• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 7 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi जंतुओं में जैव प्रक्रम

May 8, 2026 by Prasanna Leave a Comment

By tackling these Class 7 Science Important Questions and Class 7 Science Chapter 9 Extra Question Answer in Hindi Medium जंतुओं में जैव प्रक्रम, students will build a solid foundation in the topic.

Class 7 Science Chapter 9 Extra Questions and Answers in Hindi जंतुओं में जैव प्रक्रम

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1.
भोजन कौन-कौन से जटिल घटकों द्वारा बना होता है?
उत्तर:
कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन एवं वसा।

प्रश्न 2.
भोजन को चबाने का कार्य कौन करता है?
उत्तर: दाँत।

प्रश्न 3.
मुख में किसका स्रावण होता है?
उत्तर:
मुख में लार स्रावित होती है।

प्रश्न 4.
आहार नलिका का सबसे लंबा भाग कौनसा है?
उत्तर:
आहार नलिका का सबसे लंबा भाग क्षुदांत्र (छोटी आंत) है।

प्रश्न 5.
पित्त रस किस अंग से उत्पन्न होता है?
उत्तर:
पित्त रस यकृत (लिवर) से उत्पन्न होता है।

RBSE Class 7 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi जंतुओं में जैव प्रक्रम

प्रश्न 6.
लार किस पोषक तत्त्व को पचाने में सहायक होती है?
उत्तर:
लार मंड (स्टार्च / कार्बोहाइड्रेट) को पचाने में सहायक होती है।

प्रश्न 7.
प्रोटीन का पाचन मुख्यत: कहाँ होता है?
उत्तर:
प्रोटीन का पाचन मुख्यतः आमाशय में होता है।

प्रश्न 8.
अवशिष्ट पदार्थ किसके द्वारा उत्सर्जित होते हैं?
उत्तर:
अवशिष्ट पदार्थ गुदा (Anus) द्वारा उत्सर्जित होते हैं।

प्रश्न 9.
आमाशय में श्लेष्मा का क्या कार्य है?
उत्तर:
यह आमाशय आस्तर की अम्ल से सुरक्षा करता है।

RBSE Class 7 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi जंतुओं में जैव प्रक्रम

प्रश्न 10.
मनुष्य की पाचन नली की पूर्ण लंबाई लगभग कितनी होती है?
उत्तर:
मनुष्य की पाचन नली लगभग 9 मीटर लम्बी होती है।

प्रश्न 11.
पौधों में भोजन बनाने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
उत्तर:
पौधों में भोजन बनाने की प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।

प्रश्न 12.
मुख में पाचन संबंधी कौन सी क्रिया प्रारंभ होती है?
उत्तर:
मुख में भोजन का चर्वण ( चबाना) एवं स्टार्च का पाचन होता है।

लघुत्तरात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1.
क्षुदांत्र क्या है ? इसका प्रमुख कार्य बताइए।
उत्तर:
क्षुदांत्र पाचन तंत्र का सबसे लंबा भाग है जिसमें पचे हुए भोजन के पोषक तत्त्वों का अवशोषण होता है। यह 6 मीटर लंबी होती है तथा पित्त रसों की सहायता से पाचन करती है।

प्रश्न 2.
यकृत (Liver) का पाचन में क्या महत्त्व है?
उत्तर:
यकृत पित्त रस का स्रावण करता है जो कि क्षारीय- प्रकृति का होता है जो कि आमाशय से आने वाले भोजन में उपस्थित अम्ल को उदासीन कर वसा को छोटी गोलिकाओं में परिवर्तित कर देता है जिससे उनका पाचन सरल हो जाता है।

प्रश्न 3.
आमाशय में किनका स्रावण होता है और उनका कार्य लिखिए।
उत्तर:
आमाशय से अम्ल, पाचक रस एवं श्लेष्मा स्रावित होते हैं। अम्ल प्रोटीन को विघटित करता है तथा हानिकारक जीवाणुओं से रक्षा करता है, श्लेष्मा आमाशय के आस्तर की रक्षा करती है तथा पाचक रस प्रोटीन को विघटित करता है।

प्रश्न 4.
“लार का महत्त्व ” स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
लार भोजन के घटकों को सरल रूपों में विघटित करती है तथा भोजन को आर्द्र करती है जिससे यह नर्म हो जाता है व सरलता से निगला जा सकता है। लार में पाचक रस होता है जो मंड को शर्करा में विघटित करने में सहायता करता है।

RBSE Class 7 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi जंतुओं में जैव प्रक्रम

प्रश्न 5.
भोजन के पाचन के चरणों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मुख : चबाना/लार डालना।
आमाशय : प्रोटीन का पाचन।
क्षुद्रांत्र : पोषकों का अवशोषण।
बृहदांत्र : जल व लवणों का अवशोषण, मल का अर्ध- तरल में परिवर्तन।
गुदा : मल त्याग।

प्रश्न 6.
श्वसन अभ्यास के बारे में टिप्पणी कीजिए।
उत्तर:
भारत व विश्वभर में श्वसन अभ्यास किए जाते रहे हैं। प्राणायाम श्वसन तंत्र के स्वास्थ्य, चित्त शांति और एकाग्रता को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। श्वसन अभ्यास फेफड़ों के प्रकार्य को सुधारने में सहायक होता है तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए इसका अभ्यास किया जाता है।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न:

प्रश्न 1.
मनुष्य की पाचन प्रणाली का चित्र बनाकर उसका संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर:
मनुष्य की पाचन प्रणाली भोजन को पचाने और पोषक तत्त्वों को अवशोषित करने के लिए मुँह से शुरू होकर गुदा तक एक लंबी नली में अंगों की एक श्रृंखला का उपयोग करती है। इस प्रणाली में आहार नाल (मुँह, दांत, ग्रासनली, आमाशय, छोटी आंत और बड़ी आंत ) और सहायक पाचन ग्रंथियाँ (जैसे— यकृत, अग्न्याशय और पित्ताशय) शामिल हैं। यह प्रणाली भोजन को सरल पोषक तत्त्वों में तोड़ती है और बेकार अपशिष्ट को बाहर निकाल देती है।
RBSE Class 7 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi जंतुओं में जैव प्रक्रम - 1

प्रश्न 2.
भोजन के पाचन की प्रक्रिया को क्रमबद्ध रूप में समझाइये।
उत्तर:
मुख में भोजन का चबाना और लार द्वारा मंड का पाचन। ग्रासनली से भोजन का आमाशय में पहुँचना। आमाशय में प्रोटीन का अम्लीय पाचन। क्षुद्रांत्र में पित्त व अग्न्याशय रस द्वारा वसा, प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट का पाचन और पोषक तत्त्वों का अवशोषण तथा बृहदांत्र में जल एवं लवणों का अवशोषण होकर मल का एक अर्ध-तरल में बदलना। बचा हुआ मलांश मलाशय में एकत्र होकर गुदा द्वारा बाहर निकाल दिया जाता है।

प्रश्न 3.
क्षुदांत्र में पाचन और अवशोषण की प्रक्रिया का विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर:
क्षुद्रांत्र पाचन तंत्र का सबसे लंबा भाग है। यह तीन स्रोतों से पाचक स्राव प्राप्त करता है—एक स्वयं का आंतरिक आस्तर तथा यकृत व अग्न्याशय से यकृत का पित्त रस क्षारीय होता है जो अम्ल को उदासीन कर पाचन को सरल कर देता है। अग्न्याशयी रस वसा, कार्बोहाइड्रेट व प्रोटीन को विघटित करता है। क्षुद्रांत्र की भित्ति बचे हुए पोषक तत्त्वों को अवशोषित करती है।
अवशोषण : क्षुद्रांत्र में पाये जाने वाली अंगुलीनुमा प्रवर्ध सतही क्षेत्रफल की वृद्धि कर देते हैं तथा बचे हुए पोषकों को रक्त में भेजते हैं।

RBSE Class 7 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi जंतुओं में जैव प्रक्रम

प्रश्न 4.
श्वसन की क्रियाविधि समझाइए।
उत्तर:
श्वास अंदर लेने पर पसलियाँ ऊपर तथा बाहर की ओर गति करती हैं जिससे वक्ष विस्तारित हो जाता है तथा डायाफ्राम (फेफड़ों के नीचे एक गुंबदाकार पेशी) नीचे की ओर गति करता है और वायु फेफड़ों में प्रवेश कर जाती है तथा जब बाहर छोड़ते हैं तो पसलियाँ नीचे अर्थात् अंदर की ओर गति करती हैं और डायाफ्राम वापस ऊपर आ जाता है जिससे वक्ष गुहा का विस्तार कम हो जाता है तथा वायु फेफड़ों से बाहर धकेल दी जाती है।

