Students must start practicing the questions from RBSE 12th Chemistry Model Papers E-Chemistry Self Evaluation Test Papers in Hindi Medium provided here.
RBSE Class 12 E-Chemistry Self Evaluation Test Papers in Hindi
पूर्णांक: 56
समय: 2 घण्टा 45 मिनट
परीक्षार्थियों के लिए सामान्य निर्देश :
- परीक्षार्थी सर्वप्रथम अपने प्रश्न-पत्र पर नामांक अनिवार्यतः लिखें।
- सभी प्रश्न करने अनिवार्य हैं।
- प्रत्येक प्रश्न का उत्तर दी गई उत्तर-पुस्तिका में ही लिखें।
- जिन प्रश्नों में आन्तरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ ही लिखें।
- प्रश्न का उत्तर लिखने से पूर्व प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
RBSE Class 12 E-Chemistry Self Evaluation Test Paper 1 in Hindi
खण्ड – (अ)
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर का सही विकल्प चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखिए- (1)
(i) प्लास्टिक है-
(अ) आयनिक ठोस
(ब) धात्विक ठोस
(स) सहसंयोजी ठोस
(द) इनमें से कोई नहीं।
(ii) भर्जन का मुख्य कार्य है- (1)
(अ) वाष्पशील पदार्थ को हटाना
(ब) ऑक्सीकरण
(स) अपचयन
(द) धातुमल बनाना
(iii) Na[Ag (CN)2] लवण है. (1)
(अ) द्विक लवण
(ब) सरल लवण
(स) जटिल लवण
(द) अम्लीय लवण
(iv) आइसोप्रोपिल क्लोराइड का IUPAC नाम है. (1)
(अ) 2-क्लोरो प्रोपेन
(ब) 1-क्लोरो प्रोपेन
(स) क्लोरो प्रोपेन
(द) 2-क्लोरो 2-मेथिल प्रोपेन
(v) C2H5Br + KOH (जलीय) से प्राप्त होता है- (1)
(अ) C2H5OH
(3) CH2 = CH2
(स) C2H5 – O – C2H5
(द) C2H6
(vi) फॉर्मेल्डिहाइड ग्रिगनार्ड अभिक्रिया द्वारा प्राप्त होता है- (1)
(अ) प्राथमिक ऐल्कोहॉल
(ब) द्वितीयक ऐल्कोहॉल
(स) तृतीयक ऐल्कोहॉल
(द) डाइहाइड्रिक ऐल्कोहॉल
(vii) नैनोपेप्टाइड है- (1)
(अ) ऑक्सीटोसिन
(ब) वेसोप्रेसिन
(स) दोनों
(द) इनमें से कोई नहीं.
(viii) RNA में नहीं पाया जाता है- (1)
(अ) यूरेसिल
(ब) ऐडीनीन
(स) ग्वानीन
(द) थायमीन
(ix) सबसे मीठी शर्करा है – (1)
(अ) ग्लूकोस
(ब) फ्रक्टोस
(स) सुक्रोस
(द) लैक्टोस
प्रश्न 2.
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
(i) मैलेकाइट ___________ का अयस्क है। (1)
(ii) निस्तापन क्रिया का मुख्य कार्य ___________ होता है। (1)
(iii) f-ब्लॉक के तत्व ___________ तत्व कहलाते हैं। (1)
(iv) EDTA ___________ लिगैण्ड है। (1)
प्रश्न 3.
अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न
(i) किन्हीं दो अन्तराकाशी रिक्तियों के नाम लिखिए। (1)
(ii) ताप बढ़ाने पर गैसों की द्रवों में विलेयता में हमेशा कमी आने की प्रवृत्ति क्यों होती है? (1)
(iii) एक ठोस विलयन का उदाहरण दीजिए जिसमें विलेय कोई गैस न हो। (1)
(iv) 673K ताप पर C तथा CO में से कौन-सा अच्छा अपचायक है? (1)
(v) सिल्वर परमाणु की मूल अवस्था में पूर्ण भरित d-कक्षक (4d10) हैं। आप कैसे कह सकते हैं कि यह एक संक्रमण तत्व है? (1)
(vi)
का IUPAC नाम लिखिए। (1)
(vii) निम्न को PK, मान के घटते क्रम में लिखिए: (1)
C2H5NH2, C6H5NH CH3,(C2H5)2NH तथा C6H5NH2,
(viii) निम्न अम्ल-क्षारक अभिक्रिया को पूर्ण कीजिए: (1)
(C2H5)3 N + HCl →
खण्ड – (ब)
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 4.
अर्द्ध-चालक क्या होते हैं? निम्नलिखित को p-प्रकार या n-प्रकार के अर्द्ध-चालकों में वर्गीकृत कीजिए (¾ + ¾ = 1½)
(अ) In से डोपित Ge
(ब) p से डोपित Si
प्रश्न 5.
चालक और रोधी में अन्तर स्पष्ट कीजिए तथा फ्रेंकेल दोष को परिभाषित कीजिए। (1½)
प्रश्न 6.
टिप्पणी कीजिए- (¾ + ¾ = 1½)
(अ) मोल अंश
(ब) मोलरता
प्रश्न 7.
द्रव्यमान की दृष्टि से 25% विलयन के 300 ग्राम तथा 40% के 400 ग्राम को आपस में मिलाने पर प्राप्त मिश्रण का द्रव्यमान प्रतिशत सान्द्रण ज्ञात कीजिए। (1½)
प्रश्न 8.
ताप का वेग स्थिरांक पर क्या प्रभाव होगा? इससे सम्बन्धित आरेनियस समीकरण की सहायता से समझाओ। (1½)
प्रश्न 9.
निम्नलिखित अभिक्रियाओं के वेग व्यंजकों से इनकी अभिक्रिया की कोटि तथा वेग स्थिरांकों की इकाइयाँ ज्ञात कीजिए- (¾ + ¾ = 1½)
(अ) CH3CHO(g) → CH4(g) + CO(g) वेग = K[CH3CHO]3/2
(ब) C2H5Cl (g) → C2H4(g) + HCl (g) वेग = K[C2H5Cl]
प्रश्न 10.
