• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 10 बच्चों की वैकल्पिक देख-भाल

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 10 बच्चों की वैकल्पिक देख-भाल

August 21, 2019 by Prasanna Leave a Comment

Rajasthan Board RBSE Class 11 Home Science Chapter 10 बच्चों की वैकल्पिक देख-भाल

RBSE Class 11 Home Science Chapter 10 पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तरी

प्रश्न 1.
निम्न प्रश्नों के सही उत्तर चुनें –
(i) बच्चों की घर पर देखभाल के लिए विकल्प हैं –
(अ) क्रेच
(ब) नर्सरी स्कूल
(स) आया (नौकारानी)
(द) आँगनबाड़ी
उत्तर:
(स) आया (नौकरानी)।

(ii) कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देखभाल के लिए उपयोगी है –
(अ) प्रयोगशाला नर्सरी स्कूल
(ब) बालवाड़ी
(स) पूर्व आधारीय शिक्षा
(द) क्रेच
उत्तर:
(द) क्रेच।

(iii) मजदूर वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए चलने वाली स्वयंसेवी संस्थाएँ हैं –
(अ) मोबाइल क्रेच
(ब) आई.सी.डी.एस.
(स) किंडर गार्टन
(द) प्ले स्कूल
उत्तर:
(अ) मोबइल क्रेच।

(iv) अध्ययन में ज्ञानेन्द्रियों के उपयोग पर जोर दिया –
(अ) ताराबाई मोदक
(ब) मारीया मोण्टेसरी
(स) जवाहरलाल नेहरू
(द) महात्मा गांधी
उत्तर:
(ब) मारीया मोण्टेसरी।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 10 बच्चों की वैकल्पिक देख-भाल

(v) किंडर गार्टन के संस्थापक थे –
(अ) फ्रेडरिक विलियम फ्रोबेल
(ब) मारीया मोण्टेसरी
(स) महात्मा गांधी
(द) जॉ रूसो
उत्तर:
(अ) फ्रेडरिक विलियम फ्रोबेल।

प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरो
1. आँगनबाड़ी कार्यक्रम सरकार द्वारा………कार्यक्रम के अन्तर्गत चलाया जाता है।
2. प्रयोगशाला नर्सरी स्कूल में बच्चों को भेजने की उम्र ………साल है।
3. क्रेच में ……… से ……… साल के बच्चों को भेजा जाता है।
4. खेल के माध्यम से अध्ययन पर ……… में जोर दिया।
5. पूर्व आधारीय शिक्षा का प्रत्यय ……… ने दिया।
उत्तर:
1. ICDS
2. 21 / 2 से 3 1 / 2
3. 0 – 2 साल
4. प्ले स्कूल
5. महात्मा गाँधी।

प्रश्न 3.
बालबाड़ी व आँगनबाड़ी में अन्तर बताओ।
उत्तर:
बालबाड़ी में 3 से 6 वर्ष के बच्चों की दिनभर की शिक्षण क्रियाओं, खेल, पोषण आदि का ध्यान रखा जाता है। आँगनबाड़ी 0 से 6 साल के बच्चों, माताओं और किशोर-किशोरियों के लिए है जिसमें शिक्षण एवं पोषण सम्बन्धी आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाता है।

प्रश्न 4.
प्ले स्कूल में बच्चों को किस तरह सिखाया जाता है?
उत्तर:
प्ले स्कूल में बच्चों को विभिन्न प्रकार के खेलों के माध्यम से रोचक व मनोरंजक तरीकों से सिखाया जाता है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 10 बच्चों की वैकल्पिक देख-भाल

प्रश्न 5.
आधारीय ज्ञान के क्या लाभ हैं?
उत्तर:
आधारीय ज्ञान के द्वारा बालकों में सृजनात्मकता, अनुशासन, अच्छी आदतों, स्वच्छता आदि का विकास होता है। इसके द्वारा बालक अपने भविष्य को सरल बना सकते हैं।

प्रश्न 6.
मोबाइल क्रेच क्या है?
उत्तर:
मोबाइल क्रेच (Mobile chreche):
मोबाइल क्रेच स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा मजदूर वर्ग जो कि एक स्थान से दूसरे स्थान पर निर्माण कार्य के लिए जाता है, उनके वंचित और उपेक्षित बच्चों की शिक्षा व हित का कार्य करता है। इसके लिए तत्काल तैयार किए गए तंबुओं का उपयोग किया जाता है जहाँ बच्चों को पढ़ाया जा सके।

