To deepen your understanding, the EVS Class 5 RBSE Solutions and RBSE Class 5 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi नगर स्वशासन और हमारी जिम्मेदारी provided here offer valuable practice and clarity.
RBSE कक्षा 5 पर्यावरण पाठ 13 के प्रश्न उत्तर नगर स्वशासन और हमारी जिम्मेदारी
RBSE Class 5th EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi
पृष्ठ संख्या-122
आओ चर्चा करें
प्रश्न 1.
आपके मोहल्ले में कौन-कौनसी समस्याएँ हैं?
उत्तर:
मेरे मोहल्ले में कई तरह की समस्याएँ हैं; जैसे पानी की कमी, बिजली की अनियमित आपूर्ति, कचरा प्रबंधन की समस्याएँ, सड़कों की खराब स्थिति तथा कुछ लोगों को रोजगार की भी समस्या है।
प्रश्न 2.
गंदगी और टूटी सड़कों से क्या समस्याएँ हो सकती हैं?
उत्तर:
गंदगी से दुर्गंध आती है व बीमारियाँ फैलने का खतरा बना रहता है तथा टूटी सड़कों से यातायात के साधनों और आमजन को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है एवं दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
प्रश्न 3.
आपके गाँव या शहर में सफाई और अन्य सुविधाओं की देखरेख कौन करता है?
उत्तर:
गाँवों में सफाई और अन्य सुविधाओं की देखरेख ग्राम पंचायत द्वारा, जबकि शहरों में नगर निगम या नगरपालिका द्वारा की जाती है।
प्रश्न 4.
नगर निगम या नगरपालिका की जिम्मेदारियाँ क्या होती हैं?
उत्तर:
नगर निगम बड़े शहरों की सफाई, पानी, बिजली, सड़कें और पर्यावरण संरक्षण का कार्य करता है, जबकि छोटे और मध्यम आकार के शहरों का प्रबंधन नगरपालिका द्वारा किया जाता है।
![]()
प्रश्न 5.
हम अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए क्या कर सकते हैं?
उत्तर:
कचरा सड़कों पर न डालकर कूड़ेदान या कचरा उठाने वाली गाड़ी में डालना तथा पानी और बिजली की बचत करना एवं सफाई का विशेष ध्यान रखना।
प्रश्न 6.
अगर आपके मोहल्ले में गंदगी हो तो आप इसे दूर करने के लिए क्या कदम उठाएँगे?
उत्तर:
अगर हमारे मोहल्ले में गंदगी हो तो हम सबसे पहले इसका कारण जानने की कोशिश करेंगे तथा हर प्रकार से उस समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे, खुद व अन्य लोगों को साथ लेकर साफ-सफाई के लिए कदम उठाएँगे तथा गाँव या शहर के प्रतिनिधि को इस समस्या से अवगत कराएँगे।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर
सही विकल्प चुनें-
प्रश्न 1.
प्लास्टिक का कचरा किस रंग के कचरा पात्र में डालना चाहिए?
(अ) हरे कचरा पात्र में
(ब) नीले कचरा पात्र में
(स) लाल कचरा पात्र में
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(ब) नीले कचरा पात्र में
प्रश्न 2.
गीले कचरे को किस रंग के कचरा पात्र में डालना चाहिए?
(अ) हरे कचरा पात्र में
(ब) नीले कचरा पात्र में
(स) लाल कचरा पात्र में
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(अ) हरे कचरा पात्र में
प्रश्न 3.
सूखे कचरे को किस रंग के कचरा पात्र में डालना चाहिए?
