By tackling these Class 7 Science Important Questions and Class 7 Science Chapter 3 Extra Question Answer in Hindi Medium विद्युत परिपथ एवं उनके घटक, students will build a solid foundation in the topic.
Class 7 Science Chapter 3 Extra Questions and Answers in Hindi विद्युत परिपथ एवं उनके घटक
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
जल विद्युत संयंत्र में विद्युत उत्पादन हेतु क्या उपयोग में लिया जाता है?
उत्तर:
गिरते हुए जल का बल।
प्रश्न 2 स्विच क्या होता है?
उत्तर:
स्विच एक सरल युक्ति है जिसे परिपथ को पूर्ण करने या भंग करने में काम में लिया जाता है।
प्रश्न 3.
विद्युत परिपथ कब बंद कहलाता है?
उत्तर:
जब धारा प्रवाहित हो।
प्रश्न 4.
एल.ई.डी. का पूरा नाम क्या है?
उत्तर:
लाईट एमिटिंग डायोड या प्रकाश उत्सर्जक डायोड।
![]()
प्रश्न 5.
धारा की दिशा किस ओर मानी जाती है?
उत्तर:
धनाग्र से ऋणाग्र।
प्रश्न 6.
संचार में विद्युत का क्या उपयोग है?
उत्तर:
मोबाईल फोन तथा इंटरनेट में।
प्रश्न 7.
परिपथ में धारा किससे प्रवाहित होती है?
उत्तर:
चालक से।
प्रश्न 8.
परिपथ को कैसे दर्शाते हैं?
उत्तर:
प्रतीक चिह्न से।
प्रश्न 9.
बल्ब कैसे जलता है?
उत्तर:
तंतु गरम होकर प्रकाश देता है।
![]()
प्रश्न 10.
विद्युत ऊर्जा के दो रूपांतरण बताइए।
उत्तर:
प्रकाश, ऊष्मा।
प्रश्न 11.
दो कुचालकों के उदाहरण लिखो।
उत्तर:
रबर एवं प्लास्टिक।
प्रश्न 12.
‘सुचालकों के उदाहरण लिखो।
उत्तर:
ताँबा एवं लोहा।
प्रश्न 13.
धारा किससे नहीं प्रवाहित हो सकती?
उत्तर:
लकड़ी, प्लास्टिक।
प्रश्न 14.
बल्ब न जलने का मुख्य कारण क्या है?
उत्तर:
परिपथ खुला होना।
लघूत्तरात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
विद्युत परिपथ की परिभाषा दीजिए।
उत्तर:
विद्युत परिपथ वह मार्ग है जिसमें सेल चालक तार, स्विच व बल्ब जुड़े रहते हैं। परिपथ बंद करने पर धारा प्रवाहित होती है और बल्ब जलता है।
प्रश्न 2.
चालक और कुचालक में अंतर लिखिए।
उत्तर:
चालक वे पदार्थ हैं जिनमें धारा प्रवाहित होती है। जैसे ताँबा। कुचालक वे हैं जो धारा को प्रवाहित नहीं होने देते, जैसे रबर चालक उपयोगी हैं, कुचालक सुरक्षा देते हैं।
प्रश्न 3.
परिपथ आरेख बनाने में प्रतीकों का महत्त्व समझाइए।
उत्तर:
परिपथ आरेख में प्रतीकों का प्रयोग करने से आरेख सरल, स्पष्ट और सभी जगह एक जैसा बनता है। इससे समय की बचत होती है और परिपथ समझना आसान हो जाता है।
प्रश्न 4.
बल्ब कैसे कार्य करता है?
उत्तर:
बल्ब के टंगस्टन तंतु में धारा प्रवाहित होने पर ऊष्मा उत्पन्न होती है। तंतु गरम होकर चमकने लगता है और प्रकाश उत्पन्न करता है।
![]()
प्रश्न 5.
एक फ्यूज बल्ब से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
जब बल्ब सेल से जुड़ा होने पर भी दीप्तिमान न हो तो उसे फ्यूज बल्ब कहते हैं, क्योंकि उसका तंतु टूट चुका होता है जो विद्युत धारा के प्रवाह को रोक देता है जिससे बल्ब नहीं जलता।
प्रश्न 6.
आप बंद आँखों से एक सेल में धनात्मक व ऋणात्मक सिरे की पहचान कैसे करेंगे?
उत्तर:
एक सेल में दो सिरे होते हैं, एक के सिरे पर उभरी हुई छोटी धातु की टोपी है जो कि धनात्मक तथा दूसरी तरफ धातु की चकती वाला सिरा है जो कि ऋणात्मक सिरा है। अतः उभरी हुई टोपी को छूकर बंद आँखों से भी पहचान की जा सकती है।
प्रश्न 7.
विद्युत ऊर्जा का महत्त्व बताइए।
उत्तर:
विद्युत ऊर्जा किसी चालक से होकर विद्युत आवेश के प्रवाह से उत्पन्न होती है। विद्युत ऊर्जा का उपयोग प्रकाश, पंखे, कंप्यूटर, मोटर, रेफ्रिजरेटर व उद्योगों में किया जाता है। यह आधुनिक जीवन की सबसे आवश्यक ऊर्जा है।
प्रश्न 8.
निम्नलिखित में सुचालकों को पहचानिए। धातु की चम्मच, सिक्के, रबर, काँच, चाबियाँ, पिन, प्लास्टिक का मापक, लकड़ी का टुकड़ा, सिलाई की सुई, पेंसिल की लीड तथा कागज।
उत्तर:
ऊपर दी गई वस्तुओं में से सुचालक हैं – धातु की चम्मच, सिक्के, चाबियाँ, पिन, सिलाई की सुई तथा पेंसिल लीड।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न:
प्रश्न 1.
विद्युत परिपथ का आरेख बनाकर समझाइए।
उत्तर:
साधारण परिपथ में सेल स्विच और बल्ब तारों से जुड़े रहते हैं। स्विच ऑन करने पर परिपथ बंद होने से धारा सेल से होकर बल्ब में पहुँचती है और बल्ब जलता है। स्विच ऑफ करने पर परिपथ टूट जाता है और बल्ब बुझ जाता है।

