By tackling these Class 7 Science Important Questions and Class 7 Science Chapter 6 Extra Question Answer in Hindi Medium किशोरावस्था वृद्धि एवं परिवर्तन की अवस्था, students will build a solid foundation in the topic.
Class 7 Science Chapter 6 Extra Questions and Answers in Hindi किशोरावस्था वृद्धि एवं परिवर्तन की अवस्था
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
किशोरावस्था किसे कहते हैं?
उत्तर:
यह बाल्यावस्था से वयस्कावस्था में होने वाला संक्रमण काल है।
प्रश्न 2.
वाक्-यंत्र ( वॉयस बॉक्स) क्या काम करता है?
उत्तर:
यह हमें बोलने में सहायता करता है।
प्रश्न 3.
मुँहासे (एक्ने) मुख्यत: कहाँ होते हैं?
उत्तर:
मुँहासे मुख्यतः चेहरे पर होते हैं।
प्रश्न 4.
मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के लिए किसका उपयोग किया जाता है?
उत्तर:
सेनीटरी नैपकिन या पैड का उपयोग किया जाता है ।
![]()
प्रश्न 5.
किन्हीं दो नशीले पदार्थों के नाम बताइए।
उत्तर:
सिगरेट और शराब।
प्रश्न 6.
हार्मोन कहाँ उत्पन्न होते हैं?
उत्तर:
हार्मोन शरीर की विभिन्न ग्रंथियों में उत्पन्न होते हैं।
प्रश्न 7.
किशोरावस्था में कद बढ़ने के लिए किस पोषक तत्त्व की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
कैल्शियम की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 8.
अध्याय-6 के अनुसार, ‘ना’ कहने का क्या अर्थ है?
उत्तर:
नशीले पदार्थों के सेवन के प्रस्ताव को स्पष्ट रूप से मना करना।
प्रश्न 9.
रक्ताल्पता (एनीमिया) किसकी कमी से होता है?
उत्तर:
आयरन (लौह तत्त्व ) या विटामिन B12 की कमी से होता है।
प्रश्न 10.
किशोरावस्था में व्यायाम क्यों जरूरी है?
उत्तर:
स्वस्थ शरीर और मन के लिए व्यायाम जरूरी है।
लघुत्तरात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
द्वितीयक लैंगिक लक्षण क्या हैं? लड़कों और लड़कियों में एक-एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
ये वे लक्षण हैं जो लड़के और लड़की में शारीरिक अंतर स्पष्ट करते हैं, पर सीधे प्रजनन से नहीं जुड़े होते।
उदाहरण: लड़कों में चेहरे पर दाढ़ी-मूँछ आना और लड़कियों में स्तनों का विकास होना।
प्रश्न 2.
मासिक धर्म से जुड़ी किसी एक गलत धारणा और उसके तथ्य को लिखिए।
उत्तर:
गलत धारणा- इसे अपवित्र मानना।
तथ्य यह एक स्वाभाविक शारीरिक प्रक्रिया है जो लड़कियों के प्रजनन स्वास्थ्य का हिस्सा है।
प्रश्न 3.
किशोरावस्था में संवेगात्मक परिवर्तनों के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
(1) मनोदशा में अचानक परिवर्तन (Mood Swings)होना।
(2) रचनात्मक गतिविधियों जैसे— संगीत, कला आदि में रुचि बढ़ना।
प्रश्न 4.
साइबर उत्पीड़न से बचने के दो उपाय लिखिए।
उत्तर:
(1) अपनी निजी जानकारी ऑनलाइन किसी के साथ साझा न करें।
(2) यदि कोई परेशान करे, तो तुरंत माता-पिता या शिक्षक को बताएँ।
प्रश्न 5.
संतुलित आहार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
संतुलित आहार वह आहार है जिसमें शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्त्व (जैसे— प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, खनिज ) उचित मात्रा शामिल हों।
![]()
प्रश्न 6.
हार्मोन का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
हार्मोन शरीर की वृद्धि, विकास, मेटाबॉलिज्म, मूड और प्रजनन क्षमता जैसी क्रियाओं को नियंत्रित और नियमित करते हैं।
प्रश्न 7.