+3 ऑक्सीकरण अवस्था में ऑक्सीकृत होने के सन्दर्भ में M2+ के यौगिक Fe2+ के यौगिकों की तुलना में अधिक स्थायी क्यों हैं? (1½)
प्रश्न 11.
निम्नलिखित के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए- (¾ + ¾ = 1½)
(अ) Cr3+
(ब) Pm3+
(स) Cu+
(द) Le4+
प्रश्न 12.
क्रॉस ऐल्डोल संघनन का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए। (1½)
प्रश्न 13.
ऑर्थोनाइट्रोफीनॉक्साइड आयन की अनुनादी संरचना बनाइए। (1½)
प्रश्न 14.
निम्नलिखित को पूरा कीजिए- (1½)
प्रश्न 15.
समतुल्य आण्विक भार वाले हाइड्रोकार्बन की अपेक्षा ऐल्कोहॉल जल में अधिक विलेय होते हैं। इस तथ्य को समझाइए। (1½)
खण्ड – (स)
दोर्ष उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 16.
(अ) 14C के रेडियोएक्टिव क्षय की अर्द्ध-आयु 5730 वर्ष है। एक पुरातत्ववेता की लकड़ी में जीवित वृक्ष की लकड़ी की तुलना में 80% 14C की मात्रा है। नमूने की आयु का परिकलन कीजिए।
(ब) हाड्रोकार्बन का विघटन निम्नांकित समीकरण के अनुसार होता है सक्रियण ऊर्जा (Ea) की गणना कीजिए।
K= (4.5 × 1011S-1)e-28000 K/T. (1 + 2 = 3)
अथवा
(अ) प्रथम कोटि की अभिक्रिया की परिभाषा दीजिए। एक उदाहरण देकर समझाओ।
(ब) किसी पदार्थ A की सान्द्रता दोगुनी होने पर इसके वियोजन की दर चार गुना हो जाती है। इस अभिक्रिया की कोटि क्या है? (2 + 1 = 3)
प्रश्न 17.
(अ) ऐरिल हैलाइड नाभिकरागी प्रतिस्थापन के प्रति कम क्रियाशील होती है। क्यों?
(ब) ऐथिल क्लोराइड KCN से क्रिया करके मुख्य उत्पाद ऐथिल सायनाइड बनाता है। जबकि AgCN से क्रिया करने पर ऐथिल आयसोसायनाइड बनाता है। समझाइए? (2 + 1 = 3)
अथवा
(अ) कार्बन टेट्राक्लोराइड के चार उपयोग लिखिए।
(ब) ऐनिलीन से ब्रोमोबेन्जीन कैसे प्राप्त करोगे? (2 + 1 = 3).
प्रश्न 18.
(अ) ऐनिलीन की बेन्जोइल क्लोराइड के साथ रासायनिक अभिक्रिया द्वारा उत्पन्न उत्पादों के नाम लिखिए।
(ब) अणुसूत्र C3H9N से प्राप्त विभिन्न सामावयवों की संरचना लिखिए। उन समावयवों के IUPAC नाम लिखिए जो नाइट्रस अम्ल के साथ नाइट्रोजन गैस मुक्त करते हैं। (2 + 1 = 3)
अथवा
(अ) निम्नलिखित परिवर्तन कीजिए
(i) 3-मेथिल ऐनिलीन से 3-नाइट्रोटॉलुइन .
(ii) ऐनिलीन से 1,3,5-ट्राइब्रोमोबेन्जीन।
(ब) कारण बताओ
(i) एथिल ऐमीन जल में विलेय है जबकि एनिलीन नहीं।
(ii) ऐनिलीन फ्रीडल-क्राफ्ट्स अभिक्रिया प्रदर्शित नहीं करती। (1½ + 1½ = 3)
खण्ड – (द)
निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 19.
(अ) [Pt(NH3) (Br) (Cl) (Py)] के सभी ज्यामितीय समावयव लिखिए। इनमें से कितने ध्रुवण समावयवता दर्शाएँगे।
(ब) जलीय कॉपर सल्फेट विलयन (नीले रंग का) जलीय पोटैशियम फ्लुओराइड के साथ हरा रंग दर्शाता है। क्यों?
(स) [FeF6]3- में आबन्ध की प्रकृति की विवेचना संयोजकता आबन्ध सिद्धान्त के आधार पर कीजिए। (1 + 1 + 2 = 4)
अथवा
(अ) निम्नलिखित के सभी समावयवों (ज्यामितीय व ध्रुवण) की संरचनाएँ बनाइए
(i) [CoCl2(en)2]+
(ii) [CO(NH3Cl(en)2]2+
(ब) दुर्बल क्षेत्र लिगैण्ड तथा प्रबल क्षेत्र लिगैण्ड में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
(स) स्पेक्ट्रमी रासायनिक श्रेणी को परिभाषित कीजिए। (2 + 1 + 1 = 4)
प्रश्न 20.
(अ) विकार्बोक्सिलीकरण की अपने शब्दों में टिप्पणी कीजिए।
(ब) प्रोपेनैल एवं ब्यूटेनैल के ऐल्डोल संघनन से बनने वाले चार सम्भावित उत्पादों के नाम तथा संरचना सूत्र दीजिए। प्रत्येक में बताइए कि कौन-सा ऐल्डिहाइड नाभिकरागी और कौन-सा इलेक्ट्रॉनरागी होगा?
(स) प्रोपेनैल तथा प्रोपेनोन में विभेद करने के लिए सरल रासायनिक परीक्षण-दीजिए। (1 + 2 + 1 = 4)
अथवा
(अ) बेन्जीन से निम्नलिखित यौगिकों का विरचन आप किस प्रकार करेंगे?
(i) मेथिल बेन्जोएट
(ii) फेनिल ऐसीटिक अम्ल
(ब) निम्न अभिक्रियाओं को पूरा कीजिए
(स) सक्सीनिक अम्ल का IUPAC नाम लिखिए। (1½ + 1½ + 1 = 4)
RBSE Class 12 E-Chemistry Self Evaluation Test Paper 2 in Hindi
खण्ड – (अ)
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर का सही विकल्प चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखें
(i) किस प्रकार के ठोस विद्युत् चालक, आघातवर्धनीय और तन्य होते हैं? (1)
(अ) आण्विक
(ब) आयनिक
(स) धात्विक
(द) सहसंयोजक
(ii) एलिंघम आरेख को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित में से कौन-सी धातु का उपयोग एलुमिना के अपचयन में किया जाता है? (1)
(अ) Mg
(ब) Zn
(स) Fe
(द) Cu
(iii) [Co(NH.) CI] में Co की ऑक्सीकरण अवस्था है (1)
(अ) +1
(ब) +2
(स) +3
(द) +4
(iv) यौगिक A की Na से अभिक्रिया करवाने पर वह B देता है तथा PCl, के साथ अभिक्रिया करवाने पर वह C देता है। B एवं C दोनों की साथ में अभिक्रिया करवाने पर डाइएथिल ईथर प्राप्त होता है। A, B तथा C क्रम में हैं (1)
(अ) C2H5Cl,C2H6C2H5OH
(ब) C2H5OH,C2H5Cl,C2H5ONa
(स) C2H5OH.C2H6C2H5Cl
(द) C2H5OH,C2H5ONa,C2H5Cl
(v) एक यौगिक C7H8, निम्नलिखित अभिक्रियाओं से गुजरता है :
उत्पाद ‘C’ है- (1)
(अ) 3-ब्रोमो-2, 4, 6-ट्राइक्लोरोटॉलुईन
(ब) o-ब्रोमोटॉलुईन
(स) m-ब्रोमोटॉलुईन
(द) p-ब्रोमोटॉलुईन
(vi) CH3OH तथा C2H5OH को हम विभेदित कर सकते हैं (1)
(अ) HCl की क्रिया द्वारा
(ब) I2 + Na2CO3, की क्रिया द्वारा
(स) NH3, की क्रिया द्वारा
(द) जल में विलेयता द्वारा
(vii) निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है? (1)
(अ) इंसुलिन मानव शरीर रक्त में शर्करा के स्तर को बनाए रखता है।
(ब) अल्बुमीन अण्डे की सफेदी में एक खाद्य संग्रह है।
(स) रक्त प्रोटीन थ्रोम्बिन एवं फिब्रिनोजन का योगदान रक्त का थक्का बनाने में है। (1)
(द) विकृतीकरण प्रोटीन को अधिक सक्रिय करते हैं।
(viii) आण्विक आनुवंशिकता का केन्द्रीय सिद्धांत कहता है कि आनुवंशिक सूचना का प्रवाह होता है (1)
(अ) DNA → RNA → प्रोटीन
(ब) DNA → RNA → कार्बोहाइड्रेट
(स) ऐमीनो अम्ल → प्रोटीन → DNA
(द) DNA → कार्बोहाइड्रेट → प्रोटीन
(ix) RNA एवं DNA के लिए सही कथन क्रमश: है- (1)
(अ) RNA में शर्करा घटक अरेबिनोस है और DNA में शर्करा घटक राइबोस है।
(ब) RNA में शर्करा घटक 2-डिऑक्सीराइबोस और DNA में शर्करा घटक अरेबिनोस है।
(स) RNA में शर्करा घटक अरेबिनोस है और DNA में शर्करा घटक 2-डिऑक्सीराइबोस है।
(द) RNA में शर्करा घटक राइबोस है और DNA में शर्करा घटक 2 डिऑक्सीराइबोस है।
प्रश्न 2.
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
(i) CaO ____________ गालक है। (1)
(ii) हरी लकड़ियों के डण्डों से __________ का शोधन किया जाता है। (1)
(iii) ऐक्टिनियम ____________ ब्लॉक तत्व है। (1)
(iv) टेट्राएथिल लैड ____________ यौगिक है। (1)
प्रश्न 3.
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
(i) काँच और प्लास्टिक किस प्रकार के ठोस के उदाहरण हैं? (1)
(ii) विलेय-विलायक आकर्षण के आधार पर निम्नलिखित को n-ऑक्टेन की विलेयता के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए (1)
KCl, CH3OH, CH3CN, C6H12
(iii) बेन्जोइक अम्ल का मेथेनॉल में 0.15 m विलयन बनाने के लिए आवश्यक मात्रा की गणना कीजिए। (1)
(iv) ऐल्युमिनियम के निष्कर्षण में निक्षालन का क्या महत्व है? (1)
(v) Cr2+ अपचायक है जबकि Mn2 ऑक्सीकारक जबकि दोनों का d विन्यास है, क्यों? (1)
(vi) 1-मेथिलसाइक्लोहेक्सेनॉल के अम्ल उत्प्रेरित निर्जलन के मुख्य उत्पादों की प्रागुक्ति कीजिए। (1)
(vi) एनिलीन का pK, मेथिल एमीन की तुलना में अधिक होता है। क्यों? (1)
(viii)
उपरोक्त अभिक्रिया में A, B, C की संरचना दीजिए। 273K. (1)
खण्ड – (ब)
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 4.
फैरी-चुम्बकत्व तथा प्रति लौहचुम्बकत्व पर टिप्पणी कीजिए। (1½)
प्रश्न 5.
धात्विक और आयनिक क्रिस्टलों में समानता एवं विभेद का आधार समझाइए। (1½)
प्रश्न 6.
36 g जल और 46 g ऐथिल-ऐल्कोहॉल मिश्रण में दोनों का मोल प्रभाज ज्ञात कीजिए। (1½)
प्रश्न 7.
एक विलयन में 40 g NaOH को 500 ml जल में घोला गया है। इसकी मोलरता तथा नॉर्मलता की गणना कीजिए। (1½)
प्रश्न 8.
(अ) एक रासायनिक अभिक्रिया का वेग नियतांक 1.72 × 10-4 s-1 है। अभिक्रिया की कोटि ज्ञात कीजिए।
(ब) शून्य कोटि और प्रथम कोटि अभिक्रियाओं का एक-एक उदाहरण दें। (¾ + ¾ = 1½)
प्रश्न 9.
एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया के लिये स्थितिज ऊर्जा एवं अभिक्रिया निर्देशांक के मध्य आरेख बनाइये जिसमें क्रियाकारक व उत्पाद के लिये सक्रियण ऊर्जा, सक्रियत संकर व स्थितिज ऊर्जा को दर्शाया गया हो? (1½)
प्रश्न 10.
