• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

Class 6

कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न

May 8, 2026 by Prasanna Leave a Comment

कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न 1

Start by reviewing these Hamara Rajasthan Book Class 6 Solutions कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न उत्तर to strengthen your knowledge.

Class 6 Our Rajasthan मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) हैदराबाद
(2) इटानगर
(3) दिसपुर
(4) पटना
(5) रायपुर
(6) पणजी
(7) गाँधीनगर।
उत्तर:
कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न 1

प्रश्न 2.
भारत के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) चण्डीगढ़
(2) शिमला
(3) श्रीनगर
(4) रांची
(5) बैंगलोर
(6) तिरुवनन्तपुरम्
(7) भोपाल
(8) मुंबई।
उत्तर:
कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न 1

कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 3.
भारत के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) इम्फाल
(2) शिलांग
(3) आइजोल
(4) कोहिमा
(5) भुवनेश्वर
(6) चण्डीगढ़
(7) जयपुर।
उत्तर:
कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न 1

प्रश्न 4.
भारत के मानचित्र में निम्न स्थानों को दर्शाइये-
(1) गंगटोक
(2) चेन्नई
(3) अगरतल्ला
(4) लखनऊ
(5) देहरादून
(6) कोलकाता ।
उत्तर:
कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न 1

प्रश्न 5.
भारत के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) दिल्ली
(2) अण्डमान और निकोबार
(3) चण्डीगढ़
(4) दादरा और नगर हवेली
(5) दमन और दीव
(6) लक्षद्वीप।
उत्तर:
कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न 1

कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 6.
राजस्थान के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) धौलपुर
(2) बाड़मेर
(3) डूंगरपुर
(4) बीकानेर
उत्तर:
कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न 2

प्रश्न 7.
राजस्थान के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) पाली
(2) कोटा
(3) श्रीगंगानगर
(4) जैसलमेर
(5) जालौर।
उत्तर:
कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न 2

प्रश्न 8.
राजस्थान के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) चित्तौड़गढ़
(2) हनुमानगढ़
(3) चूरू
(4) झुंझुनूं
उत्तर:
कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न 2

प्रश्न 9.
राजस्थान के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) सीकर
(2) जयपुर
(3) अलवर
(4) भरतपुर।
उत्तर:
कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न 2

प्रश्न 10.
राजस्थान के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) सिरोही
(2) सवाईमाधोपुर
(3) उदयपुर
(4) बारां।
उत्तर:
कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न 2

कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 11.
राजस्थान के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) झालावाड़
(2) बूंदी
(3) भीलवाड़ा
(4) नागौर।
उत्तर:
कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न 2

प्रश्न 12.
राजस्थान के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) जोधपुर
(2) बांसवाड़ा
(3) राजसमन्द
(4) अजमेर।
उत्तर:
कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न 2

प्रश्न 13.
राजस्थान के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) टोंक
(2) दौसा
(3) करौली
(4) प्रतापगढ़।
उत्तर:
कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न 2

प्रश्न 14.
राजस्थान के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) कोटपूतली – बहरोड़
(2) खैरथल – तिजारा
(3) फलौदी
(4) बालोतरा।
उत्तर:
कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न 2

कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 15.
राजस्थान के मानचित्र में निम्न स्थानों को अंकित कीजिए-
(1) ब्यावर
(2) डीडवाना कुचामन
(3) सलूम्बर
(4) डीग ।
उत्तर:
कक्षा 6 हमारा राजस्थान मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न 2

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 13 के प्रश्न उत्तर योग और ध्यान केन्द्र

May 8, 2026 by Prasanna Leave a Comment

Start by reviewing these Hamara Rajasthan Book Class 6 Solutions कक्षा 6 हमारा राजस्थान पाठ 13 के प्रश्न उत्तर योग और ध्यान केन्द्र to strengthen your knowledge.

Class 6 Hamara Rajasthan Chapter 13 Question Answer in Hindi योग और ध्यान केन्द्र

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 13 के प्रश्न उत्तर

I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-

प्रश्न 1.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 20 मार्च
(ब) 21 जून
(स) 1 दिसंबर
(द) 10 मई
उत्तर:
(ब) 21 जून

प्रश्न 2.
‘योग’ का अर्थ है-
(अ) जुड़ना
(ब) घटना
(स) हटना
(द) मिटना
उत्तर:
(अ) जुड़ना।

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. योग ……………………., …………………………… एवं ………………… को जोड़ता है।
उत्तर:
शरीर, मन, आत्मा

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 13 के प्रश्न उत्तर योग और ध्यान केन्द्र

2. अष्टांग योग के प्रवर्तक ……………………. थे।
उत्तर:
पतंजलि।

III. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
यम का क्या अर्थ है ?
उत्तर:
यम का अर्थ नैतिक संयम है।

प्रश्न 2.
विवेकानंद ने किस योग की चर्चा की है?
उत्तर:
विवेकानंद ने राज योग की चर्चा की है।

IV. लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
अष्टांग योग से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
पतंजलि ने योगसूत्र में योग के आठ अंगों – यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान एवं समाधि की चर्चा की है, जिन्हें अष्टांग योग का नाम दिया गया है।

प्रश्न 2.
विपश्यना से मिलने वाले लाभ बताइए।
उत्तर:
विपश्यना से मिलने वाले लाभ निम्नलिखित हैं-

  1. यह मन की शांति और संयम को बढ़ाती है।
  2. विपश्यना से क्रोध और तनाव कम होता है।
  3. इससे आत्म नियंत्रण और करुणा का विकास होता है।

V. रचनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
यदि सभी विद्यार्थी प्रतिदिन प्राणायाम करें तो शिक्षा का वातावरण कैसे बदलेगा? अपने विचार लिखिए।
उत्तर:
प्राणायाम श्वास को नियमित करने की तकनीक है। यदि सभी विद्यार्थी प्रतिदिन प्राणायाम करें तो वे स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे; उनका मन एकाग्र होगा और पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी; तनाव और क्रोध कम होगा; व्यवहार अनुशासित होगा; विद्यालय में शांत, सकारात्मक और अनुशासित वातावरण बनेगा। अतः स्पष्ट है कि नियमित प्राणायाम से शिक्षा का वातावरण बेहतर, स्वस्थ और आनंदमय हो जाएगा।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 13 के प्रश्न उत्तर योग और ध्यान केन्द्र

कक्षा 6 हमारा राजस्थान पाठ 13 के प्रश्न उत्तर

बहुचयनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
योग किस देश की पुरानी परंपरा है ?
(अ) भारत
(ब) ईरान
(स) अमेरिका
(द) ब्रिटेन
उत्तर:
(अ) भारत

प्रश्न 2.
किस ग्रंथ में कहा गया है कि ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ ?
(अ) रामचरित मानस में
(ब) विष्णु पुराण में
(स) भगवत गीता में
(द) ॠग्वेद में
उत्तर:
(स) भगवत गीता में

प्रश्न 3.
निम्न में से किस सभ्यता में योग के संकेत प्राप्त होते हैं?
(अ) बालाथल सभ्यता
(ब) सिंधु-सरस्वती सभ्यता
(स) मेसोपोटामिया सभ्यता
(द) मिस्त्र की सभ्यता
उत्तर:
(ब) सिंधु-सरस्वती सभ्यता

प्रश्न 4.
सबसे पहले योग का उपदेश किस देवता ने दिया?
(अ) शिव
(ब) ब्रह्मा
(स) विष्णु
(द) नारद
उत्तर:
(अ) शिव

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 13 के प्रश्न उत्तर योग और ध्यान केन्द्र

प्रश्न 5.
उपनिषद् काल में किस पर विशेष चर्चा की गई है?
(अ) भगवत गीता
(ब) योग
(स) भगवान शिव
(द) ऋषि-मुनियों पर
उत्तर:
(ब) योग

प्रश्न 6.
निम्न में से कौनसा योग का प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने बताया है?
(अ) कर्म योग
(ब) भक्ति योग
(स) ज्ञान योग
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 7.
आधुनिक काल में किसने योग की तरफ पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित किया?
(अ) स्वामी विवेकानंद
(ब) पतंजलि
(स) भगवान शिव
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(अ) स्वामी विवेकानंद

प्रश्न 8.
निम्न में से कौनसा एक योग के आठ अंगों का भाग नहीं है?
(अ) यम
(ब) नियम
(स) धारणा
(द) अध्यात्म
उत्तर:
(द) अध्यात्म

प्रश्न 9.
आसनों की अधिकतम संख्या कितनी है?
(अ) 21
(ब) 84
(स) 8
(द) 88
उत्तर:
(ब) 84

प्रश्न 10.
विपश्यना विधि का पुनः अनुसंधान किसने किया?
(अ) पतंजलि ने
(ब) शिवजी ने
(स) स्वामी विवेकानंद ने
(द) गौतम बुद्ध ने
उत्तर:
(द) गौतम बुद्ध ने।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. योग से शरीर मजबूत बनता है, और …………………… से मन शांत रहता है।
उत्तर:
ध्यान

2. योग का इतिहास ……………………….. वर्ष पुराना है।
उत्तर:
हजारों

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 13 के प्रश्न उत्तर योग और ध्यान केन्द्र

3. योग केन्द्र व्यक्ति के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को …………………….. रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उत्तर:
निरोगी

4. योग मन की दुर्बलता मिटाकर …………………. एवं …………………….. का विकास करता है।
उत्तर:
आत्म-प्रेम, आत्म-स्वीकृति

5. …………………. जैसी क्रिया में अनेक आसनों का स्वतःप्रयोग होता है।
उत्तर:
सूर्य नमस्कार

6. योग और ध्यान हमारी ………………… का अमूल्य हिस्सा है।
उत्तर:
संस्कृति।

निम्नलिखित का सुमेल कीजिए-

स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
(i) अष्टांग योग (अ) स्वामी विवेकानंद
(ii) विपश्यना विधि (ब) प्राणायाम
(iii) पहला योग उपदेश (स) पतंजलि
(iv) राज योग (द) भगवान शिव
(v) कुम्भक (य) गौतम बुद्ध

उत्तर:

