• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 7 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक

May 7, 2026 by Prasanna Leave a Comment

By tackling these Class 7 Science Important Questions and Class 7 Science Chapter 5 Extra Question Answer in Hindi Medium हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक, students will build a solid foundation in the topic.

Class 7 Science Chapter 5 Extra Questions and Answers in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1.
वह परिवर्तन जिसमें पदार्थ के भौतिक गुण बदलते हैं, क्या कहलाता है?
उत्तर:
भौतिक परिवर्तन।

प्रश्न 2.
दहन के लिए आवश्यक तीन तत्त्व कौन-से हैं?
उत्तर:
दहनशील पदार्थ, ऑक्सीजन, उचित तापमान।

प्रश्न 3.
मोमबत्ती का जलना कौन-सा परिवर्तन होता है?
उत्तर:
मोमबत्ती का जलना भौतिक और रासायनिक दोनों परिवर्तन है।

प्रश्न 4.
जंग लगना किस प्रकार का परिवर्तन है?
उत्तर:
जंग लगना एक रासायनिक परिवर्तन है।

RBSE Class 7 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक

प्रश्न 5.
खमीर डालने पर चीनी भरी बोतल में गुब्बारा क्यों फूल जाता है?
उत्तर:
क्योंकि खमीर चीनी के घोल को विघटित कर कार्बन डाइऑक्साइड गैस उत्पन्न करता है, जिससे गुब्बारा फूलता है।

प्रश्न 6.
ज्वलन ताप किसे कहते हैं?
उत्तर:
वह न्यूनतम तापमान जिस पर पदार्थ जलने लगता है।

प्रश्न 7.
अपक्षय क्या है?
उत्तर:
चट्टानों का टूटना अपक्षय कहलाता है।

प्रश्न 8.
जुगनू के चमकने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
उत्तर:
जैवसंदीप्ति।

प्रश्न 9.
एक वांछनीय परिवर्तन का नाम बताइये जो अनुत्क्रमणीय भी है।
उत्तर:
आटे से रोटी बनाना।

RBSE Class 7 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक

प्रश्न 10.
कौन-सा परिवर्तन उत्क्रमणीय है- बर्फ का पिघलना या दूध का दही बनना?
उत्तर:
बर्फ का पिघलना उत्क्रमणीय परिवर्तन है।

प्रश्न 11.
वांछनीय परिवर्तन का एक उदाहरण दीजिए। उत्तर- कपड़े सिलना।

प्रश्न 12.
अनुत्क्रमणीय परिवर्तन क्या है?
उत्तर:
परिवर्तन जिसे पुनः पूर्वावस्था में नहीं लाया जा सकता अनुत्क्रमणीय परिवर्तन कहलाता है।

प्रश्न 13.
मैग्नीशियम रिबन के जलने पर कौन-सा पदार्थ बनता है?
उत्तर:
मैग्नीशियम रिबन के जलने पर मैग्नीशियम ऑक्साइड बनता है।

प्रश्न 14.
प्रकृति में मिट्टी किस प्रक्रिया द्वारा बनती है?
उत्तर:
प्रकृति में मिट्टी अपक्षय द्वारा बनती है।

प्रश्न 15.
रासायनिक परिवर्तन को किससे दर्शाया जाता है?
उत्तर:
रासायनिक परिवर्तन को रासायनिक समीकरणों से दर्शाया जाता है।

लघुत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1.
भौतिक और रासायनिक परिवर्तन में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भौतिक परिवर्तन में पदार्थ के भौतिक गुण बदलते हैं, जैसे चॉक का चूरा बनना नया पदार्थ नहीं बनता जबकि रासायनिक परिवर्तन में नया पदार्थ बनता है जैसे दूध से दही का बनना।

प्रश्न 2.
दहन क्या है?
उत्तर:
वह रासायनिक परिवर्तन जिसमें कोई पदार्थ ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर ऊष्मा और प्रकाश देता है, दहन कहलाती है। जिन पदार्थों का दहन होता है उन्हें दहनशील पदार्थ कहते हैं जैसे- लकड़ी, कागज, कपास, मिट्टी का तेल आदि।

