By tackling these Class 7 Science Important Questions and Class 7 Science Chapter 2 Extra Question Answer in Hindi Medium पदार्थों का अन्वेषण अम्लीय क्षारीय एवं उदासीन, students will build a solid foundation in the topic.
Class 7 Science Chapter 2 Extra Questions and Answers in Hindi पदार्थों का अन्वेषण अम्लीय क्षारीय एवं उदासीन
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
अम्लीय घोल नीले लिटमस का कौनसा रंग कर देते हैं?
उत्तर:
लाल।
प्रश्न 2.
नींबू के रस में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?
उत्तर:
साइट्रिक अम्ल।
प्रश्न 3.
बेकिंग सोडा की प्रकृति क्या है?
उत्तर:
क्षारीय।
![]()
प्रश्न 4.
गुलाब के अर्क का रंग क्षारीय विलयन में कैसा हो जाता है?
उत्तर:
हरा।
प्रश्न 5.
हल्दी का रंग क्षारीय विलयन में कैसा हो जाता है?
उत्तर:
लाल।
प्रश्न 6.
उदासीन विलयन लिटमस पर क्या असर करते हैं?
उत्तर:
कोई असर नहीं।
प्रश्न 7.
लाल चींटी के काटने पर कौन-सा अम्ल त्वचा में प्रवेश करता है?
उत्तर:
फॉर्मिक अम्ल।
प्रश्न 8.
मिट्टी की अम्लीयता कम करने के लिए क्या मिलाया जाता है?
उत्तर:
चूना।
प्रश्न 9.
हाइड्रेजिया का फूल अम्लीय मिट्टी में किस रंग का होता है?
उत्तर:
नीला।
![]()
प्रश्न 10.
हल्दी किस कुल का पौधा है?
उत्तर:
अदरक कुल।
प्रश्न 11.
उदासीनीकरण में क्या बनता है?
उत्तर:
लवण और जल।
प्रश्न 12.
नीले लिटमस को लाल करने वाले पदार्थ की स्वाद – विशेषता क्या है?
उत्तर:
खट्टा।
प्रश्न 13.
साबुन के विलयन का स्वाद कैसा होता है?
उत्तर:
कड़वा।
प्रश्न 14.
क्षार छूने पर कैसा महसूस होता है?
उत्तर:
चिकना।
प्रश्न 15.
कारखाने के अम्लीय अपशिष्ट को उदासीन करने के लिए क्या मिलाया जाता है?
उत्तर:
क्षार।
लघूत्तरात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
अम्ल और क्षार की पहचान लिटमस पत्र में कैसे करते हैं?
उत्तर:
नीला लिटमस अम्ल में लाल हो जाता है, जबकि लाल लिटमस धार में नीला हो जाता है। उदासीन विलयन में रंग नहीं बदलता।
प्रश्न 2.
गुलाब के अर्क का उपयोग सूचक के रूप में कैसे किया जाता है?
उत्तर:
लाल गुलाब का अर्क अम्लीय विलयन में लाल और क्षारीय विलयन में हरा हो जाता है, इसलिए यह अम्ल-क्षार सूचक की तरह कार्य करता है।
प्रश्न 3.
हल्दी- पत्र क्षारीय विलयन में कैसे प्रतिक्रिया करता है?
उत्तर:
हल्दी- पत्र क्षारीय विलयन में पीले से लाल रंग में बदल जाता है, जबकि अम्लीय और उदासीन विलयन में कोई बदलाव नहीं होता।
प्रश्न 4.
अम्लीय पदार्थों का स्वाद कैसा होता है? उदाहरण दें।
उत्तर:
अम्लीय पदार्थ खट्टे स्वाद के होते हैं, जैसे नींबू का रस, सिरका, इमली का पानी। इनमें अम्ल उपस्थित होते हैं।
![]()
प्रश्न 5.
चींटी के काटने पर बेकिंग सोडा क्यों लगाया जाता है?
उत्तर:
चींटी का काटना त्वचा में फॉर्मिक अम्ल छोड़ता है। बेकिंग सोडा क्षारीय होने के कारण अम्ल को उदासीन करता है और दर्द कम करता है।
प्रश्न 6.
उदासीनीकरण अभिक्रिया में क्या उत्पाद बनते हैं?
उत्तर:
उदासीनीकरण अम्ल व क्षार के मध्य अभिक्रिया है। जिससे विलयन की प्रकृति उदासीन हो जाती है तथा लवण, जल एवं ऊष्मा उत्पन्न होते हैं।
प्रश्न 7.
मिट्टी की अम्लीयता को कैसे कम किया जाता है?
उत्तर:
अम्लीय मिट्टी में चूना (कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड) मिलाया जाता है, जिससे वह उदासीन या क्षारीय हो जाती है।
प्रश्न 8.
हाइड्रेजिया के फूलों का रंग मिट्टी की अम्लीय व क्षारीय प्रकृति पर कैसे निर्भर करता है?
उत्तर:
अम्लीय मिट्टी में हाइड्रेजिया के फूल नीले और क्षारीय मिट्टी में गुलाबी या लाल रंग के होते हैं।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न:
प्रश्न 1.
प्राकृतिक सूचकों के दो उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर:
प्राकृतिक सूचक प्रकृति से प्राप्त किये जाते हैं न कि किसी रासायनिक अभिक्रिया से।
उदाहरण – 1 लाल गुलाब का अर्क अम्लीय विलयन में लाल और क्षारीय विलयन में हरा हो जाता है।
उदाहरण – 2 हल्दी – पत्र क्षारीय विलयन में पीले से लाल हो जाता है, जबकि अम्लीय में कोई बदलाव नहीं होता।
प्रश्न 2.
अम्लीय क्षारीय और उदासीन विलयन की पहचान कैसे की जाती है?
उत्तर:
इनकी पहचान लिटमस पत्र, प्राकृतिक सूचक या pH पेपर से की जाती है। अम्ल नीले लिटमस को लाल, क्षार लाल लिटमस को नीला करते हैं, जबकि उदासीन विलयन में रंग नहीं बदलता।
प्रश्न 3.
हल्दी को अम्ल पहचानने में क्यों उपयोग नहीं किया जा सकता?
उत्तर:
हल्दी- पत्र केवल क्षारीय विलयन में रंग बदलता है, अम्लीय और उदासीन विलयन में कोई बदलाव नहीं होता, इसलिए यह अम्ल की पहचान के लिए उपयुक्त नहीं है।
![]()
प्रश्न 4.
चींटी के काटने का उपचार उदासीनीकरण से कैसे करते हैं?
उत्तर:
चींटी का काटना त्वचा में फॉर्मिक अम्ल प्रवेश कराता है। क्षारीय बेकिंग सोडा लगाकर अम्ल को उदासीन किया जाता है, जिससे दर्द और जलन कम हो जाती है।
प्रश्न 5.
अम्लीय मिट्टी को उदासीन करने के लिए क्या किया जाता है?
उत्तर:
अम्लीय मिट्टी में क्षारीय पदार्थ जैसे चूना मिलाकर उसे उदासीन किया जाता है। यह कृषि में पौधों की बेहतर वृद्धि के लिए आवश्यक है।
प्रश्न 6.
औद्योगिक अम्लीय अपशिष्ट के निपटान में उदासीनीकरण की क्या भूमिका है?
उत्तर:
अम्लीय अपशिष्ट को जल में छोड़ने से पहले क्षारीय ‘पदार्थ मिलाकर उदासीन किया जाता है, जिससे जलजीवों की रक्षा होती है और प्रदूषण घटता है।
प्रश्न 7.
प्राकृतिक सूचकों से अम्ल और क्षार की पहचान समझाइए।
उत्तर:
प्राकृतिक सूचक वे पदार्थ हैं जो अम्लीय और क्षारीय विलयनों में अलग-अलग रंग दिखाते हैं। उदाहरण के लिए, लाल गुलाब का अर्क अम्लीय विलयन में लाल और क्षारीय विलयन में हरा हो जाता है। हल्दी- पत्र क्षारीय विलयन में पीले से लाल हो जाता है, जबकि अम्लीय विलयन में रंग नहीं बदलता। ये सूचक पौधों से आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं और रासायनिक प्रयोगों में सुरक्षित विकल्प प्रदान करते हैं।
![]()
प्रश्न 8.
उदासीनीकरण अभिक्रिया का महत्त्व और उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
उदासीनीकरण वह रासायनिक अभिक्रिया है जिसमें अम्ल और क्षार आपस में अभिक्रिया कर लवण, जल और ऊष्मा बनाते हैं। इसका महत्त्व चिकित्सा, कृषि और उद्योग में है। उदाहरण: चींटी के काटने पर त्वचा में फॉर्मिक अम्ल प्रवेश करता है, जिसे बेकिंग सोडा लगाकर उदासीन किया जाता है। कृषि में अम्लीय मिट्टी को चूना डालकर सुधारा जाता है। यह अभिक्रिया दैनिक जीवन की कई समस्याओं का सरल समाधान देती है।
प्रश्न 9.
मिट्टी की अम्लीयता और क्षारीयता का पौधों पर प्रभाव व मृदा के उपचार की विधियाँ बताएँ।
उत्तर:
मिट्टी की अम्लीयता व क्षारीयता का पौधों की वृद्धि पर गहरा प्रभाव होता है। अम्लीय मिट्टी में पौधों की जड़ें पोषक तत्त्व अच्छी तरह अवशोषित नहीं कर पातीं, जबकि क्षारीय मिट्टी में भी पोषक तत्त्वों की उपलब्धता कम हो जाती है। अम्लीय मिट्टी में चूना मिलाकर उसे उदासीन या क्षारीय किया जाता है, जबकि क्षारीय मिट्टी में जैविक खाद या कम्पोस्ट मिलाकर अम्लीयता या उदासीनता लाई जाती है। उचित अम्लीयता व क्षारीयता बनाए रखना फसलों की अच्छी पैदावार के लिए आवश्यक है।
प्रश्न 10.
औद्योगिक अपशिष्ट के निपटान में उदासीनीकरण की भूमिका समझाइये।
उत्तर:
कई उद्योग अम्लीय अपशिष्ट जल छोड़ते हैं, जो सीधे नदियों और झीलों में जाने पर जलजीवों के लिए हानिकारक होते हैं। इन अपशिष्टों को छोड़ने से पहले क्षारीय पदार्थ (जैसे चूना, सोडियम हाइड्रॉक्साइड) मिलाकर pH संतुलित किया जाता है। इन प्रक्रिया को उदासीनीकरण कहते हैं। यह जल प्रदूषण कम करने और पर्यावरण की रक्षा करने में महत्त्वपूर्ण है। उचित उपचार से जल का पुनः उपयोग भी संभव हो जाता है, जिससे संसाधनों का संरक्षण होता है।
पदार्थों का अन्वेषण अम्लीय क्षारीय एवं उदासीन Class 7 MCQ
बहुचयनात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
लाल लिटमस पत्र को नीला करने वाले पदार्थ किस प्रकृति के होते हैं?
(अ) अम्लीय
(ब) क्षारीय
(स) उदासीन
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(ब) क्षारीय
प्रश्न 2.
नींबू का रस नीले लिटमस पत्र पर क्या प्रभाव डालेगा?
(अ) नीला कर देगा
(ब) लाल कर देगा
(स) कोई परिवर्तन नहीं
(द) हरा कर देगा
उत्तर:
(ब) लाल कर देगा
प्रश्न 3.
बेकिंग सोडा का विलयन किस प्रकृति का होता है?
(अ) क्षारीय
(ब) अम्लीय
(स) उदासीन
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) क्षारीय
प्रश्न 4.
हल्दी- पत्र किस प्रकार के पदार्थ की पहचान के लिए उपयुक्त है?
(अ) अम्लीय
(ब) क्षारीय
(स) उदासीन
(द) सभी
उत्तर:
(ब) क्षारीय
![]()
प्रश्न 5.
लाल गुलाब का अर्क अम्लीय विलयन में किस रंग का हो जाता है?
(अ) हरा
(ब) पीला
(स) नीला
(द) लाल
उत्तर:
(द) लाल
प्रश्न 6.
जब किसी अम्ल के विलयन में क्षार मिलाया जाता है, तो होने वाली अभिक्रिया क्या कहलाती है?
(अ) उदासीनीकरण
(ब) आसवन
(स) अपघटन
(द) संघनन
उत्तर:
(अ) उदासीनीकरण
प्रश्न 7.
लाल गुलाब का अर्क क्षारीय विलयन में किस रंग का हो जाता है?
(अ) लाल
(ब) पीला
(स) हरा
(द) नीला
उत्तर:
(स) हरा
प्रश्न 8.
अम्लीय विलयन का स्वाद सामान्यतः कैसा होता है?
(अ) मीठा
(स) खट्टा
(ब) कड़वा
(द) नमकीन
उत्तर:
(स) खट्टा
प्रश्न 9.
हल्दी का पीला रंग बदलकर लाल किस स्थिति में होता है?
(अ) अम्लीय विलयन में
(ब) क्षारीय विलयन में
(स) उदासीन विलयन में
(द) जल में
उत्तर:
(ब) क्षारीय विलयन में
प्रश्न 10.
सिरका अम्लीय होता है क्योंकि इसमें कौन-सा अम्ल पाया जाता है?