प्रश्न 7.
माण्टेसरी स्कूल की क्या अवधारणा हैं?
उत्तर:
माण्टेसरी स्कूल (Montessori school):
मोण्टेसरी (1870 – 1952 ई.) ने बच्चों के अध्ययन में ज्ञानेन्द्रियों के उपयोग पर जोर दिया। इस तरह के अध्ययन में बच्चों को स्वयं की सहायता कौशल या दैनिक कार्यों को करने के लिए व प्रकृति को समझने के लिए कई शिक्षण सामग्री दी। मोण्टेसरी ने प्रायोगिक क्रियाएँ, ज्ञानेन्द्रियों का प्रशिक्षण, प्रकृति का अध्ययन, भाषा विकास, बौद्धिक शिक्षा पर जोर दिया।

प्रश्न 8.
किंडर गार्टन को विस्तार से बताइए।
उत्तर:
किंडर गार्टन (Kindergarten):
फ्रेडरिक विलियम फ्रोबेल (1782 ई. 1852 ई.) ने 1837 में किंडर गार्टन की अवधारणा दी। फ्रोबेल ने बालक के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के लिए कई उपहार दिए जो निम्न प्रकार हैं –

उपहार I – 6 रंगी हुई गेंदों का समूहा उपहार II – लकड़ी की गेंद, क्यूब, सिलेण्डर। उपहार II, IV,V, VI – अलग-अलग आकार और आकृति के लकड़ी के ब्लॉक सेट। उपहार VII – त्रिभुजाकार व वर्गाकार के लकड़ी के दो सेट। उपहार VIII – लकड़ी की सीधी रेखाएँ व कागज के गोलाकार। उपहार IX – बीज, पत्थर, कागज के सेट। उपहार X – स्ट्राँ, तीखी लकड़ियाँ, मोम आदि। इन गिफ्ट की सहायता से फ्रोबेल ने बच्चों को ठोस, तरल, सतह, रेखाएँ आदि की अवधारणा को समझाया। इनमें सभी क्रियाएँ; जैसे-क्ले को पकाना, कागज मोड़ना, कागज काटना, मोतियों को पिरोना, बटन बन्द करना व खोलना, ड्राइंग बनाना आदि को सम्मिलित किया।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 10 बच्चों की वैकल्पिक देख-भाल

प्रश्न 9.
बच्चों की वैकल्पिक देखभाल के लिए कौन-कौन से विकल्प उपलब्ध हैं?
उत्तर:
बच्चों की वैकल्पिक देखभाल के लिए निम्नलिखित विकल्प उपलब्ध हैं –

  • नौकरानी / दाई
  • क्रेच
  • मोबाइल क्रेच
  • प्रयोगशाला नर्सरी स्कूल
  • प्ले स्कूल
  • किंडर गार्टन
  • माण्टेसरी स्कूल
  • पूर्व आधारीय शिक्षा
  • बालबाड़ी
  • आँगनबाड़ी।

RBSE Class 11 Home Science Chapter 10 अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

RBSE Class 11 Home Science Chapter 10 बहुविकल्पीय प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 1.
क्रेच में इस आयु के बच्चों की देखभाल की जाती है –
(अ) 0 – 2 साल
(ब) 2 – 4 साल
(स) 2 – 6 साल
(द) 4 – 8 साल
उत्तर:
(अ) 0 – 2 साल

प्रश्न 2.
क्रेच अत्यधिक उपयोगी है –
(अ) संयुक्त परिवार के लिए
(ब) कामकाजी महिलाओं के लिए
(स) सरकार के लिए
(द) मजदूर वर्ग की महिलाओं के लिए
उत्तर:
(ब) कामकाजी महिलाओं के लिए

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 10 बच्चों की वैकल्पिक देख-भाल

प्रश्न 3.
फ्रोबेल ने किंडरगार्टन की अवधारणा प्रस्तुत की –
(अ) 1782 में
(ब) 1837 में
(स) 1856 में
(द) 1852 में
उत्तर:
(ब) 1837 में

प्रश्न 4.
पूर्व आधारीय शिक्षा व्यवस्था पर जोर दिया –
(अ) फ्रोबेल ने
(ब) मोण्टेसरी ने
(स) महात्मा गांधी ने
(द) मारिया ने
उत्तर:
(स) महात्मा गांधी ने

प्रश्न 5.
आँगनबाड़ी उपयोगी है –
(अ) केवल 0-6 साल के बच्चों के लिए –
(ब) केवल माताओं के लिए
(स) केवल किशोर-किशोरियों के लिए
(द) उपरोक्त सभी के लिए।
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी के लिए।