संक्रमण तत्वों की प्रथम श्रेणी में आयनन एन्थैल्पी (प्रथम और द्वितीय) में अनियमित परिवर्तन को आप कैसे समझायेंगे? (1½)
प्रश्न 11.
पौटेशियम डाइक्रोमेट की ऑक्सीकरण क्रिया का उल्लेख कीजिए तथा निम्नलिखित के साथ आयनिक समीकरण लिखिए. (¾ + ¾ = 1½)
(अ.) आयोडाइड विलयन
(ब) आयरन (II) विलयन
प्रश्न 12.
(अ) ऐसिड क्लोराइडों को संगत ऐल्डिहाइडों में परिवर्तन के लिए अभिक्रिया का नाम तथा प्रयुक्त अभिकर्मक लिखिए।
(ब) ऐल्डिहाइडों व कीटोनों के हाइड्रेजोन उच्च अम्लीय माध्यम में नहीं बनते, क्यों? (¾ + ¾ = 1½)
प्रश्न 13.
(अ) बेन्जीन और ऐनिलीन से फोनॉल विरचन के समीकरण दीजिए। (ब) निर्जल कैल्शियम ऐसीटेट को गर्म करने पर क्या उत्पाद बनता है? (¾ + ¾ = 1½)
प्रश्न 14.
क्लीमेन्सन अपचयन में काम आने वाले अभिकर्मक का नाम लिखिए। (1½)
प्रश्न 15.
राइमर टीमैन अभिक्रिया को समझाओ। (1½)
खण्ड – (स)
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 16.
(अ) प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए वेग स्थिरांक k का मान = 5.5 × 10-4 S-1पाया गया। इस अभिक्रिया के अर्द्धआयु की गणना कीजिए।
(ब) अभिक्रिया की तात्क्षणिक दर को परिभाषित कीजिए। (2 + 1 = 3)
अथवा
(अ) एक पदार्थ A की सान्द्रता दोगुनी होने पर इसके वियोंजन की दर चार गुनी हो जाती है। इस अभिति। की कोटि क्या है?
(ब) वेग नियम और द्रव्य अनुपाती क्रिया के नियम में क्या अन्तर है?
प्रश्न 17.
(अ) ऐरिल हैलाइड नाभिक स्नेही प्रतिस्थापन अभिक्रियाओं के प्रति कम क्रियाशील क्यों होते हैं ? समझाइये।
(ब) निम्नलिखित ऐल्किल हैलाइडों को SN2 अभिक्रिया के प्रति उनकी अभिक्रियाशीलता के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए-..
CH3CH2Cl,(CH3)2, CHCl,(CH3),CCl
(स) CH3Cl का कक्षक आरेख बनाइए। (1 + 1 = 3)
अथवा
(अ) वटुंज-फिटिंग अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए।
(ब) ऐल्किल क्लोराइड जलीय KOH से अभिक्रिया करके ऐल्कोहॉल बनाता है जबकि ऐल्कोहॉलिक KOH की उपस्थिति में ऐल्कीन मुख्य उत्पाद के रूप में प्राप्त होती है। समझाइए।
(स) निम्नलिखित हैलोजन व्युत्पन्नों को नाभिक स्नेही प्रतिस्थापन अभिक्रियाशीलता के प्रति अभिक्रियाशीलता के क्रम में व्यवस्थित कीजिए (1 + 1 + 1 = 3)
प्रश्न 18.
(अ) निम्नलिखित को उनके बढ़ते हुए क्षारकीय प्रबलता के क्रम में लिखिए
(i) C2H5NH2(C2H5)2NH,(C2H5)3N,C6H5NH2
(ii) CH3NH2,(CH3)2NH,(CH3)3N,C6H5NH2,C6H5CH2NH2
(ब) निम्नलिखित अभिक्रियाओं के लिए रासायनिक समीकरण लिखिए
(i) एथेनॉलिक NH3 की C2H5Cl के साथ अभिक्रिया।
(ii) बेन्जिल क्लोराइड का अमोनी अपघटन तथा प्राप्त ऐमीन की दो मोल CH3Cl से अभिक्रिया। (1½ + 1½ = 3)
अथवा
(अ) निम्नलिखित युगलों के यौगिकों में विभेद करने के लिए रासायनिक परीक्षण दीजिए-
(i) मेथिल ऐमीन एवं डाइमेथिल ऐमीन
(ii) द्वितीयक एवं तृतीयक ऐमीम्
(ब) निम्नलिखित परिवर्तनों के लिए रासायनिक समीकरण लिखिए
(i) CH3 – CH2 – Cl से CH3 – CH2 – CH2 – NH2 में
(ii) C6H5 – CH2 – Cl से C6H5 – CH2 – CH2 – NH2 में (1½ + 1½ = 3)
खण्ड – (द)
निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 19.
(अ) sp3, dsp2 कक्षक प्रयुक्त करने वाले संकुलों की ज्यामितीय आकृति क्या होगी? प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिए।
(ब) द्विक लवण एवं संकुल में अन्तर समझाते हुए प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिये।
(स) उपसहसंयोजन यौगिकों की संरचना समावयवता की व्याख्या उचित उदाहरण के साथ कीजिए। (1 + 1 + 2 = 4)
अथवा
(अ) IUPAC नियमों का प्रयोग करते हुए निम्न के नाम लिखिए.
(i) K3[Co(C2O4)3]
(ii) [Ni(CO)4]
(iii) [Zn(NH3)3]Cl2
(iv)K4[Fe(CN)6]
(ब) क्रिस्टल क्षेत्र सिद्धान्त को समझाइए।.अष्टफलकीय व चतुष्फलकीय संकुल यौगिकों में d-कक्षकों का विपाटन स्पष्ट कीजिए। (2 + 2 = 4)
प्रश्न 20.
(अ) कैनिजारो अभिक्रिया की रासायनिक समीकरण लिखिए। (2 + 2 = 4)
(ब) मेथिल पेन्ट-3-ईन-2-ओन की संरचना दीजिए।
(स) ऐसीटेल्डिहाइड की अभिक्रिया टॉलेन अभिकर्मक से कराने पर प्राप्त उत्पाद क्या होगा? (2 + 1 + 1 = 4)
अथवा
(अ) निम्नलिखित हैलो अम्लों को उनकी अम्लीयता के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
Cl3CCOOH, Cl2CHOOH, ClCH2COOH
(ब) निम्नलिखित हैलो अम्लों की उनकी बढ़ती अम्लता के क्रम में व्यवस्थित कीजिए
FCH2COOH, ClCH2COOH, BrCH2COOH .
