• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions for Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Solutions Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 18 तरह-तरह के घर

February 15, 2019 by Fazal Leave a Comment

RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 18 तरह-तरह के घर is part of RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 18 तरह-तरह के घर

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 5
Subject Environmental Studies
Chapter Chapter 18
Chapter Name तरह-तरह के घर
Number of Questions 59
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 18 तरह-तरह के घर

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-92)

प्रश्न 1.
अपने आस-पास के मकानों को देखिए और बताइए कि इन मकानों को बनाने में किस-किस सामग्री का उपयोग हुआ है?
उत्तर:
हमारे आस-पास के मकानों में पत्थर, ईंट, मिट्टी, सीमेंट, लोहे की सरिया तथा लकड़ी आदि का | उपयोग हुआ है।

प्रश्न 2.
ये सामग्री आपके यहाँ कहाँ-कहाँ मिलती
उत्तर:
ये सामग्री हमें बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानों पर मिलती हैं।

प्रश्न 3.
इन मकानों की छतें किस प्रकार की हैं?
उत्तर:
इन मकानों की अधिकांश छतें आर.सी.सी. की। हैं। लेकिन कुछ मकानों की छतें पत्थर की पट्टियों की हैं।

प्रश्न 4.
आपके मकान को बनाने में कौनसी सामग्री का उपयोग किया गया है?
उत्तर:
हमारे मकान को बनाने में पत्थर, ईंट, बजरी, सीमेंट, लोहे की सरिया आदि का उपयोग हुआ है।

प्रश्न 5.
आपका मकान आपको सर्दी, गर्मी व बरसात से कैसे बचाता है?
उत्तर:
हमारा मकान सर्दी, गर्मी व बरसात के प्रभाव को रोककर हमें बचाता है।

प्रश्न 6.
आपके मकान में शुद्ध हवा व रोशनी की क्या सुविधाएँ हैं?
उत्तर:
हमारे मकान में शुद्ध हवा व रोशनी के लिए। दरवाजे व खिड़कियों की सुविधाएँ हैं।

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-93)

प्रश्न 1.
कुछ मकानों की छतें कवेलू (खपरेल) और बाँस की बनी होती हैं। इन मकानों में रहने वालों को क्या सुविधा रहती है?
उत्तर:
इन मकानों में शुद्ध हवा व रोशनी पर्याप्त मात्रा में होती है तथा यह घर बहुत सस्ते होते हैं। इनमें रहने वाले लोग सर्दी, गर्मी व बरसात से आसानी से बचाव कर सकते हैं। खपरेल की छतें ढालू होती हैं जिन पर रेगिस्तानी इलाकों में धूल भी नहीं जमती है।

प्रश्न 2.
रेगिस्तानी इलाकों में धूल भरी आंधियाँ चलती हैं, ऐसे में ढालू छतें किस प्रकार मदद करती
उत्तर:
ढालू छतें होने के कारण धूल के कण मकान की छतों पर नहीं ठहरते हैं।

प्रश्न 3.
मकान बनाने के लिए कौन-कौनसी सामग्री आपके क्षेत्र में मिलती हैं व कौन-सी सामग्री दूसरे क्षेत्रों से आपके यहाँ आती हैं?
उत्तर:
मकान बनाने के लिए पत्थर, कंकरीट, बजरी हमारे क्षेत्र में मिलती हैं तथा लोहे की सरिया, सीमेंट व ईंटें दूसरे क्षेत्रों से हमारे यहाँ आती हैं।

सोचिए और बताइए (पेज संख्या-94)

प्रश्न 1.
कुछ लोग गाँव से शहर में आकर क्यों रहते होंगे?
उत्तर:
कुछ लोग रोजगार, उच्च शिक्षा, इलाज, बिजली, पानी जैसी सुविधाओं के लिए गाँव से शहर आकर रहते होंगे।