रिक्त स्थान भरिए
निम्नलिखित वाक्यों में खाली स्थान भरिए –
1. जन्म के बाद से ही बच्चे के जीवन में ……… व ……… की क्रियाएँ प्रारम्भ हो जाती हैं।
2. ………कामकाजी महिलाओं के लिए अत्यन्त उपयोगी है।
3. फ्रोबेल ने 1837 में ……… की अवधारणा दी।
4. ………कार्यक्रम बच्चों के हित के लिए चलाए गए। 5. घर पर बच्चे की देखभाल के लिए……… रखी जाती है।
उत्तर:
1. विकास, सीखने
2. क्रेच
3. किंडर गार्टन
4. बालबाड़ी
5. आया।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 10 बच्चों की वैकल्पिक देख-भाल

सुमेलन
स्तम्भ A तथा स्तम्भ B का मिलान कीजिए।
स्तम्भ A                                     स्तम्भ B
1. स्तम्भ मोण्टेसरी                   (a) किंडर गार्टन व्यवस्था
2. महात्मा गांधी                       (b) ज्ञानेन्द्रियों का अधिक प्रयोग
3. फ्रेडरिक विलियम फ्रोबेल      (c) आधारीय शिक्षा व्यवस्था
4. आँगन बाड़ी                        (d) मोबाइल क्रेच
5. स्वयंसेवी संस्थाएँ                  (e) ICDS
उत्तर:
1. (b) ज्ञानेन्द्रियों का अधिक प्रयोग
2. (c) आधारीय शिक्षा व्यवस्था
3. (a) किंडर गार्टन व्यवस्था
4. (e) ICDS
5. (d) मोबाइल क्रेच

RBSE Class 11 Home Science Chapter 10 अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कौन-सी आयु बच्चों के जीवन में सबसे महत्त्वपूर्ण होती है?
उत्तर:
शून्य से छ: वर्ष की शुरुआती आयु बच्चों के जीवन में सबसे महत्त्वपूर्ण होती है।

प्रश्न 2.
घर में आया या नौकरानी क्यों रखी जाती है?
उत्तर:
बच्चों की देखभाल एवं दैनिक कार्यों में मदद के लिए।

प्रश्न 3.
क्रेच क्या होते हैं?
उत्तर:
क्रेच एक प्रकार के पालना गृह होते हैं, जहाँ कामकाजी महिलाएं अपने छोटे बच्चों को देखभाल के लिए छोड़कर जाती हैं।

प्रश्न 4.
प्रयोगशाला नर्सरी स्कूल में बच्चों को किस प्रकार सिखाया जाता है?
उत्तर:
प्रयोगशाला नर्सरी स्कूल में बच्चों को खेल के माध्यम से विद्यालय की गतिविधियों के आधार पर ज्ञान व कौशल सिखाया जाता है।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 10 बच्चों की वैकल्पिक देख-भाल

प्रश्न 5.
मोण्टेसरी ने बच्चों द्वारा किसके उपयोग पर जोर दिया?
उत्तर:
मोण्टेसरी ने बच्चों के अध्ययन में ज्ञानेन्द्रियों के उपयोग पर जोर दिया।

प्रश्न 6.
आधारीय शिक्षा व्यवस्था पर किसने जोर दिया?
उत्तर:
महात्मा गांधी ने।

प्रश्न 7.
4 से 6 साल के बच्चों की देखभाल की दो वैकल्पिक व्यवस्थाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • किंडर गार्टन,
  • मोण्टेसरी स्कूल।

प्रश्न 8.
0 से 2 वर्ष के बच्चों के लिए सबसे उपयुक्त वैकल्पिक देखभाल व्यवस्था क्या है?
उत्तर:

  • आया / नौकरानी की व्यवस्था,
  • क्रेच केन्द्र।

प्रश्न 9.
सरकार द्वारा चलाए गए वैकल्पिक देखभाल केन्द्रों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • बालबाड़ी
  • आँगनबाड़ी।

RBSE Class 11 Home Science Chapter 10 लघुउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
क्रेच से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
क्रेच (Chreche day care centre):
क्रेच ऐसे उपयुक्त केन्द्र हैं जहाँ कामकाजी महिलाएं अपने 0 से 2 साल के बच्चों को छोड़कर अपने काम पर जाती हैं। यहाँ इन बच्चों की भली प्रकार से देख-रेख की जाती है।