प्रश्न 2.
चालक एवं कुचालक का महत्त्व बताइए।
उत्तर:
चालक जैसे ताँबा, लोहा विद्युत धारा प्रवाहित करते हैं और विद्युत उपकरणों में आवश्यक हैं। कुचालक जैसे प्लास्टिक, रबर विद्युत धारा को रोकते हैं और हमें विद्युत आघात से बचाते हैं। दोनों घर व उद्योग में समान रूप से उपयोगी हैं।

प्रश्न 3.
विद्युत परिपथ के मुख्य अवयव कौन-कौन से होते हैं?
उत्तर:
विद्युत परिपथ के मुख्य अवयव:
(i) सेल / बैटरी : विद्युत ऊर्जा का स्रोत
(ii) तार : धारा प्रवाहित करने के लिए
(iii) स्विच : परिपथ को खोलने व बन्द करने के लिए
(iv) बल्ब / उपकरण : विद्युत ऊर्जा को प्रकाश/कार्य में बदलने के लिए।
![]()
प्रश्न 4.
विद्युत ऊर्जा के उपयोग लिखिए।
उत्तर:
विद्युत ऊर्जा घरों में पंखे, बल्ब, टीवी, फ्रिज आदि चलाने में, उद्योगों में मशीनें चलाने में कृषि में सिंचाई हेतु परिवहन व संचार में भी प्रयोग होती है। यह आधुनिक जीवन की आधारशिला है।
प्रश्न 5.
बल्ब के कार्य सिद्धांत की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
बल्ब में टंगस्टन तंतु होता है। जब धारा प्रवाहित होती है तो यह गरम होकर प्रकाश और ऊष्मा देता है। काँच का गोला इसे वायु से बचाता है। बल्ब विद्युत ऊर्जा को प्रकाश में बदलता है।