(स) निम्नलिखित यौगिक का आई. यू.पी.ए.सी. नाम लिखिए (1½ + 1½ + 1 = 4)
RBSE Class 12 E-Chemistry Self Evaluation Test Paper 3 in Hindi
खण्ड – (अ)
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर का सही विकल्प चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखें.
(i) ठोस A एक अति कठोर ठोस तथा गलित अवस्था में विद्युतरोधी है और बहुत उच्च ताप पर पिघलता है। यह किस प्रकार का ठोस है? (1)
(अ) आण्विक
(ब) आयनिक
(स) धात्विक
(द) सहसंयोजक
(ii) निम्न में से कौन मैलेकाइट है? (1)
(अ) CuCO3, Cu(OH)2,
(ब) CuFeS2
(स) Cu(OH)2
(द) Fe2O4
(iii) [Cr(H2O)5Cl]Cl2, आयन में Cr की संयोजकता होती है. (1)
(अ) 3
(ब) 1
(स) 6
(द) 5
(iv) काइरल केन्द्र पर SN1 अभिक्रिया में होता है (1)
(अ) 100% रेसिमीकरण
(ब) धारण में ज्यादा प्रतिलोमन के द्वारा आंशिक रेसिमीकरण
(स) 100% धारण
(द) 100% प्रतिलोमन
(v) CH3CHOHCOOH की दो संभावित त्रिविम संरचनायें जो कि धुवण घूर्णक हैं, कहलाती हैं- (1)
(अ) डायास्टिरियोमर
(ब) एट्रोपआइसोमर
(स) प्रतिबिम्ब रूप
(द) मेसोमर
(vi)
का सही आई.यू.पी.ए.सी. नाम है (1)
(अ) tert-ब्यूटिल ऐल्कोहॉल
(ब) 2, 2-डाइमेथिलप्रोपेनॉल
(स) 2-मेथिलब्यूटेन-2-ऑल
(द) 3-मैथिलब्यूटेन-3-ऑल
(vii) प्रोटीन अणु में विभिन्न ऐमीनो अम्ल एक दूसरे से जुड़े रहते हैं (1)
(अ) पेप्टाइड आबंध के द्वारा
(ब) दाता आबंध के द्वारा
(स) a-ग्लाइकोसिडिक आबंध के द्वारा
(द) B-ग्लाइकोसिडिक आबंध के द्वारा
(viii) निम्न में से कौन-सी एक गैर-अपचायक शुगर है? (1)
(अ) ग्लूकोस
(ब) सुक्रोस
(स) माल्टोस
(द) लेक्टोस
(ix) DNA में नाइट्रोजनी क्षारों के मध्य सहलग्नता है – (1)
(अ) फॉस्फेट सहलग्नता
(ब) हाइड्रोजन आबन्ध
(स) ग्लाइकोसाइडिक सहलग्नता
(द) पेप्टाइड संहलग्नता
प्रश्न 2.
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
(i) प्रगलन के लिए ________ भट्टी का उपयोग किया जाता है। (1)
(ii) निकिल के परिष्करण की विधि ________ विधि है। (1)
(iii) परमाणु क्रमांक वृद्धि पर लैंथेनाइडों की त्रिज्या का आकार क्रमशः ________ होता जाता है। (1)
(iv) हीमोग्लोबिन आयरन का __________ यौगिक है। (1)
प्रश्न 3.
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
(i) एक घनीय निविड संकुलित संरचना की एकक कोष्ठिका में चतुष्फलकीय रिक्तियों की संख्या बताइए। (1)
(ii) ऐल्काहॉल एवं जल के एक विलयन में आण्विक अन्योन्य की क्या भूमिका है? (1)
(iii) 750 मिमी. दाब पर जल का क्वथनांक 99.63°C है। 500 ग्राम जल में कितना सुक्रोस मिलाया जाता है तो इसका 100°C पर क्वथनांक हो जाए? (1)
(iv) निकिल शोधन की विधि समझाइए। (1)
(v) आप किस आधार पर यह कह सकते हैं कि स्कैन्डियम (Z = 21) एक संक्रमण तत्व है परन्तु जिंक (Z = 30) नहीं ? (1)
(vi) क्यूमीन से फीनॉल बनाने की अभिक्रिया का समीकरण दीजिए। (1)
(vii) प्राथमिक ऐमीन के संश्लेषण में गैब्रिएल थैलिमाइड संश्लेषण को प्राथमिकता दी जाती है। क्यों? (1)
(viii)
उपरोक्त अभिक्रिया में A, B, C की संरचना दीजिए। (1)
खण्ड – (ब)
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 4.
शॉटकी दोष तथा अन्तराकाशी दोष पर टिप्पणी कीजिए। (1½)
प्रश्न 5.
F-केन्द्र और आयनिक ठोस पर टिप्पणी कीजिए। (1½)
प्रश्न 6.
यदि 22 g बेन्जीन में 122 g कार्बन टेट्रॉक्लोराइड घुली हो तो बेन्जीन एवं कार्बन टेट्राक्लोराइड के द्रव्यमान प्रतिशत की गणना कीजिए। (1½)
प्रश्न 7.
एक अवाष्पशील विलेय को किसी विलायक में मिलाने से उसका वाष्प दाब कम क्यों हो जाता है? (1½)
प्रश्न 8.
अणु X का Y में रूपान्तरण द्वितीय कोटि की बलगतिकी के अनुरूप होता है। यदि X की सान्द्रता तीन गुनी कर दी जाये तो Y के निर्माण होने के वेग पर क्या प्रभाव पड़ेगा? (1½)
प्रश्न 9.
एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया में 20% वियोजन होने में 40 मिनट लगते हैं। अर्द्धआयु की गणना कीजिए। (1½)
(log1010 = 1, log102 = 0.3010)
प्रश्न 10.
कोई धातु अपनी उच्चतम ऑक्सीकरण अवस्था केवल ऑक्साइड अथवा फ्लुओराइड में ही क्यों प्रदर्शित करती है? (1½)
प्रश्न 11.
आप निम्नलिखित को किस प्रकार से स्पष्ट करेंगे।
(अ) स्पीशीज में से Cr2+ प्रबल अपचायक है, जबकि मैंगनीज (III) प्रबल ऑक्सीकारक है।
(ब) जलीय विलयन में Co(II) स्थायी है, परन्तु संकुलनकारी अभिकर्मकों की उपस्थिति में यह सरलतापूर्वक ऑक्सीकृत हो जाती है। (¾ + ¾ = 1½)
प्रश्न 12.
एक कार्बनिक यौगिक जिसका अणुसूत्र C3H6O है, 2,4-डाइनाइट्रोफेनिल हाइड्रॉजीन के साथ नारंगी लाल अवक्षेप देता है किन्तु टॉलेन अभिकर्मक को अपचयित नहीं करता है। यौगिक का IUPAC नाम व संरचना सूत्र लिखिये। (1½)
प्रश्न 13.
क्या होता जब फीनॉल CS2 में घुली हिमशीतित ब्रोमीन से अभिक्रिया करता है? समीकरण दें। (1½)
प्रश्न 14.
निम्नलिखित यौगिकों की संरचना व IUPAC नाम लिखिए. (1½)
(i) क्रोटोनैल्डिहाइड
(ii) सैलिसिलऐल्डिहाइड
प्रश्न 15.
निम्न अभिक्रियाओं को पूरा कीजिए – (¾ + ¾ = 1½)
खण्ड – (स)
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 16.
(अ) रासायनिक अभिक्रिया के संघट्ट सिद्धान्त को समझाओ।
(ब) सक्रियण ऊर्जा पर उत्प्रेरक के प्रभाव को दर्शाने वाला आरेख बनाइए। (2 + 1 = 3)
अथवा
(अ) अभिक्रिया का वेग क्या होता है? इसको प्रभावित करने वाले कारकों को समझाओ।
(ब) दर्शाइए कि प्रथम कोटि की अभिक्रिया का अर्द्धआयुकाल अभि कारकों के प्रारम्भिक सान्द्रण पर निर्भर नहीं करता है। (2 + 1 = 3)
प्रश्न 17.
(अ) क्या होता है जब
(i) ऐथिल ऐल्कोहॉल को आयोडीन एवं सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ गर्म करते हैं?
(ii) ट्राइक्लोरो एथेनॉल जलीय सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ क्रिया करता है?
(iii) सिल्वर आइसोब्यूटाइरेट का आसवन Br2 के साथ CCl4 की उपस्थिति में करते हैं?
(iv) एथिल क्लोराइड की क्रिया मरक्यूरस फ्लुओराइड के साथ होती है?
(ब) ट्राइक्लोरोमेथेन को गहरी रंगीन बोतलों में संग्रहीत करते हैं। तर्क दीजिए। (2 + 1 = 3)
अथवा
(अ) मुख्य उत्पाद की प्रागुक्ति कीजिए जब 2-ब्रोमोपेन्टेन, ऐल्कोहॉली KOH के साथ अभिक्रिया करता है।
(ब) आप किस प्रकार बनायेंगे?
(i) टॉलुईन से बेन्जिल ऐल्कोहॉल
(ii) ब्रोमोबेन्जीन से m-नाइट्रोबेन्जोइक अम्ल (2 + 1 = 3)
प्रश्न 18.
(अ) निम्न अभिक्रियाओं को पूर्ण कर उनके नाम लिखिए- .
(i) RNH2 + CHCl3 + 3KOH→
(ii) RCONH2 + Br2 + 4NaOH →
(ब) निम्नलिखित अभिक्रियाओं को पूर्ण कीजिए
(i) C6H5NH2 + H2SO (सान्द्र) →
(ii) C6H5N2Cl + C2H5OH →
(iii) C6H5NH2 + Br2(aq) →
(iv) C6H5NH2 + (CH3CO)2O) (1 + 2 = 3)
अथवा
(अ) यद्यपि ऐमीनो समूह इलेक्ट्रॉनरागी प्रतिस्थापन अभिक्रियाओं में ऑर्थो एवं पैरा-निर्देशक होता है, फिर भी ऐनिलीन नाइट्रीकरण द्वारा यथेष्ट मात्रा में मेटा-नाइट्रोऐनिलीन देती है। क्यों?
(ब) निम्नलिखित अभिक्रियाओं में A, B तथा C की संरचना दीजिए – (1 + 2 = 3)
खण्ड – (द)
निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 19.
(अ) K3[FeC2O4)3] संकुल का IUPAC नाम लिखिए।
(ब) संयोजकता बन्ध सिद्धान्त के आधार पर, [NiCl4]2- संकुल आयन की ज्यामिति एवं चुम्बकीय प्रकृति लिखिए। … (स) आवेश के आधार पर लिगैण्डों को किस प्रकार वर्गीकृत किया जा सकता है? उदाहरण देते हुए समझाइए। (1 + 2 + 1 = 4)
अथवा
(अ) यद्यपि [NiCl4]2- और [Ni(CO)4] दोनों में sp3 संकरण होता है फिर भी [NiCl4]2- अनुचुम्बकीय है और [Ni(CO)4] प्रतिचुम्बकीय है। कारण दीजिए। (Nj का परमाणु क्रमांक = 28)
(ब) क्रिस्टल क्षेत्र सिद्धान्त के आधार पर क का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए जबकि (i) ∆0 < P और, (ii) ∆0 > P
(स) निम्न संकर यौगिकों के सन्दर्भ में ज्यामितीय समावयवता को समझाइए() [PICl2(NH3)2],
(ii) [Co(NH3)2Cl2]. (1 + 2 + 1 = 4)
प्रश्न 20.
(अ) टॉलूईन के बेन्जोइक अम्ल में रूपान्तरण कीजिए।
(ब) आप एथेनॉल से एथिलीन कैसे प्राप्त करेंगे?
(स) ऐलिफैटिक ऐल्डिहाइड स्थान समावयवता प्रदर्शित नहीं करते, क्यों? (1 + 2 + 1 = 4)
अथवा
(अ) एक ऐल्डिहाइड का नाम लिखिए जो फेहलिंग विलयन परीक्षण नहीं देता है।
(ब) क्या होता है जब फॉर्मेल्डिहाइड की अभिक्रिया साद्र NaOH विलयन से कराते हैं?
(स) निम्नलिखित को HCN के प्रति बढ़ती क्रियाशीलता के क्रम में लिखिए – (1 + 1 + 2 = 4)
CH3CHO,CH3COCH,HCHO,C2H5COCH,
RBSE Class 12 E-Chemistry Self Evaluation Test Paper 4 in Hindi
खण्ड – (अ)
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर का सही विकल्प चयन कर उत्तर पुस्तिका में लिखें
(i) एक विशेष ठोस अति कठोर है तथा इसका गलनांक अति उच्च है। ठोस अवस्था में यह अचालक है तथा प्रगलन पर यह विद्युत चालक हो जाता है। ठोस है (1)
(अ) धात्विक
(ब) आण्विक
(स) नेटवर्क
(द) आयनिक
(ii) सोने एवं चाँदी के निष्कर्षण में CN– आयन से निक्षालन होता है। चाँदी को बाद में पुनः प्राप्त किसके द्वारा किया जाता है (1)
(अ) द्रवगलन परिष्करण
(ब) आसवन
(स) मंडल परिष्करण
(द) Zn से विस्तापन
(iii) [Co(en)2Cl2]Cl में Co की समन्वय संख्या है। (1)
(अ) 3
(ब) 4
(स) 5
(द) 6
(iv) एक ऐल्कीन HCl से अभिक्रिया करके मारकोनीकॉफ नियम के अनुसार उत्पाद 1-क्लोरो-1-मेथिल साइक्लोहेक्सेन देता है। सम्भावित ऐल्कीन है (1)
(अ)
(ब)
(स) (अ) और (ब)
(द)
(v) किसी कार्बनिक यौगिक में आइसोब्यूटाइल समूह की संरचना है (1)
(अ)
(ब) CH3 – CH2 – CH2 – CH2 –
(स)
(द)
(vi) ऐल्केनॉल समजात श्रेणी को प्रदर्शित करने वाला सामान्य सूत्र है- (1)
(अ) CnH2n + 2O.
(ब) CnH2nO2
(स) CnH2nO
(द) CnH2n + 1O
(vii) निम्न में अनावश्यक ऐमीनो अम्ल है (1)
(अ) लाइसीन
(ब) वैलीन
(स) ल्यूसनी
(द) एलानिन
(viii) ऐमिलोस एवं ऐमिलोपेक्टिन में भिन्नता होती है- (1)
(अ) ऐमिलोपेक्टिन में 1 → 4 α-बंधन तथा 1 → 6 β-बंधन है
(ब) ऐमिलोस में 1 → 4 α-बंधन तथा 1 → 6 β-बंधन है ।
(स) ऐमिलोपेक्टिन में 1 → 4 α-बंधन तथा 1 → 6 β-बंधन है
(द) ऐमिलोस ग्लूकोस एवं गैलेक्टोस से बना है
(ix) निम्नलिखित में से कौन-सा यौगिक ग्विटर आयन बना सकता है? (1)
(अ) बेन्जोइक अम्ल
(ब) ऐसीटेनिलाइट
(स) ऐनिलीन
(द) ग्लाइसीन
प्रश्न 2.
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
(i) अधिकांश सल्फाइड अयस्कों का सान्द्रण …………… विधि द्वारा किया जाता है। (1)
(ii) फफोलेदार कॉपर में फफोले ……………… गैस के द्वारा पड़ते हैं। (1)
(iii) K2Cr2O2 एक प्रबल ………………… है। (1)
(iv) K4[FeF6] ………………….. चुम्बकीय गुण को दर्शाता है। (1)
प्रश्न 3.
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न
(i) त्रिनताक्ष क्रिस्टल के अक्षीय दूरियों एवं अक्षीय कोणों का मान लिखिए। (1)
(ii) मोलल उन्नयन स्थिरांक (Kb) की गणना के लिए सूत्र लिखिए और प्रयुक्त संकेतों का अर्थ बताओ। (1)
(iii) अगर Cus का विलेयता गुणनफल 6 × 10-16 है तो जलीय विलयन में उसकी अधिकतम मोलरता ज्ञात कीजिए। (1)
(iv) फेन प्लवन विधि में अवनमक की क्या भूमिका है? (1)
(v) Cr2+ एवं. Fe2+ में से कौन प्रबल अपचायक है और क्यों? (1)
(vi) समझाइए कि प्रोपेनॉल का क्वथनांक, हाइड्रोकार्बन ब्यूटेन से अधिक क्यों होता है? (1)
(vii) ऐरोमैटिक ऐमीनों के हाइऐजोनियम लवण ऐलिफैटिक ऐमीनों से प्राप्त लवण से अधिक होते हैं। क्यों? (1)
(viii) निम्न अभिक्रिया को पूरा कीजिए- (1)
C6H5NH2+ (CH3CO)2O →
खण्ड – (ब)
लघूत्तरात्मक प्रश्न
प्रश्न 4.
लौहचुम्बकत्व तथा अनुचुम्बकत्व पर टिप्पणी कीजिए। (1½)
प्रश्न 5.
यदि NaCl को SrCl2 के 10-3 मोल % से डोपित किया जाए तो धनायनों की रिक्तियों का सान्द्रण क्या होगा? (1½)
प्रश्न 6.
पानी में डालने पर किशमिश फूल जाती है जबकि चीनी के सान्द्र विलयन में यह सिकुड़ जाती है। क्यों? (1½)
प्रश्न 7.
परासरण दाब ज्ञात करने का सूत्र स्थापित कीजिए। (जहाँ π = परासरण दाब) (1½)
प्रश्न 8.
प्रथम कोटि की अभिक्रिया का अर्द्ध-आयु काल 10s है। इसके वेग स्थिरांक की गणना कीजिए। (1½)
प्रश्न 9.
अभिक्रिया की आण्विकता को परिभाषित कीजिए। (1½)
प्रश्न 10.
कॉपर के लिए E0(M2+/M) का मान धनात्मक (+ 0.34V) है। इसका सम्भावित कारण क्या है? (1½)
प्रश्न 11.
अन्तराकाशी यौगिक क्या है? इस प्रकार के यौगिक संक्रमण धातुओं के लिए भली प्रकार से ज्ञात क्यों हैं? (1½)
प्रश्न 12.
फॉर्मिक अम्ल के कोई दो अपचायक गुण लिखिए। (1½)
प्रश्न 13.
निम्नलिखित अभिक्रिया की क्रियाविधि लिखिए। (1½)
प्रश्न 14.
निर्जल कैल्सियम ऐसीटेट को गर्म करने पर क्या उत्पाद बनता है रासायनिक समीकरण देकर समझाओ। (1½)
प्रश्न 15.
फीनॉल की अनुनादी संरचनाएँ लिखिए। (1½)
खण्ड – (स)
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 16.
(अ) उन अभिक्रियाओं की कुल कोटि की गणना कीजिए जिनका वेग व्यंजक वेग = k[A]1/2[B]3/2 है।
(ब) प्रथम कोटि की अभिक्रिया N2O5(g) → 2NO2(g) + \(\frac{1}{2}\)O2(g) में 318 k पर N2O5 की प्रारम्भिक सान्द्रता 1.24 × 10-2mol L-1 थी, जो 60 मिनट के उपरान्त 0.20 × 10-2 mol L-1 रह गई। 318 k पर वेग स्थिरांक की गणना कीजिए। (1 + 2 = 3)
अथवा
(अ) शून्य कोटि अभिक्रिया के लिए अर्द्ध-आयुकाल का सूत्र लिखिए। वेग स्थिरांक किसे कहते हैं?
(ब) अभिक्रिया का औसत वेग ज्ञात करने का सूत्र लिखिए। (2 + 1 = 3)
प्रश्न 17.
(अ) निम्नलिखित प्रत्येक अभिक्रिया के मुख्य मोनोहैलो उत्पाद की संरचना बनाइए (2 + 1 = 3)
(ब) क्या होता है जब (केवल रासायनिक अभिक्रिया का समीकरण दीजिए)
(i) क्लोरोबेन्जीन की क्रिया नाइट्रीकारी मिश्रण से कराई जाती है।
(ii) ऐथिल ब्रोमाइड मैग्नीशियम से क्रिया करता है।
(iii) क्लोरोफॉर्म की प्रकाश की उपस्थिति में 0, से क्रिया होती है।
(iv) ऐरिल हैलाइड सोडियम से क्रिया करता है। (1 + 2 = 3)
अथवा
(अ). निम्नलिखित युगलों में से आप कौन-से ऐल्किाल हैलाइड द्वारा SN2 क्रियाविधि से अधिक तीव्रता से अभिक्रिया करने की अपेक्षा करते हैं? अपने उत्तर को समझाइए।
(ब) ऐल्कोहॉलों से एल्किल क्लोराइड विरचन के लिए थायोनिल क्लोराइड विधि को वरीयता दी जाती है। कारण समझाइए। (2 + 1 = 3)
प्रश्न 18.
(अ) निम्नलिखित को क्षारकीय प्राबल्य के घटते क्रम में लिखिए
C6H5NH2, C2H5NH2, (C2H5)2NH, NH3
(ब) आप 4-नाइट्रोटॉलुईन को 2-ब्रोमोबेन्जोइक अम्ल में कैसे परिवर्तित करेंगे? (1 + 2 = 3)
अंथवा
(अ) निम्नलिखित की संरचनाएँ एवं आई.यू.पी.ए.सी. नाम लिखिए
(i) ऐमाइड जो हॉफमान ब्रोमैमाइड अभिक्रिया द्वारा प्रोपेनेमीन देता है।
(ii) बेन्जेमाइड के हॉफमान ब्रोमैमाइड निम्नीकरण से प्राप्त ऐमीन।
(ब) सोडियम कार्बोनेट विलयन की उपस्थिति में मेथिल आयोडाइड के आधिक्य द्वारा ऐनिलीन के ऐल्किलन में उत्पन्न होने वाले उत्पादों के लिए अभिक्रिया लिखिए। (½ + 2 + ½ = 3)
खण्ड – (द)
निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 19.
(अ) संयोजकता बन्ध सिद्धान्त के आधार पर संकुल (COF6)3- की ऑक्सीकरण अवस्था, संकरण, ज्यामिति एवं चुम्बकीय प्रकृति समझाइये।
(ब) निम्नलिखित संकुलों में केन्द्रीय धातु परमाणु की ऑक्सीकरण अवस्था ज्ञात कीजिए
(i) K3[Fe(C2O4)3]
(ii) [Fe(CN)6]3- (2 + 2 = 4)
अथवा
(अ) निम्न में से धनायनिक, ऋणायनिक तथा उदासीन संकर यौगिकों को छाँटिए-
K2[Hg I4], [CO(NH3)6]Cl3, K4[Fe(CN)6], [Ni(CO)4], [Pt(NH3),Cl2], [Fe(H2O)6]Cl3
(ब)क्रिस्टल क्षेत्र सिद्धान्त के अनुसार बताइए कि [Fe(H2O)6]3+ प्रबल अनुचुम्बकीय संकुल है जबकि [Fe(CN)6]3- दुर्बल अनुचुम्बकीय संकुल है। (1½ + 2½ = 4)
प्रश्न 20.
(अ) निम्नलिखित अभिक्रियाओं के उत्पादों को पहचानिए-
(ब) एथेनैल को निम्नलिखित यौगिकों में कैसे परिवर्तित करेंगे?
(i) ब्यूटेन-1, 3-डाइऑल
(ii) ब्यूट-2-ईनल (2 + 2 = 4)
अथवा
(अ) आक्सेलिक अम्ल का संरचना सूत्र लिखिए।
(ब) निम्नलिखित यौगिकों को उनके क्वथनांकों के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए
CH3CH2CH3, CH3CH2OH, CH3CHO, CH3OCH3
(स) ऐसीटोन को 2-मेथिल प्रोपेन-2-ऑल में परिवर्तित कैसे करेंगे? (1 + 1 + 2 = 4)
Leave a Reply