प्रश्न 5.
जंतु भोजन के पाचन हेतु किस प्रकार अनुकूलित हैं? समझाइए।
उत्तर:
सभी जंतु मनुष्य की तरह पाचन नहीं करते उनमें कुछ अलग संरचनाएँ होती हैं जो पाचन में सहायता करती हैं। जैसे गाय या भैंस आदि में रोमंथन प्रक्रिया जिसके द्वारा भोजन को धीरे-धीरे पचाया जाता है तथा पक्षियों में पेषण (एक मांसपेशीय प्रकोष्ठ) होता है, पेषणी की भित्तियों से संकुचन तथा शिथिलन के माध्यम से भोजन के साथ निगले गये कंकड़ व बजरी की सहायता से विघटन होता है। अतः यह कह सकते हैं कि जंतुओं में पाचन हेतु आहारनाल की संरचना व प्रकार्य विकसित हैं।

प्रश्न 6.
रोमंथन प्रक्रिया क्या है? उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
आंशिक रूप से पचा हुआ भोजन धीरे-धीरे चबाये जाने के लिए वापस मुँह में लाया जाता है। इस प्रक्रिया को रोमंथन कहते हैं। कुछ शाकाहारी जानवर जैसे गाय, भैंस आदि रोमंथी कहलाते हैं। ये घास को आधा चबाकर निगल लेते हैं और बाद में उसे पुनः मुँह में लाकर अच्छी तरह चबाते हैं। इन जानवरों के आमाशय चार भागों में विभाजित होते हैं, जहाँ भोजन का आंशिक पाचन होता है।

भोजन को पुनः ऊपर लाकर चबाने से उसका विघटन आसान हो जाता है। पूर्णत: चबाया हुआ भोजन और अधिक पाचन हेतु पुनः आहार नाल में चला जाता है। इस प्रकार मंथन द्वारा ये जानवर कठिन रेशेदार भोजन को भी सरल पोषक तत्त्वों में परिवर्तित कर पाते हैं। जैसे गाय दिन के लगभग 8 घंटे अपना भोजन चबाने में लगाती है।

प्रश्न 7.
मानव में श्वसन तंत्र की संरचना और कार्य का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मानव श्वसन तंत्र में नासाद्वार, नासा गुहा, श्वासनली, फेफड़े और डायाफ्राम शामिल हैं। नाक के रोम धूल-कणों को रोकते हैं। वायु नासा मार्ग से श्वासनली होते हुए फेफड़ों में पहुँचती है, जहाँ सूक्ष्म वायुकोष्ठ (एल्विओली) स्थित होते हैं। इनमें ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का आदान-प्रदान होता है। डायाफ्राम के सिकुड़ने से हवा अंदर जाती है और शिथिल होने से बाहर निकलती है। श्वसन द्वारा शरीर को ऊर्जा मिलती है जो चलने, सोचने और विकास के लिए आवश्यक होती है।
RBSE Class 7 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi जंतुओं में जैव प्रक्रम - 2

प्रश्न 8.
पाचन प्रक्रिया में लार और अग्न्याशयी रस की भूमिका समझाइए।
उत्तर:
लार ग्रंथियों द्वारा मुख में स्रावित रस भोजन के प्रारंभिक पाचन में सहायक होता है। यह भोजन को आर्द्र कर देता है जिससे भोजन नर्म हो जाता है तथा आसानी से निगला जा सकता है। यह स्टार्च को माल्टोज (एक प्रकार की शर्करा) में बदल देता है, जिससे भोजन का स्वाद मीठा लगता है।

अग्न्याशय छोटी आंत में अग्न्याशयी रस स्रावित करता है जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा को तोड़ने वाले एंजाइम होते हैं। यह रस हल्का क्षारीय होता है जो आमाशय के अम्ल को निष्क्रिय करता है। लार और अग्न्याशयी रस दोनों मिलकर भोजन को शरीर द्वारा उपयोग योग्य सरल रूप में परिवर्तित करते हैं।

RBSE Class 7 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi जंतुओं में जैव प्रक्रम

प्रश्न 9.
विभिन्न जंतुओं में श्वसन की भिन्न विधियाँ उदाहरण सहित बताइए।
उत्तर:
सभी जंतु अपने पर्यावरण के अनुसार श्वसन के अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। पक्षी, हाथी, शेर, गाय, बकरी, छिपकली सभी फेफड़ों से सांस लेते हैं परंतु प्रत्येक जंतु में फेफड़ों की संरचना भिन्न होती है। मछलियों में गलफड़े होते हैं जिनसे वे जल में घुली ऑक्सीजन ग्रहण करती हैं। इनमें रक्त वाहिकाओं की प्रचुरता होती है।

रक्त व पानी में घुली गैसों के बीच गैसों का विनिमय क्लोम द्वारा होता है। मेंढक जैसे उभयचर टैडपोल अवस्था में जल में गलफड़ों से और भूमि पर वयस्क अवस्था में फेफड़ों व त्वचा से श्वसन करते हैं। केंचुए अपनी नम त्वचा के माध्यम से ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं। इस प्रकार प्रत्येक जंतु अपने निवास स्थान के अनुरूप श्वसन की विशेष पद्धति विकसित कर लेता है।

जंतुओं में जैव प्रक्रम Class 7 MCQ

बहुचयनात्मक प्रश्न:

प्रश्न 1.
मनुष्य का पाचन तंत्र कहाँ से शुरू होता है?
(अ) आमाशय
(ब) मुख
(स) यकृत
(द) मलाशय
उत्तर:
(ब) मुख

प्रश्न 2.
भोजन के मुख में प्रवेश करते ही उसमें किसकी क्रिया प्रारंभ होती है?
(अ) आमाशय रस
(ब) लार
(स) पित्त
(द) अग्न्याशय रस
उत्तर:
(ब) लार

प्रश्न 3.
लार किसके पाचन में सहायता करती है?
(अ) प्रोटीन
(ब) वसा
(स) मंड
(द) विटामिन
उत्तर:
(स) मंड

प्रश्न 4.
आहार नाल का सबसे लंबा भाग कौन सा है?
(अ) बृहदांत्र
(ब) आमाशय
(स) क्षुदांत्र
(द) मलाशय
उत्तर:
(स) क्षुदांत्र

प्रश्न 5.
भोजन को सरल रूप में तोड़ने पर क्या कहा जाता है?
(अ) पोषण
(ब) पाचन
(स) उत्सर्जन
(द) श्वसन
उत्तर:
(ब) पाचन

प्रश्न 6.
किस अंग से पित्त रस का स्रवण होता है?
(अ) आमाशय
(ब) यकृत
(स) अग्न्याशय
(द) लार ग्रंथि
उत्तर:
(ब) यकृत

प्रश्न 7.
आमाशय में किसका पाचन होता है?
(अ) कार्बोहाइड्रेट
(ब) प्रोटीन
(स) वसा
(द) विटामिन
उत्तर:
(ब) प्रोटीन

RBSE Class 7 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi जंतुओं में जैव प्रक्रम

प्रश्न 8.
मुख में किस प्रकार का पाचन होता है?
(अ) यांत्रिक एवं रासायनिक
(ब) केवल यांत्रिक
(स) केवल रासायनिक
(द) कोई नहीं
उत्तर:
(अ) यांत्रिक एवं रासायनिक

प्रश्न 9.
अंतःश्वसित वायु में कौन सी गैस अधिक होती है?
(अ) कार्बन डाइऑक्साइड
(ब) ऑक्सीजन
(स) नाइट्रोजन
(द) अमोनिया
उत्तर:
(ब) ऑक्सीजन

प्रश्न 10.
मुख के स्वास्थ्य के लिए क्या आवश्यक है?
(अ) बार-बार कुछ खाना
(ब) दाँत साफ रखना
(स) केवल पानी पीना
(द) प्रोटीनयुक्त भोजन
उत्तर:
(ब) दाँत साफ रखना

प्रश्न 11.
आमाशय में कौन सा रस स्रावित होता है?
(अ) अग्न्याशय रस
(ब) आमाशय रस
(स) लार
(द) पित्त रस
उत्तर:
(ब) आमाशय रस

प्रश्न 12.
लार भोजन में किसे घोलती है?
(अ) वसा
(ब) प्रोटीन
(स) मंड
(द) खनिज
उत्तर:
(स) मंड

RBSE Class 7 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi जंतुओं में जैव प्रक्रम

प्रश्न 13.
भोजन के अंश को शरीर के विभिन्न भागों में कौन पहुँचाता है?
(अ) रक्त
(स) जल
(ब) अम्ल
(द) फेफड़े
उत्तर:
(अ) रक्त

प्रश्न 14.
अपने परिवेश में कौन प्राणी मकरंद चूसते हैं?
(अ) मानव
(ब) मधुमक्खी
(स) अजगर
(द) बाघ
उत्तर:
(ब) मधुमक्खी

प्रश्न 15.
पाचन प्रक्रिया मुख्यत: कहाँ समाप्त होती है?
(अ) मुख
(ब) आमाशय
(स) मलाशय
(द) गुदा
उत्तर:
(द) गुदा

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:

प्रश्न 1.
आमाशय में भोजन ______ रूप में परिवर्तित हो जाता है।
उत्तर:
अर्धतरल

प्रश्न 2.
लार में उपस्थित ______ मंड को शर्करा में तोड़ती है।
उत्तर:
एंजाइम

प्रश्न 3.
क्षुद्रांत्र भोजन के पाचन के लिए ______ स्रोतों से पाचक रस प्राप्त करती है।
उत्तर:
तीन

प्रश्न 4.
आहार नाल का सबसे लंबा भाग ______ है।
उत्तर:
क्षुद्रांत्र

प्रश्न 5.
गहरी श्वास लेने से ______ ‘को बढ़ावा मिलता है।
उत्तर:
स्वास्थ्य

निम्न में से सत्य / असत्य कथन छाँटिए:

प्रश्न 1.
मुख में केवल यांत्रिक पाचन होता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 2.
लार मंड को शर्करा में बदलती है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 3.
क्षुद्रांत्र की लंबाई लगभग 6 मीटर होती है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 4.
पित्तरस का स्रवण आमाशय से होता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 5.
श्वसन के दौरान शरीर में ऑक्सीजन प्रवेश करती है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्य

कॉलम – A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम-B से कीजिए:

कॉलम – A कॉलम B
(i) आमाशय (अ) मंड पाचन
(ii) लार (ब) प्रोटीन पाचन
(iii) यकृत (स) सबसे लंबा भाग
(iv) क्षुद्रांत्र (द) पित्त रस स्राव

उत्तर:

कॉलम – A कॉलम B
(i) आमाशय (ब) प्रोटीन पाचन
(ii) लार (अ) मंड पाचन
(iii) यकृत (द) पित्त रस स्राव
(iv) क्षुद्रांत्र (स) सबसे लंबा भाग

RBSE Class 7 Science Chapter 9 Important Questions in Hindi जंतुओं में जैव प्रक्रम

प्रश्न 2.

कॉलम – A कॉलम B
(i) मुख (अ) चर्वण (चबाना)
(ii) गुदा (ब) अग्न्याशयी रस स्राव
(iii) दाँत (स) भोजन अंश में तोड़ना
(iv) अग्न्याशय (द) मल त्याग

उत्तर:

कॉलम – A कॉलम B
(i) मुख (स) भोजन अंश में तोड़ना
(ii) गुदा (द) मल त्याग
(iii) दाँत (अ) चर्वण (चबाना)
(iv) अग्न्याशय (ब) अग्न्याशयी रस स्राव

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 7

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 10 Question Answer मीरा के पद
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 9 Question Answer चिड़िया
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 8 Question Answer बिरजू महाराज से साक्षात्कार
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 7 Question Answer वर्षा बहार
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 6 Question Answer गिरिधर कविराय की कुंडलिया
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 5 Question Answer नहीं होना बीमार
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 4 Question Answer पानी रे पानी
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 3 Question Answer फूल और काँटा
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 2 Question Answer तीन बुद्धिमान
  • Class 7 Hindi Malhar Chapter 1 Question Answer माँ, कह एक कहानी
  • बाजारों की समझ Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 12

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...