(अ) हरे कचरा पात्र में
(ब) नीले कचरा पात्र में
(स) लाल कचरा पात्र में
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(ब) नीले कचरा पात्र में
रिक्त स्थान भरिए-
(क) गाँवों में पंचायत व्यवस्था होती है जबकि शहरों में और होते हैं।
(ख) जल संरक्षण के लिए हमें और करना चाहिए।
(ग) सार्वजनिक संपत्ति में और आते हैं।
उत्तर:
(क) नगर निगम, नगरपालिका, नगरपरिषद;
(ख) पानी का उपयोग कम, वर्षा का पानी इकट्ठा;
(ग) सड़कें, स्ट्रीट लाइटें, उद्यान।
सत्य-असत्य बताइए-
(क) नगर निगम का प्रमुख सरपंच होता है।
उत्तर:
असत्य।
(ख) बिजली बचाने के लिए दिन में प्राकृतिक प्रकाश का उपयोग करना चाहिए।
उत्तर:
सत्य।
(ग) प्लास्टिक के कचरे को हरे कचरा पात्र में डालना चाहिए।
उत्तर:
असत्य।
![]()
(घ) सार्वजनिक संपत्ति का संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है।
उत्तर:
सत्य।
(ङ) नल को खुला छोड़कर पानी व्यर्थ में बहने देना सही आदत है।
उत्तर:
असत्य।
(च) जेब्रा क्रॉसिंग पर ही पैदल सड़क पार करनी चाहिए।
उत्तर:
सत्य।
(छ) सार्वजनिक दीवारों पर पोस्टर लगाना सही आदत है।
उत्तर:
असत्य।
मिलान कीजिए-
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| नगर निगम | छोटा शहर |
| नगर पालिका | बड़ा शहर |
| महापौर | वार्ड का प्रतिनिधि |
| पार्षद | ग्राम पंचायत |
| सरपंच | नगर निगम का प्रमुख |
उत्तर:
नगर निगम – बड़ा शहर;
नगर पालिका – छोटा शहर;
महापौर – नगर निगम का प्रमुख;
पार्षद – वार्ड का प्रतिनिधि;
सरपंच – ग्राम पंचायत।
सोचो और बताओ-
(क) जल संरक्षण के दो उपाय लिखिए।
उत्तर:
(i) पाईप या शावर के स्थान पर बाल्टी का प्रयोग करना।
(ii) उपयोग में लेने के बाद नल बंद कर देना।
(ख) सड़क सुरक्षा के दो नियम लिखिए।
उत्तर:
(i) वाहन चलाते समय सीटबेल्ट या हेलमेट पहनना।
(ii) मोबाइल का उपयोग नहीं करना।
![]()
(ग) सार्वजनिक संपत्ति को सुरक्षित रखने के दो तरीके बताइए।
उत्तर:
(i) कचरा सड़कों, उद्यान या इधर-उधर न फेंकना।
(ii) सार्वजनिक सम्पत्ति का नियमित रूप से रखरखाव और देखभाल करना।
(घ) पौधों की देखभाल के दो तरीके लिखिए।
उत्तर:
(i) तेज धूप से उनकी रक्षा करना।
(ii) नियमित रूप से उनमें आवश्यकतानुसार पानी और खाद डालते रहना।
निम्न परिस्थिति में यदि आप होते तो क्या करते?
सोचकर लिखिए-
प्रश्न (क)
यदि आपके वार्ड या मोहल्ले में जल आपूर्ति की समस्या आ रही है तो आप इसे नगर निगम तक कैसे पहुँचाएँगे?
उत्तर:
वार्ड या मोहल्ले में जल आपूर्ति की समस्या को नगर निगम तक पहुँचाने के निम्नलिखित तरीके हो सकते हैं-
- औपचारिक शिकायती पत्र लिखकर नगर निगम कार्यालय भेजना।
- नगर निगम के टॉल फ्री नंबर पर फोन करके शिकायत दर्ज करवाना।
- इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाना।
- अपने वार्ड या मोहल्ले के प्रतिनिधि से सम्पर्क करना।
- सीधे नगर निगम कार्यालय पहुँचकर उत्तरदायी अधिकारी से मिलकर समस्या से अवगत कराना।
प्रश्न (ख)
यदि लोग कचरा कूड़ेदान में नहीं डाल रहे हैं तो आप क्या कदम उठाएँगे?
उत्तर:
यदि लोग कचरा कूड़ेदान में नहीं डाल रहे हैं तो सर्वप्रथम उनसे ऐसा नहीं करने का कारण पता करेंगे। उन्हें कूड़ेदान में कचरा डालने के महत्त्व/लाभ बताएँगे और उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे। यदि फिर भी वे नहीं समझते हैं तो उनकी शिकायत नगर निगम या ग्राम पंचायत को करेंगे।
प्रश्न (ग)
यदि आपके विद्यालय के आसपास सड़क पर कोई टैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहा है तो आप क्या उपाय सुझाएँगे?