प्रश्न 2.
शहर में बहुमंजिला मकान क्यों बनाए जाते
उत्तर:
आजकल लोग रोजगार के लिए गाँवों से शहर की ओर पलायन करते हैं, जिससे शहरों में जमीन कम और लोग अधिक हो जाते हैं। लेकिन रहने को मकान सभी को चाहिए इसलिए शहर में बहुमंजिला मकान बनाए जाते हैं।

प्रश्न 3.
शहर में जमीन की कमी का भवनों के आकार और विस्तार पर क्या प्रभाव दिखाई देता हैं?
उत्तर:
शहर में जमीन की कमी से भवनों का आकार छोय तथा विस्तार सीमित होता जा रहा है। इससे मकान बहुमंजिला बनने लगे हैं।

प्रश्न 4.
बहुमंजिला मकान में रहने वाले लोगों को क्या सुविधा रहती होगी?
उत्तर:
बहुमंजिला मकान में एक साथ कई परिवार रहते हैं। वे एक-दूसरे की सहायता करते हैं तथा सभी लोगों को एक साथ पानी, बिजली आदि की सुविधा सरलता से उपलब्ध हो जाती है। उन्हें सुरक्षा की सुविधा भी मिलती है।

प्रश्न 5.
बहुमंजिला मकान में सभी मकानों की एक ही छत होती है, वे सभी एक छत का उपयोग किस प्रकार करते होंगे?
उत्तर:
वे सभी एक छत का उपयोग सामूहिक रूप से समारोह में, उत्सवों में, त्योहारों में तथा शादी समारोह में करते होंगे।

सोचिए और चर्चा कीजिए (पेज संख्या-94)

प्रश्न 1.
घर हमारी मूलभूत आवश्यकता है जिसके पास खुद का घर नहीं होता है, वे क्या करते हैं?
उत्तर:
जिसके पास खुद का घर नहीं होता वह रैनबसेरा व किराये के मकान में रहते हैं।

पता कीजिए और बताइए (पेज संख्या-94)

प्रश्न 1.
आपके आस-पास कहीं रैन-बसेरा है तो पता करो कि क्या लोग उसका उपयोग कर रहे हैं?
उत्तर:
हाँ, हमारे पास बस अड्डे पर बने रैन-बसेरा का लोग उपयोग कर रहे हैं।

प्रश्न 2.
वहाँ क्या-क्या सुविधाएँ हैं?
उत्तर:
वहाँ पीने का साफ पानी, पहनने के कपड़े, ओढ़ने-बिछाने के कपड़े, सामान रखने के लिए अलमारी, शौचालय, प्राथमिक उपचार, मनोरंजन के साधन जैसेटेलीविजन आदि निःशुल्क उपलब्ध होते हैं।

प्रश्न 3.
आपके क्षेत्र में कौन-कौनसी जगह या भवन हैं जिनका उपयोग सभी करते हैं?
उत्तर:
हमारे क्षेत्र में बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और बड़े मंदिरों के पास ऐसे भवन हैं जिनका उपयोग सभी करते हैं। इसके अतिरिक्त बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, पार्क आदि सार्वजनिक स्थलों को सभी लोग उपयोग करते हैं।

देखिए और लिखिए (पेज संख्या-95)

प्रश्न 1.
समुद्र तट पर मकान की दीवारें मिट्टी की बनी हों तो क्या होगा?
उत्तर:
समुद्र तट पर मकान की दीवारें मिट्टी की बनी होंगी तो समुद्री तूफान तथा तेज बारिश आने पर वह नष्ट हो जाएँगी।

प्रश्न 2.
समुद्र तटीय मकानों को बनाने में लकड़ी का प्रयोग अधिक क्यों हुआ है?
उत्तर:
समुद्र तटीय घरों के आस-पास जंगल अधिक होते हैं जिससे लकड़ी बहुत आसानी से मिल जाती है। इसके अतिरिक्त लकड़ी समुद्री तूफान आदि से बचाव में भी सहायक होती है।

