• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी के साथ प्रयोग

January 21, 2026 by Fazal Leave a Comment

To deepen your understanding, the EVS Class 5 RBSE Solutions and RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी के साथ प्रयोग provided here offer valuable practice and clarity.

RBSE कक्षा 5 पर्यावरण पाठ 7 के प्रश्न उत्तर पानी के साथ प्रयोग

RBSE Class 5th EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi

पृष्ठ संख्या-60
गतिविधि-

RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी के साथ प्रयोग 2
उत्तर:
गतिविधि-पानी में विभिन्न पदार्थों का व्यवहार

सामग्री पानी में घुला या नहीं दो मिनट रखने के बाद क्या हुआ?
नमक घुल गया पूरी तरह घुलकर पारदर्शी घोल बन गया।
शक्कर घुल गया पूरी तरह घुलकर पारदर्शी घोल बन गया।
चॉक का पाउडर नहीं घुला नीचे बैठ गया, पानी थोड़ा धुंधला हुआ।
एक चम्मच दूध आंशिक रूप से घुला पानी में मिलकर दूधिया रंग बनाया, कुछ कण नीचे बैठे।
मिट्टी नहीं घुली नीचे बैठ गई, पानी गंदला हो गया।
तेल नहीं घुला सतह पर तैरने लगा, बूँदें दिखाई दीं।

पृष्ठ संख्या-61
कविता

कुछ वस्तुएँ तैरती हैं, कुछ वस्तुएँ डूब जाती हैं। पानी में लकड़ी की नाव, मस्ती से तैर जाती है। बड़ा जहाज भी तैरे, भारी होकर भी न डूबे। सुई हल्की, पत्ती जैसी, पानी में सीधी डूबे। साबुनदानी तैरती रहे, साबुन के साथ भी न डूबे। प्रश्न-सोचो क्यों ऐसा होता है, क्या राज इसमें छुपा है?
उत्तर:
विश्लेषण-कविता में तैरने और डूबने की घटनाओं का वर्णन है, जो घनत्व के सिद्धांत पर आधारित है। यदि किसी वस्तु का घनत्व पानी से कम है, जैसे कि लकड़ी या खोखला जहाज, तो वह तैरती है। यदि घनत्व अधिक है, जैसे कि सुई या साबुन, तो वह डूब जाती है। साबुनदानी का कम घनत्व इसे तैरने में मदद करता है। यह कविता विद्यार्थियों को विज्ञान को रचनात्मक रूप से समझने में सहायक है।

RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी के साथ प्रयोग

पृष्ठ संख्या-62

प्रश्न-
नीचे कुछ वस्तुओं के नाम दिए गए हैं। आपके अनुभव में कौन-कौनसी वस्तुएँ पानी में तैरती हैं? उन पर गोला बनाओ-
RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी के साथ प्रयोग 6
उत्तर:
RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी के साथ प्रयोग 7

पाठ्यपुस्तक के प्रश्नोत्तर

रिक्त स्थान भरिए-

(क) साबुन पानी में गिरा तो वह ______ गया।
उत्तर: डूब

(ख) हल्दी पानी में ______ है।
उत्तर: घुलनशील

(ग) लोहे की कील पानी में ______ जाती है।
उत्तर: डूब

(घ) लकड़ी की नाव पानी में ______ है।
उत्तर: तैरती।

सत्य/असत्य बताइए-

(क) प्लास्टिक की साबुनदानी पानी में डूब जाती है।
उत्तर:
असत्य

(ख) प्लास्टिक का ढक्कन पानी में तैरता है।
उत्तर:
सत्य।

(ग) लोहे की कील पानी में तैरती है।
उत्तर:
असत्य

RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी के साथ प्रयोग

(घ) शक्कर पानी में पूरी तरह घुल जाती है।
उत्तर:
सत्य।

(ङ) गर्मियों में तालाबों का पानी वाष्पीकरण से कम हो जाता है।
उत्तर:

मिलान कीजिए-

RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी के साथ प्रयोग 4
उत्तर :
लकड़ी का टुकड़ा – तैरेगा; लोहे की पिन –
डूबेगी; प्लास्टिक की बोतल – तैरेगी; आलू – डूबेगा;
साबुनदानी (प्लास्टिक की) – तैरेगी।

नीचे दिए गए पदार्थों को दो वर्गों में बाँटें-
‘घुलनशील’ और ‘अघुलनशील’
शक्कर, नमक, मिट्टी, तेल, लकड़ी का बुरादा, चॉक का पाउडर, दूध।
RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी के साथ प्रयोग 5
उत्तर:

पानी में पानी में अघुलनशील
घुलनशील मिट्टी
शक्कर तेल
नमक लकड़ी का बुरादा
दूध चॉक का पाउडर

सूची बनाइए-

(क) पानी में तैरने वाली पाँच वस्तुएँ
उत्तर:

  • लकड़ी का टुकड़ा
  • प्लास्टिक की बोतल
  • पत्तियाँ
  • कागज
  • तरबूज

(ख) पानी में घुलने वाले पाँच पदार्थ
उत्तर:

  • शक्कर
  • नमक
  • दूध
  • नींबू का रस
  • सिरका

RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी के साथ प्रयोग

(ग) पानी में डूबने वाली पाँच वस्तुएँ
उत्तर:

  • लोहे की कील
  • पत्थर
  • आलू
  • कंकड़
  • सिक्का

उत्तर दीजिए-

प्रश्न (क)
यदि साबुनदानी पानी में तैर सकती है तो क्या एक भरी हुई साबुनदानी भी तैर सकती है? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
भरी हुई साबुनदानी तैर सकती है, बशर्ते उसका कुल घनत्व पानी से कम रहे। उदाहरण के लिए, एक बड़ी प्लास्टिक की साबुनदानी में थोड़ा साबुन होने पर वह तैर सकती है, लेकिन पूरी तरह भरी होने पर डूब सकती है।

प्रश्न (ख)
एक स्टील की प्लेट पानी में तैर सकती है, लेकिन एक स्टील की कील क्यों डूब जाती है?
उत्तर:
स्टील की प्लेट का आकार और हवा को रोकने की क्षमता इसे तैरने में मदद करती है, जबकि कील का ठोस और छोटा आकार उसे डूबने के लिए मजबूर करता है।

RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी के साथ प्रयोग

प्रश्न (ग)
पानी में लकड़ी का टुकड़ा तैरता है, लेकिन लोहे का टुकड़ा डूब जाता है। ऐसा क्यों होता है?
उत्तर:
लकड़ी का कम घनत्व और पर्याप्त उत्प्लावन बल इसे तैरने में मदद करता है, जबकि लोहे का उच्च घनत्व और कम उत्प्लावन बल इसके डूबने का कारण बनता है।

RBSE Class 5 Paryavaran Chapter 7 Question Answer in Hindi

बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
पानी में अघुलनशील पदार्थ का उदाहरण है-
(अ) नमक
(ब) चीनी
(स) तेल
(द) नींबू का रस
उत्तर:
(स) तेल

प्रश्न 2.
शक्कर को पानी में जल्दी घोलने के लिए क्या करना चाहिए?
(अ) गर्म पानी का उपयोग करें
(ब) ठंडा पानी उपयोग करें
(स) पानी को स्थिर रखें
(द) बिना हिलाए छोड़ दें।
उत्तर:
(अ) गर्म पानी का उपयोग करें

प्रश्न 3.
निम्न में से कौनसी वस्तु पानी में तैरती है?
(अ) लोहा
(ब) लकड़ी
(स) पत्थर
(द) सिक्का
उत्तर:
(ब) लकड़ी

प्रश्न 4.
वाष्पीकरण की प्रक्रिया में पानी-
(अ) ठोस में बदलता है।
(ब) तरल रहता है।
(स) रंग बदलता है।
(द) गैस में बदलता है।
उत्तर:
(द) गैस में बदलता है।

प्रश्न 5.
सांभर झील में नमक उत्पादन के लिए क्या किया जाता है?
(अ) पानी को उबाला जाता है।
(ब) पानी को रंग किया जाता है।
(स) पानी में चीनी मिलाई जाती है
(द) पानी को धूप में सुखाया जाता है।
उत्तर:
(द) पानी को धूप में सुखाया जाता है।

प्रश्न 6.
निम्न में से कौन-सा पदार्थ पानी की सतह पर तैरता है?
(अ) नमक
(ब) तेल
(स) मिट्टी
(द) शक्कर
उत्तर:
(ब) तेल

RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी के साथ प्रयोग

प्रश्न 7.
पानी में डूबने वाली वस्तु का उदाहरण है-
(अ) लोहा
(ब) लकड़ी
(स) कॉर्क
(द) प्लास्टिक की बोतल
उत्तर:
(अ) लोहा

प्रश्न 8.
गीले कपड़े सूखने का कारण है-
(अ) संघनन
(ब) जमना
(स) वाष्पीकरण
(द) घुलना
उत्तर:
(स) वाष्पीकरण

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. जो नहीं घुलते, उन्हें ______ पदार्थ कहा जाता है।
उत्तर: अघुलनशील

2. नमक और ______ पानी में पूरी तरह घुल गए।
उत्तर: शक्कर

3. विकास घर पर ______ जा रहा था।
उत्तर: नहाने

4. ______ से पानी वाष्प बनकर उड़ जाता है।
उत्तर: गर्मी।

निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य कथन बतलाइए-

1. तेल पानी में घुलनशील पदार्थ है।
उत्तर: असत्य

2. लकड़ी पानी में ड्रब जाती है।
उत्तर: असत्य

3. पानी को हिलाने से घुलने की गति बढ़ती है।
उत्तर: सत्य।

4. साबुनदानी का घनत्व पानी से कम होता है।
उत्तर: सत्य।

निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
1. हल्दी (क) पानी में नीचे बैठ जाती है।
2. मिट्टी (ख) पानी में तैरती है।
3. नमक (ग) आंशिक रूप से घुलती है।
4. साबुनदानी (घ) पानी में घुलनशील है।

उत्तर:

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
1. हल्दी (क) पानी में नीचे बैठ जाती है।
2. मिट्टी (ख) पानी में तैरती है।
3. नमक (ग) आंशिक रूप से घुलती है।
4. साबुनदानी (घ) पानी में घुलनशील है।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
सांभर झील से नमक प्राप्त करने की प्रक्रिया क्या है?
उत्तर:
वाष्पीकरण।

RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी के साथ प्रयोग

प्रश्न 2.
वाष्पीकरण की प्रक्रिया कहाँ तेज होती है?
उत्तर:
धूप में।

प्रश्न 3.
साबुनदानी पानी में क्यों तैरती है?
उत्तर:
कम घनत्व के कारण।

प्रश्न 4.
पानी को ढक्कन से ढकने पर वाष्पीकरण होता है या नहीं?
उत्तर:
नहीं।

प्रश्न 5.
सांभर झील कहाँ स्थित है?
उत्तर:
राजस्थान में।

प्रश्न 6.
शक्कर की तुलना में नमक पानी में किस गति से घुतता है?
उत्तर:
धीमी गति से।

प्रश्न 7.
पानी में प्लास्टिक की बोतल क्या करती है?
उत्तर:
तैरती है।

प्रश्न 8.
साबुन पानी में क्या करता है?
उत्तर:
डूबता है।

प्रश्न 9.
पानी में किसी वस्तु के तैरने का क्या कारण है?
उत्तर:
कम घनत्व।

RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी के साथ प्रयोग

प्रश्न 10.
पानी में किसी वस्तु के डूबने का क्या कारण है?
उत्तर:
अधिक घनत्व।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
घुलनशील और अघुलनशील पदार्थों में क्या अंतर है?
उत्तर:
घुलनशील पदार्थ पानी में पूरी तरह घुल जाते हैं, जैसे कि शक्कर और नमक। अघुलनशील पदार्थ पानी में नहीं घुलते, जैसे कि तेल और मिट्टी।

प्रश्न 2.
शक्कर को पानी में जल्दी घोलने के दो तरीके बताइए।
उत्तर:
शक्कर को पानी में जल्दी घोलने के लिए गर्म पानी का उपयोग करें और पानी को चम्मच से लगातार हिलाते रहें। इससे शक्कर के कण तेजी से पानी में फैल जाते हैं।

प्रश्न 3.
वाष्पीकरण क्या है? यह कब तेज होता है?
उत्तर:
वाष्पीकरण वह प्रक्रिया है जिसमें पानी गर्मी के कारण वाष्प बनकर उड़ जाता है। यह धूप में तथा गर्म व शुष्क वातावरण में तेजी से होता है।

प्रश्न 4.
साबुनदानी पानी में क्यों तैरती है, जबकि साबुन डूब जाता है?
उत्तर:
साबुनदानी का घनत्व पानी से कम होता है, इसलिए वह तैरती है। साबुन का घनत्व पानी से अधिक होता है, इसलिए वह डूब जाता है।

प्रश्न 5.
सांभर झील में नमक कैसे बनाया जाता है?
उत्तर:
सांभर झील में पानी को क्यारियों में भरकर धूप में सुखाया जाता है। पानी वाष्प बनकर उड़ जाता है और नमक बच जाता है, जिसे इकट्ठा किया जाता है।

दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
पानी के साथ किए गए प्रयोगों से आपने क्या सीखा? अपने अनुभव का वर्णन करें।
उत्तर:
पानी के प्रयोगों से मैंने घुलनशीलता, तैरनेडूबने का सिद्धांत और वाष्पीकरण को समझा। नमक और शक्कर के घुलने, तेल के तैरने और कपड़ों के सुखने ने विज्ञान को रोचक बनाया। इन प्रयोगों ने मुझे प्रकृति के नियमों को दैनिक जीवन से जोड़ना सिखाया और उत्सुकता बढ़ाई।

RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी के साथ प्रयोग

प्रश्न 2.
गीले कपड़े सूखने की प्रक्रिया का वैज्ञानिक आधार क्या है? इसे प्रयोग द्वारा कैसे सिद्ध करें?
उत्तर:
गीले कपड़े वाष्पीकरण के कारण सुखते हैं, जिसमें पानी गर्मी से वाष्प बनकर उड़ जाता है। प्रयोग-तीन जार में पानी डालें। एक को ख़ूला रखें, एक को प्लास्टिक परत से ढकें और एक को ढक्कन से बंद करें तथा धूप में रखें। खुला जार सबसे जल्दी सूखेगा, जो वाष्पीकरण को सिद्ध करता है।

प्रश्न 3.
पानी में विभिन्न पदार्थों के व्यवहार को समझने के लिए एक प्रयोग डिजाइन करें।
उत्तर:
एक गिलास पानी में नमक, शक्कर, तेल, मिट्टी और हल्दी डालें। नमक और शक्कर घुल जाएँगे, तेल सतह पर तैरेगा, मिट्टी नीचे बैठ जाएगी और हल्दी आंशिक रूप से घुलेगी। इसे चम्मच से हिलाकर और समय नोट करके परिणाम देखें। यह परिणाम घुलनशीलता और घनत्व को दर्शाता है।

प्रश्न 4.
वाष्पीकरण के महत्त्व को दैनिक जीवन के उदाहरणों के साथ समझाइए।
उत्तर:
वाष्पीकरण दैनिक जीवन में महत्त्वपूर्ण है। यह गीले कपड़े सुखाने, सांभर झील में नमक उत्पादन और खेतों में पानी के चक्र को बनाए रखने में मदद करता है। उदाहरण-धूप में रखे गीले कपड़े वाष्पीकरण से सूख जाते हैं। तालाब का पानी गर्मी में कम हो जाता है, जो वाष्पीकरण का परिणाम है।

प्रश्न 5.
पानी में तैरने और डूबने के सिद्धांत को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर:
पानी में तैरने या डूबने का सिद्धांत घनत्व पर आधारित है। यदि वस्तु का घनत्व पानी से कम है, जैसे कि लकड़ी व प्लास्टिक, तो वह तैरती है। यदि घनत्व अधिक है, जैसे कि लोहा या पत्थर तो डूब जाता है। उदाहरण-साबुनदानी कम घनत्व के कारण तैरती है, जबकि अधिक घनत्व के कारण साबुन डूब जाता है।

RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Notes in Hindi पानी के साथ प्रयोग

विकास और विश्वास की खोज

  • पदार्थों को पानी में घुलनशील और अघुलनशील श्रेणियों में वर्गीकृत किया जा सकता है।
  • घुलनर्शाल पदार्थ-वे पदार्थ जो पानी में पूरी तरह घुल जाते हैं, जैसे कि शक्कर और नमक।
  • अघुलनशील पदार्थ-वे पदार्थ जो पानी में नहीं घुलते हैं, जैसे कि मिट्टी और तेल।
  • उदाहरण-विकास और विश्वास ने अपने अनुभव साझा किए, जैसे कि शक्कर और नमक पानी में घुल जाते हैं।

RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी के साथ प्रयोग 1

प्रयोग 1 : क्या घुलेगा, क्या नहीं?

  • उद्देश्य-घुलनशील और अघुलनशील पदार्थों की पहचान।
  • सामग्री-पानी, नमक, शक्कर, मिट्टी, तेल।
  • विधि-गिलास में पानी लेकर प्रत्येक पदार्थ को डालकर घोलना।
  • परिणाम-
    • नमक, हल्दी और शक्कर घुल गए (घुलनशील)
    • मिट्टी नीचे बैठ गई, तेल सतह पर तैरा (अघुलनशील)।
  • सीख-घुलनशील पदार्थ पानी में घुल जाते हैं, अघुलनशील नहीं।

प्रयोग 2 : कौनसे पदार्थ जल्दी घुलते हैं?

  • उद्देश्य-पदार्थों के घुलने की गति और तापमान का प्रभाव।
  • सामग्री-ठंडा और गर्म पानी, नमक, शक्कर, स्टॉप वॉच।
  • विधि-दो गिलासों में नमक और शक्कर डालकर घोलना, समय नोट करना।
  • परिणाम-
    • शक्कर नमक से जल्दी घुलती है।
    • गर्म पानी में घुलने की गति तेज होती है।
  • सुझाव-नमक/शक्कर जल्दी घोलने के लिए गर्म पानी लें, लगातार हिलायें और छोटे कणों का उपयोग करें।

RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी के साथ प्रयोग 3

प्रयोग 3 : क्या तैरता है, क्या डूबता है?

  • उद्देश्य-वस्तुओं का तैरना या डूबना।
  • सामग्री-आलू, लकड़ी, लोहा, प्लास्टिक की बोतल, चम्मच, पत्थर।
  • विधि-पानी में वस्तुओं को डालकर अवलोकन करना।
  • परिणाम-
    • लकड़ी व प्लास्टिक तैरते हैं।
    • आलू, लोहा व पत्थर डूब जाते हैं।
  • सीख-घनत्व के आधार पर वस्तुएँ तैरती या डूबती हैं।

RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी के साथ प्रयोग 8

प्रयोग 4 : वाष्पीकरण का रहस्य-पानी कहाँ गया?

  • उद्देश्य-पानी के वाष्पीकरण की प्रक्रिया समझना।
  • सामग्री-तीन जार, पानी, पारदर्शी प्लास्टिक थैली/परत, ढक्कन, धूप।
  • विधि-
    • तीनों जार में पानी डालकर एक को खुला रखना, एक को प्लास्टिक परत से ढकना और एक को ढक्कन से बंद करना।
    • धूप में देखकर अवलोकन करना-
  • परिणाम-
    • खुला जार- पानी सबसे ज्यादा कम हुआ।
    • प्लास्टिक परत वाला जार- पानी की बूंदें परत पर जमीं।
    • ढक्कन से बंद जार- पानी कम नहीं हुआ।
  • सीख-धूप से पानी वाष्प बनकर उड़ता है, गीले कपड़े इसी कारण सूखते हैं।

RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी के साथ प्रयोग 9

प्रयोग 5 : सांभर झील और नमक उत्पादन-

  • उद्देश्य-नमक उत्पादन की प्रक्रिया समझना।
  • प्रक्रिया-
    • सांभर झील का पानी क्यारियों में भरकर धूप में सुखाया जाता है।
    • पानी वाष्पीकृत होकर उड़ता है, नमक बचता है।
    • नमक इकट्ठा कर बाजार में बेचा जाता है।
  • सीख-वाष्पीकरण द्वारा नमक का उत्पादन होता है।

RBSE Class 5 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi पानी के साथ प्रयोग 10

निष्कर्ष-

  • पानी के साथ प्रयोगों से घुलनशीलता, तैरने-डूबने और वाष्पीकरण की प्रक्रियाएँ समझी गई।
  • विकास और विश्वास ने विज्ञान को जीवन से जोड़कर सीखा।
  • शिक्षक ने प्रोत्साहन दिया कि विज्ञान को रोजमर्रा के जीवन से जोड़कर सीखा जाए।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook

Related

Filed Under: Class 5

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 10 खनिज व ऊर्जा संसाधन
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 14 आर्थिक अवधारणाएँ एवं नियोजन
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 9 भारतीय कृषि
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 12 मानव संसाधन
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 8 जल संसाधन
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 11 विनिर्माण उद्योग
  • RBSE Class 10 English Grammar Modals 
  • RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 8 Construction of Triangles Ex 8.2
  • RBSE Class 10 English Grammar Sentence Re-ordering
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 13 परिवहन एवं संचार
  • My Dear Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 14

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

Loading Comments...