प्रश्न 6.
विद्युत चालक (Conductors) और विद्युत कुचालक (Insulators) में क्या अंतर है? दैनिक जीवन उपयोग के उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
वे पदार्थ जिनसे होकर विद्युत धारा सरलता से प्रवाहित होती है, उन्हें चालक कहते हैं। जैसे-ताँबा, एल्युमिनियम, लोहा आदि। इनका उपयोग तार, प्लग और उपकरणों में धारा प्रवाहित करने हेतु किया जाता है। इसके विपरीत, वे पदार्थ जिनसे होकर धारा प्रवाहित नहीं हो सकती, कुचालक कहलाते हैं। जैसे-रबर, प्लास्टिक, लकड़ी और काँच। ये हमें विद्युत आघात से बचाने में सहायक होते हैं। इसीलिए तारों पर प्लास्टिक की आवरण चढ़ाई जाती है। और बिजली से संबंधित उपकरणों के हैंडल रबर या लकड़ी से बनाए जाते हैं। इस प्रकार चालक और कुचालक दोनों का संतुलित उपयोग हमारी सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करता।
प्रश्न 7.
यदि आपके क्षेत्र में दो दिन तक विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाए तो जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:
यदि दो दिनों तक बिजली न हो तो जीवन अत्यंत प्रभावित होगा। घरों में पंखे, लाइट, रेफ्रिजरेटर नहीं चलेंगे और मोबाइल चार्ज नहीं होंगे। भोजन खराब हो सकता है। और संचार के साधन बाधित हो जाएंगे। छात्र ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पाएंगे और रात में अध्ययन कठिन होगा । अस्पतालों में मशीनें ठप पड़ जाएँगी। जिससे मरीजों की जान पर खतरा हो सकता है। उद्योग और कारखाने बंद हो जाएंगे जिससे आर्थिक हानि होगी। परिवहन और यातायात संकेत भी बाधित होंगे। स्पष्ट है कि विद्युत का अभाव हमारे दैनिक जीवन को अस्त-व्यस्त कर देगा और हमें इसका महत्त्व और भी गहराई से समझ में आएगा।
![]()
प्रश्न 8.
एल.ई.डी. (LED) बल्ब तापदीप्त बल्ब से कैसे भिन्न है? इसके लाभ भी बताइए।
उत्तर:
तापदीप्त बल्ब में तंतु ( फिलामेंट) गरम होकर प्रकाश देता है, जबकि L.ED. (Light Emitting Diode) में तंतु नहीं होता, बल्कि अर्द्धचालक पदार्थ से प्रकाश उत्सर्जित होता है। एल.ई.डी. में धारा केवल एक दिशा में प्रवाहित होती है। यह ऊर्जा की दृष्टि से अधिक सक्षम है, क्योंकि यह कम बिजली खर्च करता है और लंबे समय तक चलता है। तापदीप्त बल्ब अधिक गर्मी पैदा करता है और जल्दी खराब हो जाता है, जबकि L.ED. ठंडा रहता है और पर्यावरण के लिए भी बेहतर है। आजकल घरों, कार्यालयों और सड़कों पर प्रकाश हेतु एल.ई.डी. का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है।
प्रश्न 9.
विद्युत परिपथ क्या होता है? इसके ‘ऑन’ और ‘ऑफ’ अवस्था को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
विद्युत परिपथ वह बंद मार्ग है जिसके माध्यम से विद्युत धारा प्रवाहित होती है। इसमें मुख्यतः सेल या बैटरी, तार, स्विच और बल्ब जैसे घटक होते हैं। जब सभी घटक उचित रूप से जुड़े हों और स्विच ‘ऑन’ अवस्था में हो, तो धारा बैटरी के धनाग्र से ऋणाग्र तक प्रवाहित होकर बल्ब को जलाती है। यह बंद परिपथ कहलाता है। इसके विपरीत यदि स्विच ‘ऑफ’ स्थिति में हो या तारों में कहीं से धारा का मार्ग टूट जाए, तो बल्ब नहीं जलेगा। यह खुला परिपथ कहलाता है। सरल भाषा में कहा जा सकता है कि परिपथ तभी कार्य करता है जब वह पूर्ण और जुड़ा हुआ हो।
विद्युत परिपथ एवं उनके घटक Class 7 MCQ
बहुचयनात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से कौनसी विद्युत उत्पादन की विधि है?
(अ) पवन ऊर्जा द्वारा
(ब) सौर ऊर्जा द्वारा
(स) गिरते जल द्वारा
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी
प्रश्न 2.
बल्ब में प्रकाश उत्पन्न करने वाला भाग है-
(अ) तंतु (फिलामेंट)
(ब) धातु का आवरण
(स) विद्युतरोधी
(द) काँच का बल्ब
उत्तर:
(अ) तंतु (फिलामेंट)
प्रश्न 3.
एक विद्युत परिपथ में विद्युत धारा का प्रवाह निम्न में से किससे होगा?
(अ) लकड़ी
(ब) प्लास्टिक
(स) ताँबा
(द) रबर
उत्तर:
(स) ताँबा
प्रश्न 4.
निम्न में से चालक कौनसा है?
(अ) रबर
(ब) काँच
(स) लोहा
(द) प्लास्टिक
उत्तर:
(स) लोहा
![]()
प्रश्न 5.
एक एल.ई.डी. में
(अ) धन टर्मिनल (लंबा तार)
(ब) ऋण टर्मिनल (छोटा तार)
(स) (अ) एवं (ब) दोनों
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(स) (अ) एवं (ब) दोनों
प्रश्न 6.
टूटा हुआ तंतु एक लैंप में क्या करता है?
(अ) लैंप को दीप्तिमान नहीं होने देता।
(ब) लैंप को दीप्तिमान रखता है।
(स) धारा प्रवाह को रोक देता है।
(द) (अ) तथा (स) दोनों
उत्तर:
(द) (अ) तथा (स) दोनों
प्रश्न 7.
परिपथ बंद होने पर बल्ब?
(अ) नहीं जलता
(ब) जलता है
(स) फट जाता है
(द) धुआँ छोड़ता है
उत्तर:
(ब) जलता है
प्रश्न 8.
विद्युत तार बनाने के लिए मुख्यतः किस पदार्थ का उपयोग किया जाता है?
(अ) चाँदी
(स) रबर
(ब) सोना
(द) ताँबा
उत्तर:
(द) ताँबा
प्रश्न 9.
विद्युत ऊर्जा का व्यावहारिक रूपांतरण किसमें होता है?
(अ) ऊष्मा ऊर्जा
(ब) यांत्रिक ऊर्जा
(स) प्रकाश ऊर्जा
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी
![]()
प्रश्न 10.
कौन सा पदार्थ कुचालक है?
(अ) एल्युमिनियम
(ब) ताँबा
(स) लोहा
(द) प्लास्टिक
उत्तर:
(द) प्लास्टिक
प्रश्न 11.
बल्ब का फिलामेंट किस धातु का बना होता है?
(अ) ताँबा
(स) टंगस्टन
(ब) लोहे का
(द) जस्ता
उत्तर:
(स) टंगस्टन
प्रश्न 12.
विद्युत परिपथ को प्रदर्शित करने हेतु किसका उपयोग होता है?
(अ) यथार्थ चित्र
(स) ब्लूप्रिंट
(ब) प्रतीक चिह्न
(द) रंग
उत्तर:
(ब) प्रतीक चिह्न
प्रश्न 13.
परिपथ में धारा की दिशा किससे किस ओर मानी जाती है?
(अ) ऋणाग्र से धनाग्र
(ब) धनाग्र से ऋणाग्र
(स) दाएँ से बाएँ
(द) नीचे से ऊपर
उत्तर:
(ब) धनाग्र से ऋणाग्र
प्रश्न 14.
निम्नांकित में से विद्युत लैंप का प्रतीक है

उत्तर:

प्रश्न 15.
आई.ई.सी., ए. एन. एस. आई. तथा आई.ई.ई.ई. आदि संगठन क्या निर्धारित करते हैं?
(स) विद्युत उपकरणों के नाम
(अ) विद्युत परिपथ
(ब) मानक प्रतीक
(द) विद्युत संबंधी इकाई
उत्तर:
(ब) मानक प्रतीक
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:
प्रश्न 1.
हमारे घरों और फैक्ट्रियों में _____ के माध्यम से होती है।
उत्तर:
विद्युत ऊर्जा
प्रश्न 2.
बल्ब का तंतु _____ धातु का बना होता है।
उत्तर:
टंगस्टन
प्रश्न 3.
परिपथ बंद होने पर बल्ब _____।
उत्तर:
जलता है
प्रश्न 4.
विद्युत धारा का प्रवाह _____ में से होता है।
उत्तर:
चालक
![]()
प्रश्न 5.
विद्युत सेल के प्रतीक में लम्बा रेखाखण्ड सेल के _____ टर्मिनल को दर्शाता है।
उत्तर:
धनात्मक
प्रश्न 6.
परिपथ का चित्र बनाने में _____ का प्रयोग होता है।
उत्तर:
प्रतीक चिन्ह
प्रश्न 7.
दो सेलों का संयोजन जिसमें एक सेल का धनात्मक सिरा दूसरे सेल के ऋणात्मक सिरे से जुड़ा हो, _____ कहलाता है।
उत्तर:
बैटरी
प्रश्न 8.
विद्युत शक्ति की इकाई _____ है।
उत्तर:
वाट
निम्न में से सत्य / असत्य कथन छाँटिए:
प्रश्न 1.
रबर विद्युत का अच्छा चालक है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 2.
परिपथ खुला होने पर बल्ब नहीं जलता।
उत्तर:
सत्य
प्रश्न 3.
धारा की दिशा धनाग्र से ऋणाग्र मानी जाती है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्य
प्रश्न 4.
बल्ब का तंतु ताँबे का बना होता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 5.
विद्युत ऊर्जा का उपयोग केवल प्रकाश उत्पन्न करने में होता है। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
असत्य।
कॉलम – A में दिए शब्दों का मिलान कॉलम – B से कीजिए:
प्रश्न 1.
| कॉलम – A | कॉलम B |
| (अ) लैम्प | (i) सुचालक |
| (ब) प्लास्टिक | (ii) सेलों का संयोजन |
| (स) सोना | (iii) तंतु |
उत्तर:
| कॉलम – A | कॉलम B |
| (अ) लैम्प | (iii) तंतु |
| (ब) प्लास्टिक | (iv) कुचालक |
| (स) सोना | (i) सुचालक |
प्रश्न 2.

उत्तर:

Leave a Reply