प्रश्न 3.
ज्वलन ताप को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
ज्वलन ताप वह न्यूनतम तापमान है जिस पर कोई पदार्थ आग पकड़ता है। जैसे- जलती हुई माचिस की तीली का तापमान कागज के ज्वलन ताप से ज्यादा है। इसलिए कागज तत्काल आग पकड़ लेता है।

प्रश्न 4.
उत्क्रमणीय और अनुत्क्रमणीय परिवर्तन में अंतर बताइए।
उत्तर:
जिस वस्तु या पदार्थ का क्रियाकलाप जहाँ से हमने आरंभ किया था उसका पुनः उसके मूल स्वरूप में आना उत्क्रमणीय परिवर्तन है जबकि कुछ परिवर्तनों को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता उन्हें अनुत्क्रमणीय परिवर्तन कहते हैं।

RBSE Class 7 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक

प्रश्न 5.
वायुमंडलीय प्रदूषण के लिए मानव क्रियाकलाप किस प्रकार जिम्मेदार हैं?
उत्तर:
कारों, रेलों, हवाईजहाजों में ईंधन की बढ़ती खपत वातावरण में CO<sub>2</sub>, की मात्रा बढ़ा रही है। दीवारों, दरवाजों पर रंग-रोगन सूखने के दौरान वाष्पीकरण से अनेक पदार्थ निकलते हैं जिससे वायुमंडलीय प्रदूषण होता है।

प्रश्न 6.
जैवसंदीप्ति किसे कहते हैं?
उत्तर:
जैवसंदीप्ति जीवों में होने वाली रासायनिक अभिक्रिया है जिसमें बिना ऊष्मा के प्रकाश उत्पन्न होता है। इसे प्रकृति का आश्चर्य भी कहते हैं। जैसे जुगनू नामक कीट, जिसे प्राय: खेतों या बगीचों में संध्याकाल के समय देखा जाता है, इनका प्रकाश एक रासायनिक परिवर्तन होता है।

प्रश्न 7.
वांछनीय और अवांछनीय परिवर्तन में अंतर बताइए।
उत्तर:
दैनिक जीवन में कुछ परिवर्तन उपयोगी होते हैं तथा हमारी आवश्यकता को पूर्ण करते हैं ये वांछनीय परिवर्तन होते हैं जैसे—दूध का दही बनना, फल का पकना आदि। इसके विपरीत कुछ परिवर्तन जो हमारे लिए किसी भी रूप में नुकसानदायक हैं अवांछनीय कहलाते हैं जैसे लोहे को जंग लगना।

प्रश्न 8.
मोमबत्ती के जलने में होने वाले परिवर्तनों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मोमबत्ती के जलने में मोम का पिघलना एक भौतिक परिवर्तन है और मोम वाष्प का जलना एक रासायनिक परिवर्तन होता है। मोम का पिघलकर वाष्पीकृत होना अनुत्क्रमणीय तथा मोम का पिघलकर जमना उत्क्रमणीय परिवर्तन है। इस प्रकार ये भौतिक और रासायनिक दोनों परिवर्तन हैं।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न:

प्रश्न 1.
रासायनिक परिवर्तन की पहचान कैसे करेंगे? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
जब किसी पदार्थ में परिवर्तन होकर एक या अधिक नये पदार्थों का निर्माण होता है। जैसे चूने के पानी में फूंक मारने पर पानी दूधिया हो जाता है, तथा यदि इसे कुछ समय के लिए स्थिर छोड़ दें तो श्वेत पदार्थ तली में बैठ जाता है। जो एक नये पदार्थ का बनना दर्शाता है।

रासायनिक समीकरण:

