• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions for Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions for Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Solutions Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 8 Question Answer सत्रिया और बिहू नृत्य

February 25, 2026 by Fazal Leave a Comment

Explore these RBSE Solutions Class 6 Hindi Malhar Chapter 8 सत्रिया और बिहू नृत्य Question Answer to test your grasp of the chapter content.

सत्रिया और बिहू नृत्य Class 6 Question Answer

सत्रिया और बिहू नृत्य Question Answer Class 6

Class 6 Hindi Chapter 8 सत्रिया और बिहू नृत्य Question Answer

पाठ से –

मेरी समझ से –

(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (*) बनाइए-
(1) माँ एलेसेंड्रा के बारे में कौन-सा कथन सत्य है?
(अ) वे असम के जीवन के बारे में बहुत कुछ जानती थीं।
(ब) उन्हें असम, बिहू और सत्रिया नृत्य से बहुत प्रेम था।
(स) उन्होंने एंजेला को कुछ असमिया शब्द भी सिखाए।
(द) वे अपने कार्य में सहायता के लिए बेटी को लाई थीं।
उत्तर:
(अ) वे असम के जीवन के बारे में बहुत कुछ जानती थीं।

(2) “अनु और एंजेला ने तुरंत एक दूसरे की तरफ देखा।” क्यों?
(अ) अनु के पास खिलौने थे।
(ब) दोनों की आयु एक समान थी।
(स) दोनों को अंग्रेजी भाषा आती थी।
(द) एंजेला अनु से असमिया भाषा सीखना चाहती थी।
उत्तर:
(ब) दोनों की आयु एक समान थी।

RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 8 Question Answer सत्रिया और बिहू नृत्य

(ख) अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
उत्तर:
(1) एलेसेंड्रा को लंदन की ब्रिटिश अकादमी से असम की नृत्य परंपरा पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए वित्तीय मदद दी गई थी। उनकी डॉक्यूमेंट्री के केन्द्र में असम के जनजीवन में नृत्य के महत्त्व को तलाशना था। क्योंकि वह असम के जीवन के बारे में बहुत कुछ जानती थी।

(2) अनु और एंजेला ने तुरंत एक दूसरे को देखा क्योंकि वे दोनों हमउम्र थी। इसलिए एक-दूसरे को देखकर अंग्रेजी में बात करने लग गई।

मिलकर करें मिलान –

पाठ में से कुछ शब्द चुनकर स्तंभ 1 में दिए गए हैं। उनसे संबंधित वाक्य स्तंभ 2 में दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और रेखा खींचकर शब्दों का मिलान उपयुक्त वाक्यांशों से कीजिए। इसके लिए आप शब्दकोश, इंटरनेट या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं।
RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 8 Question Answer सत्रिया और बिहू नृत्य 1
उत्तर:
RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 8 Question Answer सत्रिया और बिहू नृत्य 2

पंक्तियों पर चर्चा –

पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार कक्षा में साझा कीजिए और लिखिए।

(क) “असम, भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में है, जिसे अपने वन्य-जीवन, रेशम और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। इसके साथ असम में नृत्य की भी एक समृद्ध परंपरा है।”
उत्तर:
असम में 8 वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान हैं। असम का वन्य-जीवन विविध प्रकार की भूमि आकृतियों, वनस्पतियों, पक्षियों और जानवरों से बना है। वहाँ पर रेशम के कीड़े पाले जाते हैं जिनसे रेशम निकाला जाता है। वहाँ की जमीन काली एवं पथरीली है जिस पर चाय के बागान हैं। जिनके लिए असम प्रसिद्ध है। ‘बिहू’ उत्सव वहाँ का मुख्य उत्सव है। उसमें बिहू नृत्य की परंपरा है। वहाँ के मठों (सत्रों) में सत्रिया नृत्य होता है। इन्हीं दोनों नृत्यों की वहाँ समृद्ध परंपरा है।

(ख) “पूरी दुनिया की संस्कृतियों में लोग नृत्य और संगीत से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं।”
उत्तर:
पूरे विश्व में भिन्न-भिन्न प्रकार की संस्कृतियाँ विद्यमान हैं। सभी क्षेत्रों के लोग अपने मांगलिक कार्यों की भावनाओं की अभिव्यक्ति नृत्यकला एवं संगीतकला के रूप में करते हैं। वे बाद में चलकर लोकगीत एवं लोकनृत्य का रूप धारण करके परंपराओं को जीवित रखते हैं। जिससे संस्कृतियों का विकास होता है।

सोच-विचार के लिए-

निबन्ध को एक बार फिर से पढ़िए और निम्नलिखित के बारे में पता लगाकर अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए। प्रश्न (क) “एंजेला के मन में कई तरह के विचार चल रहे थे।” उसके मन में कौन-कौनसे विचार चल रहे होंगे?
उत्तर:
एंजेला के मन में बिहू उत्सव में बिहू नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देखकर विचार चल रहे थे कि उत्सव एवं नृत्य दोनों को मिलाकर बिहू कहा जाता होगा। वह सोच रही होगी कि ये नृत्य एवं गीत त्योहार के समय ही चलते हैं या इनके जनजीवन का हिस्सा हैं। वह यहाँ की संस्कृति की तुलना अपने लंदन की संस्कृति से कर रही होगी।

(ख) “बिहू एक कृषि आधारित त्योहार है।” कैसे?
उत्तर:
असम में ‘बिहू उत्सव’ वसन्त के समय नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। यह उत्सव वर्ष में तीन बार मनाया जाता है। इसे धान की बुआई, रोपाई, कटाई के समय मनाया जाता है। इसीलिए कहा जा सकता है कि बिहू कृषि आधारित त्योहार है।

(ग) ऐसा लगता है कि भारत से जाने के बाद भी एंजेला के मन में असम ही छाया हुआ था। पाठ से इस कथन के समर्थन के लिए कुछ उदाहरण खोजकर लिखिए।
उत्तर:
एंजेला वापस लंदन लौटने पर पूरे उत्साह के साथ असम की नृत्य परंपरा को मन में याद करती रही। वह चलते समय, खाना खाते समय व खेलते समय नृत्य करती रहती और अपनी माताजी द्वारा की गई रिकॉर्डिंग्स देखती रहती थी।

RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 8 Question Answer सत्रिया और बिहू नृत्य

(घ) समय के बदलने के साथ-साथ सत्रिया नृत्य की परंपरा में क्या बदलाव आया है?
उत्तर:
सत्रिया नृत्य की परंपरा वहा के सत्रों (मठों) के युवा साधु-संन्यासियों में प्रचलित थी। उनके द्वारा ही यह नृत्य किया जाता था। बीसवीं शताब्दी के मध्य में कुछ साधुओं ने मठों से बाहर आकर पुरुषों और महिलाओं को सत्रिया नृत्य सिखाया। उन साधुओं को मठों से बाहर निकाल दिया गया। किन्तु अब समय बदल गया है। अब इस नृत्य को महिला एवं पुरुष दोनों मिलकर करते हैं।

अनुमान या कल्पना से-

अपनी कक्षा में चर्चा कीजिए-

(क) “बिहू नृत्य और इसके उत्सव से अचंभित एंजेला और उसके परिवार ने इसके साथ-साथ लजीज पकवानों का पूरा आनंद लिया।” एंजेला और उसका परिवार बिहू नृत्य और उसके उत्सव को देखकर अचंभित क्यों हो गया?
उत्तर:
एंजेला और उसका परिवार बिहू नृत्य और उसके उत्सव को देखकर अचंभित इसलिए हो गया कि उन्होंने पहले कभी भी एक पेड़ के नीचे एक साथ इकट्ठे इतने लोग नहीं देखे थे एवं मंत्रमुग्ध करने वाला नृत्य भी कभी नहीं देखा था।

(ख) “जब तक एंजेला कुछ समझ पाती, तब तक वह लंदन से नई दिल्ली होते हुए गुवाहाटी की उड़ान पर थी।” एंजेला और उसकी माँ एलेसेंड्रा ने भारत की यात्रा से पहले कौन-कौन सी तैयारियाँ की होंगी?
उत्तर:
एलेसेंड्रा एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता थी। उसे लंदन की ब्रिटिश अकादमी द्वारा असम की नृत्य परम्परा पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए एक महीने का समय मिला था। वह परिवार सहित यहाँ आना चाहती थी। वह पारिवारिक व्यवस्था एवं डॉक्यूमेंट्री की पूर्ण व्यवस्था करके ही आयी होगी।

(ग) “वहाँ एक बड़े से बरगद के पेड़ के नीचे मंच बनाया गया था।” बिहू नृत्य के लिए बरगद के पेड़ के नीचे मंच क्यों बनाया गया होगा?
उत्तर:
बिहू उत्सव पूरे गाँव का उत्सव होता है जिसमें बिहू नृत्य का आयोजन होता है। गाँव के सभी लोग उसमें शामिल होते हैं। इसलिए बरगद के पेड़ के नीचे मंच बनाया होगा जिससे सभी लोग उसे देख सकें और उसमें सहभागिता निभा सकें।

शब्दों की बात –

असम से जुड़े शब्द-

इस पाठ में अनेक शब्द ऐसे हैं जो असम से विशेष रूप से जुड़े हैं। अपने समूह में मिलकर उन शब्दों की पहचान कीजिए। इसके बाद उन्हें नीचे दिए गए स्थान पर लिखिए-
(संकेत – असम के नृत्य, त्योहार, भाषा आदि।)
RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 8 Question Answer सत्रिया और बिहू नृत्य 3
उत्तर:
RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 8 Question Answer सत्रिया और बिहू नृत्य 4

तीन बिहू-

(क) एंजेला और उसकी माँ एलेसेंड्रा कौन-से बिहू के अवसर पर भारत आए थे? लिखिए।
उत्तर:
एंजेला और उसकी माँ एलेसेंड्रा वसन्त में रोंगाली या बोहाग बिहू के अवसर पर भारत आए थे।

(ख) तीनों बिहू के लिए लिखिए कि उस समय किसान खेतों में क्या कर रहे होते हैं?
उत्तर:
पहले बिहू के समय किसान खेतों में बीज बोते हैं। दूसरे बिहू के समय किसान धान रोपते हैं। तीसरे बिहू के समय खेतों में अनाज तैयार हो जाता है जिसकी कटाई करते हैं।

पत्र –

मान लीजिए आप एंजेला हैं। आप लंदन लौट चुकी हैं और आपको भारत की बहुत याद आ रही है। अपनी सी अनु को पत्र लिखकर बताइए कि आपको कैसा अनुभव हो रहा है।
उत्तर:
लंदन
6 मई, 20xx
प्रिय सखी अनु
नमस्ते।

हम सभी परिवार सहित लंदन सकुशल पहुँच गए हैं आपके साथ बिताये गये समय की बहुत याद आती है। मैं हमेशा आपके देश के बिहू नृत्य एवं सत्रिया नृत्य में खोयी रहती हूँ। उनकी रिकॉर्डिंग्स देखकर उनका निरन्तर अभ्यास करती रहती हूँ। हमारे विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा जिसमें मैं बिहू नृत्य प्रस्तुत करूँगी। मैं तुम्हारे देश की नृत्य एवं संगीत परंपरा को जीवनभर भुला नहीं सकती। तुम्हारी माताजी एवं परिवार के बड़ों को सादर प्रणाम और छोटों को प्यार। शेष कुशल!
पत्र के इन्तजार में ……… ।
तुम्हारी सखी
एंजेला

Class 6 सत्रिया और बिहू नृत्य Question Answer

बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
‘सत्रिया और बिहू नृत्य’ पाठ की लेखिका है-
(अ) एलेसेंड्रा
(ब) एंजेला
(स) जया मेहता
(द) रीना सेन
उत्तर:
(स) जया मेहता

RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 8 Question Answer सत्रिया और बिहू नृत्य

प्रश्न 2.
‘सत्रिया और बिहू नृत्य’ कहाँ की परम्परा है?
(अ) असम
(ब) बंगाल
(स) बिहार
(द) गुजरात
उत्तर:
(अ) असम

प्रश्न 3.
असम का क्षेत्र प्रसिद्ध है-
(अ) वन्य-जीवन के लिए
(ब) रेशम उद्योग के लिए
(स) चाय के बागानों के लिए
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 4.
असम की प्रसिद्ध परम्परा किसे बताया गया है?
(अ) नृत्य को
(ब) कृषि को
(स) उत्सव को
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) नृत्य को

प्रश्न 5.
‘बिहू’ त्योहार किस पर आधारित है?
(अ) नृत्य पर
(स) कृषि पर
(ब) संगीत पर
(द) संस्कृति पर
उत्तर:
(स) कृषि पर

प्रश्न 6.
बिहू का उत्सव कहाँ मनाया जा रहा था?
(अ) खेल के मैदान में
(ब) बरगद के पेड़ के नीचे
(स) विद्यालय में
(द) नदी तट पर
उत्तर:
(ब) बरगद के पेड़ के नीचे

प्रश्न 7.
उत्सव में बिहू नृत्य देखकर कौन अचंभित थी?
(अ) एंजेला
(स) प्रिया
(ब) अनु
(द) रीता
उत्तर:
(अ) एंजेला

प्रश्न 8.
रीना सेन कौन थी?
(अ) प्रसिद्ध लेखिका
(ब) प्रसिद्ध गायिका
(स) प्रसिद्ध नृत्यांगना
(द) मठ की मुखिया
उत्तर:
(अ) प्रसिद्ध लेखिका

प्रश्न 9.
वैष्णव मठ के सभागार में कौनसा नृत्य फिल्मांकन किया गया?
(अ) बिहू नृत्य
(ब) सत्रिया नृत्य
(स) असमिया नृत्य
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(ब) सत्रिया नृत्य

RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 8 Question Answer सत्रिया और बिहू नृत्य

प्रश्न 10.
सत्रिया महिला नृत्यांगनाओं का नृत्य कैसा था ?
(अ) शक्तिशाली
(ब) बलशाली
(स) अद्भुत
(द) सामान्य
उत्तर:
(स) अद्भुत

रिक्त स्थानों की पूर्ति-

प्रश्न 11.
रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्द से कीजिए-
(i) वह लंदन से नई दिल्ली होते हुए …………………… की उड़ान पर थी (असम / गुवाहाटी)
उत्तर:
गुवाहाटी

(ii) एलेसेंड्रा की डॉक्यूमेंट्री के केन्द्र में असम के जनजीवन में …………………… के महत्त्व को तलाशना था। (नृत्य / संगीत)
उत्तर:
नृत्य

(iii) भारत में जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा …………………… का है। (जवानों/किसानों)
उत्तर:
किसानों

(iv) वह भी अपने घर पर …………………… के आगमन पर ऐसे ही नृत्य करेगी। (वसन्त / वर्षा)
उत्तर:
वसन्त

(v) इस उत्सव और नृत्य दोनों को …………………… कहा जाता है। (सत्रिया/ बिहू)
उत्तर:
बिहू

(vi) उन्होंने जय-विजय को …………………… बनने का श्राप दे दिया। (असुर / द्वारपाल)
उत्तर:
असुर

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 12.
एंजेला की माँ क्या काम करती थी?
उत्तर:
एंजेला की माँ एलेसेंड्रा एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता थी।

प्रश्न 13.
असम की जानी-मानी लेखिका कौन थी?
उत्तर:
अनु की माँ रीना सेन असम की जानी मानी लेखिका थी।

RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 8 Question Answer सत्रिया और बिहू नृत्य

प्रश्न 14.
भारत में जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा किसका है?
उत्तर:
भारत में जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा किसानों का है।

प्रश्न 15.
असम भारत में कहाँ स्थित है?
उत्तर:
असम भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित है।

प्रश्न 16.
एंजेला मंत्रमुग्ध होकर क्या देख रही थी?
उत्तर:
एंजेला मंत्रमुग्ध होकर वसन्त के आगमन पर लड़के-लड़कियों को नृत्य करते हुए देख रही थी।

प्रश्न 17.
भारत के उत्तरी असम में क्या स्थित है?
उत्तर:
भारत के उत्तरी असम में सत्रों अर्थात् मठों की 500 से भी अधिक पीठ स्थित हैं।

प्रश्न 18.
सत्रिया नृत्य की दो प्रसिद्ध नृत्यांगनाओं के नाम बताइए।
उत्तर:
प्रिया और रीता

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 19.
एलेसेंड्रा के लिए कौनसी बात पेचीदा थी?
उत्तर:
एलेसेंड्रा को लंदन की ब्रिटिश अकादमी से असम की नृत्य परंपरा पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए वित्तीय मदद दी गई। इस कार्य को पूर्ण करने के लिए एक माह का समय दिया गया जो इतने से समय में पूर्ण करना पेचीदा काम था।

प्रश्न 20.
असम में बिहू कब-कब मनाया जाता है?
उत्तर:
असम में बिहू साल में तीन बार मनाया जाता है। सबसे पहले जब किसान बीज बोते हैं, फिर जब वे धान रोपते हैं और फिर तब जब खेतों में अनाज तैयार हो जाता है।

प्रश्न 21.
एंजेला को ऐसा क्यों लग रहा है कि वह किसी टाइम मशीन पर बैठ गई हो?
उत्तर:
मलंग गाँव में एक बड़े बरगद के पेड़ के नीचे मंच बनाया गया था। एंजेला ने एक पेड़ के नीचे एक साथ इतने लोगों को पहले कभी नहीं देखा था। उसने वहाँ खुले आसमान के नीचे लोगों के बीच बैठकर ऐसा महसूस किया कि मानो वह किसी टाइम मशीन में आकर बैठ गई हो।

प्रश्न 22.
बीसवीं शताब्दी के मध्य मठों में क्या घटना घटी?
उत्तर:
बीसवीं शताब्दी के मध्य वैष्णव मठों के कुछ साधु मठों से बाहर आकर पुरुषों और महिलाओं को सत्रिया नृत्य सिखाने लगे जिस पर पुरुषों का एकाधिकार था। इसलिए उन साधुओं को मठों से बाहर निकाल दिया गया।

RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 8 Question Answer सत्रिया और बिहू नृत्य

प्रश्न 23.
सत्रिया नृत्य में महिला नृत्य नाटिका कैसी थी?
उत्तर:
सत्रिया नृत्य में महिला नृत्यांगनाओं ने जिस प्रकार की शक्ति, बल और आकर्षण प्रदर्शित किया, वह अद्भुत था। उसे देखकर लगा कि उन महिला कलाकारों की प्रस्तुति सत्रिया नृत्य करने वाले पुरुष कलाकारों से भी बेहतर थी।

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 24.
बिहू किसे कहा जाता है और यह कितनी बार मनाया जाता है?
उत्तर:
असम में अप्रैल नए साल का वक्त होता है। वसंत के आने की खुशी में वहाँ के लोग त्योहार मनाते हैं जिसे बिहू कहा जाता है। यह कृषि पर आधारित होता है। यह त्योहार वर्ष में तीन बार मनाया जाता है। अप्रैल में रोंगाली या बोहाग बिहू, अक्टूबर में कोंगाली या काटी बिहू एवं जनवरी में भोगाली या माघ बिहू।

प्रश्न 25.
यात्रा के दौरान एलेसेंड्रा ने अपनी बेटी को असम के बारे में क्या बताया?
उत्तर:
हवाई यात्रा के दौरान एंजेला को उसकी माँ ने असम की खूबसूरती के बारे में कुछ बातें बताई कि असम भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित है जिसे वन्य जीवन, रेशम और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही असम में नृत्य की भी एक समृद्ध परंपरा है। इसलिए मुझे अपनी डॉक्यूमेंट्री में असम के जनजीवन में नृत्य के महत्त्व को तलाशना है।

प्रश्न 26.
“क्या नृत्य व संगीत त्योहारों पर ही होते हैं” ऐसा पूछने पर एंजेला की माँ ने क्या कहा?
उत्तर:
ऐसा पूछने पर एंजेला की माँ ने कहा कि पूरी दुनिया की संस्कृतियों में लोग नृत्य और संगीत से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। खासतौर से भारत में ऐसा बहुतायत में होता है। जैसे—असम का बिहू नृत्य ग्रामीण जनजीवन के साथ-साथ फसल लगाने से लेकर बसंत के आगमन तक जुड़ा हुआ है। अर्थात् नृत्य व संगीत जनमानस की भावनाओं के साथ जुड़े हुए हैं।

गद्यांश पर आधारित प्रश्नोत्तर –

निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर दिये गये प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

(1)
जब तक एंजेला कुछ समझ पाती, तब तक वह लंदन से नई दिल्ली होते हुए गुवाहाटी की उड़ान पर थी। यात्रा के दौरान माँ ने एंजेला को असम की खूबसूरती के बारे में कुछ बातें बताई। असम, भारत के उत्तर- पूर्वी क्षेत्र में है, जिसे अपने वन्य-जीवन, रेशम और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। इसके साथ असम में नृत्य की भी एक समृद्ध परंपरा है। एलेसेंड्रा की डॉक्यूमेंट्री के केन्द्र में असम के जनजीवन में नृत्य के महत्त्व को तलाशना था। वे जब यहाँ आ रहे थे तब अप्रैल का महीना चल रहा था। असम में यह नए साल का वक्त होता है। बसंत के आने की खुशी में वे सभी एक त्योहार मनाते हैं, जिसे ‘बिहू’ कहा जाता है। एंजेला उसी रात इसे देखने जाने वाली थी।
प्रश्न-
1. एंजेला ने कहाँ से कहाँ की यात्रा की?
2. गद्यांश में किसके बारे में बताया गया है?
3. एलेसेंड्रा की डॉक्यूमेंट्री के केन्द्र में क्या था?
4. बिहू किसे कहते हैं?
उत्तर:
1. एंजेला ने लंदन से गुवाहाटी (असम) तक की यात्रा की।
2. गद्यांश में असम की खूबसूरती के बारे में बताया गया है।
3. एलेसेंड्रा की डॉक्यूमेंट्री के केन्द्र में असम के जनजीवन में नृत्य के महत्त्व को तलाशना था।
4. असम में अप्रैल के महीने में नये साल के वक्त में बसंत के आने की खुशी में वहाँ के लोग एक त्योहार मनाते हैं जिसे बिहू कहा जाता है।

RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 8 Question Answer सत्रिया और बिहू नृत्य

(2)
बिहू नृत्य और इसके उत्सव से अचंभित एंजेला और उसके परिवार ने इसके साथ-साथ लजीज पकवानों का पूरा आनंद लिया। जब वे वापस लौटे, तब माँ ने एंजेला से पूछा कि ‘उसे बिहू कैसा लगा?’ एंजेला के मन में कई तरह के विचार चल रहे थे। उसे अच्छा लगा कि इस उत्सव और नृत्य दोनों को ‘बिहू’ कहा जाता है। उसने माँ से कि क्या संगीत और नृत्य सिर्फ त्योहारों पर ही पूछा होते हैं। माँ ने बताया, “पूरी दुनिया की संस्कृतियों में लोग नृत्य और संगीत से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। खासतौर से भारत में बहुतायत ऐसा होता है। असम का बिहू नृत्य ग्रामीण जनजीवन के साथ-साथ फसल लगाने से लेकर बसंत के आगमन तक से जुड़ा हुआ है।”
प्रश्न-
1. एंजेला के परिवार ने बिहू उत्सव के अतिरिक्त किसका आनन्द लिया?
2. एंजेला के अनुसार बिहू किसे कहा जाता है?
3. एंजेला ने अपनी माँ से क्या पूछा?
4. असम में बिहू नृत्य कब से कब तक होता है?
उत्तर:
1. एंजेला के परिवार ने उत्सव के साथ-साथ लजीज पकवानों का पूरा आनन्द लिया।
2. एंजेला के अनुसार उत्सव और नृत्य दोनों को ‘बिहू’ कहा जाता है।
3. एंजेला ने अपनी मां से पूछा कि क्या संगीत और नृत्य त्योहारों पर ही होते हैं।
4. असम का बिहू नृत्य ग्रामीण जनजीवन के साथ-साथ फसल लगाने से लेकर बसंत के आगमन तक होता है।

(3)
एंजेला और अनु ने देखा कि एलेसेंड्रा ने वैष्णव मठ के सभागार में नृत्य कर रहे युवा साधुओं का फिल्मांकन किया। एंजेला आश्चर्य से सोच रही थी कि क्या सत्रिया नृत्य सिर्फ लड़कों और पुरुषों के लिए है? एंजेला और अनु सोच रहे थे कि काश वे भी इन युवा साधुओं की तरह गा सकते, नृत्य कर सकते और छद्म युद्ध लड़ सकते!

माँ ने एंजेला को बताया कि बीसवीं शताब्दी के मध्य में कुछ साधु मठों से बाहर आकर पुरुषों और महिलाओं को सत्रिया नृत्य सिखाने लगे। शुरू में ऐसे साधुओं को मठों से निकाल दिया गया, लेकिन आधुनिक दौर में महिला सत्रिया कलाकारों के लिए मंच पर नृत्य करना आम बात हो गई है।
प्रश्न –
1. एलेसेंड्रा ने किसका फिल्मांकन किया?
2. एंजेला आश्चर्य से क्या सोच रही थी?
3. बीसवीं शताब्दी के मध्य कुछ साधुओं ने क्या किया?
4. आधुनिक दौर में महिला सत्रिया कलाकारों में कौनसा परिवर्तन आया?
उत्तर:
1. एलेसेंड्रा ने वैष्णव मठ के सभागार में सत्रिया नृत्य कर रहे युवा साधुओं का फिल्मांकन किया।
2. एंजेला आश्चर्य से सोच रही थी कि क्या सत्रिया नृत्य पुरुषों के लिए ही हैं।
3. बीसवीं शताब्दी के मध्य कुछ साधु मठों से बाहर आकर पुरुषों एवं महिलाओं को सत्रिया नृत्य सिखाने लगे।
4. आधुनिक दौर में महिला सत्रिया कलाकारों द्वारा मंच पर नृत्य करना आम बात हो गई है।

(4)
एंजेला और अनु बहुत खुश थीं! उन नृत्यांगनाओं के नाम प्रिया और रीता थे। वे लड़कियों को सत्रिया और बिहू की कुछ खूबसूरत मुद्राएँ और बारीकियां सिखा रही थीं। एंजेला अत्यधिक प्रसन्न थी। वापस लौटने के बाद भी वह चलने, खाना खाने और यहाँ तक कि खेलने के दौरान भी नृत्य करती रही। वापस लंदन जाने के बाद वह उन सभी रिकॉर्डिंग्स को देखती रही, जो उसकी माँ ने रिकॉर्ड की थी। पूरे उत्साह के साथ वह असम की समृद्ध नृत्य परंपरा को याद करती रही। रंग- बिरंगा सत्रिया और आनंदित करने वाला बिहू।
प्रश्न –
1. एंजेला और अनु बहुत खुश क्यों थीं?
2. एंजेला लंदन में नृत्य कब-कब करती रहती थी?
3. एंजेला लंदन में क्या देखती रहती थी?
4. असम की समृद्ध नृत्य परंपरा की विशेषता बताइए।
उत्तर:
1. नृत्यांगना प्रिया और रीता वहाँ की लड़कियों को त्रिया और बहू की कुछ खूबसूरत मुद्राएँ और बारीकियाँ सिखा रही थीं इसलिए एंजेला और अनु प्रसन्न थीं।
2. एंजेला चलते समय, खाना खाते समय और खेलते समय नृत्य करती रहती थी।
3. एंजेला लंदन में माँ द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री की रिकॉर्डिंग्स देखती रहती थी।
4. असम की समृद्ध नृत्य परंपरा में सत्रिया नृत्य रंग- बिरंगा है और बिहू नृत्य आनंदित करने वाला है।