स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
(i) अष्टांग योग (स) पतंजलि
(ii) विपश्यना विधि (य) गौतम बुद्ध
(iii) पहला योग उपदेश (द) भगवान शिव
(iv) राज योग (अ) स्वामी विवेकानंद
(v) कुम्भक  (ब) प्राणायाम

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
वैदिक काल में किसके द्वारा योग का विस्तार किया गया ?
उत्तर:
ऋषि-मुनियों के द्वारा।

प्रश्न 2.
महर्षि पतंजलि द्वारा योग को कौन-कौनसे रूपों में प्रचारित किया गया?
उत्तर:
हठ योग, राजयोग, नाथ, सिद्ध आदि ।

प्रश्न 3.
पूर्व वैदिक काल में योग की शुरुआत कब से मानी जाती है?
उत्तर:
हड़प्पा-मोहनजोदड़ो सभ्यता व संस्कृति के काल से योग की शुरुआत मानी जाती है।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 13 के प्रश्न उत्तर योग और ध्यान केन्द्र

प्रश्न 4.
वैदिक काल में योगाभ्यास किसलिये किया जाता था?
उत्तर:
वैदिक काल में ऋषि-मुनियों द्वारा अपने भीतर ईश्वर- चिंतन और चित्त की एकाग्रता के लिए योगाभ्यास किया जाता था।

प्रश्न 5.
योग के आठ अंगों के नाम लिखिए।
उत्तर:
यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान एवं समाधि।

प्रश्न 6.
योग केन्द्रों की स्थापना किसलिए की जाती है?
उत्तर:
स्वस्थ और अनुशासित जीवन की शिक्षा देने के लिए वं योग केन्द्रों की स्थापना की जाती है।

प्रश्न 7.
कुछ सामान्य योगासनों के नाम लिखिए।
उत्तर:
ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, सूर्य नमस्कार आदि।

प्रश्न 8.
ध्यान का क्या अर्थ है ?
उत्तर:
ध्यान का अर्थ है- मन को किसी एक चीज पर टिकाना।

प्रश्न 9.
योग दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:
प्रतिवर्ष 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है।

प्रश्न 10.
राजस्थान के प्रमुख विपश्यना केंन्द्रों के नाम लिखिए।
उत्तर:
धम्म थली (जयपुर), धम्म मरुधरा (जोधपुर) एवं धम्म पुष्कर (अजमेर)।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
योग क्या है?
उत्तर:
योग का सामान्य अर्थ है ” जुड़ना” या ” ‘एक होना “। योगं शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का एक तरीका है। इसमें आसन, प्राणायाम और ध्यान शामिल होते हैं। आत्मिक अनुशासन भी योग है और कर्मों में कुशलता को भी योग कहा गया है जैसाकि भगवत गीता में कहा है “योग: कर्मसु कौशलम् “।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 13 के प्रश्न उत्तर योग और ध्यान केन्द्र

प्रश्न 2.
योग के आठ अंगों के अर्थ बताइये ।
उत्तर:

  1. यम- नैतिक संयम,
  2. नियम- व्यक्तिगत अनुशासन,
  3. आसन – विभिन्न शारीरिक मुद्राएँ,
  4. प्राणायाम – श्वास को नियमित करने की तकनीक,
  5. प्रत्याहार – इंद्रियों को नियंत्रण में रखना,
  6. धारणा- एक बिन्दु पर ध्यान केन्द्रित करना,
  7. ध्यान-किसी वस्तु पर गहन ध्यान केन्द्रित करना,
  8. समाधि- स्वयं में ध्यान और विलय होना।

प्रश्न 3.
योग करने के लाभ लिखिए।
उत्तर:
योग करने के निम्नलिखित लाभ हैं—

  • शरीर लचीला और मजबूत बनता है।
  • ध्यान और एकाग्रता बढ़ती है।
  • सांस लेने की प्रक्रिया सुधरती है।
  • बीमारियाँ कम होती हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • मन शांत और खुश रहता है।

प्रश्न 4.
प्राणायाम से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
हमारे जीवन में योग के रूप में प्राणायाम का बड़ा महत्त्व है। प्राणायाम श्वास को नियमित करने की तकनीक है। महर्षि पतंजलि की मान्यता के अनुसार प्राणायाम के तीन प्रकार रेचक (साँस खींचना ), पूरक (साँस छोड़ना) और कुम्भक (साँस को रोकना) में अष्टांग योग के अंग हैं ।

प्रश्न 5.
विपश्यना से मिलने वाले लाभों तथा राजस्थान में इसके प्रमुख केन्द्रों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
उत्तर
विपश्यना से मिलने वाले प्रमुख लाभ-

  • मन की शांति और संयम बढ़ता है।
  • क्रोध और तनाव कम होता है।
  • आत्मनियंत्रण तथा करुणा का विकास होता है। राजस्थान में प्रमुख विपश्यना केन्द्र धम्म थली (जयपुर), धम्म मरुधरा (जोधपुर) एवं धम्म पुष्कर (अजमेर)।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
ध्यान का क्या अर्थ है? ध्यान से होने वाले प्रमुख लाभ लिखिए।
उत्तर:
ध्यान का अर्थ है-‘मन को किसी एक चीज पर टिकाना’।
जब हम ध्यान करते हैं तो इसमें हमें निम्नलिखित लाभ होते हैं-

  • हमारा मन शांत होता है और हमें अंदर से सुकून मिलता है।
  • तनाव और चिंता कम होती है।
  • मन में एकाग्रता आती है।
  • हम अधिक धैर्यवान और दयालु बनते हैं।
  • नींद और मनोदशा में सुधार होता है।

प्रश्न 2.
योग के महत्त्व पर चर्चा कीजिए।
उत्तर:
वर्तमान में स्वास्थ्य और तंदरुस्ती की प्राप्ति के लिए योग को अपनाया गया है और वैश्विक स्तर पर जागरण के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 21 जून को योग दिवस मनाया जाता है। योग दैनिक जीवन का अंग हो तो स्वास्थ्य बना रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर नहीं होती इसीलिए विद्यालयों में प्रार्थना सभा से लेकर शारीरिक शिक्षा के कालांश में भी योग का अभ्यास आवश्यक बताया गया है।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 13 के प्रश्न उत्तर योग और ध्यान केन्द्र

प्रश्न 3.
विपश्यना पर संक्षिप्त लेख लिखें।
उत्तर:
विपश्यना एक पुरातन साधना विधि है जो जैसा है, उसे ठीक वैसा ही देखना- समझना विपश्यना है। लगभग 2500 वर्ष पूर्व भगवान गौतम बुद्ध ने विलुप्त हुई इस पद्धति का पुनः अनुसंधान कर इसे रोगों के इलाज एवं जीवन जीने की कला के रूप में प्रतिपादित किया। इसके शिविर में गंभीरता, दृढ़ता से काम करना होता है। प्रशिक्षण के निश्चित सोपान हैं। यह साधना मन का व्यायाम है। जैसे शारीरिक व्यायाम से शरीर को स्वस्थ बनाया जाता है वैसे ही विपश्यना से मन को स्वस्थ बनाया जाता|

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
योग का इतिहास क्या है? चर्चा कीजिए।
उत्तर:
योग का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। योग के संकेत सिंधु-सरस्वती सभ्यता में भी मिलते हैं। योग का सबसे पहला उपदेश आदि योगी माने जाने वाले भगवान शिव ने दिया। योग की शुरुआत हड़प्पा-मोहनजोदड़ो की सभ्यता व संस्कृति के काल से मानी जाती है। वहाँ की मूर्तियों में ध्यान मुद्रा में बैठे योगी देखे गये हैं।

वैदिक काल में ऋषि-मुनियों द्वारा योग का विस्तार किया गया। महर्षि पतंजलि ने इसे सुव्यवस्थित किया जो आगे चलकर कई पंथों जैसे— हठ योग, राजयोग, नाथ, सिद्ध आदि रूपों में प्रचारित किया गया। वैदिक काल में ऋषि- मुनियों द्वारा ईश्वर-चिंतन तथा चित्त की एकाग्रता के लिए योगाभ्यास किया जाता था। उपनिषद काल में भी योग पर विशेष चर्चा की गई है। गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने अनेक प्रकार के योग बताये हैं, जिनमें कर्मयोग, भक्ति योग तथा ज्ञान योग मुख्य हैं। पतंजलि ने योगसूत्र में अष्टांग योग (आठ योग) की चर्चा की तथा आधुनिक काल में स्वामी विवेकानंद ने राजयोग के बारे में बताया।

प्रश्न 2.
योग केन्द्रों की क्या भूमिका है? इनकी स्थापना के कारणों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
योग केन्द्र समाज में विभिन्न विद्यालयों एवं सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से योग के ज्ञान का प्रचार-प्रसार करते हैं। योग केन्द्रों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिनमें योग से संबंधित जानकारियाँ दी जाती हैं। ये योग केन्द्र आध्यात्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों के माध्यम से विभिन्न जीवन शैली सुधार करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्वस्थ और अनुशासित जीवन की शिक्षा देने के लिए योग केन्द्र स्थापित किये जाते हैं। क्योंकि योग और ध्यान तनाव एवं घबराहट दूर करने का एक माध्यम है, पुरानी बीमारियों को भी योगाभ्यास से ठीक किया जा सकता है। योग व्यक्ति की एकाग्रता, चित्त की शांति एवं आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है। इसके नियमित अभ्यास से मन में शांति, संतुलन और स्थिरता की भावना उत्पन्न की जा सकती है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक दुर्बलता कम होती है। भावनाओं में संतुलन बढ़ता है तथा रक्त संचार, पाचन क्रिया एवं शरीर के संतुलन में भी सुधार होता है। योग मन की दुर्बलता को मिटाकर आत्म-प्रेम एवं आत्म- स्वीकृति का विकास करता है।

प्रश्न 3.
विपश्यना के प्रशिक्षण के विभिन्न सोपानों का विस्तृत वर्णन कीजिए।
उत्तर:
विपश्यना एक पुरातन साधना विधि है। जो जैसा है, उसे ठीक वैसा ही समझना देखना विपश्यना है। इसके. प्रशिक्षण के निश्चित सोपान हैं। पहला सोपान- साधक पाँच शील पालन करने का व्रत लेते हैं अर्थात् जीव- हिंसा, चोरी, झूठ बोलना, अब्रह्मचर्य तथा मादक पदार्थों के सेवन – से विरत रहना। अन्य सोपान में नासिका से आते-जाते हुए अपने बदलते नैसर्गिक सांस पर ध्यान केन्द्रित कर मन पर स्वामित्व पाने की साधना का अभ्यास करना, जिसे आनापान साधना कहते हैं। चौथे दिन मन शांत, एकाग्र एवं विपश्यना क को समझने लायक हो जाता है। जिसमें अपनी काया के भीतर संवेदनाओं के प्रति सजग रहना, उनके सही स्वभाव को समझना एवं उनके प्रति प्रतिक्रिया किये बिना समता। रखना सम्मिलित है। दसवें दिन सहभागी साधक मंगल- मैत्री का अभ्यास सीखते हैं एवं शिविर काल के अर्जित पुण्य का सभी प्राणियों को भागीदार बनाया जाता है।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा

May 8, 2026 by Prasanna Leave a Comment

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा 1

Start by reviewing these Hamara Rajasthan Book Class 6 Solutions कक्षा 6 हमारा राजस्थान पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा to strengthen your knowledge.

Class 6 Hamara Rajasthan Chapter 12 Question Answer in Hindi अग्नि सुरक्षा

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर

 I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-

प्रश्न 1.
आग बुझाने का प्राथमिक उपाय क्या है?
(अ) हवा देना
(ब) रेत डालना
(स) पानी उबालना
(द) पेट्रोल छिड़कना
उत्तर:
(ब) रेत डालना

प्रश्न 2.
बिजली से आग लगने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए?
(अ) स्विच ऑन करना
(ब) मुख्य स्विच बंद करना
(स) पंखा चलाना
(द) आग बुझने का इंतजार करना
उत्तर:
(ब) मुख्य स्विच बंद करना।

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

1. आग लगने पर सबसे पहले ……………………………. नम्बर पर सूचना दें।
उत्तर:
101

2. कपड़ों में आग लगने पर ……………………… नहीं चाहिए।
उत्तर:
भागना

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा

3. विद्यालयों में अग्नि सुरक्षा हेतु समय-समय पर ……………………….. कराई जानी चाहिए।
उत्तर:
फायर ड्रिल (अभ्यास)।

III. लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
आग लगने के दो प्रमुख कारण लिखिए।
उत्तर:

  • बिजली के तारों में ओवरलोड या शॉर्ट सर्किट।
  • रसोई गैस का रिसाव होने पर चूल्हा जलाना।

प्रश्न 2.
विद्यालय में आग लगने पर क्या-क्या सावधानियाँ रखनी चाहिए?
उत्तर:
विद्यालय में आग लगने पर निम्न सावधानियाँ रखनी चाहिए—

  • तुरंत ‘101’ नम्बर पर दमकल विभाग को सूचना दें।
  • यदि बिजली से आग लगी हो तो मुख्य स्विच बंद करें।
  • यदि कपड़ों में आग लग जाए तो भागे नहीं बल्कि लेट जाएँ और लोटपोट होकर आग बुझाएँ ।
  • धुआँ अधिक हो तो नाक और मुँह को गीले कपड़े से ढकें।
  • आग वाले स्थान से सुरक्षित रूप से बाहर निकलें।

प्रश्न 3.
राजस्थान सरकार आग से सुरक्षा हेतु क्या कदम उठा रही है?
उत्तर:
राजस्थान सरकार ने ‘राजस्थान अग्निशमन सेवा’ के माध्यम से राज्य के सभी नगरों और प्रमुख ग्राम पंचायतों में दमकल वाहन उपलब्ध कराये हैं। नगर निगम और पंचायत समितियों में फायर स्टेशन स्थापित किये गये हैं, जहाँ प्रशिक्षित कर्मचारी 24 घंटे सेवा में रहते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयंसेवक दल तत्काल सहायता पहुँचाते हैं। विद्यालयों में भी आग बुझाने के संयंत्र रखने के निर्देश दिये गये हैं।

IV. दीर्घउत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
आग से सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य क्यों है ? इस पर अपने विचार लिखिए।
उत्तर:
आग से सुरक्षा केवल सरकार या दमकल विभाग की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि हम सावधानी बरतें, नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें, तो बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। आग हमारे जीवन की सुविधा और ऊर्जा का स्रोत है परंतु असावधानी इसे विनाश का कारण बना सकती है। देश का नागरिक तथा मानव होने के नाते यह हमारा कर्तव्य है कि न केवल हम सुरक्षित रहें बल्कि अपने समाज तथा पर्यावरण की भी रक्षा करें, क्योंकि घर, विद्यालय, बाजार या जंगल, कहीं भी छोटी-सी असावधानी भीषण आगजनी का रूप ले सकती है। इससे संपत्ति का नुकसान हो सकता है, व्यक्ति घायल हो सकते हैं। जंगल में लगने वाली आग से वन्य जीवों तथा पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है और वैश्विक तापमान बढ़ता है। अतः स्पष्ट है कि आग से सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्त्तव्य है।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा

V. रचनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
अपने विद्यालय में लगे अग्निशामक यंत्र को देखें, उसके उपयोग का तरीका जानें और अग्निशामक यंत्र का एक मॉडल बनाइए ।
उत्तर:
अग्निशामक यंत्र के उपयोग का तरीका – इसके लिए पी. ए. एस. एस. तकनीक का पालन किया जाता है।
1. पुल (खींचना) (P) – अग्निशामक यंत्र को अनलॉक करने के लिए पिन को खींचें।
2. ऐम (लक्षित करना) (A) – नोजल या नली का निशाना आग के मूल स्थान पर रखें, न कि लपटों पर।
3. स्क्वीज (दबाएँ) (S) – आग बुझाने वाले एजेंट को छोड़ने के लिए हैंडल को दबाएँ।
4. स्वीप (एक ओर से दूसरी ओर चलाएँ) (S) – आग को कवर करते हुए आग बुझाने वाले एजेंट को एक ओर से दूसरी ओर चलाएँ ।
हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा 1

प्रश्न 2.
एक चार्ट बनाइए जिसमें “आग लगने के कारण और उपाय ” लिखे हों ।
उत्तर:
आग लगने के कारण तथा उपाय-

कारण उपाय
1. बिजली उपकरणों की खराबी। 1. आग लगने पर तुरंत ‘101’ नंबर पर दमकल विभाग को सूचना दें।
2. बिजली के तारों में ओवरलोड या शॉर्ट सर्किट। 2. आसपास के लोगों को चेतावनी दें और बच्चे, बुजुर्गों को सुरक्षित स्थान पर ले जाएँ ।
3. रसोई गैस का रिसाव होने पर चूल्हा जलाना। 3. यदि बिजली से आग लगी हो तो मुख्य स्विच बंद करें।
4. दीया, मोमबत्ती या अगरबत्ती जलते छोड़कर सो जाना। 4.छोटी आग को बुझाने के लिए रेत, मिट्टी या अग्निशामक यंत्र का प्रयोग करें।
5. ज्वलनशील पदार्थ, जैसे पेट्रोल, केरोसिन या पटाखों का असावधानी से उपयोग। 5. यदि कपड़ों में आग लग जाये तो लोटपोट होकर बुझाएँ।
6. धूम्रपान करके फेंका गया जलता बीड़ी या सिगरेट का टुकड़ा। 6. अधिक धुएँ में नाक व मुँह को गीले कपड़े से ढकें।

कक्षा 6 हमारा राजस्थान पाठ 12 के प्रश्न उत्तर

बहुचयनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
निम्न में से आग हमें क्या देती है ?
(अ) प्रकाश
(ब) ऊष्मा
(स) ऊर्जा
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 2.
निम्न में से कौनसा एक आग लगने का कारण नहीं है?
(अ) बिजली उपकरणों में खराबी
(ब) ज्वलनशील पदार्थ का असावधानी से उपयोग
(स) रसोई गैस रिसाव होने पर चूल्हा जलाना
(द) गैस चूल्हे पर पानी गर्म करना
उत्तर:
(द) गैस चूल्हे पर पानी गर्म करना

प्रश्न 3.
‘101’ नम्बर पर सूचना कब देनी चाहिए?
(अ) आग लगने पर
(ब) चोरी हो जाने पर
(स) बिजली उपकरण खराब होने पर
(द) भूकंप आने पर
उत्तर:
(अ) आग लगने पर

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा

प्रश्न 4.
बिजली से आग लगने पर क्या न करें?
(अ) आग पर पानी डालें
(ब) मुख्य स्विच बंद करें
(स) ‘101’ नम्बर पर दमकल विभाग को सूचना दें
(द) आग वाले स्थान से सुरक्षित बाहर निकलें
उत्तर:
(अ) आग पर पानी डालें

प्रश्न 5.
विद्यालय में अग्नि सुरक्षा के उपाय हैं-
(अ) प्रत्येक विद्यालय में फायर एक्सटिंग्विशर लगाएँ
(ब) समय-समय पर फायर ड्रिल कराएँ
(स) (अ) एवं (ब) दोनों
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(स) (अ) एवं (ब) दोनों

प्रश्न 6.
लकड़ी या कागज जैसी वस्तु में आग लगने पर किसका प्रयोग करें ?
(अ) पेट्रोल
(ब) जल
(स) केरोसिन
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) जल

प्रश्न 7.
ज्वलनशील पदार्थों में लगी आग बुझाने के लिए सबसे अच्छा अग्निशामक है-
(अ) जल
(ब) लकड़ी
(स) CO2
(द) O2
उत्तर:
(स) CO2

प्रश्न 8.
पी. ए. एस. एस. (PASS) तकनीक में पी (P) से क्या आशय है?
(अ) पुल
(स) पंच
(ब) पुश
(द) पे
उत्तर:
(अ) पुल

प्रश्न 9.
दमकल वाहन का क्या कार्य है?
(अ) मरीजों को अस्पताल ले जाना
(ब) यात्रा करवाना
(स) आग बुझाना
(द) खाना पहुँचाना
उत्तर:
(स) आग बुझाना

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा

प्रश्न 10.
आग से सुरक्षा किसकी जिम्मेदारी है?
(अ) सरकार
(ब) दमकल
(स) सभी नागरिकों की
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. ………………… से सुरक्षा की जानकारी हर नागरिक के लिए आवश्यक है।
उत्तर:
आग

2. यदि बिजली से आग लगी हो तो मुख्य स्विच ………………. करें।
उत्तर:
बंद

3. गैस, बिजली या ……………………… का उपयोग शिक्षक की देखरेख में ही करें।
उत्तर:
प्रयोगशाला उपकरणों

4. ग्रामीण क्षेत्रों में भी ………………………… दल बनाए गए हैं, जो आग लगने पर तत्काल सहायता पहुँचाते हैं।
उत्तर:
स्वयं-सेवक

5. घर, विद्यालय और कार्यस्थल पर …………………… मार्ग का पता रखें।
उत्तर:
आपातकालीन

6. स्मरण रखें – ” सावधानी ही ……………………. है, ……………………. असावधानी ही ……………………. |”
उत्तर:
सुरक्षा, दुर्घटना।

निम्नलिखित का सुमेल कीजिए-

स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
(i) ‘101’ (अ) अग्निशामक पदार्थ
(ii) जलता हुआ बीड़ी (ब) पेट्रोल, केरोसिन सिगरेट का टुकड़ा
(iii) बेकिंग सोडा (स) CO2 व धुआँ
(iv) वैश्विक तापमान (द) आगजनी
(v) ज्वलनशील पदार्थ (य) दमकल

उत्तर:

स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
(i) ‘101’ (य) दमकल
(ii) जलता हुआ बीड़ी (द) आगजनी
(iii) बेकिंग सोडा (अ) अग्निशामक पदार्थ
(iv) वैश्विक तापमान (स) CO2 व धुआँ
(v) ज्वलनशील पदार्थ (ब) पेट्रोल, केरोसिन सिगरेट का टुकड़ा

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
आग कब विनाश का कारण बन जाती है?
उत्तर:
आग जब नियंत्रण से बाहर हो जाती है तब विनाश का कारण बन जाती है।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा

प्रश्न 2.
आग लगने पर किसे सूचना देनी चाहिए?
उत्तर:
आग लगने पर ‘101’ नम्बर पर दमकल विभाग को सूचना देनी चाहिए।

प्रश्न 3.
यदि कपड़ों में आग लग जाए तो क्या करना चाहिए?
उत्तर:
यदि कपड़ों में आग लग जाए तो भागे नहीं, लेट जाएँ और लोटपोट होकर आग बुझाएँ।

प्रश्न 4.
आग वाले स्थान पर अधिक धुआँ हो तो उसका क्या उपाय है?
उत्तर:
धुआँ अधिक हो तो नाक और मुँह को गीले कपड़े से ढकें।

प्रश्न 5.
विद्यालय में आग से सुरक्षा के लिए समय-समय पर क्या करना चाहिए?
उत्तर:
फायर ड्रिल (अभ्यास) ।

प्रश्न 6.
सबसे अधिक प्रचलित अग्निशामक का नाम बताइये।
उत्तर:
सबसे अधिक प्रचलित अग्निशामक ‘जल’ है।

प्रश्न 7.
आग बुझाने हेतु जल का उपयोग कब उचित नहीं होता?
उत्तर:
जब आग विद्युत उपकरण, तेल और पेट्रोल में लगी हो ।

प्रश्न 8.
ज्वलनशील पदार्थों में लगी आग के लिए दो अग्निशामक पदार्थों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • कार्बन डाइऑक्साइड (CO2)
  • सोडियम बाइकार्बोनेट (बेकिंग सोडा)

प्रश्न 9.
पी. ए. एस. एस. (PASS) तकनीक का पूरा नाम बताइये।
उत्तर:
पी. पुल, ए. ऐम, एस.-स्क्वीज, एस. स्वीप।

प्रश्न 10.
हम आग से कब सुरक्षित रहेंगे?
उत्तर:
यदि हम सतर्क रहें, सुरक्षा नियम का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
आग लगने के प्रमुख कारण क्या हैं? बताइये।
उत्तर:

  1. बिजली उपकरणों की खराबी, बिजली के तारों में ओवरलोड या शॉर्ट सर्किट ।
  2. रसोई गैस का रिसाव होने पर चूल्हा जलाना।
  3. दीया, मोमबत्ती या अगरबत्ती जलते छोड़कर सो जाना।
  4. ज्वलनशील पदार्थ, जैसे- पेट्रोल, केरोसिन या पटाखों का असावधानी से प्रयोग।
  5. जलता हुआ बीड़ी या सिगरेट का टुकड़ा फेंक देना।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा

प्रश्न 2.
आग लगने पर क्या करना चाहिए? कोई चार बिंदु लिखें।
उत्तर:

  • तुरंत ‘101’ नम्बर पर दमकल विभाग को सूचना दें।
  • यदि बिजली से आग लगी हो तो मुख्य स्विच बंद करें।
  • छोटी आग को बुझाने के लिए रेत, मिट्टी या अग्निशामक यंत्र का प्रयोग करें।
  • धुआँ अधिक हो तो नाक और मुँह को गीले कपड़े से ढकें।

प्रश्न 3.
विद्यालय में अग्नि सुरक्षा के लिए क्या किया जा सकता है?
उत्तर:

  • प्रत्येक विद्यालय में फायर एक्सटिंग्विशर ( अग्निशमन यंत्र ) लगाने चाहिए।
  • विद्यार्थियों को सिखाना चाहिए कि आपात स्थिति से कैसे बाहर निकलें।
  • समय-समय पर फायर ड्रिल (अभ्यास) कराई जानी चाहिए।
  • गैस, बिजली या प्रयोगशाला उपकरणों का उपयोग शिक्षक की देखरेख में ही करें।

प्रश्न 4.
आग से बचाव के उपायों पर चर्चा कीजिए।
उत्तर:
आग से बचाव के उपाय निम्नलिखित हैं-

  • गैस चूल्हे और सिलेंडर की लीकेज की नियमित जाँच करें।
  • बिजली के तारों और उपकरणों की सही देखभाल करें।
  • पटाखों और मोमबत्तियों का उपयोग सुरक्षित स्थान पर करें।
  • दमकल विभाग का नंबर (101) याद रखें।
  • घर, विद्यालय और कार्यस्थल पर आपातकालीन मार्ग का पता रखें।

प्रश्न 5.
आग, पर्यावरण पर क्या प्रभाव डालती है? समझाइये।
उत्तर:
जंगल में लगने वाली आग से वन्यजीवों का जीवन संकट में पड़ जाता है। पेड़-पौधों का विनाश होता है और वातावरण में धुआँ एवं कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे वैश्विक तापमान बढ़ता है। इसलिए वन क्षेत्र में सावधानी अत्यंत आवश्यक है कि वहाँ कभी भी जलते पदार्थ न फेंकें।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
अग्निशामक पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।”
उत्तर:
जल सबसे प्रचलित अग्निशामक है, परन्तु जल तभी कार्य कर सकता है, जब लकड़ी और कागज जैसी वस्तुओं में आग लगी हो । विद्युत उपकरण और पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थों में लगी आग के लिए CO2 सबसे अच्छा अग्निशामक है। इसके अतिरिक्त सोडियम बाइकार्बोनेट (बेकिंग सोडा) या पोटैशियम बाइकार्बोनेट जैसे रसायनों के पाउडर का छिड़काव अग्निशामक के रूप में होता है क्योंकि इन पदार्थों से आग के निकट CO2 निकलती है, जो आग बुझा देती है।

प्रश्न 2.
अग्निशमन हेतु पी. ए. एस.एस. (PASS) तकनीक का वर्णन कीजिए।
उत्तर:

  1. पुल ( खींचना ) P – अग्निशामक यंत्र को अनलॉक करने के लिए पिन को खींचें।
  2. ऐम (लक्षित करना) A – नोजल या नली का निशाना आग के मूल स्थान पर रखें।
  3. स्क्वीज (दबाएँ) S- आग बुझाने वाले एजेंट को छोड़ने के लिए हैंडल को दबाएँ।
  4. स्वीप (एक ओर से दूसरी ओर चलाएँ) S-आग को कवर करते हुए आग बुझाने वाले एजेंट को एक ओर से दूसरी ओर चलाएँ।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 12 के प्रश्न उत्तर अग्नि सुरक्षा

प्रश्न 3.
‘आग से सुरक्षा केवल सरकार या दमकल विभाग की ही नहीं, अपितु प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।’ समझाइए|
उत्तर:
आग से सुरक्षा केवल सरकार या दमकल विभाग की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। आग हमारे जीवन की सुविधा और ऊर्जा का स्रोत है, परंतु असावधानी इसे विनाश का कारण बना सकती है। यदि हम सतर्क रहें, सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें तो न केवल स्वयं सुरक्षित रहेंगे बल्कि अपने समाज और पर्यावरण की रक्षा भी कर सकेंगे। स्मरण रखें- ” सावधानी ही सुरक्षा है, असावधानी ही दुर्घटना।”

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
आग से जलने पर कौनसे प्राथमिक उपचार करने चाहिए?
उत्तर:
आग लगने पर जले हुए व्यक्ति को आग के स्रोत से दूर ले जाएँ। आग यदि कपड़ों में लगी हो तो उसे लुढ़कने के लिए कहें ताकि आग बुझ सके या उसे कम्बल या मोटे कपड़े से ढकें। जले हुए हिस्से को 20 मिनट तक ठंडे बहते पानी में (बर्फ या बर्फीला पानी नहीं) रखें ताकि दर्द कम हो। यदि कपड़े त्वचा से चिपके हों तो उन्हें हटाने की कोशिश न करें। जले हुए स्थान को साफ सूखी पट्टी से ट ढक दें ताकि संक्रमण न हो और यदि जलन अधिक है, चेहरे, हाथ, पैर या जननांगों को प्रभावित करती है या साँस न लेने में कठिनाई हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

प्रश्न 2.
अग्नि सुरक्षा पर एक लेख लिखिए।
उत्तर:
आग का उपयोग हमारे दैनिक जीवन में हर जगह होता है लेकिन जब यही आग नियंत्रण से बाहर हो जाती है तो वह भयंकर विनाश का कारण बन जाती है। इसलिये। आग से सुरक्षा की जानकारी हर नागरिक के लिए आवश्यक है ।