सुविधा सेनीटरी नैपकिन पहल के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
इसके अंतर्गत सस्ते दामों पर जैव निम्नीकरणीय पैड उपलब्ध कराये जाते हैं जिसका उद्देश्य स्वच्छता संबंधी उपागमों को किशोर लड़कियों तथा महिलाओं तक पहुँचाना है।
प्रश्न 8.
नशे की लत से मुक्ति पाने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर:
हमें हमारी इच्छा-शक्ति मजबूत करनी चाहिए तथा चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। माता-पिता, बड़ों व शिक्षकों को भी पीड़ित की मदद करनी चाहिए।-
प्रश्न 9.
किशोरावस्था में व्यक्तिगत स्वच्छता क्यों महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर:
इस उम्र में पसीने की ग्रंथियाँ अधिक सक्रिय होती हैं और शारीरिक परिवर्तन होते हैं, इसलिए संक्रमण से बचने के लिए स्वच्छता जरूरी है।
प्रश्न 10.
यौवनारंभ क्या है?
उत्तर:
यौवनारंभ वह अवस्था है जब एक किशोर का शरीर शारीरिक और हार्मोनल परिवर्तनों के द्वारा परिपक्व होकर प्रजनन की क्षमता प्राप्त कर लेता है।
दीर्घउत्तरीय प्रश्न:
प्रश्न 1.
किशोरावस्था में होने वाले प्रमुख शारीरिक परिवर्तनों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
किशोरावस्था में कई प्रमुख शारीरिक परिवर्तन होते हैं। लंबाई और वजन में तेजी से वृद्धि होती है। लड़कों में वाक्-यंत्र विकसित होता है, जिससे आवाज भारी हो जाती है और कंठमणि (एडम्स एप्पल) बनता है। चेहरे, छाती और जननांग क्षेत्रों पर बाल उग आते हैं। लड़कियों में स्तनों का विकास होता है और मासिक धर्म शुरू होता है। दोनों में ही त्वचा तैलीय हो सकती है, जिससे मुँहासे निकलते हैं। ये सभी परिवर्तन हार्मोन्स के कारण होते हैं।
प्रश्न 2.
मासिक धर्म से संबंधित स्वच्छता प्रबंधन के महत्त्व पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता प्रबंधन अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। इससे संक्रमण होने का खतरा कम होता है। सेनीटरी पैड जैसे साफ और अवशोषक उत्पादों का उपयोग करना चाहिए। उन्हें नियमित अंतराल पर बदलते रहना चाहिए। उपयोग किए गए पैड को अखबार में लपेटकर कूड़ेदान में ही डालना चाहिए, खुले में नहीं फेंकना चाहिए। जननांगों की नियमित सफाई करनी चाहिए। स्वच्छता बनाए रखने से लड़कियाँ स्वस्थ, आत्मविश्वासी और सक्रिय रह सकती हैं।
प्रश्न 3.
किशोरावस्था में पोषण की क्या भूमिका है? कोई तीन पोषक तत्त्व और उनके स्रोत बताइए।
उत्तर:
किशोरावस्था में तेज वृद्धि और विकास के कारण पोषण की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। यह ऊर्जा प्रदान करता है, शारीरिक विकास में सहायक होता है और रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। प्रोटीन मांसपेशियों और ऊतकों के निर्माण के लिए। स्रोत- दाल, दूध, अंडा, पनीर। कैल्शियम हड्डियों और दाँतों के विकास के लिए। स्रोत- दूध, दही, हरी पत्तेदार सब्जियाँ। आयरन रक्त निर्माण के लिए स्रोत हरी सब्जियाँ, चुकंदर, अंजीर।
![]()
प्रश्न 4.
नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
नशीले पदार्थों (जैसे-तंबाकू, शराब, ड्रग्स) के सेवन के गंभीर दुष्परिणाम होते हैं। शारीरिक रूप से यह फेफड़ों, लीवर और दिल को नुकसान पहुँचाते हैं, कैंसर जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं। मानसिक रूप से यह याददाश्त को कमजोर करते हैं, चिंता और अवसाद पैदा करते हैं। सामाजिक रूप से इससे पैसों की बर्बादी, परिवार में कलह और अपराध की ओर झुकाव बढ़ता है। एक बार लत लग जाने पर इससे छुटकारा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है।
प्रश्न 5.
किशोरावस्था में होने वाले भावनात्मक और व्यावहारिक परिवर्तनों पर संक्षेप में लिखिए।
उत्तर:
इस अवस्था में भावनाएँ बहुत प्रबल और अस्थिर होती हैं। मनोदशा में तेजी से बदलाव (Mood Swings ) आते हैं एक पल बहुत खुश और अगले पल उदास महसूस करना। आत्मकेन्द्रित होने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है। साथियों का दबाव (Peer Pressure) अधिक प्रभावित करता है। नए अनुभवों और जोखिम लेने की इच्छा बढ़ सकती है। साथ ही, रचनात्मकता, दया और सामाजिक कार्यों में भागीदारी की भावना भी विकसित होती है।
प्रश्न 6.
हार्मोन क्या हैं? वे किशोरावस्था को कैसे प्रभावित करते हैं?
उत्तर:
हार्मोन शरीर की विभिन्न ग्रंथियों द्वारा स्रावित रसायन हैं। ये रक्त के माध्यम से शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुँचते हैं और उनकी कार्यप्रणाली को नियंत्रित करते हैं। किशोरावस्था में पिट्यूटरी ग्रंथि से स्रावित हार्मोन अन्य ग्रंथियों को उत्तेजित करते हैं, जो एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन जैसे हार्मोन छोड़ते हैं। ये हार्मोन ही शारीरिक परिवर्तन (जैसे- लंबाई, जननांगों का विकास, द्वितीयक लैंगिक लक्षण), भावनात्मक उतार-चढ़ाव और प्रजनन क्षमता के विकास के लिए जिम्मेदार होते हैं।
प्रश्न 7.
‘यौवनारंभ’ और ‘द्वितीयक लैंगिक लक्षण’ में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
यौवनारंभ- यह एक प्रक्रिया या अवस्था है जिसके दौरान एक बच्चे का शरीर शारीरिक और हार्मोनल परिवर्तनों के माध्यम से एक वयस्क के रूप में परिपक्व होता है और प्रजनन की क्षमता प्राप्त करता है। द्वितीयक लैंगिक लक्षण ये यौवनारंभ का परिणाम हैं। ये वे शारीरिक विशेषताएँ हैं जो यौवनारंभ के दौरान विकसित होती हैं और लिंगों के बीच अंतर स्पष्ट करती हैं (जैसे- लड़कों में दाढ़ी, लड़कियों में स्तनों का विकास, लेकिन सीधे तौर पर प्रजनन के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।)
प्रश्न 8.
किशोरों के लिए एक आदर्श दिनचर्या का सुझाव देते हुए उसके लाभ बताइए।
उत्तर:
एक आदर्श दिनचर्या में सुबह जल्दी उठना, नियमित व्यायाम या योग करना, संतुलित और पौष्टिक नाश्ता व भोजन करना, पढ़ाई के लिए निर्धारित समय रखना और पर्याप्त नींद ( 8-9 घंटे) लेना शामिल होना चाहिए। इसके लाभ हैं शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार, तनाव कम होना, समय का सदुपयोग, अनुशासन की भावना का विकास और अकादमिक प्रदर्शन में सुधार।
प्रश्न 9.
किशोरावस्था के दौरान अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
अभिभावकों और शिक्षकों की इस अवस्था में अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्हें किशोरों के साथ धैर्य और समझदारी से पेश आना चाहिए। उनके शारीरिक और भावनात्मक बदलावों के बारे में खुलकर चर्चा करनी चाहिए और सही मार्गदर्शन देना चाहिए। एक सुरक्षित और विश्वासपूर्ण माहौल बनाना चाहिए ताकि किशोर अपनी समस्याएँ, डर और संदेह उनके साथ साझा कर सकें। उन्हें सही-गलत का फर्क समझाना और नशे, साइबर उत्पीड़न जैसे खतरों से आगाह करना भी उनकी जिम्मेदारी है।
प्रश्न 10.
किशोरावस्था जीवन का एक महत्त्वपूर्ण संक्रमण काल है। इस कथन की पुष्टि करते हुए इस अवस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक परिवर्तनों का विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर:
किशोरावस्था निश्चित रूप से जीवन का सबसे महत्त्वपूर्ण संक्रमण काल है, जहाँ एक बच्चा वयस्क बनने की ओर कदम बढ़ाता है। इस दौरान होने वाले बहुआयामी परिवर्तन व्यक्तित्व के निर्माण की नींव रखते हैं।
शारीरिक परिवर्तन: इस अवस्था में हार्मोन्स की सक्रियता के कारण तेजी से वृद्धि होती है। लंबाई और वजन बढ़ता है लड़कों में आवाज भारी होती है, दाढ़ी-मूंछ आती है और शारीरिक बल बढ़ता है। लड़कियों में स्तन विकसित होते हैं और मासिक धर्म शुरू होता है, जो प्रजनन क्षमता का संकेत है। दोनों में ही जननांग क्षेत्रों और बगल में बाल आते हैं। मानसिक परिवर्तन-मस्तिष्क का विकास जारी रहता है, जिससे सोचने-समझने, तर्क करने और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का विस्तार होता है। भावनाएँ अत्यंत तीव्र और अस्थिर होती हैं, जिसके कारण मनोदशा में अचानक परिवर्तन देखे जा सकते हैं।
सामाजिक परिवर्तन: इस उम्र में साथियों (दोस्तों) का प्रभाव बढ़ जाता है और परिवार का प्रभाव कुछ कम हो सकता है। समाज में अपनी भूमिका और पहचान बनाने की चाहत होती है। नैतिकता और मूल्यों का विकास होता है। व्यक्ति सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदनशील होता है और उसमें दूसरों की मदद करने की भावना जागृत होती है। इन सभी परिवर्तनों के सुचारु संचालन के लिए उचित मार्गदर्शन, पोषण और सहयोग की आवश्यकता होती है, ताकि किशोर एक जिम्मेदार और स्वस्थ वयस्क के रूप में उभर सके।
प्रश्न 11.
“जानकारी ही बचाव है”- इस कथन को ध्यान में रखते हुए किशोरावस्था में उपयुक्त मार्गदर्शन और जागरूकता के महत्त्व पर एक निबंध लिखिए।
उत्तर:
“जानकारी ही बचाव है” यह कथन किशोरावस्था के संदर्भ में अत्यंत प्रासंगिक है। इस उम्र में शरीर और मन में होने वाले परिवर्तनों के बारे में सही और वैज्ञानिक जानकारी का अभाव किशोरों को भ्रम, डर और गलत धारणाओं का शिकार बना सकता है। उपयुक्त मार्गदर्शन और जागरूकता इन्हीं भ्रमों को दूर करने का एक शक्तिशाली माध्यम है। किशोरावस्था वृद्धि एवं परिवर्तन की अवस्था है।
इस दौरान शारीरिक, संवेगात्मक और भावनात्मक परिवर्तन होते हैं। यदि किशोर संतुलित आहार, स्वच्छता, व्यायाम, नशे से बचाव और सामाजिक बुराइयों के बारे में जागरूक हों तो वे स्वस्थ और सुरक्षित जीवन जी सकते हैं। जागरूक बने रहने एवं आवश्यक होने पर सहायता और मार्गदर्शन प्राप्त करने और सही निर्णय लेने से किशोर अपने भावी जीवन के लिए सदृढ़ नींव का निर्माण कर सकते हैं।
![]()
प्रश्न 12.
साइबर उत्पीड़न (Cyber Bullying) क्या है? इससे बचाव के उपाय सुझाइए।
उत्तर:
साइबर उत्पीड़न इंटरनेट और डिजिटल उपकरणों का उपयोग करके किसी को धमकाने, परेशान करने, शर्मिंदा करने या उसकी निजी जानकारी लीक करने की क्रिया है। इसमें अफवाहें फैलाना, अपमानजनक संदेश भेजना आदि शामिल हैं। बचाव के उपाय अपनी निजी जानकारी (जैसे— पता, फोन नंबर, पासवर्ड) ऑनलाइन किसी के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत रखें ! किसी भी तरह के उत्पीड़न को तुरंत माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद बड़े को बताएँ उत्पीड़न करने वाले को ब्लॉक कर दें और उसके संदेशों को सेवन करें।
किशोरावस्था वृद्धि एवं परिवर्तन की अवस्था Class 7 MCQ
बहुचयनात्मक प्रश्न:
प्रश्न 1.