RBSE Class 6 Hindi Malhar Chapter 8 Question Answer सत्रिया और बिहू नृत्य

सत्रिया और बिहू नृत्य Class 6 Summary

कठिन शब्दार्थ एवं पाठ का सार

कठिन – शब्दार्थ – जाने-माने = प्रसिद्ध। इलाके = क्षेत्र। जिक्र = विवेचनात्मक वर्णन, चर्चा। डॉक्यूमेंट्री = वृत्तचित्र, दस्तावेज। वित्तीय = धन सम्बन्धी। पेचीदा = उलझी हुई, मुश्किल। हतप्रभ = जिसकी कान्ति क्षीण हो गई हो, आश्चर्यचकित, मंत्रमुग्ध, मोहित, आकर्षित, जड़वत। छद्म युद्ध = छलकपट-युद्ध। असुर = दैत्य, दानव। श्राप = अमुक का बुरा हो ऐसी बुरी भावना, शाप, भर्त्सना। उत्सुकता = तीव्र इच्छा। मुद्राएँ = मुख, हाथ, गर्दन आदि की कोई विशेष भावसूचक स्थिति, मुख चेष्टा, नाम की मोहरें।

पाठ का सार – एंजेला की माँ एलेसेंड्रा एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता थी। वह लंदन में रहती थी। एलेसेंड्रा डॉक्यूमेंट्री निर्माण के लिए सपरिवार भारत में असम के गुवाहाटी नगर में वसन्त के समय आयी। एलेसेंड्रा की डॉक्यूमेंट्री में असम के जनजीवन में नृत्य के महत्त्व को तलाशना था। असम भारत के उत्तर- -पूर्वी क्षेत्र में है। असम अपने वन्य- जीवन, रेशम और चाय के बागानों के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही असम में नृत्य की भी एक समृद्ध परंपरा है। डॉक्यूमेंट्री निर्माण के लिए वे मलंग गांव पहुँची। वहाँ बरगद के पेड़ के नीचे मंच बनाकर बिहू उत्सव मनाया रहा था। वहाँ गाँव के सभी लोग इकट्ठे थे। एलेसेंड्रा उत्सव में बिहू नृत्य एवं सत्रिया नृत्य देखकर मंत्रमुग्ध हुई। उसकी पुत्री एंजेला भी प्रसन्न हुई। वह माँ एलेसेंड्रा की डॉक्यूमेंट्री पूर्ण होने पर लंदन पहुँची। वहाँ विद्यालय में उसने बिहू नृत्य किया।

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 6

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • RBSE Class 3 Maths Chapter 10 Hindi Medium लंबाई मापन
  • RBSE Class 6 Sanskrit Chapter 2 Question Answer एषः कः ? एषा का ? एतत् किम् ?
  • RBSE Class 3 Maths Chapter 9 Hindi Medium रीना के गाँव में भंडारा
  • RBSE Class 3 Maths हमने सीखा और समझा-2 Solutions
  • RBSE Class 6 Sanskrit Chapter 1 Question Answer वयं वर्णमालां पठामः
  • RBSE Class 3 Maths Chapter 8 Hindi Medium मालपुओं का बँटवारा
  • RBSE Class 6 Sanskrit Chapter 3 Question Answer अहं च त्वं च
  • RBSE Class 4 EVS Chapter 6 Question Answer Light, Shadow, and Weather
  • RBSE Class 3 Maths Chapter 7 Hindi Medium गणतंत्र दिवस समारोह
  • RBSE Class 4 EVS Chapter 5 Question Answer Hygiene and Health
  • RBSE Class 3 Maths Chapter 6 Hindi Medium कबाड़ से सजावट

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Class 11 Political Science Notes
RBSE Class 11 Geography Notes
RBSE Class 11 History Notes

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...