• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Solutions for Class 8 Science Chapter 20 स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न

March 15, 2019 by Fazal Leave a Comment

RBSE Solutions for Class 8 Science Chapter 20 स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न are part of RBSE Solutions for Class 8 Science. Here we have given Rajasthan Board RBSE Class 8 Science Chapter 20 स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न.

Board RBSE
Textbook SIERT, Rajasthan
Class Class 8
Subject Science
Chapter Chapter 20
Chapter Name स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न
Number of Questions Solved 20
Category RBSE Solutions

Rajasthan Board RBSE Class 8 Science Chapter 20 स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 1.
स्वच्छ भारत अभियान का अर्थ समझाइए।
अथवा
स्वच्छ भारत अभियान से आप क्या समझते हैं?
उत्तर-
स्वच्छ भारत अभियान-स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा देश में स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु चलाया गया एक स्वच्छता मिशन है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर, 2014 को इस अभियान की आधिकारिक शुरुआत की गई।

प्रश्न 2.
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कौनसा पदार्थ पर्यावरण प्रदूषण तथा अस्वच्छता का प्रमुख कारण बन रहा है?
उत्तर-
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्लास्टिक’ पर्यावरण प्रदूषण एवं अस्वच्छता का एक प्रमुख कारण बन रहा है।

प्रश्न 3.
गन्दगी रखने से किस प्रकार के रोग फैलने की संभावना बढ़ जाती है?
उत्तर-
गन्दगी रखने से संक्रामक रोग फैलने की संभावना बढ़ जाती है। ये रोग दूषित जल, वायु एवं भोजन तथा कीटों व सम्पर्क द्वारा फैलते हैं।

प्रश्न 4.
स्वच्छता से आपका क्या आशय है?
उत्तर-
स्वच्छता का आशय उस सजीव वातावरण से है। जो मानव के स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं है। इसमें लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार लाने और उनकी सुरक्षा के महत्त्वपूर्ण उपाय भी आते हैं।

प्रश्न 5.
सड़क की स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु आप क्या सुझाव देंगे?
उत्तर-
सड़क की स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु हम निम्न सुझाव देंगे-

  1. सड़क पर कूड़ा-करकट नहीं फेंकें।
  2. सड़कों पर उचित स्थान पर कचरा पात्र रखे जायें। ताकि उनमें कूड़ा-करकट डाला जा सके।
  3. बाजारों में मूत्रालयों तथा शौचालयों की उचित व्यवस्था की जाये।
  4. गुटका खाकर सड़कों पर थूकने एवं अन्य प्रकार से गन्दगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाये।

प्रश्न 6.
स्वच्छता हेतु किये जाने वाले कोई चार कार्य लिखिये।
उत्तर-

  1. खुले में शौच नहीं करना।
  2. कचरे का सुरक्षित निस्तारण करना।
  3. प्लास्टिक थैलियों का उपयोग नहीं होना।
  4. कूड़ा-कचरा व गंदगी नहीं फैलाना।

प्रश्न 7.
गंदगी तथा कूड़ा-कचरा बीमारियों को जन्म देता है। समझाइये।
उत्तर-
जहाँ कूड़ा-कचरा होता है, मल-मूत्र सड़ता है, नालियों में कीचड़ रहता है, वहाँ मक्खी, मच्छर, खटमल, पिस्सू आदि बीमारियाँ पैदा करने वाले कीट उत्पन्न होते हैं। इनसे हैजा, मलेरिया, दस्त, पेट के कीड़े, चेचक, खुजली तथा रक्त विकार जैसे रोग फैलते हैं।

प्रश्न 8.
आप अपने विद्यालय को किस प्रकार स्वच्छ रखेंगे? कोई चार कार्य बताइए।
उत्तर-
हम अपने विद्यालय को निम्न कार्यों के द्वारा स्वच्छ रखेंगे-

