• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 12 राज्य सरकार

March 4, 2019 by Fazal Leave a Comment

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 12 राज्य सरकार are part of RBSE Solutions for Class 7 Social Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Chapter 12 राज्य सरकार.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 7
Subject Social Science
Chapter Chapter 12
Chapter Name राज्य सरकार
Number of Questions Solved 36
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 7 Social Science Chapter 12 राज्य सरकार

पातुगत प्रश्न एवं उनके उत्तर

गतिविधि
शिक्षक एवं अभिभावकों की सहायता से निम्नलिखित जानकारी जुटाइए (पृष्ठ 99)
प्रश्न 1.
भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री का नाम
उत्तर
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी।

प्रश्न 2.
राजस्थान के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री का नाम
उत्तर
राज्यपाल-कल्याण सिंह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे।

प्रश्न 3.
राज्य के मंत्रिमण्डल के सदस्यों के नाम
उत्तर

  1. वसुंधरा राजे
  2. गुलाब चंद कटारिया
  3. नंदलाल मीणा
  4. राजेन्द्र सिंह राठौड़
  5. कालीचरण सराफ
  6. प्रभुलाल सैनी
  7. गजेन्द्र सिंह
  8. यूनुस खान
  9. सुरेन्द्र गोयल
  10. राजपाल सिंह शेखावत
  11. डॉ. राम प्रताप
  12. किरण माहेश्वरी
  13. अरुण चतुर्वेदी
  14. हग सिंह भड़ाना

प्रश्न 4.
आपके क्षेत्र के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम
उत्तर
हमारे क्षेत्र के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम नगर
(नोट – विद्यार्थी अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का नाम लिखें।)

प्रश्न 5.
आपके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक का नाम
उत्तर
हमारे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक का नाम श्रीमती अनीता सिह है।
(नोट – विद्यार्थी अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक का नाम लिखें।)

प्रश्न 6.
राजस्थान की राजधानी का नाम
उत्तर
जयपुर।

पाठ्य पुसतक के प्रश्नोत्तर

सही विकल्प को चुनिए
प्रश्न (i)
(i) राज्य की सरकार का संवैधानिक मुखिया होता है
(अ) मुख्यमंत्री
(ब) प्रधानमंत्री
(स) राष्ट्रपति
(द) राज्यपाल
उत्तर
(द) राज्यपाल

प्रश्न (ii)
राजस्थान विधानसभा की सदस्य संख्या है
(अ) 250
(ब) 45
(स) 200
(द) 66
उत्तर
(स) 200

प्रश्न (iii)
राज्य के मतदाता मतदान करते हैं
(अ) स्थानीय निकाय के चुनाव में
(ब) राज्य विधान सभा के चुनाव में
(स) देश की लोकसभा के चुनाव में
(द) तीनों में ही
उत्तर
(द) तीनों में ही

प्रश्न 2.
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(i) ………. राज्य की मंत्री परिषद का मुखिया होता है।
(ii) मंत्री की सहायता के लिए विभाग में……….. होते हैं।
(iii) राजस्थान की विधायिका तत, सदनात्मक है।
(iv) राजस्थान का उच्च न्यायालय…………… में स्थित है।
उत्तर
(i) मुख्यमंत्री
(ii) सचिव
(iii) एक
(iv) जोधपुर

प्रश्न 3.
स्तम्भ’अ’ को लभ’ब’ से समलित कीजिए| (अ) स्तम्भ’अ’-विषये
RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 12 राज्य सरकार 1
उत्तर
(i) (b), (ii) (c), (iii) (a)

RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 12 राज्य सरकार 2
उत्तर
(i) (b), (ii) (c), (iii) (a)

प्रश्न 4.
राज्य सरकार के तीन अंग कौन-कौन से हैं?
उत्तर
राज्य सरकार के तीन अंग है-

  1. कार्यपालिका
  2. विधायिका एवं
  3. न्यायपालिका

प्रश्न 5.
कार्यपालिका में कौन-कौन सम्मिलित होते हैं?
उत्तर
राजनीतिक कार्यपालिका में राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद् सम्मिलित होते हैं तथा स्थायी कार्यपालिका में सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी होते हैं।

प्रश्न 6.
मुख्यमंत्री के प्रमुख कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर
मुख्यमंत्री के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं

  1. वह मंत्रियों में कार्यों का बँटवारा करता हैं।
  2. वह विभिन्न विभागों के कार्यों की निगरानी करता है और उनके कार्यों का समन्वय करता है। सभी मंत्री उसके नेतृत्व में कार्य करते हैं।
  3. वह मंत्रिमण्डल की बैठक की अध्यक्षता करता है।
  4. बहुमत दल का नेता होने के कारण वह विधानसभा में सदन के नेता के रूप में कार्य करता है।

प्रश्न 7.
विधानसभा के विधायी कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर
कानून बनाने से सम्बंधित कार्य विधायी कार्य कहलाते हैं। राज्य की विधानसभा राज्य सूची एवं समवर्ती सूची के विषयों पर कानून बना सकती है। वह मौजूदा कानून को संशोधित भी कर सकती हैं और उसे निरस्त भी कर सकती है। इसके अतिरिक्त वह संविधान के कुछ हिस्सों में संशोधन की प्रक्रिया में भी भाग लेती है।

अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर वस्तुनिष्ठ

प्रश्न 1.
भारतीय गणराज्य में प्रांतीय संघीय इकाइयाँ हैं
(अ) 28
(ब) 27
(स) 29
(द) 30
उत्तर
(स) 29

प्रश्न 2.
भारत में द्विसदनात्मक विधायिका है
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) महाराष्ट्र
(स) कर्नाटक
(द) उपरोक्त सभी में
उत्तर
(द) उपरोक्त सभी में

प्रश्न 3.
विधायक बनने के लिए न्यूनतम आयु कितने वर्ष होनी चाहिए
(अ) 20
(ब) 25
(स) 30
(द) 35
उत्तर
(ब) 25

प्रश्न 4.
राज्य के धन सम्बंधी कार्यों पर नियन्त्रण होता है
(अ) राज्यपाल का
(ब) मंत्रिपरिषद का
(स) विधानसभा का
(द) राष्ट्रपति का
उत्तर
(स) विधानसभा का

प्रश्न 5.
उच्च न्यायालय इनमें से किस विवाद की सुनवाई कर सकता है
(अ) राज्य के नागरिकों के बीच का विवाद
(ब) नागरिक और सरकार के बीच का विवाद
(स) अधीनस्थ न्यायालयों के निर्णयों के विरुद्ध अपील
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर
(द) उपरोक्त सभी

निम्न वाक्यों में रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए
1. मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद् अपनी बैठकों में,……………….फैसले लेते हैं।
2. समवर्ती सूची के विषयों पर केन्द्र एवं राज्य दोनों सरकारें … बना सकती है। परन्तु केन्द्र के कानून को………….. प्रदान की गई है।
3. राज्यपाल की नियुक्ति……….. के द्वारा की जाती हैं।
4. विधान सभा की बैठकें वर्ष में कम से कम………बार होती हैं।
उत्तर
1. नीतिगत
2. कानून, सर्वोच्चता
3. राष्ट्रपति
4. तीन

अति लघूत्तीय प्रश्न
प्रश्न 1.
राज्य का संवैधानिक मुखिया कौन होता है?
उत्तर
राज्यपाल राज्य का संवैधानिक मुखिया होता है। राज्य सरकार की समस्त गतिविधियाँ राज्यपाल के नाम से संचालित होती हैं।

प्रश्न 2.
राज्यपाल को कौन-सी न्यायिक शक्तियां प्राप्त हैं? उत्तर-राज्यपाल किसी सजा प्राप्त व्यक्ति की सजा को कम या स्थगित कर सकता है तथा उसे क्षमा भी कर सकता

प्रश्न 3.
राज्य की मंत्रिपरिषद् का मुखिया कौन होता है?
उत्तर
मुख्यमंत्री राज्य की मंत्रिपरिषद् का मुखिया होता है।

प्रश्न 4.
विधान सभा की कार्यवाही का संचालन कौन करता
उत्तर
विधान सभा की कार्यवाही का संचालन विधानसभा का अध्यक्ष करता है।

प्रश्न 5.
राज्य सरकार के लिए अविश्वास प्रस्ताव का क्या महत्त्व है?
उत्तर
विधानसभा में राज्य सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर सम्पूर्ण मंत्रिपरिषद् को त्यागपत्र देना पड़ता है।

प्रश्न 6.
भारतीय न्यायपालिका का सर्वोच्च न्यायालय कहाँ पर स्थित है?
उत्तर
भारतीय न्यायपालिका का सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में स्थित है।

प्रश्न 7.
राजस्थान का उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है?
उत्तर
राजस्थान का उच्च न्यायालय जोधपुर में स्थित हैं।

प्रश्न 8.
मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर
राज्यपान मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है। वह मुख्यमंत्री की सलाह पर मंत्रियों की नियुक्ति करता हैं।

प्रश्न 9.
आपातकालीन शक्तियाँ क्या होती हैं?
उत्तर
ये वे शक्तियाँ हैं जिनका प्रयोग राज्यपाल निर्वाचित सरकार के स्थान पर राज्य में राष्ट्रपति शासन होने की स्थिति में करता है।

प्रश्न 10.
राजस्थान में मंत्रिपरिषद् कहाँ से राज्य के शासन का संचालन करती है?
उत्तर
राजस्थान में मंत्रिपरिषद् राजधानी जयपुर में स्थित ‘सचिवालय भवन’ से राज्य के शासन का संचालन करती

लघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत के मतदाता किन तीन स्तरों पर सरकार को चुनते हैं?
उत्तर
भारत के मतदाता निम्न तीन स्तरों पर सरकार को चुनते हैं
1. अपने शहर के नगरीय निकाय अथवा अपने ग्रामीण क्षेत्र की पंचायती राज संस्थाओं को
2. अपने राज्य की सरकार को और
3. देश की संघ सरकार को

प्रश्न 2.
राज्यपाल की नियुक्ति, कार्यकाल एवं योग्यता के विषय में लिखिए।
उत्तर
राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। उसका कार्यकाल 5 वर्ष का होता है परन्तु वास्तव में वह राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त अपने पद पर बने रह सकता है। राज्यपाल पद के लिए योग्यता-वह भारत का नागरिक हो, उसकी आयु 35 वर्ष से कम न हो, वह किसी विधायिका का सदस्य न हो तथा सरकारी और लाभकारी पद पर न हो।

प्रश्न 3.
राज्यपाल की कार्यपालिका शक्तियाँ कौन कौन सी हैं?
उत्तर
राज्यपाल मुख्यमंत्री को नियुक्त करता है। मुख्यमंत्री की सलाह पर अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करता हैं। राज्य की कार्यपालिका-शक्तियाँ राज्यपाल में निहित होती हैं। समस्त कानून और सरकार के प्रमुख नीतिगत फैसले उसी के नाम से जारी होते हैं। राज्य के सभी प्रमुख पदों पर नियुक्तियाँ राज्यपाल द्वारा ही की जाती हैं। लेकिन वह इन अधिकारों का प्रयोग मंत्रिपरिषद् की सलाह पर ही करता है। वह मंत्रिपरिषद् से किसी भी मामले पर सूचना माँग सकता हैं। राज्यपाल समय-समय पर राज्य की कानून और व्यवस्था की स्थिति की सूचना केन्द्र सरकार को भेजता रहता है।

प्रश्न 4.
राज्यपाल की विधायी शक्तियाँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर
राज्यपाल विधायिका के सत्र को आहूत करता है और प्रथम सत्र को सम्बोधित करता है। विधायिका द्वारा पारित विधेयक राज्यपाल के हस्ताक्षर होने के बाद ही कानून बन पाता है। वह विधायिका के समक्ष बजट रखता है। राज्यपाल की स्वीकृति के बिना धन विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत नहीं किया जा सकता है।

प्रश्न 5.
नौकरशाह कौन होते हैं?
उत्तर
सरकार के प्रत्येक मंत्रालय में मंत्री की सहायता के लिए सचिव होते हैं। वे नौकरशाह कहलाते हैं। वे मंत्री को सूचनाएँ उपलब्ध करवाते हैं और निर्णय लेने में मंत्री की सहायता करते हैं। मंत्रिपरिषद् के निर्णयों को लागू करवाने के लिए नौकरशाह जिम्मेदार होते हैं।

प्रश्न 6.
क्या वास्तव में राज्य के शासन का मुखिया राज्यपाल होता है?
उत्तर
‘नहीं’ राज्यपाल केवल राज्य को संवैधानिक मुखिया होता है। राज्य सरकार की समस्त गतिविधियाँ उसके नाम से संचालित होती हैं। परन्तु वास्तव में राज्य के शासन की समस्त शक्तियों का प्रयोग राज्यपाल के नाम पर मुख्यमंत्री और उसकी मंत्रिपरिषद् के द्वारा ही किया जाता हैं।

प्रश्न 7.
एकसदनात्मक एवं द्विसदनात्मक विधायिका में क्या अंतर है?
उत्तर
कुछ राज्यों में विधायिका का केवल एक सदन होता हैं जिसे विधान सभा कहते हैं। जैसे राजस्थान परन्तु कुछ राज्यों में विधायिका में दो सदन होते हैं-विधान सभा और विधान परिषद् बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, आंध्रप्रदेश और जम्मू-कश्मीर राज्य में द्विदनात्मक विधायिका है।

प्रश्न 8.
राजस्थान विधानसभा की बैठकें कब, कहाँ और किसकी अध्यक्षता में होती हैं?
उत्तर
राजस्थान विधानसभा की बैठक वर्ष में कम से कम ‘तीन बार होती हैं। ये बैठकें राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित विधानसभा भवन में सम्पन्न होती हैं। विधानसभा की कार्यवाही का संचालन विधानसभा का अध्यक्ष करता है।

प्रश्न 9.
विधानसभा के वित्तीय कार्य क्या हैं?
उत्तर
राज्य सरकार के वित्तीय अर्थात् धन सम्बंधी काय पर विधानसभा का नियन्त्रण होता है। सरकार अपने द्वारा प्रस्तावित बजट को विधानसभा से स्वीकृति मिल जाने के पश्चात ही जनता से कर वसुल सकती है और उसे खर्च कर सकती हैं।

प्रश्न 10.
विधानसभा कौन-कौन से निर्वाचन कार्यों में भाग ले सकती है?
उत्तर
विधानसभा के सदस्य अर्थात् विधायक निर्वाचक मण्डल के सदस्य भी होते हैं। वे राष्ट्रपति और राज्य सभा के सदस्यों के चुनाव में भाग लेते हैं। वे सदन के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का निर्वाचन भी करते हैं।

प्रश्न 11.
उच्च न्यायालय किन विवादों की सुनवाई कर सकता है।
उत्तर
उच्च न्यायालय इनमें से किसी भी विवाद की सुनवाई कर सकता है
1. राय के नागरिकों के बीच का विवाद
2. नागरिक और सरकार के बीच का विवाद
3. अधीनस्थ न्यायालयों के निर्णयों के विरुद्ध अपील।

प्रश्न 12.
न्यायपालिका के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर
न्यायपालिका सरकार का तीसरा महत्वपूर्ण अंग है। देश के विभिन्न स्तरों पर मौजूद न्यायालयों को सामूहिक रूप से न्यायपालिका कहते हैं। न्यायपालिका विधायिका और कार्यपालिका से स्वतंत्र संस्था है। भारतीय न्यायपालिका का सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में स्थित हैं। राज्य की सबसे बड़ी अदालत उच्च न्यायालय होती है। उच्च न्यायालय राज्य के न्यायिक प्रशासन को नियन्त्रित करता हैं। उसके अधीन जिला एवं स्थानीय न्यायालय होते हैं। राजस्थान का उच्च न्यायालय जोधपुर में स्थित हैं।

प्रश्न 13.
राजनीतिक कार्यपालिका और स्थायी कार्यपालिका में क्या अंतर है
उत्तर
राजनीतिक कार्यपालिका जनता द्वारा निर्धारित अवधि के लिए निर्वाचित लोगों का निकाय होती है। ये राजनीतिक व्यक्ति होते हैं जो सरकार चलाने के लिए महत्वपूर्ण नीतिगत फैसले लेते हैं। स्थायी कार्यपालिका में वे लोग होते हैं जो जनता द्वारा निर्वाचित नहीं किए जाते, बल्कि उन्हें सरकार लम्बे समय के लिए नियुक्त करती हैं जैसे कि सचिव व अन्य प्रशासनिक अधिकारी। ये लोकसेवक राजनीतिक कार्यपालिका के नियन्त्रण में कार्य करते हैं और राजनीतिक कार्यपालिका द्वारा लिए गए निर्णयों को लागू करने के लिए जिम्मेदार होते हैं।

प्रश्न 14.
विधानसभा सरकार पर किस प्रकार नियन्त्रण रखती है?
उत्तर
विधानसभा राज्य की जनता की ओर से कार्यपालिका पर पूर्ण नियन्त्रण रखती है। कार्यपालिका अर्थात् सरकार चलाने वाला निकाय विधान सभा के प्रति जवाबदेह है। विधानसभा में सार्वजनिक मामलों और सरकार की नीतियों पर बहस होती है। विधानसभा की बैठकों में विधायक मंत्रिपरिषद से सरकार के कार्यों के सम्बन्ध में प्रश्न पूछते हैं और उनसे सूचना माँग सकते हैं। बैठक के दौरान वे ‘काम रोको’ प्रस्ताव द्वारा किसी भी समय सरकार से किसी मुद्दे पर बयान की माँग कर सकते हैं। विधानसभा कार्यपालिका के सम्बन्ध में ‘निंदा प्रस्ताव भी ला सकती है। सरकार विधानसभा के बहुमत का विश्वास प्राप्त होने तक ही कार्य कर सकती है। विधानसभा में सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर सम्पूर्ण मंत्रिपरिषद् को त्यागपत्र देना

प्रश्न 15.
विधानपरिषद् का गठन किस प्रकार होता है? इसकी क्या शक्तियां हैं?
उत्तर
विधानपरिषद् राज्य व्यवस्थापिका का द्वितीय सदन है। यह एक स्थाई सदन है जिसका विघटन कभी नहीं हो सकता। इसके सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है। इसके एक तिहाई सदस्य प्रत्येक 2 वर्ष की समाप्ति पर सेवा निवृत हो जाते हैं। विधान परिषद के सदस्यों की संख्या कम से कम 40 होती हैं। ये सदस्य स्थानीय स्वशासन को इकाइयों, शिक्षकों और विश्वविद्यालयों के स्नातक प्रतिनिधि होते हैं। विधान परिषद साधारण विधेयक पर संशोधन प्रस्तावित कर सकती है। यह अनुमोदन की प्रक्रिया को विलम्बित भी कर सकती है। धन विधेयक प्रस्तुत करना इसके अधिकार में नहीं हैं। यह बहस और प्रश्नों द्वारा मंत्रिपरिषद् के सदस्यों पर नियन्त्रण रख सकती है।

प्रश्न 16.
विधानसभा को कितने निर्वाचन क्षेत्रों में बाँटा गया हैं?
उत्तर
राजस्थान विधानसभा के गठन हेतु पूरे राज्य को 200 निर्वाचन क्षेत्रों में बाँटा गया है। ये क्षेत्र विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र कहलाते हैं। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से उस क्षेत्र के मतदाता अपना विधायक चुनते हैं। इनमें से 34 क्षेत्र अनुसूचित जाति और 25 क्षेत्र अनसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से उसी वर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है।

प्रश्न 17.
विधायक कौन होते हैं? विधायक बनने के लिए क्या योग्यता होनी आवश्यक हैं ?
उत्तर
प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता अपने मत के द्वारा अपना एक प्रतिनिधि चुनते हैं। ये निर्वाचित प्रतिनिधि विधायक (एम.एल.ए.) के नाम से जाने जाते हैं। राजस्थान विधान सभा में 200 विधायक संख्या निर्धारित है। विधायक बनने के लिए आवश्यक है कि व्यक्ति भारतीय नागरिक हो, उसको आयु 25 वर्ष से कम नहीं हो, वह संघ और राज्य में लाभ के पद पर न हो, मानसिक रूप से स्वस्थ हो और दिवालिया घोषित न हो।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न
संविधान ने सरकार की शक्तियों का बँटवारा किस प्रकार किया है। बताइए।
उत्तर
भारत में तीन स्तर की सरकार होती हैं–
(i) स्थानीय निकाय
(ii) राज्य सरकार तथा
(iii) संघ या केन्द्र की सरकार।
प्रत्येक सरकार का कानून बनाने, कर वसूलने और प्रशासन का अपना-अपना क्षेत्र निर्धारित होता है। संविधान ने सरकार की शक्तियों एवं कार्यों को संघ सरकार और राज्य सरकारों के बीच स्पष्ट रूप से तीन सूचियों में बाँटा हैं। ये सूचियाँ संघ सूची या केन्द्रीय सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची कहलाती हैं।

संघ सूची में प्रतिरक्षा, विदेशी मामले, बँकिंग, संचार, रेलवे और मुद्रा जैसे राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्व के 97 विषय शामिल हैं। इन विषयों पर कानून बनाने की शक्ति केवल केन्द्र सरकार को दी गई है।

राज्य सूची में पुलिस, स्थानीय व्यापार व वाणिज्य, कृषि और सिंचाई जैसे स्थानीय महत्व के 66 विषय शामिल हैं। इन विषयों पर कानून बनाने की शक्ति केवल राज्यों की सरकारों को दी गई है। तृतीय सूची ‘समवर्ती सूची’ कहलाती हैं। इस सूची में शिक्षा, वन, मजदूर-संघ, विवाह-विधि आदि 47 विषय शामिल हैं। इन विषयों पर केन्द्र व राज्य दौनों सरकारें कानून बना सकती हैं। परन्तु केन्द्र के कानून को सर्वोच्चता प्रदान की गई है।

We hope the given RBSE Solutions for Class 7 Social Science Chapter 12 राज्य सरकार, आर्थिक और प्रौद्योगिकी विकास will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE for Class 7 Social Science Chapter 12 राज्य सरकार, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook

Related

Filed Under: Class 7

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • My Dear Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 14
  • Travel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 11
  • Paper Boats Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 8
  • A Funny Man Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 5
  • Try Again Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 2
  • Rani Abbakka Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 15
  • A Homage to Our Brave Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 13
  • Conquering the Summit Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 12
  • The Tunnel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 10
  • North South East West Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 9
  • My Brother’s Great Invention Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

Loading Comments...