• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 7 Science Chapter 8 Important Questions in Hindi समय एवं गति का मापन

May 8, 2026 by Prasanna Leave a Comment

By tackling these Class 7 Science Important Questions and Class 7 Science Chapter 8 Extra Question Answer in Hindi Medium समय एवं गति का मापन, students will build a solid foundation in the topic.

Class 7 Science Chapter 8 Extra Questions and Answers in Hindi समय एवं गति का मापन

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1.
समय का SI मात्रक क्या है।
उत्तर:
समय का SI मात्रक सेकंड (s) है।

प्रश्न 2.
धूप घड़ी का कार्य किस सिद्धांत पर आधारित है?
उत्तर:
यह सूर्य की किरणों से बनी छाया की स्थिति पर आधारित है।

प्रश्न 3.
घटिका यंत्र का प्रथम उल्लेख किसने किया? उत्तर- आर्यभट्ट ने।

प्रश्न 4.
रेत घड़ी कैसे काम करती है?
उत्तर:
एक बल्ब से दूसरे बल्ब में रेत का प्रवाह समय मापने का आधार है।

प्रश्न 5.
मोमबत्ती घड़ी में समय कैसे ज्ञात किया जाता था?
उत्तर:
मोमबत्ती पर बने चिह्नों तक मोम के पिघलने से समय का पता चलता था।

RBSE Class 7 Science Chapter 8 Important Questions in Hindi समय एवं गति का मापन

प्रश्न 6.
लोलक घड़ी का आविष्कार किसने किया?
उत्तर:
क्रिश्चियन हाइगेंस ने सन् 1656 में।

प्रश्न 7.
गैलीलियो ने लोलक के बारे में क्या खोज की?
उत्तर:
समान लंबाई के लोलक का दोलनकाल स्थिर रहता है।

प्रश्न 8.
स्पीडोमीटर क्या मापता है?
उत्तर:
यह वाहन की चाल (speed) मापता है।

प्रश्न 9.
ओडोमीटर क्या मापता है?
उत्तर:
वाहन द्वारा चली गई कुल दूरी।

RBSE Class 7 Science Chapter 8 Important Questions in Hindi समय एवं गति का मापन

प्रश्न 10.
औसत चाल निकालने का सूत्र क्या है?
उत्तर:
औसत चाल कुल दूरी + कुल समय।

प्रश्न 11.
गैलीलियो ने समय मापने के लिए किस प्राकृतिक साधन का प्रयोग किया?
उत्तर:
स्वयं की नाड़ी – स्पंदन का।

प्रश्न 12.
किस घड़ी को सबसे सटीक माना जाता है।
उत्तर:
परमाणु घड़ी (Atomic Clock)

लघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1.
धूप घड़ी और जल घड़ी में अन्तर लिखिए।
उत्तर:
धूप घड़ी सूर्य से बनने वाली छाया की स्थिति पर आधारित है, केवल दिन में कार्य करती है। जल घड़ी जल के प्रवाह पर आधारित है, यह दिन-रात दोनों में कार्य कर सकती है।

प्रश्न 2.
रेत घड़ी का कार्य सिद्धांत समझाइए।
उत्तर:
इसमें दो कांच के बल्ब होते हैं। ऊपरी बल्ब से रेत धीरे-धीरे निचले बल्ब में गिरती है। रेत के गिरने का समय निश्चित होता है और इससे समय का आकलन किया जाता है।

प्रश्न 3.
लोलक घड़ी क्यों महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर:
लोलक घड़ी ने समय मापन को सटीक और नियमित बनाया। इससे मिनट और सेकंड तक समय मापा जा सका और वैज्ञानिक खोजों में मदद मिली।

प्रश्न 4.
एकसमान गति क्या है? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
जब कोई वस्तु समान समयांतरालों में समान दूरी तय करती है तो उसे एकसमान गति कहते हैं। उदाहरण- राजमार्ग पर एक कार का समान चाल से चलना।

RBSE Class 7 Science Chapter 8 Important Questions in Hindi समय एवं गति का मापन

प्रश्न 5.
असमान गति क्या है? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
जब कोई वस्तु समान समयांतरालों में अलग-अलग दूरी तय करती है तो उसे असमान गति कहते हैं। उदाहरण-शहर के ट्रैफिक में चलती कार।

प्रश्न 6.
स्पीडोमीटर और ओडोमीटर में अंतर बताइए।
उत्तर:
स्पीडोमीटर वाहन की चाल बताता है जबकि ओडोमीटर वाहन द्वारा चली गई कुल दूरी बताता है।

प्रश्न 7.
औसत चाल की परिभाषा दीजिए।
उत्तर:
कुल चली गई दूरी को कुल समय से विभाजित करने पर औसत चाल प्राप्त होती है या यह भी कह सकते हैं कि औसत चाल कुल दूरी तथा कुल समय का अनुपात होता है।

प्रश्न 8.
असमान गति हमें दैनिक जीवन में कहाँ देखने को मिलती है?
उत्तर:
भीड़भाड़ वाली सड़क पर कार, पैदल चलने वाले लोग, साइकिल चलाना : ये सभी असमान गति के उदाहरण हैं।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न:

प्रश्न 1.
प्राचीन समय मापने की विधियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
प्राचीन काल में लोग समय मापने के लिए प्रकृति की घटनाओं जैसे-सूर्य उदय अस्त और चंद्रमा की कलाओं का उपयोग करते थे। बाद में धूप घड़ी, जल घड़ी, रेत- घड़ी और मोमबत्ती घड़ी का प्रयोग हुआ। इन यंत्रों से घंटे और मिनटों तक का समय मापा जा सकता था।

प्रश्न 2.
गैलीलियो का लोलक पर किया गया प्रयोग समझाइए।
उत्तर:
गैलीलियो ने गिरजाघर की छत से लटके लैंप की ओर ध्यान दिया जो दोलन कर रहा था। समय मापने के लिए उसने अपनी नाड़ी का उपयोग किया और पाया कि प्रत्येक दोलन में लैंप द्वारा लिया गया समय समान था। उसने विभिन्न लोलकों से प्रयोग करने के पश्चात यह निष्कर्ष निकाला कि किसी निश्चित लंबाई के लोलक के लिए एक दोलन का समय सदैव समान रहता है।

प्रश्न 3.
लोलक घड़ी की कार्यप्रणाली बताइए।
उत्तर:
लोलक एक धागे से लटकी हुई गेंद है। जब इसे एक ओर छोड़ते हैं तो यह बराबर समयांतरालों में दोलन करता है। लोलक का दोलनकाल उसकी लंबाई पर निर्भर करता है। लोलक घड़ी में इसी सिद्धांत से समय मापा जाता है।
RBSE Class 7 Science Chapter 8 Important Questions in Hindi समय एवं गति का मापन - 3

प्रश्न 4.
चाल, दूरी तथा समय में संबंध समझाइए।
उत्तर:
चाल, दूरी तथा समय परस्पर जुड़े हुए हैं। यदि चली गई दूरी व चलने में लगा समय ज्ञात हो तो चाल ज्ञात की जा सकती है तथा वस्तु की चाल व समय ज्ञात हो तो चली गई दूरी ज्ञात की जा सकती है और यदि वस्तु की चाल और चली गई दूरी ज्ञात हो तो उस दूरी को चलने में लिया गया समय ज्ञात किया जा सकता है।

RBSE Class 7 Science Chapter 8 Important Questions in Hindi समय एवं गति का मापन

प्रश्न 5.
एक कार 10 सेकंड में 150 मीटर की दूरी तय करती है। उसकी चाल km/h में ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
चाल = दूरी/समय
= 150m/10s
= 15m/s
m/s को km/h में बदलने के लिए-
15 × (18/5) = 54 km/h
अतः कार की चाल 54 km/h है।

प्रश्न 6.
एक रेलगाड़ी 90 km/h की चाल से चल रही है। 360 km की दूरी तय करने में इसे कितना समय लगेगा?
उत्तर:
समय – दूरी/चाल
= 360 km/90 km/h
= 4 घंटे
अतः रेलगाड़ी को 360 km की दूरी तय करने में 4 घण्टे का समय लगेगा।

प्रश्न 7.
एक बस 50km/h की चाल से चलती है। यदि उसे एक शहर पहुँचने में 2 घंटे लगते हैं, तो शहर कितनी दूरी पर है?
उत्तर:
दूरी चाल × समय
50km/h × 2h = 100km
अतः शहर 100km की दूरी पर है।

प्रश्न 8.
प्राचीन काल में समय मापन के लिए किन- किन उपकरणों का उपयोग किया जाता था? उनमें से किसी एक का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
प्राचीन काल में समय मापन के लिए विभिन्न प्राकृतिक घटनाओं (सूर्यास्त, सूर्योदय व चंद्रमा की कलाओं) और यांत्रिक उपकरणों का उपयोग किया जाता था। इनमें प्रमुख है
धूप घड़ी (Sundial)
जल घड़ी (Water clock)
रेत घड़ी (Hourglass)
मोमबत्ती घड़ी (Candle clock)

जल घड़ी का वर्णन : जल घड़ी में पानी के प्रवाह के आधार पर समय मापा जाता था। इसमें एक बर्तन में पानी भरकर उसमें एक छोटा छेद बनाया जाता था। पानी धीरे- धीरे बूंद-बूंद करके बाहर गिरता था। बर्तन पर अंकन किया गया होता था, जिससे पानी के स्तर के घटने के आधार पर समय का पता चलता था। एक अन्य प्रकार की जल-घड़ी में तैरता हुआ पात्र होता था जो धीरे-धीरे पानी से भरकर डूब जाता था। इसे फिर से खाली करके प्रक्रिया दोहराई जाती थी।
RBSE Class 7 Science Chapter 8 Important Questions in Hindi समय एवं गति का मापन - 2

प्रश्न 9.
सरल लोलक क्या है? इसके दोलनकाल पर कौन-कौन से कारक प्रभाव डालते हैं? विस्तार से समझाइए।
उत्तर:
सरल लोलक एक ऐसा उपकरण है जिसमें एक छोटी धातु की गेंद (गोलक) एक लंबे धागे से किसी दृढ़ आधार से लटकी होती है। जब गोलक को एक ओर विस्थापित करके छोड़ा जाता है, तो यह दोलन करने लगती है। दोलनकाल वह समय है जो लोलक को एक पूरा दोलन करने में लगता।

दोलनकाल को प्रभावित करने वाले कारक:

  1. लोलक की लंबाई : लंबाई बढ़ने पर दोलनकाल बढ़ता है।
  2. गुरुत्वाकर्षण: गुरुत्वाकर्षण दूरी बढ़ने पर या नजदीक होने पर दोलनकाल परिवर्तित होता है।
  3. गोलक का द्रव्यमान : दोलनकाल पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता। इस गुण का उपयोग घड़ियों में समय मापन के लिए किया जाता है।

RBSE Class 7 Science Chapter 8 Important Questions in Hindi समय एवं गति का मापन - 1

प्रश्न 10.
एकसमान और असमान गति में अंतर स्पष्ट कीजिए। प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:

एकसमान गति असमान गति
जब कोई वस्तु समान समयांतराल में समान दूरी तय करती है। जब वस्तु समान समयांतराल में भिन्न-भिन्न दूरी तय करती है।
गति की दर स्थिर रहती है। गति की दर बदलती रहती है।
उदाहरण : सीधी सड़क पर नियत चाल से चलती हुई कार। उदाहरण : शहर में यातायात के बीच चलती हुई कार।

समय एवं गति का मापन Class 7 MCQ

बहुचयनात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1.
विश्व की सबसे बड़ी धूप घड़ी कहाँ पर स्थित है?
(अ) दिल्ली
(ब) आगरा
(स) जयपुर
(द) कलकत्ता
उत्तर:
(स) जयपुर

प्रश्न 2.
जल घड़ी में समय मापने का आधार क्या था?
(अ) छाया का बदलना
(ब) जल का प्रवाह
(स) रेत का
(द) मोम का पिघलना
उत्तर:
(ब) जल का प्रवाह

प्रश्न 3.
किस घड़ी का आविष्कार 1656 ई. में हुआ था?
(अ) क्वार्ट्ज घड़ी
(स) लोलक घड़ी
(ब) परमाणु घड़ी
(द) रेत घड़ी
उत्तर:
(स) लोलक घड़ी

प्रश्न 4.
लोलक के
दोलनकाल पर किसका प्रभाव पड़ता है?
(अ) गोलक का द्रव्यमान
(ब) डोरी की लंबाई
(स) दोनों
(द) कोई नहीं
उत्तर:
(ब) डोरी की लंबाई

प्रश्न 5.
समय का SI मात्रक क्या है?
(अ) मिनट
(ब) घंटा
(स) सेकंड
(द) दिन
उत्तर:
(स) सेकंड

RBSE Class 7 Science Chapter 8 Important Questions in Hindi समय एवं गति का मापन

प्रश्न 6.
झूला किसका उदाहरण है?
(अ) धूप घड़ी का
(ब) सरल लोलक का
(स) असमान गति का
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) सरल लोलक का

प्रश्न 7.
औसत चाल निकालने का सूत्र है।
(अ) दूरी x समय
(ब) कुल दूरी कुल समय
(स) समय + दूरी
(द) चालों का योग + चालों की संख्या
उत्तर:
(ब) कुल दूरी कुल समय

प्रश्न 8.
किसी वस्तु द्वारा समान समय में समान दूरी तय करना कहलाता है।
(अ) असमान गति
(ब) असमान चाल
(स) एकसमान गति
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(स) एकसमान गति

प्रश्न 9.
ट्रेन 180 km दूरी 3 घंटे में तय करती है। उसकी चाल है।
(अ) 30km/h
(ब) 40km/h
(स) 50km/h
(द) 60km/h
उत्तर:
(द) 60km/h

प्रश्न 10.
दौड़ प्रतियोगिताओं में सबसे सूक्ष्म समय माप किससे होता है?
(अ) लोलक घड़ी
(ब) क्वार्ट्ज घड़ी
(स) परमाणु घड़ी
(द) स्टॉपवॉच
उत्तर:
(स) परमाणु घड़ी

RBSE Class 7 Science Chapter 8 Important Questions in Hindi समय एवं गति का मापन

प्रश्न 11.
स्पीडोमीटर किसका मापन करता है?
(अ) दूरी
(ब) चाल
(स) समय
(द) वेग
उत्तर:
(ब) चाल

प्रश्न 12.
ओडोमीटर किसका मापन करता है?
(अ) दूरी
(ब) चाल
(स) समय
(द) ऊर्जा
उत्तर:
(अ) दूरी

प्रश्न 13.
असमान गति का उदाहरण है
(अ) हाईवे पर चलती कार
(ब) रेलगाड़ी की गति
(स) शहर के ट्रैफिक में चलती कार
(द) घड़ी का पेंडुलम
उत्तर:
(स) शहर के ट्रैफिक में चलती कार

प्रश्न 14.
औसत चाल का मात्रक होता है-
(अ) m
(ब) s
(स) m/s
(द) km
उत्तर:
(स) m/s

प्रश्न 15.
परमाणु घड़ी कितने सटीक समय का मापन कर सकती है?
(अ) मिनट तक
(ब) सेकंड तक
(स) मिली सेकंड तक
(द) लाखों वर्षों में 1 सेकंड का अंतर
उत्तर:
(द) लाखों वर्षों में 1 सेकंड का अंतर

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:

प्रश्न 1.
सम्राट – यंत्र, जिसे _____ वर्ष पूर्व बनाया गया था जयपुर के _____ में स्थित है।
उत्तर:
300, जंतर-मंतर

प्रश्न 2.
लोलक घड़ी का आविष्कार _____ ने किया था।
उत्तर:
क्रिश्चियन हाइगेंस

प्रश्न 3.
स्पीडोमीटर वाहन की _____ मापता है।
उत्तर:
चाल

प्रश्न 4.
_____ रेखीय गति में वस्तु समान समय अंतरालों में भिन्न-भिन्न दूरियाँ तय करती है।
उत्तर:
असमान

प्रश्न 5.
धूप घड़ी में समय मापन का आधार _____ है।
उत्तर:
छाया

प्रश्न 6.
औसत चाल = कुल दूरी ÷ _____ है।
उत्तर:
कुल समय

निम्न में से सत्य / असत्य कथन छाँटिए:

प्रश्न 1.
जल घड़ी में समय मापन जल के प्रवाह पर आधारित था। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 2.
लोलक के दोलनकाल पर द्रव्यमान का प्रभाव पड़ता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 3.
1 घंटा = 3600 सेकंड होता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 4.
औसत चाल का मात्रक m/s होता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 5.
एक लोलक अपने पथ को कभी नहीं दोहराता है।(सत्य/असत्य)
उत्तर:
असत्य

कॉलम – A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम-B से कीजिए

प्रश्न 1.

कॉलम – A (यंत्र) कॉलम B (आधार)
(1) धूप घड़ी (अ) जल प्रवाह
(2) जल-घड़ी (ब) छाया की स्थिति
(3) रेत घड़ी (स) मोम पिघलना
(4) मोमबत्ती घड़ी (द) रेत का प्रवाह

उत्तर:

कॉलम – A (यंत्र) कॉलम B (आधार)
(1) धूप घड़ी (ब) छाया की स्थिति
(2) जल-घड़ी (अ) जल प्रवाह
(3) रेत घड़ी (स) मोम पिघलना
(4) मोमबत्ती घड़ी (द) रेत का प्रवाह

RBSE Class 7 Science Chapter 8 Important Questions in Hindi समय एवं गति का मापन

प्रश्न 2.

कॉलम – A (उपकरण) कॉलम B (कार्य)
(1) स्पीडोमीटर (अ) दूरी मापना
(2) ओडोमीटर (ब) चाल मापना
(3) घड़ी (स) समय मापना
(4) स्टॉपवॉच (द) दौड़ प्रतियोगिता का समय

उत्तर:

कॉलम – A (उपकरण) कॉलम B (कार्य)
(1) स्पीडोमीटर (ब) चाल मापना
(2) ओडोमीटर (अ) दूरी मापना
(3) घड़ी (स) समय मापना
(4) स्टॉपवॉच (द) दौड़ प्रतियोगिता का समय

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 7

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 10 Question Answer मीरा के पद
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 9 Question Answer चिड़िया
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 8 Question Answer बिरजू महाराज से साक्षात्कार
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 7 Question Answer वर्षा बहार
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 6 Question Answer गिरिधर कविराय की कुंडलिया
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 5 Question Answer नहीं होना बीमार
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 4 Question Answer पानी रे पानी
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 3 Question Answer फूल और काँटा
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 2 Question Answer तीन बुद्धिमान
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 1 Question Answer माँ, कह एक कहानी
  • बाजारों की समझ Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 12

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...