रात की अवधि ऋतु परिवर्तन को प्रभावित करते हैं। ऋतुओं के कारण तापमान, पवन, वर्षा और कृषि चक्र बदलते हैं। यह जैव विविधता, पारिस्थितिकी और मानव जीवन सभी को प्रभावित करता है।
प्रश्न 9.
सूर्य ग्रहण के अवलोकन की सुरक्षित विधि का वर्णन करो।
उत्तर:
सूर्य ग्रहण को सीधे देखने से बचना चाहिए। धूप का चश्मा, द्विनेत्री दूरबीन अथवा दूरदर्शी का उपयोग करके भी इस घटना को प्रत्यक्ष नहीं देखना चाहिए। प्रायः कृत्रिम नभोमंडल, खगोलीय क्लब जैसे खगोलिकी संगठन सूर्य ग्रहण के समय इसके अवलोकन हेतु विशेष सत्र आयोजित करते हैं। इस प्रकार के सत्रों में सहभागिता सूर्य ग्रहण अवलोकन की सबसे अच्छी विधि है क्योंकि इनके आयोजक न केवल सूर्य के अवलोकन हेतु विशिष्टीकृत नेत्र- सुरक्षा की व्यवस्था करते हैं। अपितु इसकी वैज्ञानिक व्याख्या भी प्रदान करते हैं।
प्रश्न 10.
रात्रि – आकाश के परिवर्तित होते दृश्य को सचित्र समझाइये |
उत्तर:
प्रत्येक संध्या को सूर्य पश्चिम दिशा में अस्त होता है और तारों से पूरित आकाश दृष्टिगत होता है। चूंकि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर सतत परिक्रमा करती रहती है। इसलिए जब हम भिन्न-भिन्न दिशाओं में देखते हैं तो सूर्यास्त के पश्चात्, पूरे वर्ष तारे भी परिवर्तित होते रहते हैं।

चित्र – सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की परिक्रमा के कारण वर्षभर रात्रि आकाश का दृश्य परिवर्तित होता रहता है (दूरियाँ और आमाप सही अनुपात के अनुसार नहीं हैं)
प्रश्न 11.
पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा की पारस्परिक गतियों का जीवन पर प्रभाव का वर्णन कीजिये।
उत्तर:
पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक गतिशील प्रणाली का निर्माण करते हैं। पृथ्वी का घूर्णन दिन-रात लाता है, जिससे जीवन चक्र संचालित होता है। परिक्रमण और अक्षीय झुकाव से ऋतुएँ बनती हैं, जो कृषि, जलवायु और जीवों के व्यवहार को प्रभावित करती हैं। चंद्रमा पृष्ठीय ज्वार- भाटा पैदा करता है जिससे समुद्री पारिस्थितिकी बनी रहती है। सूर्य पृथ्वी पर ऊर्जा, प्रकाश और ताप का मुख्य स्रोत है। ग्रहण जैसी घटनाएँ वैज्ञानिक अनुसंधान का अवसर देती हैं। इन तीनों की संयुक्त गतियाँ पृथ्वी पर जीवन की संरचना को संभव बनाती हैं।
पृथ्वी, चंद्रमा एवं सूर्य Class 7 MCQ
बहुचयनात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
सूर्य का प्रतिदिन पूर्व से उदय और पश्चिम में अस्त होना किस कारण होता है?
(अ) सूर्य घूमता है
(ब) पृथ्वी घूमती है
(स) चंद्रमा घूमता है
(द) तारे घूमते हैं
उत्तर:
(ब) पृथ्वी घूमती है
प्रश्न 2.
पृथ्वी अपने अक्ष पर किस दिशा में घूमती है?
(अ) पूर्व से पश्चिम
(ब) पश्चिम से पूर्व
(स) उत्तर से दक्षिण
(द) दक्षिण से उत्तर
उत्तर:
(ब) पश्चिम से पूर्व
प्रश्न 3.
पृथ्वी एक घूर्णन कितने समय में पूरा करती है?
(अ) 12 घंटे
(ब) 24 घंटे
(स) 48 घंटे
(द) 36 घंटे
उत्तर:
(ब) 24 घंटे
प्रश्न 4.
दिन और रात होने का मुख्य कारण क्या है?
(अ) पृथ्वी का गोल आकार
(ब) पृथ्वी का घूर्णन
(स) सूर्य की परिक्रमा
(द) चंद्रमा का घूमना
उत्तर:
(ब) पृथ्वी का घूर्णन
प्रश्न 5.
पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा कितने दिनों में पूरी करती है?
(अ) 30 दिन
(ब) 180 दिन
(स) 365 दिन
(द) 400 दिन
उत्तर:
(स) 365 दिन
![]()
प्रश्न 6.
पृथ्वी की कक्षा का आकार कैसा है?
(अ) पूर्ण गोल
(ब) आयताकार
(स) दीर्घवृत्ताकार
(द) त्रिकोणीय
उत्तर:
(स) दीर्घवृत्ताकार
प्रश्न 7.
पृथ्वी के अक्ष पर झुकाव के कारण क्या होता है?
(अ) दिन-रात
(ब) ऋतुएँ
(स) ज्वार-भाटा
(द) ग्रहण
उत्तर:
(ब) ऋतुएँ
प्रश्न 8.
जून माह में कौन-सा गोलार्द्ध सूर्य की ओर झुका होता है?
(अ) दक्षिणी
(स) पूर्वी
(ब) उत्तरी
(द) पश्चिमी
उत्तर:
(ब) उत्तरी
प्रश्न 9.
21 जून को क्या होता है?
(अ) वर्ष की सबसे लंबी रात
(ब) वर्ष का सबसे छोटा दिन
(स) उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे लंबा दिन
(द) दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे लंबा दिन
उत्तर:
(स) उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे लंबा दिन
प्रश्न 10.
सूर्य ग्रहण कब होता है?
(अ) जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आए
(ब) जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आए
(स) जब सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी के
(द) इनमें से कोई नहीं बीच आए
उत्तर:
(ब) जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आए
प्रश्न 11.
चंद्र ग्रहण कब होता है?
(अ) सूर्य पृथ्वी के आगे हो
(ब) पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच हो
(स) चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच हो
(द) चंद्रमा सूर्य को ढक ले
उत्तर:
(ब) पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच हो
प्रश्न 12.
सूर्य और चंद्रमा का आभासी आकार समान क्यों दिखता है?
(अ) दोनों आकार में समान हैं
(ख) दोनों की दूरी पृथ्वी से समान है।
(स) सूर्य बड़ा है पर पृथ्वी से दूर है, चंद्रमा छोटा है पर पास है
(द) दोनों प्रकाश देते हैं
उत्तर:
(स) सूर्य बड़ा है पर पृथ्वी से दूर है, चंद्रमा छोटा है पर पास है
![]()
प्रश्न 13.
पृथ्वी पर सबसे पहले सूर्य की किरणें किस दिशा में दिखाई देती हैं?
(अ) उत्तर
(स) पूर्व
(ब) दक्षिण
(द) पश्चिम
उत्तर:
(स) पूर्व
प्रश्न 14.
सप्तर्षि तारे किस तारे के चारों ओर घूमते प्रतीत होते हैं?
(अ) ध्रुव तारा
(स) शुक्र
(ब) सूर्य
(द) मंगल
उत्तर:
(अ) ध्रुव तारा
प्रश्न 15.
ध्रुव तारा हमें स्थिर क्यों दिखाई देता है?
(अ) वह पृथ्वी के बहुत पास है
(ब) वह पृथ्वी के अक्ष की सीध में है
(स) वह बहुत चमकीला है
(द) वह घूमता नहीं है
उत्तर:
(ब) वह पृथ्वी के अक्ष की सीध में है।
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:
प्रश्न 1.
पृथ्वी अपने अक्ष पर ______ दिशा में घूमती है।
उत्तर:
पश्चिम से पूर्व
प्रश्न 2.
पृथ्वी का एक घूर्णन पूरा होने में ______ घंटे लगते हैँ।
उत्तर:
24
प्रश्न 3.
दिन और रात ______ के कारण होते हैं।
उत्तर:
पृथ्वी के घूर्णन
प्रश्न 4.
पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा ______ दिनों में करती है।
उत्तर:
3651
प्रश्न 5.
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा ______ और ______ के बीच आता है।
उत्तर:
सूर्य, पृथ्वी
प्रश्न 6.
ध्रुव तारा आकाश में लगभग ______ दिखाई देता है।
उत्तर:
स्थिर
निम्न में से सत्य/असत्य कथन छाँटिए:
प्रश्न 1.
पृथ्वी सूर्य के चारों ओर गोलाकार कक्षा में घूमती है। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 2.
जून में उत्तरी गोलार्द्ध में गर्मी होती है। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
सत्य
प्रश्न 3.
चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य बीच आता है। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 4.
सूर्य और चंद्रमा का आभासी आकार समान दिख सकता है।(सत्य/असत्य)
उत्तर:
सत्य
प्रश्न 5.
पृथ्वी की परिक्रमा से दिन और (सत्य/असत्य)
उत्तर:
असत्य
कॉलम – A में दिए शब्दों का मिलान कॉलम-B से कीजिए:
प्रश्न 1.
| कॉलम – A | कॉलम – B |
| (i) घूर्णन | (अ) \(365 \frac{1}{4}\) दिन |
| (ii) परिक्रमा | (ब) दिन-रात |
| (iii) ध्रुव तारा | (स) लगभग स्थिर दिखता है |
उत्तर:
| कॉलम – A | कॉलम – B |
| (i) घूर्णन | (ब) दिन-रात |
| (ii) परिक्रमा | (अ) 3651/4 दिन |
| (iii) ध्रुव तारा | (स) लगभग स्थिर दिखता है |
![]()
प्रश्न 2.
| कॉलम – A | कॉलम – B |
| (i) सूर्य ग्रहण | (अ) पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर |
| (ii) चंद्र ग्रहण | (ब) चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के |
| (iii) ऋतुएँ | (स) पृथ्वी के अक्ष का झुकाव |
उत्तर:
| कॉलम – A | कॉलम – B |
| (i) सूर्य ग्रहण | (ब) चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के |
| (ii) चंद्र ग्रहण | (अ) पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर |
| (iii) ऋतुएँ | (स) पृथ्वी के अक्ष का झुकाव |
Leave a Reply