RBSE Class 7 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक - 1

प्रश्न 2.
दहन के लिए आवश्यक शर्तें क्या हैं? समझाइए।
उत्तर:
दहन के लिए दहनशील पदार्थ, ऑक्सीजन और उचित तापमान (ज्वलन ताप-जिस ताप पर पदार्थ जलना शुरू करे) आवश्यक हैं। ईंधन दहनशील पदार्थ है, ऑक्सीजन अभिक्रिया करती है और तापमान ईंधन को जलाने के लिए पर्याप्त होना चाहिए। दहन की प्रक्रिया में ऊष्मा व प्रकाश दोनों उत्पन्न होते हैं। जैसे
RBSE Class 7 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक - 2

प्रश्न 3.
भौतिक और रासायनिक परिवर्तन में अंतर उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
भौतिक परिवर्तन में केवल भौतिक गुण बदलते हैं, जैसे: बर्फ का पिघलना, कागज का मोड़ना, चट्टानों का टूटना। इनमें नया पदार्थ नहीं बनता। रासायनिक परिवर्तन में नया पदार्थ बनता है, जैसे:दूध का दही बनना, दहन होना, लोहे में जंग लगना। भौतिक परिवर्तन उत्क्रमणीय हो सकता है, जबकि रासायनिक परिवर्तन अक्सर अनुत्क्रमणीय होता है।

प्रश्न 4.
प्रकृति में मिट्टी का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर:
प्रकृति में मिट्टी का निर्माण अपक्षय द्वारा होता है। चट्टानें तापमान, वर्षा, हवा आदि के कारण टूटकर टुकड़े- टुकड़े होती हैं जो एक भौतिक परिवर्तन होता है। रासायनिक अभिक्रियाओं से भी चट्टानें घुलती हैं। टूटे हुए चट्टानों के कण रासायनिक परिवर्तन कर मिट्टी बनाते हैं। यह प्रक्रिया हजारों साल में पूर्ण होती है और मिट्टी की उर्वरता के लिए महत्त्वपूर्ण है। इस प्रकार चट्टानें टूटकर भौतिक तथा रासायनिक दोनों प्रकार के परिवर्तन करके मिट्टी का निर्माण करती हैं।

RBSE Class 7 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक

प्रश्न 5.
मोमबत्ती के जलने में होने वाले भौतिक और रासायनिक परिवर्तनों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मोमबत्ती के जलने में दोनों प्रकार के परिवर्तन होते हैं। पहले मोम गर्मी से पिघलता है और द्रव बनता है जो एक भौतिक परिवर्तन है। फिर यह द्रव बत्ती द्वारा ऊपर खिंचता है और वाष्पित होकर मोम वाष्प बनाता है। मोम वाष्प ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर जलती है, जिससे कार्बन डाइऑक्साइड, वाष्प, ऊष्मा और प्रकाश उत्पन्न होते हैं, यह एक रासायनिक परिवर्तन होता है। इस प्रकार, मोमबत्ती का जलना भौतिक और रासायनिक दोनों परिवर्तनों का उत्कृष्ट उदाहरण है।

मोम + ऑक्सीजन (O2) → कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) प्रकाश + जल (H2O) + ऊष्मा +
RBSE Class 7 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक - 8

प्रश्न 6.
उत्क्रमणीय और अनुत्क्रमणीय परिवर्तन में अंतर उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:

  • उत्क्रमणीय परिवर्तन:
    1. किसी पदार्थ में परिवर्तन होने के बाद पदार्थ का पुन: उसी रूप में प्राप्त हो जाना उत्क्रमणीय परिवर्तन कहलाता है।
    2. पदार्थ का केवल स्वरूप ( अवस्था) बदलता है।
    3. मुख्यतः भौतिक परिवर्तन होते हैं।
    4. उदाहरण – बर्फ पिघलना व जमकर पुन: बर्फ बनना।
  • अनुत्क्रमणीय परिवर्तन
    1. किसी पदार्थ में परिवर्तन होने के बाद पुनः उसी रूप में प्राप्त न होना अनुत्क्रमणीय परिवर्तन कहलाता है।
    2. पदार्थ का स्वरूप बदलकर नया पदार्थ बन जाता है।
    3. परिवर्तन मुख्यतः रासायनिक होते हैं।
    4. उदाहरण – दूध से दही बनना (परंतु दही से पुनः दूध नहीं बनता।