प्रश्न 3.
हमारे आस-पास जंगल कम हो रहे हैं। अतः मकान बनाने में लकड़ी के स्थान पर क्या-क्या सामग्री काम में ली जा सकती है?
उत्तर:
मकान बनाने में लकड़ी के स्थान पर पत्थर, ईंट व कंकरीट आदि सामग्री काम में ली जा सकती

देखिए और बताइए (पेज संख्या-96)

प्रश्न 1.
यहाँ (पहाड़ी क्षेत्र के) घर की छत ढलवाँ क्यों बनाई गई है?
उत्तर:
पहाडी क्षेत्रों में बर्फ व बरसात अधिक होती है। इसलिए यहाँ घर की छतें ढलवाँ बनाते हैं जिससे बर्फ तथा बरसाती पानी छत पर ना रह सके।

प्रश्न 2.
ये मकान (पहाड़ी क्षेत्र के मकान) हमें सर्दी से कैसे बचाते हैं?
उत्तर:
ऐसे मकानों में सर्दी से बचने के लिए आग जलाने की अलग व्यवस्था होती है। दूसरे, यहाँ के मकान लकड़ी के बने होते हैं। लकड़ी पर सर्दी-गर्मी का प्रभाव कम पड़ता है।

प्रश्न 3.
भारत के मानचित्र में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु राज्यों को ढूँढो।
उत्तर:
(नोट-मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न देखें)

जाना-समझा, अब बताइए

प्रश्न 1.
आपके मकान में दीवारों को बनाने में कौन-कौनसी सामग्री का उपयोग हुआ है?
उत्तर:
हमारे मकान में दीवारों को बनाने में ईंट, सीमेंट, कंकरीट, सरिया व बजरी का उपयोग हुआ है।

प्रश्न 2.
हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहे इसके लिए मकान में क्या-क्या सुविधाएँ होनी चाहिए?
उत्तर:
हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहे इसके लिए मकान में दरवाजे व खिड़कियाँ आमने-सामने होनी चाहिए जिससे रोशनी के साथ-साथ शुद्ध हवा का आवागमन होता रहे।

प्रश्न 3.
आपके आस-पास के क्षेत्र में किसी को मकान बनाना है तो उसे किस प्रकार की सामग्री का उपयोग करना चाहिए और क्यों?
उत्तर:
हमारे आस-पास के क्षेत्र में मकान बनाने के लिए उसे लोहे की सरिया, ईंट, पत्थर, कंकरीट, सीमेंट और बजरी का उपयोग करना चाहिए क्योंकि इससे मकान बहुत मजबूत बनता है।

प्रश्न 4.
अपने सपनों के घर का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मेरे सपनों के घर में निम्न विशेषताएँ होंगी

  1. र में सभी सदस्यों के लिए अलग-अलग कमरा हो।
  2. उसमें मेहमानों के बैठने के लिए एक स्वागत कक्ष हो।
  3. उसमें मेहमानों के ठहरने के लिए एक पृथक् कक्ष हो ।
  4. एक बड़ा रसोई घर हो तथा बाथरूम की प्रत्येक कक्ष में व्यवस्था हो।
  5. उसमें वाहन खड़ा करने के लिए एक गैराज हो।
  6. घर के बाहर एक बरामदा हो तथा बाहर लॉन हो।
  7. घर में धूप, प्रकाश तथा हवा की पूर्ण व्यवस्था हो।
  8. घर में एक अध्ययन कक्ष हो ।

प्रश्न 5.
अखबार में किसी बहुमंजिला मकान का विज्ञापन देखिए। इसका चित्र काटकर अपनी कॉपी में लगाइए। उसमें दी जा रही सुविधाएँ अपनी कॉपी में लिखिए।
उत्तर:
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 18 तरह-तरह के घर 1
सुविधाएँ:

  • (1) रिंग रोड के साथ, 80 फीट रोड पर स्थित।
  • (2) 1 BHK, 2 BHK, 3 BHK उपलब्ध
  • (3) जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अनुमोदित योजना
  • (4) जेडीए पट्टा तुरन्त पजेशन सहित ।
  • (5) ऊपर-नीचे जाने के लिए लिफ्ट की सुविधा है।
  • (6) मकान हवादार तथा भूकंपरोधी हैं।
  • (7) डामर रोड, पार्किंग, मंदिर, पार्क, पानी, बिजली की सुविधा।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
कच्चे मकान बनते हैं|
(अ) मिट्टी से
(ब) सीमेंट से
(स) कंकरीट से
(द) लोहे की सरियों से
उत्तर:
(अ) मिट्टी से

प्रश्न 2.
समुद्र तटीय घर बनते हैं
(अ) मिट्टी से
(ब) सीमेंट से
(स) लकड़ी से
(द) लोहे की सरियों से
उत्तर:
(स) लकड़ी से

प्रश्न 3.
इग्लू कहाँ बनाए जाते हैं
(अ) रेगिस्तान में
(ब) बर्फीले स्थान में
(स) समुद्रीय स्थानों में
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) बर्फीले स्थान में

प्रश्न 4.
बेघर लोग रहते हैं
(अ) घर में
(ब) भवन में
(स) होटल में
(द) रैन-बसेरे में
उत्तर:
(द) रैन-बसेरे में

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
1. सरकार बेघर लोगों के लिए …….. की व्यवस्था करती (घरैन-बसेरों)
2. समुद्रतटीय घर ………. से बनाए जाते हैं। (लकड़ी/सीमेंट)
3. ……. के मकान को इग्लू कहते हैं। (लकड़ी/बर्फ)
4. बड़े शहरों में ………… मकान भी बनाने पड़ते हैं। (बहुमंजिला/झोंपड़ी)
उत्तर:
1. रैन-बसेरों
2. लकड़ी
3. बर्फ
4. बहुमंजिला

सत्य/असत्य कथन बताइये
(1) बहुमंजिला मकान में लिफ्ट का उपयोग नहीं होता। (सत्य/असत्य)
(2) बहुमंजिला मकान की एक छत ही होती है। (सत्य/असत्य)
(3) हमारे घर में अच्छी रोशनी के साथ-साथ शुद्ध हवा आती रहनी चाहिए। (सत्य/असत्य)
(4) भवन का निर्माण कारीगर एवं श्रमिक करते हैं। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
(1) असत्य
(2) सत्य
(3) सत्य
(4) सत्य

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मकान हमें किससे बचाता है?
उत्तर:
मकान हमें सर्दी, गर्मी व बरसात से बचाता है।

प्रश्न 2.
हमारे राज्य में मकान कौनसी संस्था बनाती है?
उत्तर:
राजस्थान हाउसिंग बोर्ड।

प्रश्न 3.
जिनका अपना घर नहीं होता, वह कहाँ रहते
उत्तर:
किराये के मकान में या रैन-बसेरा में।

प्रश्न 4.
रैन-बसेरे कहाँ बनाए जाते हैं?
उत्तर:
ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर जहाँ लोगों का आवागमन अधिक होता है, जैसे-बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन आदि।

प्रश्न 5.
बर्फ के मकान को क्या कहते हैं?
उत्तर:
इग्लू

प्रश्न 6.
देश के दो समुद्र तटीय राज्यों के नाम लिखिये
उत्तर:

  1. तमिलनाडु
  2. केरल

प्रश्न 7.
पहाड़ी क्षेत्रों वाले दो राज्यों के नाम लिखिये।
उत्तर

  1. हिमाचल प्रदेश
  2. जम्मू कश्मीर

प्रश्न 8.
पहाड़ी क्षेत्रों के घर की छत कैसी होती
उत्तर:
पहाड़ी क्षेत्रों के मकानों की छत ढलवाँ होती है।