प्रश्न 2.
पूर्व आधारीय शिक्षा का विवरण दीजिए।
उत्तर:
पूर्व आधारीय शिक्षा (Pre – Basic Education):
महात्मा गांधी (1869 – 1948) ने पूर्व आधारीय शिक्षा व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षण व्यवस्था बालक केन्द्रित होनी चाहिए। उन्होंने बालक की सृजनात्मकता को बढ़ाने के लिए उत्प्रेरक क्रियाओं पर जोर दिया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में आदतों. विशेषताओं, साफ-सफाई (व्यक्तिगत व सामुदायिक), अनुशासन, अच्छी भाषा का विकास करना है।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 10 बच्चों की वैकल्पिक देख-भाल

RBSE Class 11 Home Science Chapter 10 निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
दो से चार साल के बच्चों की देखभाल की वैकल्पिक व्यवस्थाएँ बताइए।
अथवा
निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए –
1. प्रयोगाशाला नर्सरी स्कूल
2. प्ले स्कूल
उत्तर:
2 से 4 साल के बच्चों की देखभाल की वैकल्पिक व्यवस्था –
1. प्रयोगशाल नर्सरी स्कूल (Laboratory Nursery School):
प्रयोगशाला नर्सरी स्कूल में 2 1/2 से 3 1/2 साल के बच्चों को खेल के माध्यम से विद्यालय की गतिविधियों एवं आधार ज्ञान व कौशल सिखाए जाते हैं।

2. प्ले स्कूल (Play school):
यह शिक्षण व्यवस्था पूर्णतः खेल द्वारा सीखने पर निर्भर हैं क्योंकि यह बहुत प्रभावशाली और रोचक माध्यम है। बच्चों को शिक्षण इसमें विभिन्न प्रकार के खेलों के माध्यम से रोचक व मनोरंजक तरीके से सिखाया जाता है। यह बच्चों में अपने भावों, रुचि, विचार को दर्शाने के लिए प्रोत्साहित करता है एवं इस माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इसमें निष्पादित क्रियाएँ व समय सारणी लचीली होती है एवं बच्चों का विद्यालय के प्रति भय निकल जाता है।

प्रश्न 2.
सरकार द्वारा चलाए गए बच्चों की देख-भाल के लिए दो वैकल्पिक केन्द्रों का विवरण दीजिए।
अथवा
निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए –
1. बालबाड़ी
2. आँगनबाड़ी
उत्तर:
सरकार द्वारा बच्चों की वैकल्पिक देखभाल के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए गए हैं –
1. बालबाड़ी (Balwadi):
बालबाड़ी कार्यक्रम बच्चों के हित के लिए चलाए गए हैं। इसमें 3-6 वर्ष के बच्चों की दिनभर की शिक्षण क्रियाओं, खेल, पोषण आदि का केन्द्र पर ध्यान रखा जाता है।

2. आँगनबाड़ी (Angan wadi):
सरकार द्वारा ICDS के अन्तर्गत चलाया गया आँगनबाड़ी कार्यक्रम 0 – 6 साल के बच्चों, माताओं और किशोर-किशोरियों के लिए है। इसमें बच्चे की शिक्षण व पोषण सम्बन्धी आवश्यकताओं का ध्यान रखा जाता है। निश्चित समय पर बच्चे आँगनबाड़ी केन्द्र पर जाते हैं, उनको पढ़ाया व भोजन दिया जाता है।

RBSE Solutions for Class 11 Home Science Chapter 10 बच्चों की वैकल्पिक देख-भाल

RBSE Solutions for Class 11 Home Science

Primary Sidebar

Recent Posts

  • Electricity Circuits and Their Components Class 7 Notes Science Chapter 3
  • Exploring Substances Acidic, Basic and Neutral Class 7 Notes Science Chapter 2
  • New Beginnings Cities and States Class 7 Notes Social Science Chapter 4
  • The Ever Evolving World of Science Class 7 Notes Science Chapter 1
  • Understanding Markets Class 7 MCQ Questions SST Chapter 12
  • From Barter to Money Class 7 MCQ Questions SST Chapter 11
  • The Constitution of India An Introduction Class 7 MCQ Questions SST Chapter 10
  • From the Rulers to the Ruled Types of Governments Class 7 MCQ Questions SST Chapter 9
  • How the Land Becomes Sacred Class 7 MCQ Questions SST Chapter 8
  • The Gupta Era An Age of Tireless Creativity Class 7 MCQ Questions SST Chapter 7
  • The Age of Reorganisation Class 7 MCQ Questions SST Chapter 6

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions