• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions for Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Solutions Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2017

February 26, 2019 by Veer Leave a Comment

RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2017 are part of RBSE Class 5 Hindi Board Model Papers. Here we have given RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2017.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Hindi
Paper Set Board Paper 2017
Category RBSE Model Papers

Rajasthan RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2017

समय : 2.30 घण्टे
पूर्णांक : 80

विद्यार्थियों हेतु सामान्य निर्देश

  1. सभी प्रश्न हल करना अनिवार्य है।
  2. विद्यार्थी सर्वप्रथम अपने नामांक, दिनांक आदि की पूर्तियाँ करें।
  3. सभी प्रश्न निर्धारित अधिगम क्षेत्र के अनुसार हैं।
  4. प्रत्येक प्रश्न का उत्तर प्रश्न-पत्र में दिये गये निर्धारित स्थान पर ही लिखें।
  5. जिन प्रश्नों में आन्तरिक खण्ड हैं, उन सभी के उत्तर एक साथ लिखें।
  6. सभी प्रश्नों के अंक उनके सामने अंकित हैं।

अधिगम क्षेत्र – अंक : 22

पढ़ना, पढ़कर समझना और लिखना (गद्य) निर्देश-सही उत्तर को क्रमाक्षर कोष्ठक में लिखिए

प्रश्न 1.
दोनों भाई क्या कर रहे थे ? [1]
(अ) हँसी-मजाक
(ब) लड़ाई-झगड़ा
(स) बातचीत
(द) खाना खा रहे थे

प्रश्न 2.
पन्नाधाय का एकमात्र बेटा था [1]
(अ) उदयसिंह
(ब) विक्रमसिंह।
(स) चंदन
(द) बनवीर

प्रश्न 3.
सरदार पटेल को किस नाम से जाना जाता है- [1]
(अ) वीर पुरुष
(ब) लौह-पुरुष
(स) धर्म-पुरुप
(द) आदर्श पुरुप

RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2017

निर्देश-दिये गये शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (बुखार, दुखने, बेटी)

प्रश्न 4.
पिता ने पत्नी और_______को बाहर भेज दिया। [1]

प्रश्न 5.
लड़के को_______ आ गया। [1]

प्रश्न 6.
मेरी गर्दन, कमर और पैर_______ लगे हैं। [1]

प्रश्न 7.
चित्तौड़गढ़ में अव्यवस्था क्यों फैल गई थी ? स्पष्ट करें। [3]

प्रश्न 8.
“सेठ की सूझ-बूझ ने बालक का जीवन बदल दिया।” कैसे ? [3]

प्रश्न 9.
खण्ड ‘अ’ के शब्दों को खण्ड ‘ब’ के समानार्थी शब्दों से रेखा खींच कर मिलान कीजिए [4]
RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2017 1

प्रश्न 10.
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज में रहकर वह कई तरह के काम करता है, परन्तु समाज के कुछ नियम हैं। नियमों के अनुकूल किया गया काम ही सदाचार कहलाता है, जैसे-सत्य बोलना, सेवा करना, विनम्र रहना, बड़ों का आदर करना आदि। ये उत्तम चरित्र के गुण हैं। जिस व्यक्ति के व्यवहार में ये गुण होते हैं, वह सदाचारी कहलाता है। सदाचार शब्द दो शब्दों के मेल से बना है, सत् + आचार। ‘सत्’ का अर्थ है ‘अच्छा’ और ‘आचार’ का अर्थ है ‘व्यवहार’ ।इस तरह सदाचार का अर्थ है अच्छा व्यवहार। सदाचारी बनने के लिए ईमानदार होना आवश्यक है।
1. उपर्युक्त गद्यांश का शीर्षक लिखिए। [1]
2. सदाचार किसे कहते हैं ? [1]
3. उत्तम चरित्र के गुण कौन-कौनसे हैं ? [2]
4. सदाचारी बनने के लिए क्या आवश्यक है ? [2]

RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2017

पढ़ना, पढ़कर समझना और लिखना (पद्य) – अंक : 13

निर्देश-सही उत्तर का क्रमाक्षर कोष्ठक में लिखिए

प्रश्न 11.
त्योहारों का देश है [1]
(अ) अमेरिका
(ब) इंग्लैण्ड
(स) भारत
(द) रूस

प्रश्न 12.
गुरु को गोविन्द से भी बड़ा क्यों बताया गया है? [3]

प्रश्न 13.
राखी का त्योहार किस प्रकार मनाया जाता है ? [3]

प्रश्न 14.
नीचे दिये गये वाक्यों में सही होने पर (✓) तथा गलत होने पर (✗) का निशान लगाएँ [6]
1. श्रम को जीवन मंत्र बनाएँ।
2. किताबें करती हैं बातें।
3. गरीब की भलाई करने वाला बड़ा होता है।
4. सुदामा और श्रीकृष्ण मित्र नहीं थे।
5. भारत के भरत वीर हैं।
6. हमें दूसरों की मदद नहीं करनी चाहिए।

व्यावहारिक व्याकरण – अंक : 13

निर्देश-सही उत्तर का क्रमाक्षर कोष्ठक में लिखिए

प्रश्न 15.
सत्य का विलोम है [1]
(अ) असत्य
(ब) सहज
(स) सच
(द) सरल

RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2017

प्रश्न 16.
सज्जन + ता = सज्जनता बना। इसी तरह ‘ता’ जोड़कर नये शब्द बनाइये। [4]

प्रश्न 17.
निम्नलिखित शब्दों में से मूल शब्द व उपसर्ग को अलग-अलग कीजिए [4]
RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2017 2

प्रश्न 18.
निम्नलिखित वाक्यों में संज्ञा और विशेषण छाँटकर लिखिए [4]
1. रीता मेहनती महिला है।
संज्ञा_______
विशेषण________
2. वह भला आदमी है
संज्ञा_______
विशेषण_______

सृजनात्मक अभिव्यक्ति – अंक : 24

प्रश्न 19.
निम्नलिखित शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिए- [4]
1. पानी
2. ईद
3. पुस्तक
4. भोजन।

प्रश्न 20.
सार्थक अक्षरों के समूह से शब्द बनते हैं। आप निम्नांकित वर्ग पहेली में से सार्थक शब्द बनाइए [6]

सा र स मि
र ज क ल
थी च ल न

RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2017

प्रश्न 21.
निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर दस पंक्तियों में निबन्ध लिखिए [8]
(1) मेरा विद्यालय
(2) गाय
(3) दीपावली
(4) टेलीविजन
अथवा
निम्नलिखित शब्दों के आधार पर कहानी लिखिए
एक कौआ_______ एक दिन_______ प्यासा था। वह उड़कर_______। उसे एक_______। उसमें पानी_______ कम था। कौए ने तरकीब_______। उसने टके_______। पानी आया। कौए_______ ने तथा उड़ गया।

प्रश्न 22.
आपका नाम किशन है। आप बीमार हैं। अपने प्रधानाध्यापकजी को तीन दिन के अवकाश के लिए प्रार्थना-पत्र लिखिए। [6]

परिवेशीय सजगता – अंक : 08

प्रश्न 23.
सड़क पर चलते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ? [8]

उत्तर

उत्तर 1:
(ब) लड़ाई-झगड़ा

उत्तर 2:
(स) चंदन

उत्तर 3:
(ब) लौह-पुरुष

RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2017

उत्तर 4:
बेटी

उत्तर 5:
बुखार

उत्तर 6:
दुखने।

उत्तर 7:
चित्तौड़गढ़ के महाराणा संग्राम सिंह की मृत्यु हो गई थी। महाराणा का बड़ा पुत्र भोजराज पहले ही कालकवलित हो चुका था। अत: महाराणा संग्राम सिंह के दूसरे पुत्र विक्रम सिंह का राजतिलक किया गया जो अभी अवयस्क लगभग 14-15 वर्ष का ही था एवं छोटा पुत्र उदयसिंह 7-8 वर्ष का था। महाराणा संग्राम सिंह की मृत्यु होते ही दासी पुत्र बनवीर चित्तौड़ की राजगद्दी हासिल करना चाहता था, इसिलए वह विक्रमसिंह एवं उदयसिंह की हत्या करने के लिए पड्यंत्र रचने में लग गया और उसने विक्रमसिंह की हत्या कर दी। इससे चित्तौड़गढ़ में अव्यवस्था फैल गई।

