• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन

February 26, 2019 by Fazal Leave a Comment

By tackling these RBSE Solutions Class 6 Science and RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन, students will build a solid foundation in the topic.

Class 6th Science Chapter 7 Question Answer in Hindi Medium

Science Class 6 Chapter 7 Question Answer in Hindi

पृष्ठ 119

प्रश्न 1.
क्या किसी व्यक्ति को केवल स्पर्श करके यह एकदम सही आँका जा सकता है कि उसे ज्वर है?
उत्तर:
नहीं, कोई वस्तु गरम है या ठंडी, यह निश्चय करने के लिए हम सदैव अपनी स्पर्श- इंद्रिय पर भरोसा नहीं कर सकते हैं।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

प्रश्न 1.
किसी स्वस्थ मानव शरीर का सामान्य ताप लगभग होता है।
(क) 98.6°C
(ख) 37.0°C
(ग) 32.0°C
(घ) 27.0°C
उत्तर:
(ख) 37.0°C

RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन

प्रश्न 2.
37°C के समान ताप है-
(क) 97.4 °F
(ख) 97.6 °F
(ग) 98.4 °F
(घ) 98.6 °F
उत्तर:
(घ) 98.6 °F

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) किसी निकाय की गरमाहट अथवा ठंडापन उसके …………….. से निर्धारित की जाती है।
(ख) हिमशीत जल का ताप …………….. तापमापी द्वारा नहीं मापा जा सकता है।
(ग) ताप का मात्रक डिग्री …………….. है।
उत्तर:
(क) तापमान (ख) ज्वरमापी / डॉक्टरी (ग) सेल्सियस

प्रश्न 4.
प्रायः प्रयोगशाला तापमापी की मापन सीमा होती है-
(क) 10°C से 100°C
(ख) 10°C से 110°C
(ग) 32°C से 45°C
(घ) 35°C से 42°C
उत्तर:
(ख) 10°C से 110°C

प्रश्न 5.
जल का ताप मापने के लिए चार विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला तापमापी का उपयोग चित्र में दर्शाए अनुसार किया।
RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन 1
किस विद्यार्थी ने ताप मापन के लिए सही प्रक्रिया अपनाई?
(क) विद्यार्थी 1
(ख) विद्यार्थी 2
(ग) विद्यार्थी 3
(घ) विद्यार्थी 4
उत्तर:
(ख) विद्यार्थी 2

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए तापमानों को तापमापियों (चित्र) के आरेखों पर स्तंभों में लाल रंग भरकर दर्शाइए।
RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन 2
उत्तर:
RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer Temperature and Its Measurement 3

प्रश्न 7.
नीचे दर्शाए गए तापमापी के भाग का अवलोकन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन 3
(क) यह किस प्रकार का तापमापी है?
(ख) तापमापी का पाठ्यांक क्या है?
(ग) इस तापमापी द्वारा मापा जा सकने वाला न्यूनतम मान क्या है?
उत्तर:
(क) प्रयोगशाला तापमापी
(ख) 26°C
(ग) 1°C

RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन

प्रश्न 8.
प्रयोगशाला तापमापी हमारे शरीर के ताप को मापने के लिए उपयोग में क्यों नहीं लाया जाता है? इसका एक कारण दीजिए।
उत्तर:
प्रयोगशाला तापमापी हमारे शरीर के ताप को मापने के लिए उपयोग में नहीं लाया जाता है क्योंकि इसका ताप – परास- 10°C से 110°C तक होता है जो हमारे शरीर के ताप – परास से काफी अधिक होता है। इस कारण इससे शरीर के ताप का सही मापन नहीं हो पाता है।

प्रश्न 9.
वैष्णवी अस्वस्थ होने के कारण विद्यालय नहीं जा पाती है। उसकी माता जी ने उसके तीन दिन के तापमान का अंकन रखा है जिसे तालिका में दर्शाया गया है।
तालिका – वैष्णवी के शरीर का तापमान
RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन 4
(क) वैष्णवी का अंकित किया गया अधिकतम ताप क्या था?
(ख) किस दिन और किस समय पर वैष्णवी का अधिकतम ताप अंकित किया गया था?
(ग) किस दिन वैष्णवी का ताप सामान्य हो गया?
उत्तर:
(क) 40.0°C
(ख) पहले दिन, सायं 7 बजे
(ग) तीसरे दिन

