RBSE Solutions Class 7 Hindi व्याकरण लिंग are part of RBSE Solutions for Class 7 Hindi. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण लिंग.
Board | RBSE |
Textbook | SIERT, Rajasthan |
Class | Class 7 |
Subject | Hindi |
Chapter | Hindi व्याकरण |
Chapter Name | लिंग |
Number of Questions Solved | 6 |
Category | RBSE Solutions |
Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण लिंग
परिभाषा- ‘शब्द के जिस रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु या प्राणी के स्त्री या पुरुषवाचक होने का बोध होता है, उसे लिंग कहते हैं।”
1. राम, लड़का, राजा, घोड़ा, हाथी, सिंह, बकरा। उपर्युक्त शब्द पुरुष वर्ग का बोध कराते हैं, इन्हें पुल्लिग कहते हैं।
2. सीता, लड़की, रानी, घोड़ी, हथिनी, सिंहनी, बकरी आदि।।
उपर्युक्त शब्द स्त्री वर्ग का बोध कराते हैं, इन्हें स्त्रीलिंग कहते हैं। निर्जीव या अचेतन पदार्थ भी पुल्लिग या स्त्रीलिंग होते हैं।
लिंग-निर्धारण के कुछ उदाहरण
(क) पुल्लिग शब्द
- अनाजों के नाम-गेहूँ, जौ, चना, बाजरा, चावल आदि।
- वृक्षों के नाम- आम, अमरूद, खेजड़ी, नीम, पीपल, बरगद, जामुन, चंदन, शाल, सागौन, देवदार आदि वृक्ष।
- पर्वतों के नाम- हिमालय, नीलगिरि, अरावली आदि।
- विभिन्न धातुएँ एवं रत्न- सोना, ताँबा, पीतल, जस्ता, हीरा, पन्ना, चाँदी आदि।
- द्रव पदार्थ- दूध, घी, शहद, तेल, पानी, रस, शर्बत आदि।
- ग्रहों एवं महीनों के नाम- सूर्य, चंद्र, शनि, बुध, वृहस्पति, शुक्र, मंगल, राहु, केतु, जेठ, आषाढ़, सावन, भादों, क्वार, कार्तिक, माघ, फाल्गुन, चैत, बैसाख आदि।
(ख) स्त्रीलिंग शब्द
- तिथियों एवं नक्षत्रों के नाम – प्रथमा, दुवितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, पूर्णिमा, अमावस्या, रोहिणी, भरिणी, मृगशिरा आदि।
- नदियों व झीलों के नाम – गंगा, यमुना, घाघरा, गंडक, रावी, ताप्ती, नर्मदा, सतलज, व्यास, चिनाब, झेलम, कृष्णा, कावेरी, गोदावरी, चंबल, साँभर झील, पुष्कर झील आदि।
- भाषाओं के नाम – हिंदी, अंग्रेजी, रूसी, जापानी, चीनी, पुर्तगाली, हिब्रू, राजस्थानी, मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बिहारी, गुजराती, अवधी, ब्रज, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, बंगला, उड़िया, उर्दू, अरबी, फारसी आदि।
परीक्षोपयोगी महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
लिंग की परिभाषा दीजिए।
उत्तर:
संज्ञा के जिस रूप से पुरुष या स्त्री जाति का बोध हो, उसे लिंग कहते हैं।
प्रश्न 2.
लिंग के भेद बताइए।
उत्तर:
लिंग के दो भेद होते हैं-
- पुल्लिग
- स्त्रीलिंग।
प्रश्न 3.
नीचे लिखे वाक्यों में गहरे छपे शब्दों के लिंग बताइए|
(i) मछली जल में रहती है।
(ii) मुर्गियाँ अण्डे देती हैं।
(iii) कछुआ चल रहा है।
(iv) हिमालय सबसे ऊँचा पर्वत है।
(v) चंबल कोटा के पास बहती है।
उत्तर:
(i) स्त्रीलिंग
(ii) स्त्रीलिंग
(iii) पुल्लिग
(iv) पुल्लिग
(v) स्त्रीलिंग
प्रश्न 4.
“विदुषी’ का पुल्लिग है|
(क) ज्ञानी
(ख) विद्वान
(ग) मेधावी
(घ) मूर्ख।
उत्तर:
(ख) विद्वान
प्रश्न 5.
”लड़का” है
(क) स्त्रीलिंग।
(ख) पुल्लिग
(ग) उभयलिंग
(घ) नपुंसकलिंग।
उत्तर:
(ख) पुल्लिग
प्रश्न 6.
‘कृष्णा’ है
(क) स्त्रीलिंग
(ख) उभयलिंग
(ग) पुल्लिग।
(घ) कोई नहीं।
उत्तर:
(क) स्त्रीलिंग
We hope the RBSE Solutions Class 7 Hindi व्याकरण लिंग will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 7 Hindi व्याकरण लिंग, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.
Leave a Reply