उत्तर 8:
सेठ का बेटा आलसी और कामचोर था। सेठ उसे मेहनती बनाना चाहता था। अत: एक दिन सेठ ने एक तरकीब सोची और अपने पुत्र को मेहनत से पैसा कमाकर लाने को कहा। बालक को मेहनत करने की आदत नहीं थी। इसलिए वह रो-धोकर एक दिन माँ से और दूसरे दिन बहन से एक-एक रुपया ले जाकर सेठ को दे दिया। उस रुपये को अपनी मेहनत की कमाई बताया। सेठ के रुपया कुएँ में फेंकने के लिए कहने पर उसने उसे आसानी से कुएँ में फेंक दिया। एक दिन सेठ ने पत्नी और बेटी को बाहर भेज दिया और बेटे को कमा कर लाये बिना रोटी न देने के लिए कह दिया। अब बालक का सहयोग करने वाला कोई नहीं था। वह सारे दिन रोता रहा और अन्तत: बाजार जाकर एक सेठ का सन्दूक उसके घर पहुँचाकर चार आने कमा कर लाया। सेठ ने बेटे को उस चवन्नी को कुएँ में फेंकने के लिए कहा तो उसने वह चवन्नी कुएँ में फेंकने से मना कर दिया । सेठ समझ गया कि अब बेटे को मेहनत की कमाई का महत्त्व समझ आ गया है और सेठ ने अपना सारा कारोबार बेटे को सौंप दिया। इस तरह सेठ की सूझ-बूझ ने बालक का जीवन बदल दिया।

उत्तर 9:
RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2017 3

उत्तर 10:

  1. सदाचार
  2. सदाचार शब्द दो शब्दों सत् + आचार से बना है जिसका अर्थ सत् = अच्छा, आचार = व्यवहार अर्थात् अच्छा व्यवहार। समाज के नियमों के अनुकूल आचरण करना ही सदाचार कहलाता है।
  3. सत्य बोलना, विनम्र रहना, बड़ों का आदर करना, सेवा करना आदि उत्तम चरित्र के गुण हैं।
  4. सदाचारी बनने के लिए ईमानदार होना आवश्यक है।

RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2017

उत्तर 11:
(स) भारत

उत्तर 12:
गुरु को गोविन्द से भी बड़ा इसलिए बताया गया है कि गुरु ही वह मार्गदर्शक है जो हमें गोविन्द (भगवान) से मिलने का रास्ता बताता है अर्थात् गुरु के बताये हुए ज्ञानरूपी मार्ग पर चलने से ही गोविन्द (भगवान्) प्राप्त होते हैं। इसलिए गुरु को गोविन्द से भी बड़ा बताया गया है।

उत्तर 13:
राखी के दिन बहिन अपने भाई की कलाई पर राखी (रक्षासूत्र) बाँधती है एवं मिठाई खिलाती है तथा खुशी से फूली नहीं समाती है। बदले में भाई बहिन को दक्षिणा (रुपये, पैसे आदि) देता है। एवं बहिन की रक्षा का वचन देता है।

उत्तर 14:

  1. (✓) सही
  2. (✓) सही
  3. (✓) सही
  4. (✗) गलत
  5. (✓) सही
  6. (✗) गलत

उत्तर 15:
(अ) असत्य।

उत्तर 16:

  1. मानव + ता = मानवता
  2. महान + ता = महानता
  3. सरल + ता = सरलता
  4. मित्र + ता = मित्रता

उत्तर 17:
RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2017 4

उत्तर 18:

  1. संज्ञा-रीता
    विशेषण-मेहनती महिला
  2. संज्ञा-आदमी
    विशेषण-भला

RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2017

उत्तर 19:

  1. कुएँ का पानी शीतल एवं मीठा होता है।
  2. ईद मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार है।
  3. रामायण एक धार्मिक पुस्तक है।
  4. राम भोजन खा रहा है।

उत्तर 20:

  1. सारस
  2. रज
  3. चलन
  4. सकल
  5. मिलन
  6. सारथी

उत्तर 21:
मेरा विद्यालय (निबन्ध)

  1. मेरे विद्यालय का नाम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चौमूं है।
  2. मेरे विद्यालय में ग्यारह कमरे हैं जिनमें से आठ कमरे कक्षा-कक्ष, एक कमरा प्रधानाध्यापक कक्ष, एक कमरा परीक्षा-कक्ष एवं एक कमरा स्टोर एवं स्टाफ रूम है।
  3. मेरे विद्यालय में एक खेल का मैदान है जहाँ हम सब छात्र-छात्राएँ खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल आदि खेलते एवं व्यायाम करते हैं।
  4. मेरे विद्यालय में एक पुस्तकालय है जिसमें लगभग 2000 ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें हैं। पुस्तकालय में हम खेलघण्टी एवं सामान्य ज्ञान के कालांश में विभिन्न पुस्तकें लेकर पढ़ते हैं एवं अपने ज्ञान को बढ़ाते हैं।
  5. हमारे विद्यालय में बहुत सारे हरे-भरे पेड़ एवं एक सुन्दर बगीचा है जिसमें कई तरह के रंग-बिरंगे पुष्प हैं।
  6. मेरे प्रधानाध्यापकजी का नाम श्री राकेश शर्मा है। वे बहुत अच्छे इंसान हैं जो हम सबको एवं सभी कर्मचारियों को बहुत प्यार करते हैं।
  7. मेरे विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए पृथक्-पृथक् शौचालय एवं मूत्रालय बने हुए हैं।
  8. मेरे विद्यालय में पेयजल की अच्छी व्यवस्था है। शुद्ध एवं ठण्डे पानी के लिए आर.ओ. एवं वाटर कूलर (ठंडे पानी की मशीन) लगे हुए हैं।
  9. मेरे विद्यालय में दस अध्यापक हैं जो हमें बहुत प्यार से पढ़ाते एवं समझाते हैं।
  10. मेरा विद्यालय एक आदर्श विद्यालय है और मुझे यहाँ पढ़ना बहुत अच्छा लगता है।

