Practicing these RBSE Solutions Class 5 Hindi and Class 5 Hindi Chapter 2 मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम Question Answer improves confidence in the language.
Class 5 Hindi Chapter 2 मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम Question Answer
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम Question Answer
आओ बात करें-
1. प्राचीन समय के गुरुकुलों में किस तरह शिक्षा दी जाती होगी?
2. वनवास के दौरान श्रीराम को किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा होगा?
3. श्रीराम के अयोध्या लौटने पर नगरवासियों ने उनके स्वागत में क्या तैयारियाँ की होंगी?
4. अपने परिवार के सदस्यों से रामायण से संबंधित अन्य जानकारी हेतु चर्चा करें।
5. अपने शिक्षक की सहायता से कक्षा में रामायण के अन्य पात्रों पर चर्चा करें।
उत्तर:
[स्वयं कीजिए।]
सोचो और लिखो-
1. नीचे दिए गए प्रश्नों के विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
प्रश्न 1.
श्रीराम के पिता दशरथ कहाँ के राजा थे?
(अ) मिथिला
(ब) मथुरा
(स) प्रयागराज
(द) अयोध्या
उत्तर:
(द) अयोध्या
प्रश्न 2.
श्रीराम के भाइयों में कौन शामिल नहीं था?
(अ) भरत
(ब) लक्ष्मण
(स) विभीषण
(द) शत्रुघ्न
उत्तर:
(स) विभीषण
![]()
प्रश्न 3.
श्रीराम के गुरु का नाम क्या था?
(अ) संदीपनी
(ब) वशिष्ठ
(स) वाल्मीकि
(द) तुलसीदास
उत्तर:
(ब) वशिष्ठ
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. श्रीराम को _______ कहा जाता है।
उत्तर:
मर्यादा पुरुषोत्तम
2. _______ और _______ के विरुद्ध खड़े होना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म है।
उत्तर:
अन्याय, अधर्म
3. राम को _______ वर्षों के लिए वनवास भेज दिया गया।
उत्तर:
चौदह
4. माता-पिता और गुरुजन की _______ ही सबसे बड़ा धर्म है।
उत्तर:
आज्ञा-पालन।
3. नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर एक या दो पंक्तियों में दीजिए-
प्रश्न 1.
श्रीराम का चरित्र हमें क्या सिखाता है?
उत्तर:
श्रीराम का चरित्र हमें सत्य और धर्म की राह पर चलना, माता-पिता और गुरु की आज्ञा का पालन करना तथा अपने कर्त्तव्य का पालन करना सिखाता है।
प्रश्न 2.
लंका विजय में श्रीराम का सहयोग किसकिसने किया?
उत्तर:
लंका विजय में श्रीराम का सहयोग विभीषण, हनुमान जी, सुग्रीव और वानर सेना ने किया।
![]()
प्रश्न 3.
ॠषि विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण को राजा दशरथ से माँगकर क्यों ले गए?
उत्तर:
ऋषि विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण को जंगल में रहने वाले राक्षसों से ऋषियों की रक्षा करने और ताड़का का वध करने के लिए राजा दशरथ से माँगकर ले गए थे।
प्रश्न 4.
‘रामराज्य’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
‘रामराज्य’ से तात्पर्य एक आदर्श राज्य से है, जो न्याय, सत्य, धर्म और प्रेम पर आधारित हो, जहाँ सभी लोग सुखी और संतुष्ट हों।
भाषा की बात-
प्रश्न 1.
विशेषता बताने वाले शब्द लिखिए।
1. महान शिवधनुष = _______.
उत्तर:
महान
2. कठिन कार्य = _______.
उत्तर:
कठिन।
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्यों में से विशेषता बताने वाले शब्द छाँटकर लिखिए-

उत्तर:
1. बहुत, रोचक
2. ईमानदार
3. सुन्दर, सुगन्धित
4. तेज
5. एक मेहनती।
प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों के समान अर्थ वाले (पर्यायवाची) शब्द लिखिए-

उत्तर:
(i) पुराना = प्राचीन
(ii) बेटा = पुत्र
(iii) निडर = निर्भय
(iv) काम = कार्य
(v) रास्ता = मार्ग।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम प्रश्न उत्तर
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ कहा जाता है-
(अ) राजा दशरथ को
(ब) श्रीराम को
(स) गुरु विश्वामित्र को
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) श्रीराम को
प्रश्न 2.