प्रश्न 7.
रासायनिक परिवर्तन की पहचान कैसे करते हैं? किसी एक प्रयोग द्वारा समझाइए जिसमें गैस निकलती हो और रासायनिक समीकरण भी लिखिए।
उत्तर:
रासायनिक परिवर्तन की पहचान नए पदार्थ के निर्माण, रंग परिवर्तन, गैस उत्सर्जन, ऊष्मा या प्रकाश के उत्पन्न होने से होती है।

प्रयोग : एक परखनली में सिरका ( अम्ल) लेकर उसमें बेकिंग सोडा (क्षार) मिलाया जाता है। इस अभिक्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) गैस के बुलबुले निकलते देखे जा सकते हैं। इस गैस की पहचान इसे चूने के पानी में प्रवाहित करके की जा सकती है, जो दूधिया हो जाता है।

रासायनिक अभिक्रिया:
RBSE Class 7 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक - 4
यह अभिक्रिया स्पष्ट रूप से एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि इसमें नए पदार्थ ( लवण और गैस) बनते हैं।

प्रश्न 8.
दहन (Combustion) क्या है? मैग्नीशियम रिबन के दहन की प्रक्रिया का वर्णन उसकी रासायनिक अभिक्रिया के साथ कीजिए। एक आरेख भी बनाइए।
उत्तर:
दंहन एक ऐसी रासायनिक अभिक्रिया है जिसमें कोई पदार्थ ऑक्सीजन से तीव्रता से अभिक्रिया कर ऊष्मा और प्रकाश उत्पन्न करता।

मैग्नीशियम का दहन : मैग्नीशियम रिबन को ज्वाला में गर्म किया जाता है। यह चमकदार सफेद प्रकाश के साथ जलता है और एक सफेद चूर्ण (पाउडर) बनाता है, जो मैग्नीशियम ऑक्साइड है। यह अभिक्रिया एक ऊष्माक्षेपी (Exothermic)रासायनिक परिवर्तन है।

रासायनिक अभिक्रिया:
मैग्नीशियम + ऑक्सीजन → मैग्नीशियम ऑक्साइड + ऊष्मा + प्रकाश
RBSE Class 7 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक - 6

प्रश्न 9.
लोहे में जंग लगने की रासायनिक अभिक्रिया को समझाइए इसके लिए उत्तरदायी कारक भी बताइए।
उत्तर:
धातुएँ वायुमंडल में उपस्थित नमी, ऑक्सीजन, अम्ल आदि के संपर्क में आकर धीरे-धीरे खराब हो जाती हैं। लोहे में जंग लगना इसका सबसे सामान्य उदाहरण है।

रासायनिक अभिक्रिया:
लोहा, ऑक्सीजन और जल की उपस्थिति में अभिक्रिया कर आयरन ऑक्साइड बनाता है, जिसे जंग (Rust) कहते हैं।

लोहा + ऑक्सीजन जलजंग (आयरन ऑक्साइड) (लाल-भूरा, झरझरा पदार्थ )
RBSE Class 7 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक - 9

जंग लगने के कारक:
(i) नमी की उपस्थिति
(ii) वायु में ऑक्सीजन
(iii) लवण समुद्री किनारे या नमक के पानी के संपर्क में आने से जंग तेजी से लगती है।
(iv) अम्लों की उपस्थिति अम्लीय वातावरण संक्षारण को बढ़ावा देता है।

हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक Class 7 MCQ

बहुचयनात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से कौन-सा एक भौतिक परिवर्तन का उदाहरण है?
(अ) लोहे पर जंग लगना
(ब) दूध का दही बनना
(स) बर्फ का पिघलना
(द) कागज का जलना
उत्तर:
(स) बर्फ का पिघलना

प्रश्न 2.
रासायनिक परिवर्तन की पहचान कैसे की जाती है?
(अ) पदार्थ का आकार बदलता है।
(ब) नया पदार्थ बनता है
(स) पदार्थ की अवस्था बदलती है।
(द) पदार्थ का रंग बदलता है
उत्तर:
(ब) नया पदार्थ बनता है

प्रश्न 3.
दहन के लिए आवश्यक है:
(अ) केवल दहनशील पदार्थ
(ब) केवल ऑक्सीजन
(स) केवल ज्वलन ताप
(द) दहनशील पदार्थ, ऑक्सीजन और उचित तापमान
उत्तर:
(द) दहनशील पदार्थ, ऑक्सीजन और उचित तापमान

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से कौनसा अनुत्क्रमणीय परिवर्तन है?
(अ) पानी का बर्फ बनना
(ब) फल का पकना
(स) रबर के बैंड का खिंचना
(द) ढके हुए पात्र में जल उबलना
उत्तर:
(ब) फल का पकना

RBSE Class 7 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक

प्रश्न 5.
चूने के पानी में CO2,गैस प्रवाहित करने पर क्या होता है?
(अ) दूधिया हो जाता है
(स) पीला हो जाता है
(ब) नीला हो जाता है
(द) कोई परिवर्तन नहीं
उत्तर:
(अ) दूधिया हो जाता है

प्रश्न 6.
मोमबत्ती के जलने में कौन-सा परिवर्तन शामिल है?
(अ) केवल भौतिक
(ब) केवल रासायनिक
(स) भौतिक और रासायनिक दोनों
(द) कोई नहीं
उत्तर:
(स) भौतिक और रासायनिक दोनों

प्रश्न 7.
ज्वलन ताप है-
(अ) अधिकतम तापमान
(ब) न्यूनतम तापमान जिस पर पदार्थ जलने लगे
(स) कमरे का तापमान
(द) पदार्थ के पिघलने का तापमान
उत्तर:
(ब) न्यूनतम तापमान जिस पर पदार्थ जलने लगे

प्रश्न 8.
निम्नलिखित में से कौन-सा दहनशील पदार्थ नहीं है?
(अ) लकड़ी
(ब) कागज
(स) पानी
(द) पेट्रोल
उत्तर:
(स) पानी

प्रश्न 9.
मैग्नीशियम रिबन के जलने पर बनता है-
(अ) मैग्नीशियम कार्बोनेट
(ब) मैग्नीशियम ऑक्साइड
(स) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड
(द) मैग्नीशियम क्लोराइड
उत्तर:
(ब) मैग्नीशियम ऑक्साइड

प्रश्न 10.
अपक्षय है-
(अ) चट्टानों का टूटना
(ब) मिट्टी का बनना
(स) नदी का बहना
(द) वर्षा का होना
उत्तर:
(अ) चट्टानों का टूटना

प्रश्न 11.
निम्नलिखित में से
कौन-सा वांछनीय परिवर्तन है?
(अ) जंग लगना
(ब) खाना पकाना
(स) दूध का फटना
(द) फलों का सड़ना
उत्तर:
(ब) खाना पकाना

प्रश्न 12.
बेकिंग सोडा और सिरका की अभिक्रिया से उत्पन्न गैस है-
(अ) ऑक्सीजन
(ब) हाइड्रोजन
(स) नाइट्रोजन
(द) कार्बन डाइऑक्साइड
उत्तर:
(द) कार्बन डाइऑक्साइड

RBSE Class 7 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक

प्रश्न 13.
जुगनू के चमकने का कारण है
(अ) भौतिक परिवर्तन
(स) दहन
(ब) जैवसंदीप्ति
(द) अपक्षय
उत्तर:
(ब) जैवसंदीप्ति