प्रश्न 10.
यदि आपको 22.5°C ताप मापना है तो नीचे दर्शाए गए तापमापियों में से कौन-सा तापमापी उपयोग में लाएँगे? व्याख्या कीजिए।
RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन 5
उत्तर:
यदि हमें 22.5°C ताप मापना है तो तापमापी ऐसा होना चाहिए जिसका सबसे छोटा भाग 0.5°C ताप मापने में सक्षम हो, इसलिए 22.5°C ताप मापने के लिए हम तापमापी ‘ (ख)’ उपयोग में लाएँगे क्योंकि इसका सबसे छोटा भाग 0.5°C मापने में सक्षम है।

प्रश्न 11.
चित्र में दिखाए गए तापमापी में दर्शाया गया ताप है-
RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer Temperature and Its Measurement 7
चित्र
(क) 28.0°C
(ख) 27.5°C
(ग) 26.5°C
(घ) 25.3°C
उत्तर:
(ख) 27.5°C

प्रश्न 12.
किसी प्रयोगशाला तापमापी पर 0°C और 100°C के मध्य 50 भाग हैं। इस तापमापी का प्रत्येक भाग कितना ताप मापता है?
उत्तर:
प्रयोगशाला तापमापी के 0°C और 100°C के मध्य तापांतर 100°C है। दोनों चिह्नों के मध्य 50 भाग है। अतः एक छोटे भाग का मान 100°C/50 = 2°C है। इसका तात्पर्य है कि इस तापमापी का प्रत्येक भाग 2°C ताप मापता है।

प्रश्न 13.
किसी तापमापी का स्केल बनाइए जिसमें न्यूनतम भाग 0.5°C ताप मापता है। आप केवल 10°C और 20°C के बीच के भाग को दर्शा सकते हैं।
उत्तर:
RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन 6

प्रश्न 14.
कोई आपको बताता है कि उसे 101 डिग्री ज्वर है। क्या उसका तात्पर्य सेल्सियस स्केल से है अथवा फारेनहाइट स्केल से है?
उत्तर:
101 डिग्री ज्वर है तो इसे फारेनहाइट स्केल में मापा गया है।

RBSE Class 6 Science Chapter 1 Important Questions in Hindi

बहुचयनात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
ताप का SI मात्रक है-
(अ) सेल्सियस
(ब) फारेनहाइट
(स) केल्विन
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(स) केल्विन

प्रश्न 2.
तापमापी में प्रयुक्त किया जाता है-
(अ) लेड
(ब) मर्करी
(स) सिल्वर
(द) कॉपर
उत्तर:
(ब) मर्करी

RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन

प्रश्न 3.
कोविड-19 महामारी में प्रयुक्त विशेष तापमापी क्या कहलाते हैं-
(अ) डॉक्टरी तापमापी
(ब) मर्करी थर्मामीटर
(स) कक्ष – तापमापी
(द) अवरक्त तापमापी
उत्तर:
(द) अवरक्त तापमापी

प्रश्न 4.
किसी व्यक्ति के शरीर का तापमान किस कारक पर निर्भर करता है—
(अ) उम्र
(ब) दिन का समय
(स) गतिविधि का स्तर
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 5.
मानव शरीर की सामान्यतः ताप-परास होती है—
(अ) 35°C 42°C
(ब) 32°C-42°C
(स) 35°C 45°C
(द) 36°C 40°C
उत्तर:
(अ) 35°C 42°C

प्रश्न 6.
फारेनहाइट स्केल पर मानव शरीर का सामान्य ताप होता है—
(अ) 37°F
(ब) 98.6°F
(स) 98.4°C
(द) 94.8°F
उत्तर:
(ब) 98.6°F

प्रश्न 7.
वे तापमापी जो ताप को अंकीय रूप से दर्शाते हैं, क्या कहलाते हैं—
(अ) प्रयोगशाला थर्मामीटर
(ब) डॉक्टरी थर्मामीटर
(स) डिजिटल थर्मामीटर
(द) मर्करी थर्मामीटर
उत्तर:
(स) डिजिटल थर्मामीटर

प्रश्न 8.
ताप का स्केल नहीं है-
(अ) सेल्सियस स्केल
(ब) फारेनहाइट स्केल
(स) रिक्टर स्केल
(द) केल्विन स्केल
उत्तर:
(स) रिक्टर स्केल

प्रश्न 9.
सामान्यतः प्रयोगशाला तापमापी द्वारा मापन योग्य न्यूनतम तापमान होता है-
(अ) 10°C
(ब) -10°C
(स) 0°C
(द) 100°C
उत्तर:
(ब) -10°C

RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन

प्रश्न 10.
भारत की मौसम विदुषी के रूप में किसे जाना जाता है—
(अ) अन्ना मलाई
(ब) अन्नामणि
(स) सुंदरराजन
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) अन्नामणि

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. किसी वस्तु का ______________ बताता है कि वह कितनी गरम या ठंडी है।
उत्तर:
ताप

2. डिजिटल थर्मामीटर में ताप का निर्धारण ______________ द्वारा किया जाता है।
उत्तर:
ऊष्मा संवेदकों

3. स्वस्थ ______________ मानव का सामान्य ताप 37°C या 98.6°F होता है।
उत्तर:
वयस्क

4. डॉक्टरी थर्मामीटर का उपयोग ______________ का ताप मापने के लिए किया जाता है।
उत्तर:
मानव शरीर

5. ______________ थर्मामीटर में पारे (मर्करी) का उपयोग नहीं होता है।
उत्तर:
डिजिटल

6. वह उपकरण जो ताप मापता है ______________ कहलाता है।
उत्तर:
तापमापी / थर्मामीटर।

निम्न में से सत्य / असत्य कथन छांटिए

1. कोई वस्तु गरम है या ठंडी, यह निश्चय करने के लिए हम सदैव अपनी स्पर्श इंद्रिय पर भरोसा कर सकते हैं। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य

2. ताप मापने के लिए डॉक्टरी थर्मामीटर में सामान्यतः उपयोग किया जाने वाला मापक्रम सेल्सियस स्केल है। सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्य

3. प्रत्येक व्यक्ति का ताप 37°C नहीं हो सकता है। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
सत्य

4. हम प्रयोगशाला तापमापी को किसी व्यक्ति के शरीर का ताप मापने हेतु उपयोग में ला सकते हैं। (सत्य / असत्य)
उत्तर:
असत्य

कॉलम – 1 में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम- 2 से कीजिए

प्रश्न 1.

कॉलम 1 कॉलम 2
(1) प्रयोगशाला तापमापी (A) अवरक्त विकिरण
(2) डॉक्टरी तापमापी (B) ऊष्मा – संवेदक
(3) डिजिटल तापमापी (C) मर्करी
(4) अवरक्त तापमापी (D) एल्कोहल

उत्तर:

कॉलम 1 कॉलम 2
(1) प्रयोगशाला तापमापी (D) एल्कोहल
(2) डॉक्टरी तापमापी (C) मर्करी
(3) डिजिटल तापमापी (B) ऊष्मा – संवेदक
(4) अवरक्त तापमापी (A) अवरक्त विकिरण

RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन

प्रश्न 2.

कॉलम 1 कॉलम 2
(1) -273.15°C (A) सामान्य कक्ष
(2) 37°C (B) ज्वर पीड़ित
(3) 39°C (C) परम शून्य ताप
(4) 25°C (D) स्वस्थ वयस्क

उत्तर:

कॉलम 1 कॉलम 2
(1) -273.15°C (C) परम शून्य ताप
(2) 37°C (D) स्वस्थ वयस्क
(3) 39°C (B) ज्वर पीड़ित
(4) 25°C (A) सामान्य कक्ष

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
उस उपकरण का नाम बताइए जिसके द्वारा ताप मापा जा सकता है?
उत्तर:
तापमापी (थर्मामीटर)

प्रश्न 2.
ताप मापने के लिए सामान्यतः कितने प्रकार के तापमापियों का प्रयोग किया जाता है? नाम बताइए।
उत्तर:
दो प्रकार के तापमापी (1) ज्वरमापी (डॉक्टरी थर्मामीटर) (2) प्रयोगशाला तापमापी।

प्रश्न 3.
हम सेल्सियस स्केल का ताप केल्विन स्केल में किस प्रकार परिवर्तित कर सकते हैं?
उत्तर:
निम्न सूत्र का उपयोग कर हम सेल्सियस स्केल का ताप केल्विन स्केल में परिवर्तित कर सकते हैं- केल्विन स्केल पर ताममान सेल्सियस स्केल पर तापमान +273.15

प्रश्न 4.
क्या डॉक्टरी थर्मामीटर का उपयोग उबलते जल अथवा बर्फ का ताप मापने के लिए किया जा सकता है?
उत्तर:
नहीं, उबलते जल और बर्फ का ताप डॉक्टरी थर्मामीटर की मापन – सीमा के बाहर है।

प्रश्न 5.
हम डॉक्टरी थर्मामीटर की मापन – सीमा के बाहर ताप कैसे माप सकते हैं?
उत्तर:
हम प्रयोगशाला तापमापी का उपयोग कर डॉक्टरी थर्मामीटर की मापन – सीमा के बाहर ताप माप सकते हैं।

प्रश्न 6.
प्रयोगशाला तापमापी में तापमापन हेतु कौनसा द्रव प्रयुक्त किया जाता है?
उत्तर:
प्रयोगशाला तापमापी में प्रयुक्त द्रव सामान्यतः एल्कोहल (देखने की सुविधा के लिए प्रायः लाल रंग से मिश्रित) अथवा पारा (मर्करी) होता है।

RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन

प्रश्न 7.
एक सामान्य प्रयोगशाला तापमापी के लिए निम्न मान अंकित कीजिए-
(i) यह कितना न्यूनतम ताप माप सकता है?
(ii) यह कितना अधिकतम ताप माप सकता है?
(iii) तापमापी द्वारा पढ़ा जा सकने वाला अल्पतम तापमान कितना है?
उत्तर:
(i) – 10°C
(ii) 110°C
(iii) 1.0°C

प्रश्न 8.
‘कक्ष तापमापी’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
वह तापमापी जो कक्ष के ताप का लगभग मान बताते हैं, कक्ष- तापमापी कहलाते हैं।

प्रश्न 9.
डॉक्टरी थर्मामीटर में सामान्यतः उपयोग किया जाने वाला ताप मापक्रम कौनसा है ? इसका मात्रक भी बताइए ।
उत्तर:
डॉक्टरी थर्मामीटर में सामान्यतः उपयोग किया जाने वाला ताप मापक्रम सेल्सियस स्केल इस मापक्रम पर ताप का मात्रक डिग्री सेल्सियस है जिसे °C से दर्शाते हैं।

प्रश्न 10.
डिजिटल थर्मामीटर में ताप का निर्धारण किनके द्वारा किया जाता है?
उत्तर:
डिजिटल थर्मामीटर में ताप का निर्धारण ऊष्मा संवेदकों द्वारा किया जाता है।

प्रश्न 11.
डॉक्टरी थर्मामीटर की ताप परास फारेनहाइट स्केल पर बताइए?
उत्तर:
डॉक्टरी थर्मामीटर की ताप – परास 94°F से 108°F होता है

प्रश्न 12.
कोविड- 19 महामारी के काल में कुछ विशेष तापमापी उपयोग में लाए गए जो किसी व्यक्ति के शरीर का ताप दूर से भी माप सकते थे। वे कौन से तापमापी थे?
उत्तर:
वे संपर्क रहित तापमापी हैं जिन्हें अवरक्त तापमापी कहा जाता है। इस प्रकार के तापमापी किसी व्यक्ति के शरीर को स्पर्श किए बिना उसके शरीर का ताप माप सकते हैं और संक्रमण का खतरा कम करते हैं।

प्रश्न 13.
किसी व्यक्ति के शरीर का तापमान किन कारकों पर निर्भर करता है?
उत्तर:
किसी व्यक्ति के शरीर का तापमान कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे— उम्र, दिन का समय और गतिविधि का स्तर।

प्रश्न 14.
मानव शरीर का सामान्य ताप-परास क्या होता है?
उत्तर:
मानव शरीर का ताप सामान्यतः 35°C से नीचे और 42°C से ऊपर नहीं जाता है।

प्रश्न 15.
किसी स्थान विशेष का अधिकतम और न्यूनतम वायु तापमान प्रतिदिन क्यों परिवर्तित होते रहते हैं?
उत्तर:
किसी स्थान विशेष का मौसम कई कारकों पर निर्भर करता है, इसलिए प्रतिदिन के अधिकतम और न्यूनतम वायु तापमान परिवर्तित होते रहते हैं।

प्रश्न 16.
‘परम शून्य ताप’ किसे कहते हैं?
उत्तर:
273.15°C (0 केल्विन) को परम शून्य ताप कहते हैं।

RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन

प्रश्न 17.
सूर्य के क्रोड (कोर) का तापमान कितना होता है?
उत्तर:
सूर्य के क्रोड (कोर) का तापमान 15 मिलियन डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है।

प्रश्न 18.
‘ताप’ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
किसी पिंड की गरमाहट ( अथवा ठंडक ) का विश्वसनीय माप उस पिंड का ताप है।

प्रश्न 19.
दो पिंडों के मध्य तापांतर क्या बताता है?
उत्तर:
दो पिंडों के मध्य तापांतर हमें बताता है कि एक पिंड दूसरे पिंड की तुलना में कितना गरम है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रत्येक व्यक्ति का ताप 37°C क्यों नहीं हो सकता है?
उत्तर:
प्रत्येक व्यक्ति का ताप 37°C नहीं होता है क्योंकि वास्तव में सामान्य ताप स्वस्थ व्यक्तियों के विशाल समूह के शरीर का औसत ताप है। इसलिए, किसी पूर्णरूप से स्वस्थ व्यक्ति का सामान्य ताप 37°C से थोड़ा-सा भिन्न हो सकता है।

प्रश्न 2.
तापमापी के आविष्कार से पूर्व ज्वर का पता कैसे लगाया जाता था?
उत्तर:
भारत में प्राचीन समय से ही इस बात का ज्ञान था कि ज्वर किसी व्यक्ति की नाड़ी-दर को प्रभावित करता है। यद्यपि ज्वर के अतिरिक्त कुछ अन्य स्थितियों में भी मानव की नाड़ी दर प्रभावित होती है। अतः केवल नाड़ी- दर के आधार पर ही ज्वर का निश्चय नहीं किया जा सकता।

प्रश्न 3.
प्रयोगशाला तापमापी का उपयोग करते समय कौनसी सावधानियाँ रखनी चाहिए?
उत्तर:
प्रयोगशाला तापमापी का उपयोग करते समय निम्न सावधानियाँ रखनी चाहिए—
(i) इसका सावधानी से उपयोग करना चाहिए। यदि यह किसी कठोर वस्तु से टकरा जाए तो यह टूट सकता है।

(ii) इसे बल्ब से पकड़कर नहीं उठाना चाहिए।

प्रश्न 4.
‘वायु-ताप’ का क्या महत्त्व है?
उत्तर:
मौसम वायु-ताप पर भी निर्भर करता है इसलिए पूरे विश्व में मौसम स्टेशनों पर इसे मॉनिटर किया जाता है। वायु ताप पर अंकित डाटा बहुत से अन्य कारकों के साथ मौसम के पूर्वानुमान के लिए उपयोग में लाया जाता है।

प्रश्न 5.
‘अन्ना मणि’ कौन है? इनका योगदान बताइए।
उत्तर:
अन्ना मणि एक भारतीय वैज्ञानिक थी जिन्हें ‘भारत की मौसम विदुषी’ के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कई मौसम मापन उपकरणों का आविष्कार और निर्माण किया जिसके कारण इन उपकरणों के प्रति भारत की अन्य राष्ट्रों पर निर्भरता कम हुई। उन्होंने भारत में पवन ऊर्जा और सौर ऊर्जा के उपयोग की संभावनाओं पर भी खोजबीन की। इससे भारत नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में सम्मिलित हो गया।

प्रश्न 6.
अधिकतम तथा न्यूनतम संभव तापमान कितना होता है?
उत्तर:
अधिकतम तापमान कितना हो सकता है उसकी कोई सीमा नहीं है तथापि वैज्ञानिक तथ्यों अथवा सिद्धांतों के अनुसार न्यूनतम ताप प्राप्त करने की एक सीमा है। यह -273.15°C (0 केल्विन) के निकट है और इसे परम शून्य ताप कहते हैं।

RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन

प्रश्न 7.
मर्करी थर्मामीटर तथा डिजिटल थर्मामीटर में से कौनसा बेहतर है व क्यों?
उत्तर:
मर्करी थर्मामीटर में पारा (मर्करी) का प्रयोग किया जाता है जो एक अत्यधिक विषैला पदार्थ है और दुर्घटनावश यदि तापमापी टूट जाता है तो पारे का व्यवस्थित रूप से निपटान कठिन होता है। अंकिय (डिजिटल) तापमापी में. इस प्रकार का कोई जोखिम नहीं होता है और इसके प्रदर्श में संख्या पढ़ना भी सरल होता है। इसलिए मर्करी थर्मामीटर की तुलना में डिजिटल थर्मामीटर बेहतर होता है।

दीर्घउत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
अंकीय डॉक्टरी तापमापी का उपयोग करते समय कौन- सी सावधानियाँ रखनी चाहिए?
उत्तर:
अंकीय डॉक्टरी तापमापी का उपयोग करते समय निम्न सावधानियाँ बरतनी चाहिए—

  1. तापमापी का उपयोग उसकी दिशा-निर्देश पुस्तिका पढ़ने के बाद करना चाहिए।
  2. तापमापी का अग्रभाग उपयोग करने से पूर्व और पश्चात् साबुन और जल से अच्छी तरह धो लेना चाहिए।
  3. तापमापी धोते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अंक दर्शाने वाले हिस्से अर्थात् अंक प्रदर्श पर जल न पड़े।
  4. तापमापी को उसके अग्रभाग से नहीं पकड़ना चाहिए।

प्रश्न 2.
सर्वाधिक उपयोग में लाए जाने वाले ताप मापक्रम (स्केल) कौन से हैं? इनके मात्रक भी बताइए।
उत्तर:
सर्वाधिक उपयोग में लाए जाने वाले तीन ताप- मापक्रम हैं—
(i) सेल्सियस स्केल – ताप मापने के लिए डॉक्टरी थर्मामीटर में सामान्यतः उपयोग किया जाने वाला मापक्रम सेल्सियस स्केल है। इस मापक्रम पर ताप का मात्रक डिग्री सेल्सियस है, जिसे °C द्वारा दर्शाते हैं।

(ii) फारेनहाइट स्केल – सामान्यतः अंकीय थर्मामीटर में फारेनहाइट स्केल का उपयोग किया जाता है। इस स्केल पर ताप का मात्रक डिग्री फारेनहाइट है और इसे °F से दर्शाया जाता है।

(iii) केल्विन स्केल – वैज्ञानिक कार्य के लिए ताप का एक अन्य स्केल उपयोग में लाया जाता है, जिसे केल्विन स्केल कहते हैं। उस स्केल पर ताप का मात्रक केल्विन है, जिसे K से दर्शाया जाता है। ताप का SI मात्रक केल्विन है।

प्रश्न 3.
ताप के विभिन्न मापक्रमों (स्केल) के मात्रक किस प्रकार लिखे जाते हैं? समझाइए।
उत्तर:

  1. जब सेल्सियस स्केल, फारेनहाइट स्केल एवं केल्विन स्केल अंग्रेजी में लिखते हैं तो इनके नाम बड़े अक्षर से लिखकर प्रारंभ किए जाते हैं।
  2. ताप मात्रकों के नामों में डिग्री छोटे अक्षरों में ही लिखा जाता है, लेकिन सेल्सियस एवं फारेनहाइट बड़े अक्षर से प्रारंभ करके लिखे जाते हैं। किंतु केल्विन मात्रक में केल्विन छोटे अक्षर से शुरू करके ही लिखा जाता है।
  3. डिग्री का संकेत (°) K के साथ नहीं लिखा जाता है और वाक्य के अंत के अलावा अन्यत्र संकेतों के बाद कहीं भी बिन्दु नहीं लगाया जाता है।
  4. ताप के विषय में लिखते समय आंकिक संख्या और मात्रक के मध्य सदैव एक रिक्त स्थान छोड़ा जाता है।
  5. अंग्रेजी में एक डिग्री सेल्सियस से अधिक ताप बहुवचन में व्यक्त करने के लिए मात्रक के पूर्ण नाम को डिग्री सेल्सियस लिखा जाएगा किंतु हिन्दी में डिग्री सेल्सियस ही लिखा जाएगा।

प्रश्न 4.
अंकीय डॉक्टरी थर्मामीटर को सचित्र समझाइए।
उत्तर:
ऐसे डॉक्टरी थर्मामीटर जो ताप को अंकीय रूप में दर्शाते हैं अंकीय या डिजिटल डॉक्टरी थर्मामीटर कहलाते हैं। ये बैटरीचालित होते हैं। किसी व्यक्ति के शरीर के संपर्क में रखने पर ये तापमापी शरीर का ताप मापते हैं।
RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन 7

प्रश्न 5.
प्रयोगशाला तापमापी की संरचना को चित्र बनाते हुए समझाइए |
उत्तर:
प्रयोगशाला तापमापी एक काँच की बंद मुँह वाली लंबी, संकरी और एकसमान व्यास की नली होती है । इस नली के एक सिरे पर बल्ब होता है, जिससे द्रव भरा होता है। बाहर से देखने पर नली में बल्ब के ऊपर द्रव का एक संकीर्ण स्तंभ देखा जा सकता है। नली के साथ-साथ सेल्सियस स्केल अंकित होता है। ताप में परिवर्तन के साथ द्रव स्तंभ नली में बढ़ता या घटता है। सेल्सियस स्केल का वह चिह्न जिससे द्रव स्तंभ का शीर्ष स्तर मेल खाता है, ताप का पाठ्यांक होता है। प्रयोगशाला तापमापी में प्रयुक्त द्रव सामान्यतः एल्कोहल अथवा पारा (मर्करी) होता है।
RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन 8

प्रश्न 6.
डिजिटल डॉक्टरी थर्मामीटर के उपयोग की विधि को समझाइए।
उत्तर:
डिजिटल डॉक्टरी थर्मामीटर का उपयोग कर हम अपने शरीर का ताप निम्नानुसार माप सकते हैं-

  1. सर्वप्रथम अपने हाथ और डिजिटल थर्मामीटर के अग्रभाग को साबुन और जल से धोते हैं।
  2. थर्मामीटर के पुनः नियोजन ( रीसेट) बटन को दबाकर थर्मामीटर को रीसेट करते हैं।
  3. अब थर्मामीटर को जीभ के नीचे रखकर मुँह बंद कर लेते हैं।
  4. थर्मामीटर के अग्रभाग को जीभ के नीचे रखने के पश्चात् बीप की ध्वनि आने या प्रकाश के चमकने तक प्रतीक्षा करते हैं।
  5. मुँह से थर्मामीटर निकाल कर अंकीय प्रदर्श पर ताप पढ़ते हैं।
  6. थर्मामीटर के अग्रभाग को साबुन और जल से साफ करके सुखा लेते हैं।

प्रश्न 7.
कक्ष-ताप और जल का ताप मापन करने हेतु व्यवस्थित उपकरणों को चित्र द्वारा दर्शाइए।
उत्तर:
RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन 9

प्रश्न 8.
डॉक्टरी तापमापी तथा प्रयोगशाला तापमापी में तुलना कीजिए।
उत्तर:
डॉक्टरी तापमापी तथा प्रयोगशाला तापमापी में निम्न समानताएं होती हैं—

  1. दोनों ही तापमापी काँच की बंद मुँह वाली लंबी नली से बने होते हैं।
  2. दोनों तापमापियों के मध्य में एक संकीर्ण स्तंभ होता है तथा नली के एक सिरे पर बल्ब होता है। जिसमें द्रव ( पारा / मर्करी) भरा होता है।
  3. दोनों में ही सेल्सियस स्केल अंकित होती है।

डॉक्टरी तापमापी तथा प्रयोगशाला तापमापी में निम्न अंतर होते हैं-

  1. डॉक्टरी तापमापी की ताप मापने की परास 35°C से 42°C तक होती है जबकि प्रयोगशाला तापमापी की ताप-परास – 10°C से 110°C तक होती है।
  2. डॉक्टरी तापमापी का उपयोग शरीर का ताप मापने हेतु किया जाता है जबकि प्रयोगशाला तापमापी का उपयोग विभिन्न वस्तुओं और द्रवों का ताप मापने में किया जाता है।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रयोगशाला तापमापी से ताप मापने की सही विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।
उत्तर:
प्रयोगशाला तापमापी से गरम जल का सही ताप ज्ञात करने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखा जाना चाहिए-

  1. जब तापमापी जल से भरे बीकर में डुबोया जाए तो इसका बल्ब बीकर की तली अथवा दीवारों को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
  2. तापमापी तिरछा नहीं होना चाहिए बल्कि उर्ध्वाधर रखना चाहिए।
  3. ताप तभी पढ़ा जाना चाहिए जब तापमापी का बल्ब पूरी तरह जल में डूबा हुआ हो।
  4. तापमापी पढ़ते समय आँख की स्थिति पढ़े जाने वाले द्रव स्तंभ के स्तर की सीध में होनी चाहिए।

RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन 10

प्रश्न 2.
तापमापी क्या होते हैं? सामान्यतः उपयोग में लाए जाने वाले विभिन्न तापमापियों के बारे में बताइए।
उत्तर:
तापमापी – वह उपकरण जो ताप मापता है, तापमापी (थर्मामीटर) कहलाता है।

विभिन्न उद्देश्यों के लिए भिन्न-भिन्न तापमापियों का उपयोग किया जाता है जिनमें से कुछ प्रमुख तापमापी हैं-
1. डॉक्टरी तापमापी – इसे ज्वरमापी भी कहते हैं । यह पारे का तापमापी (मर्करी थर्मामीटर) होता है जिसका उपयोग शरीर का ताप ज्ञात करने हेतु किया जाता है।

2. अंकीय (डिजिटल) तापमापी – ये तापमापी ताप को अंकीय रूप में दर्शाते हैं। ये बैटरीचालित होते है। इनमें ताप निर्धारण ऊष्मा संवेदकों द्वारा किया जाता है।

3. अवरक्त तापमापी – इन्हें संपर्क रहित तापमापी भी कहते हैं। ये तापमापी किसी व्यक्ति के शरीर को स्पर्श किए बिना उसके शरीर का ताप माप सकते हैं और संक्रमण का खतरा कम करते हैं।

4. प्रयोगशाला तापमापी – ये कई प्रकार के होते हैं जो प्रयोगशालाओं में विभिन्न वस्तुओं एवं द्रवों के ताप को ज्ञात करने में उपयोग में लाए जाते हैं।

5. कक्ष तापमापी – ये तापमापी कक्ष के ताप का लगभग मान बताते हैं।

RBSE Class 6 Science Chapter 7 Question Answer in Hindi ताप एवं उसका मापन

RBSE Class 6 Science Chapter 7 Notes in Hindi

  1. किसी वस्तु का ताप बताता है कि वह कितनी गरम या ठंडी है।
  2. वह उपकरण जो ताप मापता है, तापमापी (थर्मामीटर) कहलाता है।
  3. ताप मापने के लिए सामान्यतः दो प्रकार के तापमापियों का प्रयोग किया जाता है- ज्वरमापी (डॉक्टरी थर्मामीटर) तथा प्रयोगशाला तापमापी।
  4. ज्वरमापी (डॉक्टरी थर्मामीटर) का उपयोग मानव शरीर का ताप मापने के लिए किया जाता है।
  5. स्वस्थ वयस्क मानव का सामान्य ताप 37.0°C या 98.6°F होता है।
  6. प्रयोगशाला तापमापियों की मापन सीमा (ताप परिसर) प्रायः – 10°C से 110°C तक होती है।
  7. ताप मापने हेतु सामान्यत: तीन ताप मापक्रम सर्वाधिक उपयोग में लाये जाते हैं- (अ) सेल्सियस स्केल- इसमें ताप का मात्रक डिग्री सेल्सियस है जिसे °C से दर्शाया जाता है। (ब) फारेनहाइट स्केल- इसमें ताप का मात्रक – डिग्री फारेनहाइट होता है, जिसे °F से दर्शाते है तथा केल्विन स्केल- इसमें ताप मात्रक केल्विन होता है, जिसे K से दर्शाया जाता है।
  8. कक्ष – तापमापी कक्ष के ताप का लगभग मान बताते हैं।
  9. मौसम वायु – ताप पर भी निर्भर करता है इसलिए पूरे विश्व में मौसम स्टेशनों पर इसे मॉनिटर किया जाता है।

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 6

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • भारत की जलवायु Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 3
  • Class 7 SST Chapter 3 Question Answer in Hindi भारत की जलवायु
  • मौसम को समझना Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 2
  • Class 7 SST Chapter 2 Question Answer in Hindi मौसम को समझना
  • भारत की भौगोलिक विविधता Class 7 Extra Questions and Answers SST Chapter 1
  • Class 7 SST Chapter 1 Question Answer in Hindi भारत की भौगोलिक विविधता
  • Class 7 SST Chapter 12 Notes in Hindi बाजारों की समझ
  • Class 7 SST Chapter 11 Notes in Hindi वस्तु विनिमय से मुद्रा तक
  • Class 7 SST Chapter 10 Notes in Hindi भारत का संविधान एक परिचय
  • Class 7 SST Chapter 9 Notes in Hindi शासक से शासित तक सरकार के प्रकार
  • Class 7 SST Chapter 8 Notes in Hindi भौगोलिक क्षेत्र कैसे पावन होते हैं

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...