अथवा
एक कौआ था। एक दिन वह बहुत प्यासा था। वह उड़कर पानी की तलाश में गया । उसे एक मटका दिखाई दिया। उसमें पानी बहुत कम था। कौए ने एक तरकीब सोची। उसने पत्थर के टुकड़े (कंकर) मटके में डाले । पानी ऊपर आया। कौए ने पानी पिया तथा उड़ गया।

उत्तर 22:

सेवामें,
श्रीमान् प्रधानाध्यापकजी,
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,
तूंगा (जयपुर)
विषय-तीन दिन के अवकाश हेतु।
महोदय,

सविनय नम्र निवेदन है कि मैं कल से मलेरिया बुखार से पीड़ित हूँ। इस कारण मैं विद्यालय में उपस्थित होने में असमर्थ हूँ। अत: मुझे दिनांक 15-8-2018 से 17-8-2018 तक तीन दिन का अवकाश देने की कृपा करें। आपकी अति कृपा होगी।

सधन्यवाद।
दिनांक : 15-8-2018
आपका आज्ञाकारी शिष्य
किशनलाल शर्मा
कक्षा–पंचम
नामांक-10

RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2017

उत्तर 23:
सड़क पर चलते समय हमें निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए

  1. सड़क पर हमेशा बायीं ओर या फुटपाथ पर ही चलना चाहिए।
  2. सड़क पार करते समय लाल बत्ती पर जब वाहन रुके तब ही जेब्रा क्रॉसिंग से ही सड़क पार करनी चाहिए। जहाँ जेब्रा क्रॉसिंग न हो वहाँ सड़क पार करते समय पहले दायीं ओर फिर बायीं ओर से आने वाले वाहनों के अन्तराल को देखकर ही सड़क पार करनी चाहिए।
  3. सड़क पर खेलना या दौड़ना नहीं चाहिए।
  4. सड़क पर लगे यातायात के सांकेतिक चिह्नों को ध्यान से देखकर यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
  5. दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना चाहिए।
  6. चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट बाँधना चाहिए।
  7. वाहन चलाते समय जरूरी कागजात जैसे लाइसेन्स, वाहन का रजिस्ट्रेशन, पोल्यूशन कार्ड, इंश्योरेन्स आदि को साथ लेकर चलना चाहिए।
  8. वाहन को सड़क पर खड़ा न करके निश्चित स्थान (पार्किंग) पर ही खड़ा करना चाहिए।

We hope the given RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2017 will help you. If you have any query regarding Rajasthan RBSE Class 5 Hindi Board Paper 2017, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Model Papers

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Rajasthan Board Questions and Answers

Recent Posts

  • RBSE Class 8 English Vocabulary Word Meanings
  • RBSE Class 12 Biology Important Questions in Hindi & English Medium
  • RBSE Class 12 Biology Notes in Hindi & English Medium Pdf Download
  • RBSE Class 12 Business Studies Important Questions in Hindi & English Medium
  • RBSE Class 12 Political Science Important Questions in Hindi & English Medium
  • RBSE Class 12 Political Science Notes in Hindi & English Medium Pdf Download
  • RBSE Class 12 Business Studies Notes in Hindi & English Medium Pdf Download
  • RBSE Solutions for Class 12 Business Studies in Hindi Medium & English Medium
  • RBSE Solutions for Class 12 Political Science in Hindi Medium & English Medium
  • RBSE Class 12 Sociology Important Questions in Hindi & English Medium
  • RBSE Class 12 Sociology Notes in Hindi & English Medium Pdf Download

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
Target Batch
RBSE Class 11 Political Science Notes
RBSE Class 11 Geography Notes
RBSE Class 11 History Notes

Copyright © 2022 RBSE Solutions

 

Loading Comments...