प्रश्न 9.
लोग मकान अलग-अलग क्यों बनाते हैं?
उत्तर:
लोग मकान मौसम, आवश्यकता व क्षमतानुसार अलग-अलग बनाते हैं।

प्रश्न 10.
आजकल लोग छत किसकी डालते हैं?
उत्तर:
आजकल लोग आर.सी.सी. की छत डालते हैं।

प्रश्न 11.
जिन स्थानों पर पत्थर नहीं होते हैं वहाँ दीवारें किससे बनाते हैं?
उत्तर:
ईंटों से

प्रश्न 12.
लोग गाँव से शहरों में क्यों पलायन कर रहे हैं?
उत्तर:
रोजगार के कारण।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
हिमाचल प्रदेश के घरों की विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:

  1. हिमाचल प्रदेश में अधिकतर घर लकड़ी के खंभों के ऊपर बनाये जाते हैं?
  2. ये घर बांस से बने होते हैं। घरों की दीवारों और फर्श को बांस की बुनाई करके बनाया जाता है।
  3. बांस से बने फर्श के नीचे वाले हिस्से का इस्तेमाल नाव बाँधने के लिए किया जाता है।
  4. घरों की छत बनाने के लिए घास का इस्तेमाल किया जाता है।

प्रश्न 2. रेगिस्तान के घरों की छत किस चीज से बनाई जाती है?
उत्तर:
रेगिस्तान के घरों की छतें घास-फूस व खपरैल से बनाई जाती हैं।

प्रश्न 3.
भूकम्प और तूफानों के समय में लकड़ी के बने मकानों से नुकसान कम क्यों होता है?
उत्तर:
लकड़ी के मकान हल्के होते हैं तथा पानी से तुरन्त गलते नहीं हैं, इसलिए भूकम्प और तूफानों के समय में लकड़ी के मकानों से नुकसान कम होता है।

प्रश्न 4.
ईंटों और सीमेण्ट के मकानों से जान-माल को नुकसान क्यों होता है?
उत्तर:
ईंटों और सीमेण्ट के मकानों के गिरने से लोगों के उसके नीचे दबकर मरने, अंग-भंग होने तथा सामान के टूटने की आशंका अधिक होती है क्योंकि ईंट व सीमेण्ट के मकान भारी होते हैं।

प्रश्न 5.
कैसा घर बनाना चाहिए? बड़ा या छोटा?
उत्तर:
घर बनाने या खरीदने के लिए बहुत सारे पैसों की जरूरत होती है। इसलिए लोग अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से घर बनाते हैं। अधिक पैसा हो तो बहुत बड़ा और पक्का घर बनाया जा सकता है। कम पैसा है तो मकान छोटा बनायो या खरीदा जा सकता है।

प्रश्न 6.
पक्के मकान किससे बनते हैं?
उत्तर:
पक्के मकान पत्थर व ईंटों से बनते हैं। जिन स्थानों में पत्थर बहुत आसानी से उपलब्ध हो जाता है, वहाँ दीवारें पत्थर की बनी होती हैं। जहाँ छत के लिए पत्थर उपलब्ध हैं, वहाँ छत भी पत्थरों से बनी होती है। यदि पत्थर नहीं हैं तो मकान ईंटों के बनते हैं।

प्रश्न 7.
इग्लू किसे कहते हैं?
उत्तर:
ऐसे स्थान जहाँ चारों ओर सिर्फ बर्फ ही बर्फ होती है तथा मकान बनाने के लिए अन्य कोई सामग्री नहीं होती, वहाँ लोग बर्फ के घर बनाकर रहते हैं। बर्फ से बने इन्हीं मकानों को इग्लू कहा जाता है।

प्रश्न 8.
निम्नांकित चित्र में कारीगर एवं श्रमिक भवन निर्माण का कार्य कर रहे हैं। भवन निर्माण में कौन-कौनसी 3 सामग्रियों का उपयोग किया जाता है। लिखिए
RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 18 तरह-तरह के घर 2
उत्तर:

  1. ईंट
  2. सीमेंट
  3. बजरी

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सीमेण्ट और ईंट के पक्के मकानों से लोगों को क्या सुविधा होती है और क्या कठिनाई होती है? कच्चे मकानों की तुलना में क्या पक्के मकानों में कोई असुविधा भी होती है?
उत्तर:
सीमेण्ट और ईंट के पक्के मकाने अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित तथा अधिक स्थायी होते हैं। इनकी मरम्मत की कम आवश्यकता रहती है जबकि कच्चे मकान कम सुरक्षित तथा कम स्थायी होते हैं। वर्षा के मौसम में इनके टूटने का डर बना रहता है। | कच्चे मकानों की तुलना में पक्के मकानों में यह असुविधा होती है कि पक्के मकान गर्मी के मौसम में अधिक गर्म हो जाते हैं।

प्रश्न 2.
रैन-बसेरा (सामूहिक घर) में क्या सुविधाएँ होती हैं और यह कहाँ बनाये जाते हैं?
उत्तर:
सरकार बेघर लोगों के लिए रैन-बसेरों की व्यवस्था करती है, जहाँ उन्हें जरूरी सुविधाएँ जैसे-पीने का साफ पानी, पहनने के कपड़े, ओढ़ने-बिछाने के कपड़े, सामान रखने के लिए अलमारी, शौचालय, प्राथमिक उपचार, मनोरंजन के साधन जैसे टेलीविजन आदि निःशुल्क उपलब्ध होते हैं। बेघर लोगों के लिए बनाए गए इन रैन-बसेरों को पूरे वर्ष चौबीसों घंटे खुला रखा जाता है। रैन-बसेरे सार्वजनिक स्थानों जैसे-बस अड्डे, रेल्वे स्टेशन आदि के पास बनाए जाते हैं।

प्रश्न 3.
भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में अलगअलग तरह के मकान क्यों पाये जाते हैं?
उत्तर:
भारत देश में भौगोलिक विविधता है। यहाँ कहीं तो बड़े-बड़े पहाड़ हैं, जहाँ पूरे वर्ष बर्फ पड़ती है। कहीं रेगिस्तान है, कहीं नदियों के बनाए हुए उपजाऊ
समतल मैदान हैं, कहीं समुद्र तटीय मैदान हैं तथा कहीं पठारी स्थल हैं। यहीं कहीं अधिक वर्षा होती है और कहीं कम । इन सब क्षेत्रीय और मौसम की विविधताओं के कारण मकान भी अलग-अलग तरह के बनाए जाते हैं।

We hope the RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies Chapter 18 तरह-तरह के घर will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 5 Environmental Studies Solutions Chapter 18 तरह-तरह के घर, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 5

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • RBSE Class 5 EVS Chapter 3 Question Answer in Hindi हमारे कुशल सहयोगी
  • RBSE Class 5 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi यातायात एवं संचार के साधन
  • RBSE Class 5 EVS Chapter 2 Question Answer in Hindi पशु-पक्षी हमारे साथी
  • RBSE Class 5 EVS Chapter 1 Question Answer in Hindi बासोड़ा की थाली
  • RBSE Class 5 EVS Chapter 16 Question Answer My Rajasthan
  • RBSE Class 5 EVS Chapter 14 Question Answer Pranayama: A Gift to Mind and Body
  • RBSE Class 5 EVS Chapter 15 Question Answer Our Inspirations
  • RBSE Class 5 EVS Chapter 11 Question Answer The Art of Map Craft: Direction and Measurement
  • RBSE Class 5 EVS Chapter 10 Question Answer India’s Map and Geographical Diversity
  • RBSE Class 5 EVS Chapter 9 Question Answer Our Past and Present
  • RBSE Class 5 EVS Chapter 12 Question Answer Our Life Style and Climatic Changes

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Class 11 Political Science Notes
RBSE Class 11 Geography Notes
RBSE Class 11 History Notes

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...