  1. विद्यालय में कागज तथा खाने-पीने की वस्तुएँ आदि नहीं फैकेंगे।
  2. अपने विद्यालय के मैदान को साफ करेंगे।
  3. यदि कोई अन्य विद्यार्थी गंदगी फैलाता है तो उसे रोकेंगे और समझायेंगे।
  4. पेड़-पौधों से गिरने वाली पत्तियों-फूलों को एक जगह इकट्ठा करेंगे।

प्रश्न 9.
हमें स्वच्छता क्यों रखनी चाहिए? कोई दो कारण बताइए।
अथवा
स्वच्छता नहीं रखने से क्या हानि है? कोई दो हानि बतलाइए।
उत्तर-
स्वच्छता की आवश्यकता/स्वच्छता न रखने से हानि-

  1. स्वच्छता के अभाव में कई प्रकार की बीमारियाँ फैलती हैं। लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
  2. गंदगी व कचरे से पर्यावरण पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।

प्रश्न 10.
कचरा डालने हेतु प्रायः कितने रंगों के डस्टबिन काम में लिये जाते हैं? इन्हें किस प्रकार उपयोग करते हैं?
उत्तर-
कचरा डालने हेतु प्रायः तीन रंगों के डस्टबिन काम में लेते हैं। इनका उपयोग निम्न प्रकार करते हैं-

  1. हरा डस्टबिन-इसमें पत्ते, सूखे फल-सब्जी, बचा हुआ खाना, इस्तेमाल की हुई माचिस की डिब्बी आदि डालते हैं।
  2. नीला डस्टबिन-इसमें प्लास्टिक का टूटा हुआ सामान, जूस की बोतल, टूथपेस्ट की खाली ट्यूब, लोहे के डिब्बे, एलुमिनियम का सामान आदि पुन: चक्रित हो सकने वाले सामान डालते हैं।
  3. लाल डस्टबिन-इसमें टॉर्च सेल, पुरानी दवाई, इस्तेमाल की गई सुई आदि डालते हैं।

प्रश्न 11.
निर्मल भारत के स्वप्न को साकार करने हेतु आप द्वारा सोची गई कार्यनीति के दो बिन्दु बतलाइये।
उत्तर-

  1. लोगों को उन्नत स्वच्छता व्यवहारों को। अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना।
  2. ठोस एवं तरल अपशिष्ट के सुरक्षित प्रबन्धन हेतु वैज्ञानिक प्रणालियों को अपनाना।

प्रश्न 12.
कृमि संक्रमण से बचाव हेतु दो उपाय बताइए।
उत्तर-

  1. खुली जगह में शौच न करें, शौचालय का प्रयोग करें।
  2. खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोएं।

प्रश्न 13.
भारत में सड़क की अस्वच्छता (गंदगी) के कोई दो कारण बताइये।
उत्तर-

  1. भारत में सड़क की अस्वच्छता का सबसे बड़ा कारण है कि हमारे देश में सड़क पर कूड़ा-करकट डालने व अस्वच्छता फैलाने पर कड़े कानून नहीं हैं।
  2. यहाँ गंदगी के निपटान वाले संसाधनों की अत्यधिक कमी है।

प्रश्न 14.
‘स्वच्छ भारत मिशन’ के कोई दो उद्देश्य बताइए।
उत्तर-
‘स्वच्छ भारत मिशन’ के दो प्रमुख उद्देश्य-

  1. भारत में खुले में शौच की प्रवृत्ति की पूर्ण समाप्ति।
  2. हाथों से मल सफाई व्यवस्था को जड़ से समाप्त करना।

प्रश्न 15.
खुले में शौच करने से बीमारियाँ किस प्रकार फैलती हैं?
अथवा
खुले में शौच क्यों नहीं करनी चाहिए? दो कारण बताइए।
उत्तर-

  1. खुले में शौच करने से मल पर मक्खियाँ बैठती हैं और वे अपने साथ मल से लाए कीटाणुओं से भोजन को दूषित कर देती हैं। ऐसे भोजन के सेवन से कीटाणु शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।
  2. पानी के स्रोत के निकट शौच करने से पानी प्रदूषित हो जाता है और ऐसे पानी के सेवन से कीटाणु शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।

प्रश्न 16.
अस्वच्छता फैलने के कोई दो कारण लिखिए।
उत्तर-

  1. घर के कचरे को सड़क पर अथवा गली अथवा नालों में फेंकना।
  2. खुले में शौच जाना।

प्रश्न 17.
आप अपने शरीर की स्वच्छता हेतु क्या करेंगे? कोई दो कार्य बतलाइए।
उत्तर-

  1. शौच जाने के उपरान्त साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोयेंगे।
  2. नियमित अन्तराल पर नाखूनों को काटेंगे ताकि उनमें गन्दगी न भरे।

प्रश्न 18.
एक विद्यार्थी के रूप में स्वच्छता अभियान में अपनी भूमिका निभाने हेतु आप अपनी दिनचर्या में कौनसी दो चीजें अपनायेंगे?
उत्तर-
हम अपनी दिनचर्या में निम्न चीजें अपनायेंगे-

  1. पुन:चक्रित हो सकने वाले पदार्थों से बने उत्पादों को उपयोग करेंगे।
  2. प्लास्टिक की थैलियों का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

प्रश्न 19.
विद्यालय परिसर को किस प्रकार साफ रखा जा सकता है?
उत्तर-
विद्यालय परिसर को निम्न बातों का ध्यान रखकर साफ रखा जा सकता है-

  1. विद्यालय परिसर में बने शौचालय व पेशाबघरों की नियमित सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
  2. विद्यालय परिसर में खाने-पीने की वस्तुएँ, खाली रैपर आदि व कागजों को फाड़कर नहीं फेंकना चाहिए।
  3. नियमित रूप से परिसर की सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
  4. पूरे विद्यालय परिसर में कहीं भी थूककर गंदगी नहीं फैलानी चाहिए।
  5. पेड़-पौधों से गिरी पत्तियों-फूलों को इकट्ठा करके निश्चित स्थान पर डालना चाहिए।
  6. विद्यालय परिसर में कुछ निर्धारित स्थानों पर कचरा-पात्र (डस्ट-बिन) रखे जाने चाहिए जिससे कचरा वहाँ डाला जा सके।

प्रश्न 20.
हमारे जीवन में स्वच्छता क्यों आवश्यक है? समझाइये।
उत्तर-
हमारे जीवन में स्वच्छता अतिआवश्यक है। क्योंकि स्वच्छता के अभाव में कई प्रकार की बीमारियाँ फैलती हैं। स्वच्छता के अभाव में खाद्य पदार्थ भी दूषित हो जाते हैं, जिससे बीमारियाँ बढ़ती हैं। गंदगी से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और उनकी प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। गंदगी व कचरे का पर्यावरण पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। अतः मानव जीवन के लिए स्वच्छता अत्यन्त आवश्यक है।

We hope the RBSE Solutions for Class 8 Science Chapter 20 स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न will help you. If you have any query regarding Rajasthan Board RBSE Class 8 Science Chapter 20 स्वच्छता सम्बन्धी प्रश्न, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook

Related

Filed Under: Class 8

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 10 खनिज व ऊर्जा संसाधन
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 14 आर्थिक अवधारणाएँ एवं नियोजन
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 9 भारतीय कृषि
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 12 मानव संसाधन
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 8 जल संसाधन
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 11 विनिर्माण उद्योग
  • RBSE Class 10 English Grammar Modals 
  • RBSE Solutions for Class 9 Maths Chapter 8 Construction of Triangles Ex 8.2
  • RBSE Class 10 English Grammar Sentence Re-ordering
  • RBSE Solutions for Class 10 Social Science Chapter 13 परिवहन एवं संचार
  • My Dear Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 14

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions