By tackling these Curiosity Class 7 Solutions and RBSE Class 7 Science Chapter 10 Question Answer in Hindi Medium पादपों में जैव प्रक्रम, students will build a solid foundation in the topic.
Class 7th Science Chapter 10 Question Answer in Hindi Medium
Science Class 7 Chapter 10 Question Answer in Hindi
NCERT Class 7 Science Chapter 10 Question Answer Hindi Medium
आइए, और अधिक सीखें
प्रश्न 1.
निम्नलिखित तालिका को पूरा कीजिए
| विशेषता | प्रकाश संश्लेषण | श्वसन |
| 1. कच्चा माल | ||
| 2. उत्पाद | ||
| 3. शब्द समीकरण | ||
| 4. महत्त्व |
उत्तर:
| विशेषता | प्रकाश संश्लेषण | श्वसन |
| 1. कच्चा माल | कार्बन डाइ, ऑक्साइड, जल, सूर्य का प्रकाश क्लोरोफिल | ग्लूकोस, ऑक्सीजन, |
| 2. उत्पाद | ग्लूकोस, ऑक्सीजन | कार्बन डाइऑक्साइड, जल, ऊर्जा |
| 3. शब्द समीकरण | कार्बन डाइऑक्साइड + जल → ग्लूकोस + ऑक्सीजन | ग्लूकोस + ऑक्सीजन → कार्बन डाइ – ऑक्साइड + जल + ऊर्जा |
| 4. महत्त्व | भोजन व ऑक्सीजन उत्पन्न करना | ऊर्जा प्राप्त करना |
प्रश्न 2.
ऐसी परिस्थिति की कल्पना कीजिए जहाँ पृथ्वी पर प्रकाश संश्लेषण करने वाले सभी जीव विलुप्त हो गए हैं। सजीवों पर इसका क्या प्रभाव होगा?
उत्तर:
यदि प्रकाश संश्लेषण करने वाले सभी जीव (जैसे- पौधे, शैवाल) विलुप्त हो जाएँ, तो ऑक्सीजन का उत्पादन बंद हो जाएगा, जिससे वायुमंडल में ऑक्सीजन की कमी हो जाएगी। भोजन श्रृंखला टूट जाएगी क्योंकि पौधे प्राथमिक उत्पादक हैं। जंतु भोजन के अभाव में जीवित नहीं रह पाएँगे। वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाएगी, जिससे ग्लोबल वार्मिंग बढ़ेगी।
![]()
प्रश्न 3.
आलू का एक टुकड़ा आयोडीन विलयन से परीक्षण करने पर मंड (स्टार्च) की उपस्थिति दर्शाता है। आलू में मंड कहाँ से आता है? पौधे में भोजन का संश्लेषण कहाँ होता है और यह आलू तक कैसे पहुँचता है?
उत्तर:
आलू में मंड पत्तियों में प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया से बनता है। भोजन का संश्लेषण पत्तियों में होता है। यह भोजन पौधे के फ्लोएम ( पोषवाह) ऊतकों के द्वारा आलू (जड़) तक पहुँचता है, जहाँ इसे भंडारित किया जाता है।
प्रश्न 4.
क्या पत्ती की चौड़ी और सपाट संरचना पौधों को प्रकाश संश्लेषण के लिए अधिक सक्षम बनाती है? इसका औचित्य बताइए।
उत्तर:
हाँ, पत्ती की चौड़ी और सपाट संरचना पौधों को प्रकाश संश्लेषण के लिए अधिक सक्षम बनाती है, क्योंकि इससे अधिक सतह क्षेत्र प्रकाश ग्रहण कर पाता है। हरित लवक (क्लोरोप्लास्ट) अधिक मात्रा में उपस्थित होते हैं।
वायु के संपर्क में आने के लिए रंध्र (स्टोमेटा ) अधिक होते हैं, जो गैसों के आदान-प्रदान में सहायक होते हैं।
प्रश्न 5.
X, Y के उपयोग द्वारा विघटित होकर कार्बन डाइऑक्साइड Z और ऊर्जा निर्मुक्त करती है।
X + Y कार्बन डाइऑक्साइड + Z+ ऊर्जा X, Y और Z प्रक्रिया के तीन भिन्न घटक हैं।
X, Y और Z किन्हें प्रदर्शित करते हैं?
उत्तर:
X – ग्लूकोस
Y – ऑक्सीजन
Z – जल
प्रश्न 6.
कृष्णा ने दो गमलों में लगे समान आमाप के दो पौधों से एक प्रयोग का व्यवस्थापन किया। उसने उनमें से एक गमले को सूर्य के प्रकाश में रखा और दूसरे को एक अंधेरे कमरे में रखा (चित्र 10.10)।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(i) इस प्रयोग के द्वारा वह किसकी जाँच कर रही है?
(ii) दोनों स्थितियों में पौधों में क्या अंतर दिखाई दे रहे हैं?
(iii) आपके अनुसार किस पौधे की पत्तियाँ मंड की उपस्थिति के लिए आयोडीन परीक्षण की पुष्टि करेंगी?

उत्तर:
- वह प्रकाश संश्लेषण के लिए सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता की जाँच कर रही है।
- सूर्य के प्रकाश वाले पौधे की वृद्धि अच्छी होगी, पत्तियाँ हरी होंगी। अंधेरे में रखे पौधे की पत्तियाँ पीली पड़ सकती हैं और वृद्धि कम होगी।
- सूर्य के प्रकाश में रखे गए पौधे की पत्तियाँ आयोडीन परीक्षण में मंड की उपस्थिति की पुष्टि करेंगी।
प्रश्न 7.
वाणी का मानना है कि कार्बन डाइऑक्साइड प्रकाश संश्लेषण के लिए अनिवार्य है। उसने अपने विचार के समर्थन या अस्वीकृति के लिए चित्र 10.11 में दिए गए व्यवस्थापन के अनुसार एक प्रयोग किया।

(i) उपर्युक्त व्यवस्थापनों के किन पौधों में मंड बनेगा ?
(ii) उपर्युक्त व्यवस्थापनों के किन पौधों में मंड नहीं बनेगा?
(iii) उपर्युक्त व्यवस्थापनों के किन पौधों में ऑक्सीजन उत्पन्न होगी?
(iv) उपर्युक्त व्यवस्थापनों के किस पौधे में ऑक्सीजन उत्पन्न नहीं होगी?
उत्तर:
- मंड बनेगा – (क) सूर्य का प्रकाश कार्बन डाइऑक्साइड उपस्थित
- मंड नहीं बनेगा – (ख), (ग), (घ)
- ऑक्सीजन उत्पन्न होगी – (क)
- ऑक्सीजन उत्पन्न नहीं होगी – (ख), (ग), (घ)
प्रश्न 8.
अनन्या ने चार परखनलियाँ लीं और प्रत्येक को पानी से तीन चौथाई भर लिया। उसने उन्हें क, ख, ग, घ नामांकित किया (चित्र 10.12)। परखनली ‘क’ में उसने एक घोंघे को रखा, परखनली ‘ख’ में उसने एक जलीय पौधे को रखा, परखनली ‘ग’ में घोंघे और पौधे दोनों को रखा, और परखनली ‘घ’ में केवल जल रखा। अनन्या ने सभी परखनलियों में कार्बन डाइऑक्साइड सूचक डाला। उसने जल के आरंभिक रंग को अभिलेखित किया और 2-3 घंटे बाद पुनः देखा कि क्या परखनलियों के रंग में कोई परिवर्तन हुआ है? आपके विचार से वह क्या पता करना चाहती है? उसे कैसे पता लगेगा कि वह सही है?

उत्तर:
वह यह पता करना चाहती है कि श्वसन के दौरान कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित होती है। यदि परखनली में रंग परिवर्तन होता है (जैसे—बैंगनी से पीला), तो इसका मतलब है कि CO2 उपस्थित है। परखनली ‘क’ (घोंघा) और ‘ग’ (घोंघा पौधा) में रंग परिवर्तन होगा, क्योंकि दोनों में श्वसन हो रहा है।
प्रश्न 9.
पौधों में जल परिवहन गर्म स्थिति में अधिक तीव्र गति से होता है या ठंडी स्थिति में? इसके अवलोकन के लिए एक प्रयोग अभिकल्पित कीजिए।
उत्तर:
जल परिवहन गर्म स्थिति में तेज गति से होता है क्योंकि वाष्पोत्सर्जन की दर बढ़ जाती है। प्रयोग-दो एक जैसे पौधों के तनों को रंगीन जल में रखें। एक को गर्म कमरे में और दूसरे को ठंडे कमरे में रखें। कुछ समय बाद देखें कि किस पौधे में रंगीन जल ऊपर तेजी से पहुँचता है।
![]()
प्रश्न 10.
प्रकाश संश्लेषण और श्वसन प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए अनिवार्य है। चर्चा कीजिए।
उत्तर:
प्रकाश संश्लेषण में CO2, ली जाती है और O2 मुक्त होती है। श्वसन में O2 ली जाती है और CO2 मुक्त होती है। ये दोनों प्रक्रियाएँ वायुमंडल में गैसों का संतुलन बनाए रखती हैं। यह संतुलन जीवन के लिए आवश्यक है, क्योंकि इससे ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का चक्र बना रहता है।
Class 7 Science Chapter 10 Question Answer in Hindi (Intext)
(पृष्ठ 141)
प्रश्न 1.
सूर्य का प्रकाश पौधों में मंड के उत्पादन में किस प्रकार योगदान देता है?
उत्तर:
क्योंकि मंड उत्पादन प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया का परिणाम है और प्रकाश संश्लेषण के लिए सूर्य का प्रकाश, जल, पर्णहरित तथा कार्बन डाइऑक्साइड द्वारा ग्लूकोज के रूप में भोजन निर्मित होता है जो बाद में मंड के रूप में संग्रहित किया जाता है।
![]()
(पृष्ठ 143)
प्रश्न 2.
पौधों द्वारा भोजन निर्माण की प्रक्रिया के अंतर्गत वायु में उपस्थित कौन-सी गैस अनिवार्य है?
उत्तर:
पौधों में भोजन निर्माण अर्थात् प्रकाश संश्लेषण के लिए वायु में उपस्थित कार्बन डाइऑक्साइड गैस आवश्यक है।
Leave a Reply