(अ) साइट्रिक अम्ल
(ब) एसिटिक अम्ल
(स) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(द) लैक्टिक अम्ल
उत्तर:
(ब) एसिटिक अम्ल
![]()
प्रश्न 11.
चींटी के काटने पर त्वचा में दर्द क्यों होता है?
(अ) क्षारीय द्रव छोड़ती है
(ब) पानी छोड़ती है
(स) विषैली गैस छोड़ती है
(द) अम्लीय द्रव छोड़ती है
उत्तर:
(द) अम्लीय द्रव छोड़ती है
प्रश्न 12.
चींटी के काटने से होने वाले अम्लीय प्रभाव को उदासीन करने के लिए क्या लगाया जा सकता है?
(अ) नींबू का रस
(स) सिरका
(द) शक्कर का विलयन
(ब) बेकिंग सोडा का विलयन
उत्तर:
(ब) बेकिंग सोडा का विलयन
प्रश्न 13.
क्षारीय मिट्टी को ठीक करने के लिए क्या मिलाया जाता है?
(अ) चूना पानी
(ब) कम्पोस्ट/ सेंद्रिय पदार्थ
(स) बेकिंग सोडा
(द) सिरका
उत्तर:
(ब) कम्पोस्ट/ सेंद्रिय पदार्थ
प्रश्न 14.
अम्लीय मिट्टी को ठीक करने के लिए क्या मिलाया जाता है?
(अ) सिरका
(ब) बेकिंग सोडा
(स) चूना पानी
(द) गुलाब का अर्क
उत्तर:
(स) चूना पानी
प्रश्न 15.
अंडे के छिलके पर सिरका डालने पर बुलबुले बनने का कारण क्या है?
(अ) गैस का निर्माण (CO2)
(ब) पानी का वाष्पीकरण
(स) CaCO2 का घुलना
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) गैस का निर्माण (CO2)
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:
प्रश्न 1.
जो पदार्थ लाल लिटमस पत्र को नीला कर देते हैं, वे ______ ‘प्रकृति के होते हैं।
उत्तर:
क्षारीय
प्रश्न 2.
हल्दी का पीला रंग _____ विलयन में लाल / भूरा हो जाता है।
उत्तर:
क्षारीय
प्रश्न 3.
नींबू का रस _______ ‘प्रकृति का होता है।
उत्तर:
अम्लीय
प्रश्न 4.
चींटी के काटने पर त्वचा में दर्द इसलिए होता है। क्योंकि वह _______ अम्ल छोड़ती है।
उत्तर:
फॉर्मिक
प्रश्न 5.
लाल गुलाब का अर्क अम्लीय विलयन में _______ रंग का हो जाता है।
उत्तर:
लाल
![]()
प्रश्न 6.
बेकिंग सोडा का विलयन _______ प्रकृति का होता है।
उत्तर:
क्षारीय
प्रश्न 7.
अम्लीय मिट्टी को ठीक करने के लिए उसमें _______ मिलाया जाता है।
उत्तर:
चूना पानी
प्रश्न 8.
क्षारीय मिट्टी को ठीक करने के लिए उसमें _______ मिलाया जाता है।
उत्तर:
सेन्द्रिय पदार्थ/कम्पोस्ट
निम्न में से सत्य / असत्य कथन छाँटिए:
प्रश्न 1.
अम्लीय पदार्थ नीले लिटमस को लाल कर देते हैं। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्य
प्रश्न 2.
साबुन का घोल अम्लीय प्रकृति का होता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 3.
हल्दी- पत्र का रंग अम्लीय घोल में बदल जाता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 4.
गुलाब का अर्क क्षारीय घोल में हरा हो जाता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्य
प्रश्न 5.
चींटी के काटने पर बेकिंग सोडा लगाने से दर्द कम होता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्
कॉलम – A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम-B से कीजिए:
| कॉलम – A (पदार्थ) | कॉलम – B (प्रकृति) |
| (1) नींबू का रस | (a) क्षारीय |
| (2) बेकिंग सोडा | (b) उदासीन |
| (3) चीनी का घोल | (c) अम्लीय |
| (4) चूने का पानी | (d) क्षारीय |
उत्तर:
| कॉलम – A (पदार्थ) | कॉलम – B (प्रकृति) |
| (1) नींबू का रस | (c) अम्लीय |
| (2) बेकिंग सोडा | (d) क्षारीय |
| (3) चीनी का घोल | (b) उदासीन |
| (4) चूने का पानी | (a) क्षारीय |
Leave a Reply