उत्तर:
यदि हमारे विद्यालय के आसपास सड़क पर कोई ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहा है तो हम अभिभावकों एवं शिक्षकों की मदद से उसे समझाएँगे। ट्रैफिक नियमों के प्रति उसे जागरूक करेंगे तथा इनका पालन करने हेतु उसे प्रोत्साहित करेंगे। उपर्युक्त उपायों के बाद भी यदि वह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो हम उसकी शिकायत स्थानीय पुलिस को करेंगे और उसे सबक सिखाएँगे। स्वयं भी सड़क पर चलते या सड़क पार करते समय सावधानी बरतेंगे और ध्यान रखेंगे कि स्वयं और अन्य लोग दुर्घटना से बचें।
RBSE Class 5 Paryavaran Chapter 13 Question Answer in Hindi
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
निम्नलिखित नगरीय स्वशासन संस्थाओं में से सबसे बड़ी संस्था कौन-सी है?
(अ) नगर निगम
(ब) नगर पालिका
(स) नगर परिषद्
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) नगर निगम
प्रश्न 2.
नगर निगम का प्रमुख अधिकारी कौन होता है?
(अ) सभापति
(ब) अध्यक्ष
(स) महापौर
(द) सरपंच
उत्तर:
(स) महापौर
![]()
प्रश्न 3.
चिकित्सकीय कचरा कौन-से रंग के कचरा पात्र में डाला जाता है?
(अ) हरा रंग
(ब) नीला रंग
(स) लाल रंग
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(स) लाल रंग
प्रश्न 4.
छोटे और मध्यम आकार के शहरों का प्रबंधन करने की जिम्मेदारी किसकी है?
(अ) नगर निगम
(ब) ग्राम पंचायत
(स) नगर परिषद्
(द) नगर पालिका
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 5.
शहर को साफ और सुंदर रखने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
(अ) कचरा कूड़ेदान में डालना
(ब) पानी बचाना
(स) बिजली बचाना
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 6.
वायु प्रदूषण फैलता है-
(अ) सार्वजनिक परिवहन के उपयोग से
(ब) कचरा जलाने से
(स) पेड़ लगाने से
(द) साइकिल चलाने से
उत्तर:
(ब) कचरा जलाने से
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. अगर हम लगाएँगे और रखेंगे तो हमारा वातावरण स्वच्छ रहेगा।
उत्तर:
पेड़, सफाई
2. पेड़ पर्यावरण को रखते हैं।
उत्तर:
ठंडा
3. नगर निगम, नगरपालिका और नगर परिषद् कहलाती हैं।
उत्तर:
नगरीय स्वशासन संस्थाएँ
![]()
4. नगर परिषद् का प्रमुख अधिकारी कहलाता है।
उत्तर:
सभापति।
निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये-
1. कारखानों और वाहनों के धुएँ से ध्वनि प्रदूषण होता है।
उत्तर: असत्य।
2. नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ियों में कचरा डालना एक अच्छी आदत है।
उत्तर: सत्य
3. कचरा जलाने से जहरीली गैसें हवा में घुल जाती हैं।
उत्तर: सत्य
4. साइकिल चलाना एक अच्छी आदत नहीं है।
उत्तर: असत्य।
निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए
| संस्था | प्रमुख अधिकारी |
| 1. ग्राम पंचायत | (अ) सभापति |
| 2. नगरपालिका | (ब) सरपंच |
| 3. नगर परिषद् | (स) महापौर |
| 4. नगर निगम | (द) अध्यक्ष |
उत्तर:
| संस्था | प्रमुख अधिकारी |
| 1. ग्राम पंचायत | (ब) सरपंच |
| 2. नगरपालिका | (द) अध्यक्ष |
| 3. नगर परिषद् | (अ) सभापति |
| 4. नगर निगम | (स) महापौर |
अतिलघूनरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
पेड़ों की निरन्तर कटाई करने और वृक्षारोपण नहीं करने से क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
तापमान और प्रदूषण बढ़ता है।
प्रश्न 2.