किशोरावस्था की अवधि सामान्यतः कितनी होती है?
(अ) 5-10 वर्ष
(ब) 10-19 वर्ष
(स) 20-25 वर्ष
(द) 25-30 वर्ष
उत्तर:
(ब) 10-19 वर्ष
प्रश्न 2.
लड़कों की आवाज भारी होने का मुख्य कारण क्या है?
(अ) फेफड़ों का बढ़ना
(ब) दाँतों का बदलना
(स) जीभ का मोटा होना
(द) वाक्-यंत्र (वॉयस बॉक्स) का विकास
उत्तर:
(द) वाक्-यंत्र (वॉयस बॉक्स) का विकास
प्रश्न 3.
‘एडम्स एप्पल’ या ‘कंठमणि’ क्या है?
(अ) वाक्-यंत्र के विकास से उत्पन्न उभार
(ब) गले में एक विशेष प्रकार का कैंसर
(स) गले में लगने वाला एक आभूषण
(द) थायरॉयड ग्रंथि
उत्तर:
(अ) वाक्-यंत्र के विकास से उत्पन्न उभार
प्रश्न 4.
मुँहासे (एक्ने) किस कारण से होते हैं?
(अ) अधिक पानी पीने से
(ब) त्वचा की तैलीय ग्रंथियों के अधिक सक्रिय होने से
(स) धूप में अधिक समय बिताने से
(द) ठंडे पानी से नहाने से
उत्तर:
(ब) त्वचा की तैलीय ग्रंथियों के अधिक सक्रिय होने से
प्रश्न 5.
लड़कियों में यौवनारंभ का एक प्रमुख लक्षण क्या है?
(अ) दाढ़ी का आना
(ब) आवाज का भारी होना
(स) स्तनों का विकास
(द) छाती का चौड़ा होना
उत्तर:
(स) स्तनों का विकास
![]()
प्रश्न 6.
मासिक धर्म चक्र (मेन्स्ट्रुअल साइकल) की सामान्य अवधि कितनी होती है?
(अ) 10-15 दिन
(स) 45-50 दिन
(ब) 28-30 दिन
(द) 60-70 दिन
उत्तर:
(ब) 28-30 दिन
प्रश्न 7.
किशोरावस्था में किस पोषक तत्त्व की सबसे अधिक आवश्यकता होती है?
(अ) वसा
(ब) कार्बोहाइड्रेट
(स) प्रोटीन
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी
प्रश्न 8.
शरीर में होने वाले रासायनिक पदार्थ जो वृद्धि और विकास को नियंत्रित करते हैं, कहलाते हैं
(अ) हार्मोन
(ब) विटामिन
(स) एंजाइम
(द) प्रोटीन
उत्तर:
(अ) हार्मोन
प्रश्न 9.
नशीले पदार्थों की लत को क्या कहते हैं?
(अ) एलर्जी
(स) संक्रमण
(ब) व्यसन (Addiction)
(द) पोषण
उत्तर:
(ब) व्यसन (Addiction)
प्रश्न 10.
‘शुचि योजना’ किससे संबंधित है?
(अ) योग शिक्षा से
(ब) मुक्त शिक्षा से
(स) मासिक धर्म स्वच्छता से
(द) खेलकूद से
उत्तर:
(स) मासिक धर्म स्वच्छता से
प्रश्न 11.
किशोरावस्था में होने वाले भावनात्मक परिवर्तन का उदाहरण है-
(अ) लंबाई बढ़ना
(स) वजन बढ़ना
(ब) बालों का उगना
(द) मनोदशा में बदलाव (Mood Swings)
उत्तर:
(द) मनोदशा में बदलाव (Mood Swings)
![]()
प्रश्न 12.
ऑनलाइन किसी को परेशान करने, धमकाने या शर्मिन्दा करने को क्या कहते हैं?
(अ) साइबर क्राइम
(ब) साइबर उत्पीड़न (Cyber Bullying)
(स) हैकिंग
(द) फिशिंग.
उत्तर:
(ब) साइबर उत्पीड़न (Cyber Bullying)
प्रश्न 13.
किस विटामिन की कमी से एनीमिया हो सकता है?
(अ) विटामिन A
(ब) विटामिन D
(स) विटामिन C
(द) विटामिन B12
उत्तर:
(द) विटामिन B12
प्रश्न 14.
किशोरावस्था में व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना क्यों आवश्यक है?
(अ) अच्छा दिखने के लिए
(ब) संक्रमण से बचने के लिए
(स) दोस्तों को प्रभावित करने के लिए
(द) माता-पिता को खुश करने के लिए
उत्तर:
(ब) संक्रमण से बचने के लिए
प्रश्न 15.
द्वितीयक लैंगिक लक्षणों का क्या महत्त्व है?
(अ) ये लड़के और लड़की में अंतर स्पष्ट करते हैं।
(ब) ये सीधे प्रजनन में सहायक होते हैं।
(स) ये शरीर की लंबाई बढ़ाते हैं।
(द) ये बीमारियों से बचाते हैं।
उत्तर:
(अ) ये लड़के और लड़की में अंतर स्पष्ट करते हैं।
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:
प्रश्न 1.
किशोरावस्था ______ और ______ के बीच की अवस्था है।
उत्तर:
बाल्यावस्था, वयस्कावस्था
प्रश्न 2.
लड़कों के गले में वाक्-यंत्र के विकसित होने से जो उभार बनता है, उसे _______ कहते हैं।
उत्तर:
कंठमणि/एडम्स एप्पल
प्रश्न 3.
लड़कियों में ______ की प्रक्रिया शुरू होना यौवनारंभ का एक महत्त्वपूर्ण लक्षण है।
उत्तर:
मासिक धर्म
प्रश्न 4.
नशीले पदार्थों का सेवन करने से ______ लग जाता है।
उत्तर:
व्यसन
प्रश्न 5.
शरीर में वृद्धि और विकास को नियंत्रित करने वाले रसायनों को ______ कहते हैं।
उत्तर:
हार्मोन
निम्न में से सत्य / असत्य कथन छाँटिए:
प्रश्न 1.
किशोरावस्था में केवल शारीरिक परिवर्तन ही होते हैं। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 2.
मासिक धर्म एक अस्वाभाविक और अपवित्र प्रक्रिया है।
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 3.
किशोरावस्था में संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्य
![]()
प्रश्न 4.
साइबर उत्पीड़न एक मजाक है, इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 5.
सभी किशोरों में परिवर्तन एक ही उम्र में और एक जैसे होते हैं। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य
कॉलम – A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम-B से कीजिए:
| कॉलम – A (परिवर्तन ) | कॉलम – B (प्रकार) |
| (1) यौवनारंभ | (i) वृद्धि और विकास को नियंत्रित करने वाले रासायनिक पदार्थ। |
| (2) हार्मोन | (ii) वह अवस्था जब शरीर प्रजनन के लिए परिपक्व होता है। |
| (3) व्यसन | (iii) इंटरनेट के माध्यम से किसी को परेशान करना। |
| (4) साइबर उत्पीड़न | (iv) वे लक्षण जो लिंगों में भेद बताते हैं। |
| (5) द्वितीयक लैंगिक | (v) नशीले पदार्थों की लत। |
उत्तर:
| कॉलम – A (परिवर्तन ) | कॉलम – B (प्रकार) |
| (1) यौवनारंभ | (ii) वह अवस्था जब शरीर प्रजनन के लिए परिपक्व होता है। |
| (2) हार्मोन | (i) वृद्धि और विकास को नियंत्रित करने वाले रासायनिक पदार्थ। |
| (3) व्यसन | (v) नशीले पदार्थों की लत। |
| (4) साइबर उत्पीड़न | (iii) इंटरनेट के माध्यम से किसी को परेशान करना। |
| (5) द्वितीयक लैंगिक | (iv) वे लक्षण जो लिंगों में भेद बताते हैं। |
Leave a Reply