आग लगने के कारण – खराब बिजली उपकरण, सर्किट, रसोई गैस के रिसाव के बाद भी चूल्हा जलाना, दीया वगैरह जलते छोड़कर सो जाना, ज्वलनशील पदार्थ का असावधानी से उपयोग, धूम्रपान करके उन्हें जलता हुआ ही फेंक देना आदि । उपाय- घरों में इससे बचने के उपायों की जानकारी होनी चाहिए तथा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के तरीके बताने चाहिए तथा अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) लगा होना चाहिए। विद्यार्थियों को फायर ड्रिल करवानी चाहिए ताकि वे खतरे के समय खुद की व दूसरों की रक्षा कर सकें। अग्निशामक यंत्र का उपयोग – इसके लिए एक पी. ए. एस.एस. तकनीक का पालन होता है जिसके चार चरण हैं- पुल, ऐम, स्क्वीज एवं स्वीप राजस्थान सरकार भी आग से सुरक्षा के लिए सुविधाएँ उपलब्ध करवाती है। आग से बचाव – इसके लिए लीकेज चेक करते रहें, बिजली उपकरणों की जाँच करें तथा पटाखे, मोमबत्तियाँ सही जगह पर रखें।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 11 के प्रश्न उत्तर लोक भौगोलिक संकेतक राजस्थान की प्रमुख कलाएँ एवं उत्पाद

May 7, 2026 by Prasanna Leave a Comment

Start by reviewing these Hamara Rajasthan Book Class 6 Solutions कक्षा 6 हमारा राजस्थान पाठ 11 के प्रश्न उत्तर भौगोलिक संकेतक राजस्थान की प्रमुख कलाएँ एवं उत्पाद to strengthen your knowledge.

Class 6 Hamara Rajasthan Chapter 11 Question Answer in Hindi भौगोलिक संकेतक राजस्थान की प्रमुख कलाएँ एवं उत्पाद

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 11 के प्रश्न उत्तर

 I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-

प्रश्न 1.
भारत में GI टैग प्राप्त करने वाला पहला उत्पाद कौनसा है?
(अ) ब्लू पॉटरी जयपुर
(ब) चाय दार्जिलिंग
(स) आम गोवा
(द) उस्ता कला बीकानेर
उत्तर:
(ब) चाय दार्जिलिंग

प्रश्न 2.
किसी भी उत्पाद को कितने वर्षों के लिए GI टैग प्रदान किया जाता है?
(अ) 8
(ब) 12
(स) 15
(द) 10
उत्तर:
(द) 10।

II. स्तम्भ ‘अ’ (कला) को स्तम्भ ‘ब’ (कलाकार) से सुमेलित कीजिए-

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
1. ब्लू पॉटरी (अ) हिसामुद्दीन उस्ता
2. थेवा कला (ब) मुन्नालाल गोयल
3. उस्ता कला (स) कृपाल सिंह शेखावत
4. सांगानेरी प्रिंट (द) महेश राज सोनी

उत्तर:

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
1. ब्लू पॉटरी (स) कृपाल सिंह शेखावत
2. थेवा कला (द) महेश राज सोनी
3. उस्ता कला (अ) हिसामुद्दीन उस्ता
4. सांगानेरी प्रिंट (ब) मुन्नालाल गोयल

III. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
GI रजिस्ट्री का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर:
GI रजिस्ट्री का मुख्यालय चेन्नई, तमिलनाडु में स्थित है।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 11 के प्रश्न उत्तर लोक भौगोलिक संकेतक राजस्थान की प्रमुख कलाएँ एवं उत्पाद

प्रश्न 2.
उस्ता कला को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:
उस्ता कला को ‘मुन्नवी कला’ के नाम से भी जाना जाता है।

प्रश्न 3.
GI रजिस्ट्री भारत सरकार के किस विभाग के अधीन कार्य करती है?
उत्तर:
GI रजिस्ट्री भारत सरकार के उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT), नई दिल्ली के अधीन कार्य करती है।

IV. लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
भौगोलिक संकेतक से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
भौगोलिक संकेतक शब्द का प्रयोग एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र के ऐसे उत्पादों के लिए एक संकेत के रूप में किया जाता है। जिनकी विशेषता एवं प्रतिष्ठा उस विशेष भौगोलिक क्षेत्र के कारण होती है। भौगोलिक संकेतक किसी भी कला या उत्पाद के लिए उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग, नई दिल्ली के अधीन कार्यरत GI रजिस्ट्री द्वारा दिया जाता है।

कक्षा 6 हमारा राजस्थान पाठ 11 के प्रश्न उत्तर

बहुचयनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
भारत में पहला भौगोलिक संकेतक कब दिया गया ?
(अ) 2009 में
(ब) 1994 में
(स) 2004 में
(द) 2025 में
उत्तर:
(स) 2004 में

प्रश्न 2.
हाल ही में राजस्थान के किस उत्पाद को GI टैग मिला है?
(अ) रोहिड़ा
(ब) उस्ता कला
(स) ब्लू पॉटरी
(द) कैर-सांगरी
उत्तर:
(द) कैर-सांगरी

प्रश्न 3.
बगरू प्रिंट की छपाई का काम विशेषतः किस समुदाय द्वारा किया जाता है?
(अ) छीपा
(ब) ब्राह्मण
(स) उस्ता
(द) गोयल
उत्तर:
(अ) छीपा

प्रश्न 4.
चीनी मिट्टी के बर्तनों पर नीले रंग की चित्रकारी को क्या कहा जाता है?
(अ) थेवा कला
(ब) ब्लू पॉटरी
(स) सांगानेरी प्रिंट
(द) पिछवाई कला
उत्तर:
(ब) ब्लू पॉटरी

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 11 के प्रश्न उत्तर लोक भौगोलिक संकेतक राजस्थान की प्रमुख कलाएँ एवं उत्पाद

प्रश्न 5.
निम्न में से किस कला के लिए नट या भाट जाति के लोग प्रसिद्ध हैं?
(अ) थेवा कला
(ब) कठपुतली
(स) मीनाकारी
(द) पिछवाई
उत्तर:
(ब) कठपुतली

प्रश्न 6.
महेश राज सोनी को पद्मश्री पुरस्कार कब दिया गया ?
(अ) 1976
(ब) 2025
(स) 2014
(द) 2004
उत्तर:
(स) 2014

प्रश्न 7.
सांगानेरी छपाई किस पर की जाती है?
(अ) लठ्ठे या मलमल पर
(ब) हरे रंग के काँच पर
(स) कठपुतलियों पर
(द) बड़े आकार के पर्दों पर
उत्तर:
(अ) लठ्ठे या मलमल पर

प्रश्न 8.
संगमरमर के लिए विश्व प्रसिद्ध मकराना राजस्थान के किस जिले में है ?
(अ) जयपुर
(ब) उदयपुर
(स) प्रतापगढ़
(द) डीडवाना – कुचामन
उत्तर:
(द) डीडवाना – कुचामन

प्रश्न 9.
‘फुलकारी’ शब्द का क्या अर्थ है ?
(अ) फूलों की कलाकारी
(ब) फूलों की क्यारी
(स) फूलों पर कलाकारी
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) फूलों की कलाकारी

प्रश्न 10.
फौलादी वस्तुओं पर सोने के तारों से जड़ाई का कार्य क्या कहलाता है?
(अ) थेवा कला
(ब) कोफ्तगिरी
(स) उस्ता कला
(द) पिछवाई कला
उत्तर:
(ब) कोफ्तगिरी

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. क्षेत्रफल की दृष्टि से ………………………. भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
उत्तर:
राजस्थान

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 11 के प्रश्न उत्तर लोक भौगोलिक संकेतक राजस्थान की प्रमुख कलाएँ एवं उत्पाद

2. प्रतापगढ़ की ……………………….. को ही थेवा कला के नाम से जाना जाता है।
उत्तर:
मीनाकारी

3. नाथद्वारा की …………………. कला विशेष रूप से प्रसिद्ध है।
उत्तर:
पिछवाई

4. कोफ्तगिरी कला ………………… एवं …………………… में अधिक प्रचलित है।
उत्तर:
उदयपुर, जयपुर

5. …………………….. ब्लू पॉटरी के प्रसिद्ध कलाकार हुए हैं।
उत्तर:
श्रीकृपाल सिंह शेखावत

6. पोकरण क्षेत्र में बनने वाले …………………… अपनी एक अलग ही पहचान रखते हैं।
उत्तर:
मिट्टी के बर्तन।

निम्नलिखित का सुमेल कीजिए-

स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
(i) GI टैग (अ) मुन्नालाल गोयल
(ii) मोलेला (ब) पाली
(iii) सोजत (स) कला या उत्पाद
(iv) कठपुतली (द) टेराकोटा
(v) सांगानेरी प्रिंट (य) देवीलाल सामर

उत्तर:

स्तम्भ ‘अ’ स्तम्भ ‘ब’
(i) GI टैग (स) कला या उत्पाद
(ii) मोलेला (द) टेराकोटा
(iii) सोजत (ब) पाली
(iv) कठपुतली (य) देवीलाल सामर
(v) सांगानेरी प्रिंट (अ) मुन्नालाल गोयल

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान राज्य को अब तक कितने GI टैग प्रदान किये जा चुके हैं?
उत्तर:
18 उत्पाद एवं 4 लोगो सहित कुल 22 GI टैग |

प्रश्न 2.
बगरू प्रिंट किसका एक रूप है?
उत्तर:
बगरू प्रिंट प्राकृतिक रंगों द्वारा की जाने वाली हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग (लकड़ी के ठप्पे) का एक रूप है।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 11 के प्रश्न उत्तर लोक भौगोलिक संकेतक राजस्थान की प्रमुख कलाएँ एवं उत्पाद

प्रश्न 3.
ब्लू पॉटरी के कारीगरों को किसके द्वारा जयपुर लाया गया था?
उत्तर:
महाराजा मानसिंह प्रथम द्वारा, लाहोर से।

प्रश्न 4.
मोलेला गाँव (राजसमन्द) किसके लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर:
मोलेला गाँव मिट्टी से मूर्ति बनाने की कला ‘टेराकोटा’ के लिए प्रसिद्ध है।

प्रश्न 5.
सांगानेरी प्रिंट में मुख्यतः कौनसे दो रंगों को ज्यादा काम में लिया जाता है?
उत्तर:
लाल एवं काले रंग को।

प्रश्न 6.
किस कला में ऊँट की खाल को मुलायम बनाकर उस पर चित्रांकन किया जाता है?
उत्तर:
उस्ता कला (बीकानेर)।

प्रश्न 7.
‘कोफ्तगिरी’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
फौलादी वस्तुओं पर सोने के तारों से जड़ाई का कार्य कोफ्तगिरी कहलाता है।

प्रश्न 8.
भारत की कई ऐतिहासिक इमारतों में कहाँ के संगमरमर का प्रयोग हुआ है?
उत्तर:
डीडवाना कुचामन * के मकराना क्षेत्र का।

प्रश्न 9.
फुलकारी शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर:
फुलकारी शब्द फूल और कारी से बना है जिसका अर्थ है-‘ फूलों की कलाकारी’ ।

प्रश्न 10.
राजस्थान को खाद्य उत्पाद में कैर-सांगरी को GI टैग कब प्रदान किया गया?
उत्तर:
अप्रैल, 2025 में|

लघुत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
मोलेला मिट्टी कला के बारे में बताइए।
उत्तर:
राजस्थान के मोलेला गाँव (राजसमन्द) की मिट्टी से मूर्ति बनाने की कला टेराकोटा नाम से प्रसिद्ध है। इस गाँव के कुम्हार सिरेमिक मिट्टी से मूर्तियाँ बनाते हैं एवं उन्हें उच्च ताप पर पकाते हैं तथा बाद में इन्हें चटकीले रंगों से रंगा जाता है।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 11 के प्रश्न उत्तर लोक भौगोलिक संकेतक राजस्थान की प्रमुख कलाएँ एवं उत्पाद

प्रश्न 2.
उस्ता कला की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:

  1. उस्ता कला में ऊँट की खाल को मुलायम बनाकर उस पर विभिन्न कृतियों का चित्रांकन किया जाता है।
  2. इसे मुन्नवी कला भी कहा जाता है।
  3. बीकानेर के उस्ता परिवार के लोगों ने यह कार्य शुरू किया था।
  4. हिसामुद्दीन उस्ता इस कला के प्रसिद्ध कलाकार रहे हैं।

प्रश्न 3.
बीकानेर भुजिया एवं सोजत मेहंदी के बारे आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
बीकानेर भुजिया – यह अपने विशिष्ठ स्वाद और तीखेपन के लिए राजस्थान ही नहीं पूरे भारत में प्रसिद्ध है। सोजत मेहंदी – पाली जिले के सोजत तहसील में उगाई जाने वाली मेहंदी के पत्तों से बनाई जाने वाली मेहंदी अपनी छाप के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

प्रश्न 4.
राजस्थान की कशीदाकारी क्राफ्ट क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर:
कशीदाकारी क्राफ्ट अपने मनमोहक दर्पण कला और उत्कृष्ट सिलाई से पहचानी जाती है। इस शिल्प कला का संबंध विवाह संबंधी वस्तुओं विशेषतः उपहारों से बहुत अधिक है। बीकानेर को इस कला ने बहुत प्रसिद्धि दिलाई है।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
ब्लू पॉटरी से आप क्या समझते हैं? इसका संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जयपुर में चीनी मिट्टी के बर्तनों पर नीले रंग की चित्रकारी को ब्लू पॉटरी कला कहा जाता है। इसका यह नाम मिट्टी के बर्तन पर नीले रंग के प्रयोग के कारण पड़ा है। महाराजा मानसिंह प्रथम द्वारा ब्लू पॉटरी के कुशल कारीगरों को जयपुर लाया गया था। महाराजा रामसिंह द्वितीय के शासनकाल में इसका सर्वाधिक विकास हुआ। कृपाल सिंह शेखावत इसके प्रसिद्ध कलाकार हुए हैं, जिन्हें इस कला के विकास के लिए 1976 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

प्रश्न 2.
GI टैग क्या होता है तथा कैर-सांगरी से इसका क्या संबंध है?
उत्तर:
GI टैग अर्थात् भौगोलिक संकेतक शब्द का प्रयोग एक विशेष भौगोलिक क्षेत्र के ऐसे उत्पादों के लिए एक संकेत के रूप में किया जाता है जिनकी विशेषता एवं प्रतिष्ठा उस विशेष भौगोलिक क्षेत्र के कारण होती है। राजस्थान को खाद्य उत्पाद में कैर-सांगरी को अप्रैल 2025 में GI टैग दिया गया है। इसका प्रचलन पश्चिमी राजस्थान में बहुत अधिक है।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 11 के प्रश्न उत्तर लोक भौगोलिक संकेतक राजस्थान की प्रमुख कलाएँ एवं उत्पाद

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान में कपड़ों पर प्रयुक्त होने वाली किन्हीं दो कलाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
1. बगरू प्रिंट- बगरू, जयपुर जिले का एक छोटा-सा कस्बा है। कस्बे के नाम पर ही इसका नाम बगरू प्रिंट पड़ा है। इसमें मटिया रंग की पृष्ठभूमि पर लाल-काले रंग की छपाई विशेषतः छीपा समुदाय द्वारा की जाती है। यह प्राकृतिक रंगों द्वारा की जाने वाली हैंड-ब्लॉक प्रिंटिंग का एक रूप है।

2. सांगानेरी प्रिंट – जयपुर के सांगानेर क्षेत्र में लठ्ठा या मलमल पर सांगानेरी छपाई की जाती है जिसमें धनिया, बूंदी आदि प्रमुख छापे हैं। इस छपाई में प्राय: काला व लाल दो ही रंगों को ज्यादा काम में लिया जाता है। इसे मुन्नालाल गोयल ने विदेशों में काफी लोकप्रिय करवाया है।

प्रश्न 2.
निम्न पर टिप्पणी कीजिए-
(अ) कठपुतली
(ब) उस्ता कला
(स) पोकरण पॉटरी |
उत्तर:
(अ) कठपुतली इस कला की जन्मस्थली राजस्थान है। ये लकड़ी से बनी होती हैं जिन पर कलात्मक चित्रांकन किया रहता है। इनको नचाने वाले नट या भाट जाति के लोग होते हैं, जिनका मुख्य स्थल मारवाड़ है। देवीलाल सामर का इस कला के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है।

(ब) उस्ता कला – इस कला में ऊँट की खाल को मुलायम बनाकर उस पर विभिन्न कृतियों का चित्रांकन किया जाता है। इसे मुन्नवी कला भी कहा जाता है। बीकानेर के उस्ता परिवार के लोगों ने यह कार्य शुरू किया था। हिसामुद्दीन उस्ता इस कला के प्रसिद्ध कलाकार रहे हैं।

(स) पोकरण पॉटरी- पोकरण क्षेत्र में बनने वाले मिट्टी के बर्तन अपनी एक अलग ही पहचान रखते हैं। यहाँ के कारीगर इन बर्तनों पर रंगाई-छपाई का कार्य कर इनको और अधिक आकर्षक बनाते हैं।

प्रश्न 3.
राजस्थान के GI टैग या भौगोलिक संकेतकों पर एक निबंध लिखिए।
उत्तर:
किसी भी कला या उत्पाद के लिए भौगोलिक संकेत (GI Tag) केन्द्र सरकार के उद्योग संवर्द्धन और आंतरिक व्यापार विभाग ( DPIIT), नई दिल्ली के अधीन कार्यरत GI रजिस्ट्री द्वारा प्रदान किया जाता है। इसका मुख्यालय चेन्नई, तमिलनाडु में स्थित है। GI टैग का पंजीकरण 10 वर्षों के लिए मान्य होता है।

भारत में भौगोलिक संकेतक (GI Tag) प्राप्त करने वाला पहला उत्पाद दार्जिलिंग की चाय है, जिसे वर्ष 2004 में यह टैग दिया गया था। राजस्थान राज्य में अब तक कुल 18 उत्पादों एवं 4 लोगो सहित 22 को GI टैग दिया जा चुका है। हाल ही में अप्रैल 2025 में राजस्थान के कैर- सांगरी को GI टैग मिला है।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 9 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में आधारभूत सेवाएँ

May 7, 2026 by Prasanna Leave a Comment

Start by reviewing these Hamara Rajasthan Book Class 6 Solutions कक्षा 6 हमारा राजस्थान पाठ 9 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में आधारभूत सेवाएँ to strengthen your knowledge.

Class 6 Hamara Rajasthan Chapter 9 Question Answer in Hindi राजस्थान में आधारभूत सेवाएँ

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 9 के प्रश्न उत्तर

I. निम्नलिखित प्रश्नों के सही उत्तर के विकल्प को कोष्ठक में लिखिए-

प्रश्न 1.
2011 की जनगणना के आधार पर राजस्थान की कुल साक्षरता प्रतिशत है-
(अ) 79.19
(ब) 52.12
(स) 66.11
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(स) 66.11

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 9 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में आधारभूत सेवाएँ

प्रश्न 2.
108 निःशुल्क आपातकालीन सेवाएँ सम्बन्धित हैं-
(अ) शिक्षा सेवा
(ब) स्वास्थ्य सेवा
(स) संचार सेवा
(द) बैंक सेवा
उत्तर:
(ब) स्वास्थ्य सेवा।

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. राजस्थान की पहली रेलगाड़ी ………………….. में चली।
उत्तर:
अप्रैल, 1874

2. बैंक एक ऐसी संस्था है जो ………………… का व्यवसाय करती है।
उत्तर:
मुद्रा

III. अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान में आयुर्विज्ञान महाविद्यालय किन जिलों में है ? नाम लिखिए।
उत्तर:
(1) जयपुर
(2) जोधपुर
(3) अजमेर
(4) बीकानेर
(5) कोटा
(6) उदयपुर।

प्रश्न 2.
स्वास्थ्य से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
स्वास्थ्य का अर्थ केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं बल्कि मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक सभी प्रकार के स्वास्थ्य से होता है।

IV. लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
बैंक से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
बैंक बैंक एक ऐसी संस्था होती है, जो मुद्रा का व्यवसाय करती है। यह मुद्रा के लेनदेन द्वारा ब्याज अर्जित करती है। व्यक्ति एवं संस्थाओं द्वारा बैंक में जमा कराई गई। बचत पर बैंक ब्याज देती है और जरूरतमंद लोगों को ऋण देकर उस राशि पर ब्याज वसूल करती है। बैंक में जमा राशि एटीएम, चैक व ड्राफ्ट द्वारा निकाली जा सकती है। बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को लॉकर सुविधा भी प्रदान की जाती है।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 9 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में आधारभूत सेवाएँ

प्रश्न 2.
संचार से आप क्या समझते हैं? संचार के कौन- कौनसे प्रमुख साधन होते हैं?
उत्तर:
संचार-संचार को सूचना या समाचार भेजने की प्रक्रिया से समझा जा सकता है। इसके माध्यम से दो या दो से अधिक व्यक्ति अपने संदेशों अथवा विचारों का आदान- प्रदान करते हैं। टेलीफोन, टेलीविजन, रेडियो, टेलिग्राफ, इन्टरनेट इसके प्रचलित साधन हैं। बढ़ते हुए सूचना और तकनीकी ज्ञान ने संचार के क्षेत्र में क्रांति ला दी है।

V. चिन्तन प्रश्न-

प्रश्न 1.
यदि आपको आधारभूत सेवाएँ प्राप्त नहीं हों तो आपके दैनिक जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:
किसी राज्य के विकास के लिए आधारभूत सेवाएँ आवश्यक हैं। आधारभूत सेवाएँ प्राप्त न हों तो, शिक्षा के अभाव में मनुष्य का चारित्रिक व व्यक्तित्व विकास रुक जायेगा, स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में मनुष्य का मानसिक, सामाजिक व बौद्धिक स्वास्थ्य सुचारु नहीं रहेगा, संचार के बिना मनुष्य संपर्कहीन रह जायेगा, परिवहन सेवाओं के अभाव में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचने में कठिनाई होगी। अंततः यह कहा जा सकता है कि आधारभूत सेवाओं के बिना हमारा दैनिक जीवन सुचारु रूप से नहीं चल सकेगा।

कक्षा 6 हमारा राजस्थान पाठ 9 के प्रश्न उत्तर

बहुचयनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में महिला साक्षरता का प्रतिशत है-
(अ) 52.12
(ब) 66.11
(स) 79.19
(द) 82.12
उत्तर:
(अ) 52.12

प्रश्न 2.
डाक विभाग के माध्यम से सूचना प्रेषित करने हेतु पारम्परिक साधन है-
(अ) पोस्ट कार्ड
(ब) अन्तर्देशीय पत्र
(स) लिफाफे
(द) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी।

प्रश्न 3.
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम’ की स्थापना हुई-
(अ) 1 अप्रैल 1874 को
(ब) 1 अक्टूबर 1964 को
(स) 10 अक्टूबर 1964 को
(द) 1 अक्टूबर 1974 को
उत्तर:
(ब) 1 अक्टूबर 1964 को

प्रश्न 4.
राजस्थान में रेलवे के कितने मण्डल हैं?
(अ) दो
(ब) चार
(स) पाँच
(द) सात
उत्तर:
(स) पाँच

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 9 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में आधारभूत सेवाएँ

प्रश्न 5.
2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में पुरुष साक्षरता का प्रतिशत है-
(अ) 52.12
(ब) 66.11
(स) 79.19
(द) 90.15
उत्तर:
(स) 79.19

प्रश्न 6.
राजस्थान में राज्य का अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है-
(अ) सांगानेर हवाई अड्डा
(ब) बीकानेर हवाई अड्डा
(स) जोधपुर हवाई अड्डा
(द) उदयपुर हवाई अड्डा
उत्तर:
(अ) सांगानेर हवाई अड्डा

प्रश्न 7.
बैंक में जमा राशि निकाली जा सकती है-
(अ) ए.टी.एम. द्वारा
(ब) चैक द्वारा
(स) ड्राफ्ट द्वारा
(द) उपर्युक्त सभी के द्वारा
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी के द्वारा

प्रश्न 8.
निम्न में से कौनसा परिवहन का साधन राजस्थान में उपलब्ध है?
(अ) सड़क
(ब) रेल
(स) वायु
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभ

प्रश्न 9.
डाक विभाग के माध्यम से जो सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, वह है-
(अ) डाक भेजना
(ब) बचत खाते खोलना
(स) मनी ऑर्डर की सुविधा देना
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(द) उपरोक्त सभी

प्रश्न 10.
बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए राजस्थान में कौनसी सुविधा उपलब्ध कराई जाती है?
(अ) निःशुल्क शिक्षा
(ब) निःशुल्क पाठ्यपुस्तक
(स) मध्याह्न भोजन एवं दुग्ध वितरण
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. राज्य में, …………………. के लिए विश्वविद्यालय और महाविद्यालय विद्यमान हैं।
उत्तर:
उच्च शिक्षा

2. …………………… राज्य की शिक्षा व्यवस्था का एक महत्त्वपूर्ण आयाम है।
उत्तर:
संस्कृत शिक्षा

3. राजस्थान राज्य में कोई ………………… नहीं है।
उत्तर:
बन्दरगाह

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 9 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में आधारभूत सेवाएँ

4. ………………… राज्य का एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है ।
उत्तर:
सांगानेर हवाई अड्डा

5. ………………… के माध्यम से राजस्थान में विद्यालयों की स्थिति को देखा और समझा जा सकता है|
उत्तर:
शाला दर्पण पोर्टल

6. जयपुर मेट्रो का संचालन …………………….. से हुआ।
उत्तर:
3 जून 2015।

स्तंभ ‘अ’ को स्तम्भ ‘ब’ से सुमेलित कीजिए-

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
1. राजस्थान राज्य परिवहन निगम (अ) लॉकर की सुविधा
2. बैंक (ब) उदयपुर
3. भारत का सबसे बड़ा रेलवे मॉडल कक्ष (स) सांगानेर हवाईअड्डा
4. राज्य का एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (द) अप्रैल, 1874
5. राजस्थान की पहली रेलगाड़ी (य) 1 अक्टूबर, 1964

उत्तर:

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
1. राजस्थान राज्य परिवहन निगम (य) 1 अक्टूबर, 1964
2. बैंक (अ) लॉकर की सुविधा
3. भारत का सबसे बड़ा रेलवे मॉडल कक्ष (ब) उदयपुर
4. राज्य का एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा  (स) सांगानेर हवाईअड्डा
5. राजस्थान की पहली रेलगाड़ी (द) अप्रैल, 1874

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
प्रमुख आधारभूत सेवाएँ कौनसी हैं ?
उत्तर:

  1. शिक्षा
  2. स्वास्थ्य एवं चिकित्सा
  3. संचार एवं डाक सेवा
  4. बैंक सेवाएँ
  5. परिवहन।

प्रश्न 2.
शिक्षा का अधिकार अधिनियम किन बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान करता है?
उत्तर:
शिक्षा का अधिकार अधिनियम 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान करता है।

प्रश्न 3.
बालिकाओं को शिक्षा प्रोत्साहन हेतु दिये जाने वाले दो पुरस्कारों के नाम दीजिये।
उत्तर:

  1. इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार
  2. गार्गी पुरस्कार।

प्रश्न 4.
राजस्थान में नागरिकों के स्वास्थ्य की कुशलता हेतु सरकार द्वारा संचालित किन्हीं दो योजनाओं के नाम लिखिये।
उत्तर:

  1. मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना।
  2. जननी सुरक्षा योजना।

प्रश्न 5.
डाक विभाग द्वारा डाक को किन माध्यम से पहुँचाया जाता है?
उत्तर:

  1. सामान्य डाक सेवा द्वारा
  2. रजिस्टर्ड पत्र द्वारा
  3. स्पीड पोस्ट द्वारा।

प्रश्न 6.
बैंक के दो प्रमुख कार्य बताइये।
उत्तर:

  1. लोगों एवं संस्थाओं से जमा प्राप्त करना।
  2. जरूरतमंद लोगों एवं संस्थाओं को ऋण प्रदान करना।

प्रश्न 7.
सभी बैंक किसके नियमों के अधीन कार्य करते हैं?
उत्तर:
सभी बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अधीन कार्य करते हैं।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 9 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में आधारभूत सेवाएँ

प्रश्न 8.
राजस्थान में परिवहन के प्रकार बताइये ।
उत्तर:

  1. सड़क परिवहन
  2. रेल परिवहन
  3. वायु परिवहन।

प्रश्न 9.
किस योजना के अन्तर्गत बेटी की पढ़ाई एवं शादी के लिए डाक विभाग के पास खाता खुलवाया जाता है?
उत्तर:
सुकन्या समृद्धि योजना के अन्तर्गत ।

प्रश्न 10.
राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आर. जी. एच.एस.) में किनको शामिल किया गया है?
उत्तर:
राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना में सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों एवं विधायकों को शामिल किया गया है।

लघुत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान में साक्षरता की स्थिति का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान में साक्षरता- वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान का कुल साक्षरता प्रतिशत 66.11 रहा जिसमें पुरुष साक्षरता 79.19 प्रतिशत तथा महिला साक्षरता 52.12 प्रतिशत रहा।

प्रश्न 2.
औषधि नियंत्रण संगठन के कार्य बताइये।
उत्तर:
औषधि नियंत्रण संगठन-औषधि नियंत्रण संगठन स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत कार्य करता है तथा दवाइयों का विक्रय लाइसेंस एवं निर्माण लाइसेंस प्रदान करता है। इसके साथ ही यह प्रतिबंधित दवाइयों की सूची भी जारी करता है।

प्रश्न 3.
सूचना तकनीकी एवं संचार विभाग के क्या कार्य हैं ?
उत्तर:
सूचना तकनीकी एवं संचार विभाग, राजस्थान- राजस्थान में एक सूचना तकनीकी एवं संचार विभाग कार्यरत है, जो नवीन बदलावों के अनुरूप राज्य के तकनीकी विकास प्रा के लिए प्रयास करता है। यह राज्य में सूचना एवं संचार से डि सम्बन्धित नीति के निर्माण और क्रियान्वयन का कार्य करता उ है तथा सूचना व तकनीकी से संबंधित सुविधाओं, शर्तों और प्र सीमाओं को तय करता है।

प्रश्न 4.
‘सुकन्या समृद्धि योजना’ क्या है?
उत्तर:
सुकन्या समृद्धि योजना डाक विभाग द्वारा चलाई जारही एक बचत योजना है। इस योजना के अन्तर्गत बेटी की पढ़ाई व शादी के लिए डाक विभाग के पास ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ का खाता खुलवाया जा सकता है। खाते से निश्चित 2 समय के बाद, राशि निकालने की सुविधा प्रदान की गई है।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 9 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में आधारभूत सेवाएँ

प्रश्न 5.
राज्य में भारतीय वायु सेना के अधीन कितने हवाई अड्डे हैं? इनके नाम लिखिये।
उत्तर:
राज्य में भारतीय वायु सेना के अधीन निम्नांकित हवाई अड्डे हैं-

  1. बीकानेर हवाई अड्डा
  2. जैसलमेर हवाई अड्डा
  3. सूरतगढ़ हवाई अड्डा
  4. बाड़मेर हवाई अड्डा
  5. फलौदी हवाई अड्डा
  6. रातानाड़ा हवाई अड्डा।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
राजस्थान में रेल परिवहन पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
रेल परिवहन माल परिवहन एवं यात्री परिवहन दोनों दृष्टि से महत्त्वपूर्ण साधन है। राजस्थान में रेलवे के दो जोन (उत्तर-पश्चिम रेलवे एवं पश्चिम मध्य रेलवे) तथा पाँच मण्डल – जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर एवं कोटा हैं। भारत का सबसे बड़ा रेलवे मॉडल कक्ष, उदयपुर के पश्चिमी रेलवे क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र में स्थित है। जयपुर शहर में शहरी परिवहन की गतिशीलता को बेहतर बनाने के लिए जयपुर मेट्रो का संचालन 3 जून, 2015 को हुआ।

प्रश्न 2.
शिक्षा का अधिकार अधिनियम क्या है? समझाइये|
उत्तर:
शिक्षा का अधिकार अधिनियम- शिक्षा का अधिकार अधिनियम (2009) 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान करता है। इस अधिकार से तय आयु के सभी बच्चों को शिक्षा मिलने के समान अवसर मिलते हैं। यह अधिनियम, जहाँ बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा देता है, वहीं अभिभावकों को बच्चों को विद्यालय में प्रवेश कराने का कर्त्तव्य भी बताता है।

निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
शिक्षा क्या है? राज्य में विद्यालयी तथा उच्च शिक्षा के लिए क्या व्यवस्थाएँ हैं?
उत्तर:
शिक्षा-शिक्षा व्यक्ति के जीवन में आगे बढ़ने, सफलता प्राप्त करने, समाज एवं देश का विकास करने का मुख्य माध्यम है। शिक्षा मनुष्य की जन्मजात क्षमताओं के विकास के साथ उसमें चारित्रिक एवं व्यक्तित्व विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। विद्यालयी शिक्षा इन सभी में सर्वोपरि है। राज्य में विद्यालयी शिक्षा के लिए उच्च माध्यमिक, माध्यमिक, उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। संस्कृत शिक्षा राज्य की शिक्षा व्यवस्था का एक महत्त्वपूर्ण आयाम है। राज्य में उच्च शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय और महाविद्यालय विद्यमान हैं। इसी तरह तकनीकी और मेडिकल शिक्षा के संस्थान भी विद्यमान हैं।

प्रश्न 2.
बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने और शिक्षा हेतु प्रोत्साहन देने को राज्य सरकार क्या कार्य कर रही है?
उत्तर:
बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने हेतु राजस्थान सरकार राज्य में निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों के साथ, विविध प्रोत्साहन पुरस्कार, छात्रवृत्ति, छात्रावास और भोजन एवं दुग्ध वितरण की सुविधा भी उपलब्ध कराती है। बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार द्वारा . प्रोत्साहन दिया जाता है। बालिकाओं के लिए इंदिरा प्रियदर्शिनी, गार्गी पुरस्कार एवं प्रोत्साहन देना भी एक महत्त्वपूर्ण कदम है। शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से, राजस्थान में विद्यालयों की स्थिति को देखा और समझा जा सकता है।

प्रश्न 3.
स्वास्थ्य का क्या अर्थ है? नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने हेतु क्या व्यवस्थाएँ की गई हैं?
उत्तर:
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य का अर्थ केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं बल्कि मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक सभी प्रकार के स्वास्थ्य से होता है। सरकार द्वारा ‘सबके लिए स्वास्थ्य’ की संकल्पना को साकार करने और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में अनेक प्रयास किये गये हैं-

  1. राजस्थान की जनता के स्वास्थ्य कल्याण के लिए, ‘स्वास्थ्य उपकेन्द्र’, ‘प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र’ व ‘सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले गए हैं।
  2. नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में, स्वास्थ्य और उसकी सुरक्षा के लिए 108 निःशुल्क आपातकालीन सेवाएँ उपलब्ध करवाई जाती हैं।
  3. राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा और उदयपुर में स्थित आयुर्विज्ञान महाविद्यालयों में विशेष चिकित्सा की सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

हमारा राजस्थान कक्षा 6 पाठ 9 के प्रश्न उत्तर राजस्थान में आधारभूत सेवाएँ

प्रश्न 4.
राजस्थान में नागरिकों के स्वास्थ्य की कुशलता हेतु क्या योजनाएं चलाई जा रही हैं?
उत्तर:
राजस्थान में नागरिकों के स्वास्थ्य की कुशलता के लिए सरकार कई प्रकार की योजनाएँ संचालित करती हैं। इनमें मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री सहायता और जीवन रक्षा कोष, मुख्यमंत्री लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान ( दवा) योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान (जाँच) योजना, जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना आदि कुछ प्रमुख उदाहरण हैं। इसी प्रकार राज्य में क्षय रोग, मलेरिया, अन्धता, आयोडीन अल्पता विकार, एड्स आदि रोगों पर नियंत्रण एवं कुष्ठ रोगों | के उन्मूलन हेतु कई राष्ट्रीय कार्यक्रम भी चिकित्सा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।

प्रश्न 5.
डाक सेवा के बारे में विस्तार से बताइये ।
उत्तर:
डाक सेवा-संदेशों, सूचनाओं और विविध सामग्री को भौतिक तथा वस्तुगत रूप में आदान-प्रदान करने अथवा एक से दूसरे तक पहुँचाने में, डाक व्यवस्था का महत्त्वपूर्ण योगदान है। डाक सेवा के माध्यम से नागरिकों को, संदेशों और सामग्री को आदान-प्रदान की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। इस हेतु भारत सरकार का एक महत्त्वपूर्ण विभाग डाक एवं संचार विभाग कार्यरत है। राजस्थान में भी डाक और इससे सम्बन्धित सुविधाएँ पर्याप्त रूप में उपलब्ध हैं।

डाक विभाग के माध्यम से, सूचना प्रेषित करने के लिए तीन पारम्परिक साधन हैं-

  • पोस्ट कार्ड,
  • अन्तर्देशीय पत्र और
  • लिफाफे।

सामान्य डाक सेवा, रजिस्टर्ड पत्र और स्पीड पोस्ट के माध्यम से डाक को पहुँचाया जाता है। डाक विभाग के माध्यम से न केवल डाक भेजी जाती है, बल्कि बचत खाते और मनी ऑर्डर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।

प्रश्न 6.
राजस्थान में परिवहन के साधनों का संक्षिप्त वर्णन कीजिये ।
उत्तर:
1. सड़क परिवहन परिवहन के साधनों में सड़क परिवहन का महत्त्वपूर्ण स्थान है राजस्थान में तो इसका अत्यधिक महत्त्व है। ‘राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम’ 1 अक्टूबर, 1964 को स्थापित हुआ था। जिसका उद्देश्य जनता को रियायती दर पर पर्याप्त संख्या में समयनिष्ठ और कुशल बस सेवाएँ प्रदान करना है।

2. रेल परिवहन – रेल परिवहन द्वारा माल परिवहन एवं यात्री परिवहन दोनों किया जाता है। राजस्थान में रेलवे के दो जोन (उत्तर-पश्चिम रेलवे एवं पश्चिम मध्य रेलवे) तथा पाँच मण्डल – जयपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर एवं कोटा हैं। भारत का सबसे बड़ा रेलवे मॉडल कक्ष, उदयपुर के ‘पश्चिमी रेलवे क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र’ में स्थित है।

3. वायु परिवहन राज्य में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, किशनगढ़ (अजमेर) वायु सेवा से जुड़े हैं। जयपुर का ‘सांगानेर हवाई अड्डा, राज्य का एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। राज्य में 6 हवाई अड्डे बीकानेर, जैसलमेर, सूरतगढ़, बाड़मेर, फलौदी एवं रातानाड़ा भारतीय वायु सेना के अधीन हैं।

Next Page »

Primary Sidebar

Recent Posts

  • भारत की जलवायु Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 3
  • Class 7 SST Chapter 3 Question Answer in Hindi भारत की जलवायु
  • मौसम को समझना Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 2
  • Class 7 SST Chapter 2 Question Answer in Hindi मौसम को समझना
  • भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 1
  • Class 7 SST Chapter 1 Question Answer in Hindi भारत की भौगोलिक विविधता
  • Class 7 SST Chapter 12 Notes in Hindi बाजारों की समझ
  • Class 7 SST Chapter 11 Notes in Hindi वस्तु विनिमय से मुद्रा तक
  • Class 7 SST Chapter 10 Notes in Hindi भारत का संविधान एक परिचय
  • Class 7 SST Chapter 9 Notes in Hindi शासक से शासित तक सरकार के प्रकार
  • Class 7 SST Chapter 8 Notes in Hindi भौगोलिक क्षेत्र कैसे पावन होते हैं

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...