श्रीराम का जन्म हुआ था-
(अ) मिथिला में
(ब) लंका में
(स) अयोध्या में
(द) जंगल में
उत्तर:
(स) अयोध्या में
प्रश्न 3.
रामजी का विवाह किसके साथ हुआ था?
(अ) ताड़का
(ब) कौशल्या
(स) सीता
(द) कैकेयी
उत्तर:
(स) सीता
प्रश्न 4.
‘प्रत्यंचा’ शब्द का अर्थ है-
(अ) धनुष
(ब) बाण
(स) धनुष की डोरी
(द) युद्ध करना
उत्तर:
(स) धनुष की डोरी
प्रश्न 5.
निम्न में से ‘निर्भय’ शब्द का समानार्थी शब्द नहीं है-
(अ) निडर
(ब) अभय
(स) साहसी
(द) डरपोक
उत्तर:
(द) डरपोक
![]()
प्रश्न 6.
लंका पर विजय किसने प्राप्त की?
(अ) श्रीराम ने
(ब) गुरु विश्वामित्र ने
(स) राजा दशरथ ने
(द) रावण ने
उत्तर:
(अ) श्रीराम ने
प्रश्न 7.
सीताजी के पिता का नाम है-
(अ) राजा दशरथ
(ब) राजा जनक
(स) रावण
(द) गुरु वशिष्ठ
उत्तर:
(ब) राजा जनक
प्रश्न 8.
ताड़का का वध किसने किया?
(अ) श्रीराम ने
(ब) लक्ष्मण ने
(स) रावण ने
(द) भरत ने
उत्तर:
उत्तर:
(अ) श्रीराम ने
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. उनका जीवन धर्म, त्याग और _______ का प्रतीक है।
उत्तर: आदर्शों
2. श्रीराम _______ से ही सत्य, शील और धैर्य से परिपूर्ण थे।
उत्तर: बाल्यकाल
3. सीता का _______ सम्पन्न हुआ।
उत्तर: स्वयंवर
4. इस राज्य में सभी लोग _______ और सुरक्षित थे।
उत्तर: सुखी।
निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये-
1. सीता राजा जनक की पुत्री थी।
उत्तर: सत्य।
2. श्रीराम का जन्म मिथिला में हुआ था।
उत्तर: असत्य
3. श्रीराम का जीवन अन्याय और अधर्म से भरा हुआ है।
उत्तर: असत्य
![]()
4. माँ कैकेयी ने राजा दशरथ से दो वचन लिए।
उत्तर: सत्य।
निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए-
| खण्ड-(अ) | खण्ड-(ब) |
| 1. स्नेह | (क) गौरव |
| 2. मर्यादा | (ख) हत्या |
| 3. संयम | (ग) प्रेम |
| 4. वध | (घ) नियन्त्रण |
उत्तर:
1. (ग), 2. (क), 3. (घ), 4. (ख)।.
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
वनवास के दौरान रावण ने किसका हरण कर लिया था?
उत्तर:
सीता का।
प्रश्न 2.
श्रीराम के माता-पिता कौन थे?
उत्तर:
श्रीराम के पिता राजा दशरथ और माता कौशल्या थीं।
प्रश्न 3.
राजा दशरथ से दो वचन किसने माँगे?
उत्तर:
श्रीराम की सौतेली माँ कैकेयी ने।
प्रश्न 4.
लंका विजय के बाद श्रीराम ने अयोध्या लौटकर क्या किया?
उत्तर:
आदर्श राज्य की स्थापना की।
![]()
प्रश्न 5.
राजा का सबसे बड़ा कर्त्तव्य क्या है?
उत्तर:
प्रजा का कल्याण करना।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
श्रीराम को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में हमेशा मर्यादा, सत्य, धर्म और सदाचार का पालन किया। उन्होंने कभी भी मर्यादा का उल्लंघन नहीं किया तथा हमेशा आदर्शों और नियमों का पालन किया है।
प्रश्न 2.