प्रश्न 14.
निम्नलिखित में सें कौन-सा उत्क्रमणीय परिवर्तन. है?
(अ) पानी का वाष्प बनना
(ब) अंडे का उबलना
(स) लोहे का जंग लगना
(द) दूध का दही बनना
उत्तर:
(अ) पानी का वाष्प बनना

प्रश्न 15.
मोमबत्ती को ढक देने पर बुझ जाती है क्योंकि-
(अ) तापमान कम हो जाता है
(ब) बत्ती खत्म हो जाती है
(स) मोम खत्म हो जाता है
(द) ऑक्सीजन का प्रवाह रुक जाता है
उत्तर:
(द) ऑक्सीजन का प्रवाह रुक जाता है

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:

प्रश्न 1.
वह परिवर्तन जिसमें नया पदार्थ बनता है, _____ परिवर्तन कहलाता है।
उत्तर:
रासायनिक

प्रश्न 2.
दहन के लिए _____ ऑक्सीजन और ज्वलन ताप आवश्यक हैं।
उत्तर:
दहनशील पदार्थ

प्रश्न 3.
मैग्नीशियम के जलने से _____ ऑक्साइड बनता है।
उत्तर:
मैग्नीशियम

प्रश्न 4.
चूने के पानी में CO2 गैस प्रवाहित करने पर यह ______ हो जाता है।
उत्तर:
दूधिया

RBSE Class 7 Science Chapter 5 Important Questions in Hindi हमारे आस-पास के परिवर्तन भौतिक एवं रासायनिक

प्रश्न 5.
वह न्यूनतम तापमान जिस पर कोई पदार्थ जलने लगता है ______ कहलाता है।
उत्तर:
ज्वलन ताप

प्रश्न 6.
बर्फ का पिघलना एक _____ परिवर्तन है।
उत्तर:
भौतिक

प्रश्न 7.
जुगनू के चमकने की प्रक्रिया _____ कहलाती है।
उत्तर:
जैवसंदीप्ति

प्रश्न 8.
चट्टानों के टूटकर मिट्टी बनने की प्रक्रिया _____ कहलाती है।
उत्तर:
अपक्षय

निम्न में से सत्य / असत्य कथन छाँटिए:

प्रश्न 1.
दहन एक भौतिक परिवर्तन है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 2.
बर्फ का पिघलना उत्क्रमणीय परिवर्तन है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 3.
लोहे पर जंग लगना एक वांछनीय परिवर्तन है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 4.
मोमबत्ती के जलने में केवल रासायनिक परिवर्तन होता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 5.
अपक्षय प्रकृति में होने वाला एक भौतिक परिवर्तन है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य

कॉलम – A में दिए शब्दों का मिलान कॉलम B से कीजिए:

कॉलम – A कॉलम B
(1) बर्फ का पिघलना (अ) रासायनिक परिवर्तन
(2) लोहे पर जंग लगना (ब) भौतिक परिवर्तन
(3) मृदा का निर्माण (स) दहनशील पदार्थ
(4) ईंधन (द) अपक्षय

उत्तर:

कॉलम – A कॉलम B
(1) बर्फ का पिघलना (ब) भौतिक परिवर्तन
(2) लोहे पर जंग लगना (अ) रासायनिक परिवर्तन
(3) मृदा का निर्माण (द) अपक्षय
(4) ईंधन (स) दहनशील पदार्थ

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 7

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 10 Question Answer मीरा के पद
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 9 Question Answer चिड़िया
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 8 Question Answer बिरजू महाराज से साक्षात्कार
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 7 Question Answer वर्षा बहार
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 6 Question Answer गिरिधर कविराय की कुंडलिया
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 5 Question Answer नहीं होना बीमार
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 4 Question Answer पानी रे पानी
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 3 Question Answer फूल और काँटा
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 2 Question Answer तीन बुद्धिमान
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 1 Question Answer माँ, कह एक कहानी
  • बाजारों की समझ Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 12

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...