वर्तमान समय में गर्मी बढ़ रही है और हवा भी पहले जैसी शुद्ध नहीं रही, इसका क्या कारण है?
उत्तर:
वायु प्रदूषण और पेड़ों की कटाई।
प्रश्न 3.
वातावरण में तापमान और प्रदूषण बढ़ने के कोई दो कारण लिखिए।
उत्तर:
(i) पेड़ों की निरंतर कटाई करना।
(ii) वृक्षारोपण नर्हीं करना।
![]()
प्रश्न 4.
वायु प्रदूषण के कोई दो कारण लिखिए।
उत्तर:
(i) कारखानों और वाहनों से निकलने वाला धुआँ।
(ii) कचरा जलाना।
प्रश्न 5.
वायु प्रदूषण से बचने के कोई दो उपाय लिखिए।
उत्तर:
(i) अधिक से अधिक पेड़ लगाना।
(ii) सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना।
प्रश्न 6.
सामान्यतः कचरा पात्र किन रंगों के होते हैं?
उत्तर:
लाल, हरे व नीले।
प्रश्न 7.
कागज, बैग, ज्यूस की बोतल आदि कचरे किस रंग के कचरा पात्र में डालने चाहिए?
उत्तर:
नीले रंग के कचरा पात्र में।
प्रश्न 8.
हमारा वातावरण स्वच्छ किस प्रकार रहेगा?
उत्तर:
पेड़ लगाने और सफाई रखने से।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
नगरीय स्वशासन संस्थाएँ क्या कार्य करती हैं?
उत्तर:
नगर निगम, नगरपालिका और नगर परिषद् नगरीय स्वशासन संस्थाएँ कहलाती हैं। ये संस्थाएँ शहर की सफाई, पानी, बिजली, सड़कें और उद्यान का रख-रखाव करती हैं और प्रबंधन में आने वाली समस्याओं का समाधान करती हैं।
प्रश्न 2.
पर्यावरण प्रदूषण के कारण किस प्रकार के बदलाव महसूस होने लगे हैं?
उत्तर:
गर्मी बढ़ रही है और हवा पहले जैसी शुद्ध नहीं रही, तेज धूप के कारण दोपहर में बाहर जाना मुशिकल हो जाता है, अधिक धुआँ और धूल-मिट्टी के कारण साँस लेने में दिक्कत होती है।
![]()
दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
हरे, नीले और लाल रंग के कचरापात्रों का वर्गीकरण कीजिए-
उत्तर:

प्रश्न 2.
नगर निगम के महापौर के अनुसार शहर किस प्रकार साफ और सुंदर रहेगा?
उत्तर:
नगर निगम के महापौर ने कहा कि शहर को साफ और सुंदर रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। यदि हम सभी सफाई का ध्यान रखेंगे तो शहर अपने आप साफ और सुंदर बन जाएगा। इसके लिए हमें सड़कों पर कचरा नहीं फेंकना चाहिए बल्कि कूड़ेदान या नगर निगम की कचरा उठाने वाली गाड़ियों में डालना चाहिए तथा पानी और बिजली की बचत करनी चाहिए।
RBSE Class 5 EVS Chapter 13 Notes in Hindi नगर स्वशासन और हमारी जिम्मेदारी
सफाई, पानी, बिजली, सड़कें और उद्यान का रख-रखाव करने एवं प्रबंधन में आने वाली समस्याओं का समाधान करने के लिए शहरों में नगर निगम, नगरपालिका और नगर परिषद् होती हैं।

इन्हें नगरीय स्वशासन संस्थाएँ कहा जाता है।
शहर को साफ और सुंदर रखने की जिम्मेदारी शहर के सभी निवासियों की होती है। यह उनका कर्त्तव्य होता है कि वे कचरा कूड़ेदान में ही डालें तथा पानी और बिजली की बचत करें।
वर्तमान समय में गर्मी अत्यधिक बढ़ रही है और हवा पहले जैसी शुद्ध नहीं रही इसका प्रमुख कारण वायु प्रदूषण और पेड़ों की कटाई हैं।
पेड़ पर्यावरण प्रदूषण में कमी लाते हैं और तापमान को ठंडा रखते हैं, इसलिए हमें पेड़ों को नहीं काटना चाहिए तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।
Leave a Reply