गुरु वशिष्ठ के आश्रम में कौन-कौन और किसलिए गए?
उत्तर:
गुरु वशिष्ठ के आश्रम में चारों भाई राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न शिक्षा ग्रहण करने के लिए गए। वहाँ पर उन सभी ने वेद, धनुर्विधा, नीतिशास्त्र आदि की शिक्षा ग्रहण की।
प्रश्न 3.
श्रीराम ने ताड़का का वध क्यों किया?
उत्तर:
श्रीराम ने ताड़का का वध इसलिए किया, क्योंकि वह एक राक्षसी. थी, जो जंगल में रहने वाले ॠषि-मुनियों के यज्ञ और तप में बाधक बनी हुई थी। अतः ॠषियों की यज्ञ रक्षा के लिए श्रीराम को ताड़का का वध करना पड़ा।
प्रश्न 4.
सीता का स्वयंवर कैसे सम्पन्न हुआ?
उत्तर:
सीता के स्वयंवर में राजा जनक ने घोषणा की थी कि जो भी शिवधनुष की प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से सीता का विवाह होगा। श्रीराम ने सहजता से यह कठिन कार्य कर दिखाया और सीता का स्वयंवर सम्पन्न किया।
दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
श्रीराम के जीवन से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर:
भगवान श्रीराम के जीवन से हमें कई महत्त्वपूर्ण शिक्षाएँ मिलती हैं; जैसे-सत्य और धर्म का पालन करना चाहिए, माता-पिता और गुरुजनों की आज्ञा का पालन करना चाहिए, अन्याय और अधर्म के विरुद्ध खड़े होना चाहिए, अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करना चाहिए तथा विनम्र और सहनशील बनना चाहिए।
प्रश्न 2.
पाठ के आधार पर सिद्ध कीजिए कि “माता-पिता की आज्ञा का पालन ही सबसे बड़ा धर्म है।”
उत्तर:
श्रीराम के राजतिलक की तैयारी हो रही थी उस समय सौतेली माँ कैकेयी ने राजा दशरथ से राम को चौदह वर्ष का वनवास देने और भरत को अयोध्या का राजा बनाने से संबंधित दो वचन लिए। श्रीराम ने पिता के वचनों की रक्षा के लिए बिना किसी विरोध के राजमहल छोड़ दिया और पत्नी सीता तथा भाई लक्ष्मण के साथ वनवास को चले गए। इस प्रकार माता-पिता की आज्ञा का पालन ही सबसे बड़ा धर्म है।
पठित गद्यांश
निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
1. प्राचीन भारत के महानतम पुरुषों में से एक भगवान श्रीराम अपनी मर्यादा, सत्य और कर्त्तव्यपरायणता के लिए प्रसिद्ध हैं। वे अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के पुत्र थे। उनका जीवन धर्म, त्याग और आदर्शों का प्रतीक है। श्रीराम को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने जीवनभर धर्म और आदर्शों का पालन किया। उनका चरित्र हमें सिखाता है कि सच्चाई और न्याय के मार्ग पर चलना ही श्रेष्ठ जीवन का आधार है।
प्रश्न 1.
श्रीराम किनके पुत्र थे?
उत्तर:
श्रीराम अयोध्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के पुत्र थे।
प्रश्न 2.
श्रीराम का जीवन किसका प्रतीक है?
उत्तर:
श्रीराम का जीवन धर्म, त्याग और आदर्शों का प्रतीक है ।
प्रश्न 3.
श्रेष्ठ जीवन का आधार क्या है?
उत्तर:
सच्चाई और न्याय के मार्ग पर चलना ही श्रेष्ठ जीवन का आधार है।
![]()
प्रश्न 4.
प्रस्तुत गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक लिखिए।
उत्तर:
भगवान श्रीराम या पुरुषोत्तम श्रीराम।
2. गुरु विश्वामित्र ने श्रीराम और लक्ष्मण को जंगल में रहने वाले राक्षसों से ॠषियों की रक्षा करने के लिए कहा। श्रीराम ने ताड़का नामक राक्षसी का वध कर ऋषियों को निर्भय किया। उन्होंने कई यज्ञों की रक्षा की, जिससे संपूर्ण वन क्षेत्र में शांति स्थापित हुई। इससे यह संदेश मिलता है कि अन्याय और अधर्म के विरुद्ध खड़ा होना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म है।
प्रश्न 1.
श्रीराम और लक्ष्मण जंगल में किसके साथ गए?
उत्तर:
श्रीराम और लक्ष्मण जंगल में गुरु विश्वामित्र के साथ गए।
प्रश्न 2.
गुरु विश्वामित्र ने श्रीराम और लक्ष्मण को क्या कहा?
उत्तर:
गुरु विश्वामित्र ने श्रीराम और लक्ष्मण को जंगल में रहने वाले राक्षसों से ऋषियों की रक्षा करने के लिए कहा।
प्रश्न 3.
सम्पूर्ण वन में शांति कैसे स्थापित हुई?
उत्तर:
श्रीराम ने राक्षसी ताड़का का वध किया और कई यज्ञों की रक्षा की, जिससे सम्पूर्ण वन में शांति स्थापित हुई।
प्रश्न 4.
प्रत्येक व्यक्ति का धर्म क्या है?
उत्तर:
अन्याय और अधर्म के विरुद्ध खंड़े होना प्रत्येक व्यक्ति का धर्म है।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम Summary in Hindi

पाठ का सार – अयोष्या के राजा दशरथ और रानी कौशल्या के पुत्र राम एक श्रेष्ठ राजा थे। सत्य, दया, करुणा, धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने के कारण उन्हें ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ कहा जाता है।

ये चारों भाई राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुष्न एक साथ खेलते थे तथा गुरु वशिष्ठ के आश्रम में एक साथ शिक्षा ग्रह्रण करते थे। गुरु विश्वामित्र ने राम और लक्ष्मण को जंगल में रहने वाले राक्षसों से ऋषियों की रक्षा करने के लिए कहा। श्रीराम ने ताड़का नामक राक्षसी का वध कर ऋषियों को निर्भय किया तथा मिथिला में सीता स्वयंवर में धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाकर सीता से विवाह किया।
इसके पश्चात् श्रीराम के राज्याभिषेक के समय सौतेली माँ कैकेयी द्वारा राजा दशरथ से लिए गए दो वचनों (राम को चौदह वर्ष का वनवास देना और भरत को अयोध्या का राजा बनाना) का पालन करने के लिए श्रीराम वनवास चले गए।

वहाँ पर रावण सीता का हरण कर लेता है। श्रीराम अपनी नीतिपूर्ण योजना से रावण का वध कर अयोध्या लौटे और एक आदर्श राज्य की स्थापना की, जिसे ‘रामराज्य’ कहा जाता है। इस प्रकार श्रीराम का जीवन हमें सत्य, अहिंसा, अन्याय का विरोध, सहनशीलता, विनम्रता, माता-पिता और गुरुजनों की आज्ञा का पालन और अपने कर्त्तव्य का निष्ठा से निर्वाह करने आदि की शिक्षा देता है।

कठिन शब्दार्थ – मर्यादा = गौरव , प्रतिष्ठा। कर्त्तव्य परायणता = कर्तव्य का पालन करने वाला। प्रतीक = सादृश्यता, किसी वस्तु या सम्बन्ध को दर्शाना। पुरुषोत्तम = सर्वश्रेष्ठ पुरुष। स्नेह = प्रेम। शील = नैतिक आचरण। वध = हत्या। राक्षस = असुर। निर्भय = बिना डर। प्रत्यंचा = धनुष की डोरी। स्वयंवर = एक ऐसा समारोह जहाँ लड़की स्वयं अपने वर का चयन करती है। अदम्य = जो दबाया न जा सके। संयम = रोक, नियन्त्रण। पराक्रम = शौर्य, बल। आक्रमण = हमला करना। आदर्श = श्रेष्ठतम अवस्था। विनप्र – सुशील, झुका हुआ। सहनशीलता = जो आसानी से सहन कर लेता है। प्रेरणा = प्रोत्साहन।
Leave a Reply